SITAPUR-पत्रकार राघवेंद्र की हत्या पर भारतीय किसान यूनियन ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
Magraura, Uttar Pradesh:सीतापुर जिले के महोली तहसील क्षेत्र के दैनिक जागरण अखबार के रिपोर्टर की 8 मार्च को लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय मार्ग पर गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।घटना के तीन दिन बाद भी हत्यारों को पुलिस नहीं पकड़ सकी है।जिसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत संघ के कार्यकर्ताओं ने हरगांव थाने के गेट से मुख्य चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला और श्रद्धांजलि दी।परिवार को एक करोड़ रुपए व पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की।मार्च निकालते समय राघवेंद्र बाजपेई जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
