Sitapur - रेउसा खंड विकास कार्यालय पर क्षेत्र पंचायत की बैठक की गई
Kharoha, Uttar Pradesh:रेउसा खंड विकास कार्यालय पर क्षेत्र पंचायत की बैठक की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ज्ञान तिवारी और ब्लॉक प्रमुख मंजू चौहान मौजूद रहे,बैठक में बोलते हुए विधायक ज्ञान तिवारी ने विकास कार्यों की योजनाओं पर चर्चा की. उन्होंने चंद्रसेनी, महादेवा, कबरियन पुरवा गांव में सड़के बनवाने और मियां पुरवा चौराहे को कल्याण सिंह चौक व चंद्रसेनी चौराहा बाबा भीम राव अंबेडकर चौक बनाए जाने की घोषणा की। साथ ही गड़रियन पुरवा गांव में पुल बनवाने का प्रस्ताव किए जाने की भी बात कही।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिकंदराराऊ में छात्रा रश्मि बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, सुनीं फरियादियों की समस्याएं
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ -मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत हाथरस पुलिस की पहल, जनसुनवाई कर शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश सिकंदराराऊ, हाथरस। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत शुक्रवार को थाना सिकंदराराऊ में अनूठी पहल की गई। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सिकंदराराऊ की कक्षा आठ की छात्रा कु. रश्मि को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। इस दौरान छात्रा ने थाना प्रभारी की भूमिका निभाते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित पुलिसकर्मियों को शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ ही उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। एक दिन की थाना प्रभारी बनीं रश्मि ने थाना कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से सुना। कुछ मामलों में संबंधित पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग भी कराई गई तथा आपसी बातचीत के माध्यम से समस्याओं के समाधान का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रा को जनसुनवाई की प्रक्रिया, शिकायतों पर कार्रवाई और आमजन की समस्याओं के समाधान में पुलिस की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और महिला सहायता हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं के मन से पुलिस के प्रति झिझक दूर करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। हाथरस पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में बिना किसी भय अथवा संकोच के पुलिस की सहायता लेने की अपील की।बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत।
हादसे में एक मासूम बच्ची समेत 5 लोगों की मौत की सूचना, तीन लोग घायल।
कासगंज के सिढ़पुरा से बेलोन जा रहा था एक ही परिवार, ईको वैन में सवार थे कुल 8 लोग।
मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और एक मासूम बच्ची शामिल बताए जा रहे हैं।
तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
थाना नरौरा कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा।
