icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261203
ARAnant RatnamFollow30 Jan 2025, 01:45 pm

Sitapur: नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान, फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया

Mahmudabad, Uttar Pradesh:

बुधवार की दोपहर नगर के प्रमुख मार्गों पर एसडीएम शिखा शुक्ला, तहसीलदार अनिल कुमार, और ईओ शैलेन्द्र दुबे ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान व्यापारियों द्वारा फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया। टीम ने बस स्टॉप पर लगे ठेले और खोमचों को हटाकर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया। ईओ शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करने की अपील की गई है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल और पालिकाकर्मी मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

हापुड़ में टायर में छुपा अजगर, रेस्क्यू ने ड्राइवर को बचाया

Hapur, Uttar Pradesh:अमूमन लोग जब कार निकलते हैं, तो कार स्टार्ट करने से पहले पेट्रोल चेक करते हैं, हवा चेक करते हैं. लेकिन हापुड़ में एक ड्राइवर साहब ने जैसे ही पिछले टायर की तरफ नजर दौड़ाई, तो उनकी खुद की हवा टाइट हो गई. पहिए के ठीक ऊपर, गाड़ी के पुर्जों से लिपटकर एक लंबा-चौड़ा, भारी-भरकम अजगर बैठा हुआ था. वो भी इतने ठाठ से, मानो कार उसी के नाम पर रजिस्टर्ड हो! फिर क्या था, कार सवार ड्राइवर के हलक से आवाज नहीं निकली और देखते ही देखते मौके पर ऐसा तमाशा शुरू हुआ कि लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर पीछे भागने लगे! वाकया हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवे रोड का है. बीते दिन एक युवक अपनी कार के पास पहुंचा, तो पिछले पहिए के अंदर कुछ अजीब सी हरकत और बनावट दिखी. पास जाकर देखा तो पैरों तले ज़मीन खिसक गई. वहां कोई मामूली रस्सी या वायर नहीं, बल्कि अच्छा-खासा मोटा और लंबा अजगर पहिए और बॉडी के बीच कुंडली जमाए मजे से लेटा था. ​फिर क्या, कार में अजगर की खबर जंगल में आग की तरह फैली और देखते ही देखते तमाशबीनों की भीड़ जुट गई. आनन-फानन में वन विभाग की टीम को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग के जांबाज भारत और नितेश कुमार पहुंच गए. मगर अजगर महाराज भी अपनी फ्री कार राइड छोड़ने को जरा भी राज़ी नहीं थे. वे गाड़ी के पार्ट्स के बीच ऐसे उलझे बैठे थे कि रेस्क्यू टीम को बाकायदा कार का पिछला टायर और मडगार्ड/कवर तक खोलना पड़ गया. अजगर को निकालने के लिए मोटे दस्ताने, लोहे की रॉड और दोनों हाथों से पकड़कर खिंचाई का ऐसा दौर चला जो पूरे ढाई घंटे तक खिंचा. एक तरफ अजगर की ज़िद, दूसरी तरफ वनकर्मियों की सूझबूझ. आख़िरकार ढाई घंटे की कड़ी मशक़त के बाद उस लंबे अजगर को खींचकर बाहर निकाला गया. रेस्क्यू टीम के जवान भारत ने साफ़ किया कि पकड़े गए अजगर को जंगल के सुरक्षित ठिकाने पर छोड़ दिया जाएगा. अजगर के जंगल रवाना होते ही गाड़ी मालिक की जान में जान आई और मोहल्ले वालों ने भी सुकून की सांस भरी.
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ: चीनी नागरिक के संदिग्ध हवाला नेटवर्क में गिरफ्तार, ₹8.20 लाख बरामद

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ : चीनी नागरिक के भारत में अवैध रूप से रहकर कई Shell कम्पनियां बनाकर, हवाला एवं अन्य तरीकों से भारतीय मुद्रा को विदेश भेजने का कार्य किये जाने का मामला,इस कार्य में सहयोग करने वाले गिरोह के सदस्य गणपत लाल राजपुरोहित को यूपी एस्टीफ ने करोल बाग, दिल्ली से किया गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से ₹8.20 लाख/- नक़द सहित विदेशी मुद्रा एवं विभिन्न दस्तावेज बरामद आरोपी पर चीनी नागरिकों के संपर्क में रहकर हवाला कारोबार में सहयोग करने का आरोप,आरोप है फर्जी तरीके से स्थापित कंपनियों के माध्यम से मोबाइल एसेसरीज का कारोबार दिखाकर Under Invoicing के जरिए नकद धनराशि प्राप्त की जाती थी। दिल्ली के करोल बाग स्थित कंपनी के कार्यालय से प्राप्त धनराशि को आरोपी अन्य हवाला कारोबारियों के माध्यम से अवैध रूप से चीन भेजता था। दिसंबर 2025 से जुलाई 2026 के मध्य ₹11 करोड़ से अधिक की धनराशि चीन भेजे जाने की जानकारी मिली दिनांक 22.07.2026 को चीनी नागरिक तथा कम्पनी से जुड़े 02 भारतीय सदस्यों को कई Shell कम्पनियों के नाम की विभिन्न बैंकों की चेक बुक एवं अन्य प्रपत्रों के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है।
0
0
Report

पटना मेयर सीता साहू ने आयोग पर निशाना, फैसलों में सर्वसम्मति का दावा

Patna, Bihar:निर्वाचन आयोग को लेकर कांग्रेस पर बरसीं पटना मेयर सीता साहू राजनीति के लिए संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा नहीं करने की नसीहत कहा- आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने से पहले तथ्यों की जांच जरूरी SIR को लेकर विपक्ष के आरोपों पर मेयर सीता साहू का पलटवार कहा- SIR समेत प्रमुख फैसले पूर्ण आयोग की सर्वसम्मति से लिए गए आयोग के भीतर कथित मतभेद को लेकर उठाए सवाल कैबिनेट सेक्रेटरी को भेजे पत्र पर भी मेयर ने रखी बात कहा- पत्र SIR या चुनावी नीति से जुड़ा नहीं, आंतरिक प्रशासनिक विषय था आयोग के स्पष्टीकरण को भी सार्वजनिक विमर्श में रखने की मांग Form-6 और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर सीता साहू का बयान कहा- पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना प्रक्रिया का उद्देश्य BLO के जरिए घर-घर संपर्क और पात्र नए मतदाताओं के लिए Form-6 की व्यवस्था कांग्रेस और विपक्ष से मेयर सीता साहू ने पूछे सवाल कहा- आयोग से सवाल पूछना राजनीतिक दलों का अधिकार लेकिन संवैधानिक संस्था पर आरोप से पहले तथ्यों की पूरी जांच जरूरी
0
0
Report

जमीन विवाद के चलते नारायण ने खुद पर तेल डालकर आग लगा ली, भर्ती

Haridwar, Uttarakhand:लक्सर कोतवाली में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद पर तेल डालकर आग लगा ली। आग की लपटों में घिरे व्यक्ति को देखकर पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर दौड़े और कंबल डालकर आग बुझाई। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, मुंडाखेड़ा खुर्द निवासी लगभग 50 वर्षीय नारायण पुत्र तेजपाल का अपने रिश्तेदारों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। परिजन नें बताया इस विवाद को लेकर नारायण पहले खानपुर थाने भी अपनी फरियाद लेकर गया था, लेकिन वहाँ कोई सुनवाई नहीं हुई, फिर इसी विवाद को लेकर मंगलवार को गोवर्धनपुर कस्बे में दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई थी, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका। इसके बाद नारायण कथित तौर पर अपने साथ तेल लेकर लक्सर कोतवाली पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कोतवाली गेट के पास उसने अपने ऊपर तेल डालकर माचिस से आग लगा ली। आग लगते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत दौड़े और कंबल डालकर आग बुझाई। पुलिस ने घायल नारायण को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार कर रहे डॉक्टर नालिद असवाल ने बताया कि घायल को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला रिश्तेदारों के बीच जमीन संबंधी विवाद का सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

हसनपुर पुलिस ने 30 हजार लूट का पर्दाफाश, दो आरोपी और दो बालअपचारी गिरफ्तार

Amroha, Uttar Pradesh:हसनपुर पुलिस ने 16 जुलाई को बाइक और 30 हजार रुपये लूट का खुलासा करते हुए बाइक और 30 हजार रुपये लूटने वाले दो आरोपी व दो बाल अपचारी गिरफ्तार किए हैं अमरोहा जनपद की हसनपुर पुलिस ने 16 जुलाई को हुई बाइक और 30 हजार रुपये लूट का खुलासा करते हुए दो आरोपियों और दो बाल अपचारियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई बाइक का चैसिस, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और 11 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने शराब ठेके के सेल्समैन के रोजाना कैश लेकर जाने की जानकारी जुटाई थी। इसके बाद कनेटा मोड़ के पास सेल्समैन की बाइक में टक्कर मारकर उसे गिराया और 30 हजार रुपये व बाइक लूट ली। वारदात के बाद बाइक को तोड़कर उसके पार्ट्स कबाड़ी को बेच दिए गए, जबकि चैसिस को खेत के कुएं में छिपा दिया गया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान साहिल निवासी बिजौरा और विष्णु निवासी रखेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों को भी पकड़ा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

दिल्ली-राजस्थान ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी

Noida, Uttar Pradesh:पुलिस ने दिल्ली से राजस्थान तक फैले अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आउटर नॉर्थ डीसीपी शोभित सक्सेना ने कहा- हमने एक रेड की थी, जिसमें हमने नरेला इंडस्ट्रियल एरिया से पार्वती को अरेस्ट किया था, उसके साथ उसके एक एसोसिएट शानू उर्फ विकास को अरेस्ट किया था, जिसमें करीब एक किलो स्मैक और 600 ग्राम पावर कट पाउडर बरामद किया गया था. उसी सिलसिले में आगे कार्रवाई मिली, बैकवर्ड लिंक में राजस्थान के प्रतापगढ़ डिस्ट्रिक्ट में राजस्थान पुलिस के koऑर्डिनेशन से बड़े क्लोज एसोसिएट साहब खान की गिरफ्तारी हुई. रेड के दौरान 265 ग्राम स्मैक बरामद हुई.
0
0
Report

शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक को 20,000 रुपये का जुर्माना

Sakti, शराब पीकर स्कूली वाहन चलाने वाले चालक पर 20,000 रुपये का जुर्माना। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। वाहन जांच के दौरान ब्रीथ एनालाइजर मशीन से चालकों की जांच की जा रही है तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। फगुरम मुख्य मार्ग पर चेकिंग पॉइंट लगाया गया चेकिंग के दौरान स्कूल वाहन क्रमांक CG 13 AV, 8871 को रोककर चालक महेश यादव की जांच की गई। जांच के दौरान चालक शराब सेवन कर एवं बिना परमिट के वाहन चलाते पाए जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रकरण न्यायिक मजिस्ट्रेट, सक्ती न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा चालक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185, 66/192 (1), के तहत दोषी पाते हुए 20,000 रुपये (बीस हजार रुपये ) के अर्थदण्ड से दंडित किया गया। सक्ती पुलिस ने अपील कि है कि शराब सेवन कर वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
0
0
Report
Advertisement

बिजनौर: 14 माह के बच्चे की खरीद-फरोख्त, 6 गिरफ्तार; बच्चा सकुशल बरामद

Moradabad, Uttar Pradesh:14 माह के बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त के मामले में बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बच्चे को पहले पालन-पोषण के लिए दिया गया था, लेकिन बाद में उसे कथित तौर पर पांच लाख रुपये में दूसरे व्यक्ति को दे दिया गया। मामले में पुलिस ने बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है मामला नगीना थाना क्षेत्र के नैनपुरा गांव का है। पुलिस के मुताबिक 28 सितंबर को भूरापुर निवासी ताजूद्दीन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन शबनम ने अपने 14 माह के बेटे को पालन-पोषण के लिए शफीकन और फरीद को दिया था। आरोप है कि इसके बाद बच्चे को अन्य लोगों के साथ मिलकर बेच दिया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। पुलिस ने विवेचना के दौरान सामने आए जितेन्द्र कुमार उर्फ विक्की, कपिल उर्फ राजवीर, फरमान, शफीकन, शबनम और हरिद्वार निवासी सलोचना को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शबनम और फरमान के पहले से चार बच्चे थे और बाद में जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ था। आर्थिक परेशानी के चलते करीब 15 दिन के बेटे को देने का निर्णय लिया गया। पुलिस के अनुसार शफीकन के माध्यम से बच्चे को दो लाख रुपये में लिया गया और बाद में उसे पांच लाख रुपये में दूसरे दंपति को दे दिया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अस्पतालों में रुपये और बच्चे के लेन-देन की बात भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक पांच लाख रुपये मिलने के बाद रकम को आपस में बांटा गया। बाद में बच्चे के माता-पिता को अधिक रकम में बच्चे को दिए जाने की जानकारी हुई तो उन्होंने शिकायत की बात कही, जिसके बाद उन्हें डेढ़ लाख रुपये अतिरिक्त दिए गए। फिलहाल पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में बीएनएस की अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
0
0
Report

रुड़की पनियाला में हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विशाल पर गोली, घायल

Haridwar, Uttarakhand:रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला में हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष विशाल पर फायरिंग का मामला सामने आया है। गोली कार के शीशे को पार करते हुए विशाल के कंधे को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से जानकारी जुटाई। घायल विशाल का आरोप है कि एक दिन पहले मेले में उनके साथ कुछ भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने मारपीट की थी, जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में शिकायत दी थी। दोनों पक्षों को पुलिस ने पूछताछ और बयान के लिए थाने बुलाया था। विशाल के मुताबिक थाने में दूसरे पक्ष की ओर से उन पर समझौते का दबाव बनाया गया, लेकिन उन्होंने फैसला करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि थाने से घर लौटते समय पनियाला में अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गोली कार के शीशे से होते हुए उनके कंधे में लगी, जिसके बाद वह घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल विशाल ने हमले के पीछे भीम आर्मी से जुड़े लोगों पर आशंका जताई है, हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही हमलावरों और वारदात की वजह की स्थिति साफ हो पाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश के प्रयास तेज कर दिए हैं।
0
0
Report

डोल मेले में झूलों की दरों के विवाद से संचालक झूले बंद कर दिए

Baran, Rajasthan:बारां डोल मेले में झूलों की दरों को लेकर गतिरोध, संचालकों ने बंद किए झूले बारां जलझूलनी एकादशी के अवसर पर आयोजित 18 दिवसीय ऐतिहासिक डोल मेला अब परवान पर है। पिछले तीन दिनों से मेले में भीड़ बढ़ने के साथ ही दुकानदारों की ग्राहकी भी बढ़ी है, लेकिन झूलों की अधिक दर वसूली को लेकर गतिरोध खड़ा हो गया। मेले में झूलों और डोलर की अधिक दर वसूलने की शिकायतें आमजन की ओर से नगरपरिषद को मिली थी। शिकायतों पर नगरपरिषद ने हस्तक्षेप करते हुए झूलों की दरों में कटौती कर दी। परिषद के इस निर्णय के विरोध में झूला संचालक फर्म ने झूलों का संचालन बंद कर दिया। झूला संचालक फर्म का कहना है कि उसने करीब 85 लाख रुपए में मेले के झूलों का ठेका लिया है। नगरपरिषद द्वारा दर कम करने से उसे नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही फर्म ने निविदा शर्तों के अलावा अन्य लोगों को निशुल्क सेवा देने से भी इंकार कर दिया है। नगर परिषद आयुक्त की ओर से जारी आदेश के अनुसार 16 सितंबर से डोल मेले में झूला संचालन का कार्य स्वीकृत कर कार्यादेश दिया गया था। निविदा शर्तों के अनुसार झूलों के टिकट की दरें मेला प्रबंधन प्रकोष्ठ की ओर से निर्धारित की जानी थी। दर निर्धारण समिति व उपापन समिति ने बच्चों के झूले की दर 30 रुपए, ब्रेक डांस व नाव की 40 रुपए तथा बड़े झूले की 60 रुपए प्रति टिकट तय की है। झूला संचालकों को इन्हीं निर्धारित दरों पर संचालन के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश के बाद रात को झूलों का संचालन बंद कर दिया गया। इधर नगर परिषद ने झूला व डोलर संचालकों को निर्धारित दर पर ही शुल्क लेने के सख्त निर्देश दिए हैं। अधिक वसूली पाए जाने पर फर्म को ब्लैकलिस्ट करने तथा निविदा शर्तों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इससे पहले नगर परिषद सभापति शीतल कमल राठौर की अध्यक्षता में मेला प्रबंधन कमेटी की बैठक हुई। बैठक में मेले में डोलर, चकरी, झूला, साइकिल स्टैंड व दुकानों में आमजन से तय दरें ही वसूलने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top