261204
सीतापुरः ग्राम पंचायत तुलसीपुर खरिका में प्रशासन ने सरकारी जमीन को कराया कब्जा मुक्त
Mahmudabad, Uttar Pradesh:थाना क्षेत्र रामपुर मथुरा के ग्राम पंचायत तुलसीपुर खरिका में अवैध कब्जा था। आज नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में तहसील और पुलिस प्रशासन टीम के द्वारा अवैध कब्जा मुक्त कराया गया। नायब तहसीलदार महेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि अवैध कब्जा हटवाई गई जमीन पर आंगनवाड़ी भवन का निर्माण करवाने के लिए जमीन प्रस्तावित की जाएगी। मौके पर भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बंधवगढ़ टाइगर रिजर्व में अवैध जंगली सुअर शिकार के आरोप, पांच गिरफ्तार
Umaria, Madhya Pradesh:बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत वन परिक्षेत्र मानपुर बफर अंतर्गत ग्राम बिजौरी के पटपरहा टोला में जंगली सुअर के अवैध शिकार एवं के आरोप में टाइगर रिज़र्व प्रबंधन् द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की गई हैं,बताया गया हैं की पार्क की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बिजौरी के पटपरहा टोला क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा जंगली सुअर का अवैध शिकार कर उसके मांस को पकाने की तैयारी की जा रही है, जिस पर कार्यवाही करते हुए वन विभाग ने पांच आरोपियों विनोद बैगा, प्रेमलाल बैगा, छल्लु बैगा, उधेलाल बैगा एवं मुकेश चौधरी गिरफ्ताऱ कर न्यायलय में पेश किया जहाँ से उनको सोमवार को जेल भेज दिया गया हैं।0
0
Report
कौशांबी पटाखा विस्फोट: 6 नामजद के खिलाफ FIR, फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ FIR
Noida, Uttar Pradesh:कौशांबी पटाखा विस्फोट मामले में एफआईआर दर्ज, 6 नामजद के खिलाफ पीपरी थाने में दर्ज हुई एफआईआर, बीएनएस की गंभीर धाराओं में फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर。0
0
Report
मेरठ मेट्रो के रिठानी स्टेशन की लिफ्ट में आग, बड़ा हादसा टला
मेरठ मेट्रो के रिठानी स्टेशन की लिफ्ट में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हादसा, बड़ा नुकसान टला मेरठ, 30 अगस्त 2026 - मेरठ मेट्रो के रिठानी मेट्रो स्टेशन पर आज बड़ा हादसा टल गया। स्टेशन की लिफ्ट में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लिफ्ट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। देखते ही देखते धुआं पूरे स्टेशन में फैल गया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद मेट्रो स्टाफ ने तुरंत सीज फायर इक्विपमेंट और फायर सेफ्टी सिस्टम की मदद से आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हादसे के समय लिफ्ट में कोई यात्री मौजूद नहीं था, इसलिए किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना पर तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और लिफ्ट को बंद कर जांच शुरू कर दी है। मेट्रो प्रशासन ने लिफ्ट की मेंटेनेंस और सुरक्षा व्यवस्था की जांच के आदेश दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
पूर्वांचल में नेपाल त्रासदी का असर: कुशीनगर में 9 अज्ञात शव बरामद
Gorakhpur, Uttar Pradesh:नेपाल त्रासदी का दर्द पूर्वांचल तक पहुंच रहा है। नारायणी नदी के तेज बहाव के बीच कुशीनगर में 9 अज्ञात शव बरामद किए गए हैं। इन्हें सुरक्षित रखने के लिए एम्स गोरखपुर लाया गया है, जहां इन्हें डीप फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया है। शवों के साथ मिले कपड़े और अन्य सामान को भी पहचान प्रक्रिया में मदद के लिए सुरक्षित रखा गया है। नारायणी नदी नेपाल से होकर भारत में प्रवेश करती है, ऐसे में नेपाल की त्रासदी के बाद नदी के बहाव के साथ शवों के पूर्वांचल तक पहुंचने की आशंका है। फिलहाल शवों की पहचान नहीं हो सकी है और आगे की प्रक्रिया को लेकर शासन के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल—इन शवों की पहचान कैसे होगी और आगे की प्रक्रिया क्या होगी? क्या इनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा? पहचान के लिए शवों को कितने समय तक सुरक्षित रखा जाएगा? इसके बाद प्रशासन की ओर से क्या प्रक्रिया अपनाई जाएगी? इन सभी सवालों का जवाब शासन के निर्देश के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल एम्स में सुरक्षित रखे गए ये अज्ञात शव उन परिवारों के लिए उम्मीद की एक कड़ी हैं, जो नेपाल की त्रासदी के बाद अपने लापता परिजनों की तलाश कर रहे हैं। नेपाल की त्रासदी ने कई परिवारों को अपनों से दूर कर दिया है। अब नारायणी नदी के रास्ते पूर्वांचल तक पहुंचे इन अज्ञात शवों की पहचान प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती है। एम्स गोरखपुर में शवों को सुरक्षित रखा गया है और उनके साथ मिले कपड़े और सामान भी संभालकर रखे गए हैं। निगाहें शासन के निर्देश और पहचान की आगे बढ़ने वाली प्रक्रिया पर हैं।0
0
Report
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर वकीलों का आक्रोश, सड़क जाम और प्रशासन से नाराज़गी
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर वकीलों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। सैकड़ों की संख्या में वकीलों ने रामपथ पर प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। इस दौरान जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वकील चंपत राय और डॉक्टर अनिल मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि मामले में कार्रवाई नहीं होने के चलते उन्हें प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा。 बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका मिश्रा ने बताया कि पुलिस से बातचीत के दौरान आश्वासन दिया गया था कि दर्ज मुकदमे में वकीलों की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र को पार्ट ऑफ इन्वेस्टिगेशन बनाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी के विरोध में वकीलों को सड़क पर उतरना पड़ा। रामपथ जाम होने से राहगीरों और आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वकीलों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।0
0
Report
धामी ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला, सनातन और हिंदू समाज पर जोरदार टिप्पणी
Bahara Boj, Uttarakhand:राहुल गांधी की घेराबंदी उधम सिंह नगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का एकमात्र उद्देश्य सनातन और हिंदू समाज को नुकसान और चोट पहुंचाना है। चंपावत के वनवसा में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस नेता राहुल को शहजादे, युवराज जैसी संज्ञा देते हुए कहा कि अगर हल्द्वानी में दलित या जातीसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर किसी का अपमान किया गया है तो राहुल गांधी को सबूत देने चाहिए। वोटों के लालच में गलत बयानबाजी की जा रही है जबकि देवभूमि की पवित्र संस्कृति है और सभी लोग मिलजुल कर आपस में प्रेम से रहते हैं।0
0
Report
Advertisement
रायबरेली में स्वाइन फ्लू के तीन संक्रमित, दो लखनऊ के एक सलोन निवासी
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में स्वाइन फ़्लू के मरीज मिले हैं। इनमें से दो यहाँ के मूल निवासी हैं जबकि रहते लखनऊ में हैं। वहीं एक अन्य यहाँ का निवासी है जिसे लेकर संक्रामक रोगों के नोडल अधिकारी ने निगरानी शुरू कर दी है। दरअसल सीएमओ अमेठी ने यहां की सलोन तहसील में रहने वाले तीन संक्रमित लोगों को संदर्भित किया था। इन संक्रमित लोगों का क्रॉस वेरिफिकेशन किये जाने पर इनमें से दो लखनऊ निवास करने वाले मिले जबकि एक यहाँ की सलोन तहसील निवासी मिले। स्वास्थ्य विभाग ने इस मरीज़ की निगरानी करते हुए इसकी स्वास्थ्य हिस्ट्री जटानी शुरू कर दी है।0
0
Report
प्रतापगढ़ में कच्ची दीवार गिरने से 4 घायल, एक बच्ची की हालत गंभीर
Pratapgarh, Uttar Pradesh:बारिश के दौरान जर्जर कच्ची दिवाल गिरने से एक ही परिवार के 4 व्यक्ति घायल, एक बच्ची की हालत गंभीर, प्रयागराज के SRN हॉस्पिटल में चल रहा इलाज, दोपहर बाद घटना की जानकारी देने पर क्षेत्रीय लेखपाल निलंबित, डीएम ने कार्य में लापरवाही पर लेखपाल को किया निलंबित, बीती देर रात हुई थी घटना, घटना के बाद आज शाम को प्रशासन को घटना की हुई जानकारी, डीएम अभिषेक पाण्डेय ने मौके पर पहुंच कर घटना का किया निरीक्षण, पीड़ित परिवार को सरकारी आर्थिक सहायता देने की कही बात, देहात कोतवाली के सराय बहेलिया गांव की घटना0
0
Report
आगरा रोड स्थित कृष्णा रिसोर्ट पर देह व्यापार के आरोप में पुलिस ने 9 गिरफ्तार
Aligarh, Uttar Pradesh: आगरा रोड स्थित कृष्णा रिसोर्ट में देह व्यापार पर पुलिस का छापा, पुलिस ने पांच युवती और चार युवकों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने रिसोर्ट के मालिक पिंकू वार्ष्णेय सहित नौ लोगों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ देह व्यापार की धाराओं में किया मुकदमा दर्ज, आगरा की रहने वाली बताई जा रही है सभी युवतियां, कृष्णा रिसोर्ट में बुलाई गई थी आगरा से लड़कियां, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मारा छापा, पुलिस ने मौके से शराब की बोतल आपत्तिजनक सामान किया बरामद, अलीगढ़ के थाना मधुरा के इलाके के कृष्णा रिसोर्ट का मामला।0
0
Report
Advertisement
जयपुर नगर निगम नामांकन अंतिम दिन टिकट-तकरार ने बदला रंग
Jaipur, Rajasthan:एंकर- जयपुर नगर निगम चुनाव में आज नामांकन का आखिरी दिन था... लेकिन असली खेल पर्चे भरने से ज्यादा टिकट और सिंबल का रहा। किसी के हाथ में पार्टी का सिंबल आया तो समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन शुरू हो गया... और किसी का टिकट कटा तो उसी पार्टी के प्रत्याशी के सामने निर्दलीय बनकर मैदान में उतर गया। कहीं खुशी के आंसू थे... तो कहीं टिकट नहीं मिलने का गुस्सा कैमरों के सामने छलक पड़ा। यानी आखिरी दिन जयपुर में पार्टी से ज्यादा बागियों का दम नजर आया। अब स्क्रूटनी और नाम वापसी बताएगी कि इनमें से कितने बागी सिर्फ नाराज हैं... और कितने सच में चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।0
0
Report
बृज नगर नगरपालिका वार्ड 5 में वेदप्रकाश पटैल निर्विरोध निर्वाचित
Noida, Uttar Pradesh:डीगडीग जिले की बृज नगर विधानसभा की नगर पालिका बृज नगर में खुला भाजपा का खाता, नगरपालिका बृज नगर के वार्ड संख्या 5 से भाजपा के वेदप्रकाश पटैल निर्विरोध निर्वाचन तय, वेदप्रकाश पटैल वार्ड से अकेले उम्मीदवार, आधिकारिक घोषणा 3 अगस्त के बाद, संघ पृष्ठभूमि से आते है वेदप्रकाश पटैल, पहले भी इस वार्ड से रह चुके है पार्षद,0
0
Report
Save India, Save Sharia अभियान से मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा कदम
Noida, Uttar Pradesh:ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने Save India, Save Sharia नाम से अभियान चलाने का फ़ैसला किया है. ये अभियान 17 सितंबर को दिल्ली के जंतर मंतर से शुरू होगा.0
0
Report
Advertisement
सर्पदंश से 16 वर्षीय किशोरी की मौत के बाद बानो में सड़क पर जाम
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: बानो में सर्पदंश से 16 वर्षीय किशोरी की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बानो-मनोहरपुर मुख्य पथ को अस्पताल के समीप जाम कर दिया। झरिया डिपा निवासी प्यारा लुगुन की बेटी अनिमा लुगुन को रविवार रात जहरीले सांप ने काट लिया था। परिजन उसे बानो स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में करीब दो घंटे की देरी का आरोप लगाया है। हालांकि, चिकित्सक डॉ. शेख ताजुद्दीन ने इलाज में देरी से इनकार किया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर बानो पहुंचे और शाम करीब साढ़े पांच बजे सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया। सूचना पर बीडीओ और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीण दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इधर, ग्रामीणों के आवेदन पर चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। देर शाम तक सड़क जाम हटाने के लिए प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बातचीत जारी रही।0
0
Report
बगहा के रामनगर में कब्जे के विवाद पर पुलिस हमला, SI समेत कई घायल
Bagaha, Bihar:इस वक्त की बड़ी खबर बगहा के रामनगर से सामने आ रही है जहाँ कठसीकरी गांव में आरोप है कि जबरन जमीन और घर में दाखिल होकर कब्जा करने को लेकर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने समझा-बुझाकर लौट आईं, लेकिन इसके बाद भी दोनों पक्षों में मारपीट की सूचना पर रामनगर थाना की पुलिस पहुंची जहाँ घायलों को अस्पताल ले जाने लगीं। इस दौरान ग्रामीणों ने हमला कर दिया। वीडियो सोशल साइट्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। बगहा एसपी ने घटनाक्रम के बारे में स्थिति स्पष्ट न होने की बात कही। घटना की गहन जांच चल रही है। जानकारी के मुताबिक कठसीकरी गांव निवासी पप्पू अंसारी ने प्रेम विवाह के बाद जबरन घर में घुसने और कब्जा करने की शिकायत दी थी, इसलिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया; SI इम्तेयाज खान समेत कई पुलिसकर्मियों के आंशिक रूप से घायल होने की सूचना है। पुलिस वाहनों में भी तोड़फोड़ की बात आ रही है। तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में रखा गया। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।0
0
Report
रत्नागिरी के गुहागर में रोड पर कार टकराई गैस सिलिंडर पिकअप से; यात्री सुरक्षित
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी के गुहागर में अडूर मार्ग पर कार टकराई गैस सिलिंडर पिकअप से0
0
Report
Advertisement
