261207
Sitapur: अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर के तालगांव में झील और ग्राम पंचायत में किए गए अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटा दिया। यह कार्रवाई DM अभिषेक आनंद के निर्देश पर की गई। अवैध कब्जाधारियों को पहले 3 दिन का समय दिया गया था लेकिन इसके बावजूद उन्हें हटाने के लिए बुलडोजर का सहारा लेना पड़ा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रक्षाबंधन से पहले चीनी के दाम आसमान छू रहे, मिठाइयों की कीमतें तेजी से बढ़ेंगी
Bahara Boj, Uttarakhand:वॉइस 1 – रक्षाबंधन सहित अन्य त्यौहार नजदीक होने से चीनी की मांग बढ़ने की संभावना है चीनी महंगी होने का सीधा असर मिठाइयों की कीमत पर पड़ सकता है। रुद्रपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा का कहना है कि चीनी के दाम बढ़ने से आम आदमी की चाय कड़वी हो गई है। चीनी की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित ना कर पाने के कारण व्यापारी नेता केंद्र सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाते हैं। वॉइस 2 – चीनी की कीमतों में बढ़ोत्तरी के पीछे जमाखोरी की संभावना भी व्यक्त की जा रही है वही किसानों का कहना है कि चीनी मिलो से गन्ना किसानों को वर्षों वर्षों तक उपज का भुगतान ना मिलने के कारण गन्ने की खेती कम हुई है। उत्पादन कम और मांग अधिक के कारण भी चीनी की कीमतों में वृद्धि को संभावना है。0
0
Report
लखनऊ में मौलाना इरफान रिजवी हत्या की साजिश के छह गिरफ्तार
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में मौलाना की हत्या की साजिश रचने में छह लोग गिरफ्तार लखनऊ के हजरतगंज में पुलिस ने हत्या की एक बड़ी साजिश का खुलासा किया है पुलिस के मुताबिक, प्रॉपर्टी हड़पने के लिए मौलाना इरफान अहमद रिजवी की हत्या की सुपारी दी गई थी हत्या के लिए 2 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था हजरतगंज पुलिस ने साजिश में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के लिए इंदिरानगर मेट्रो स्टेशन के पास से मोटरसाइकिल चोरी की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में अमन कुरैशी, सोहेल अहमद सिद्दीकी, मोहम्मद फरहान सिद्दीकी, बिलाल हाशमी, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद जमीर शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने प्रॉपर्टी विवाद को लेकर मौलाना इरफान अहमद रिजवी की हत्या की साजिश रची थी हत्या के लिए 2 लाख रुपये की सुपारी तय की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक, अवैध पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस और अन्य सामान बरामद किया है सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है。 जितेन दुबे, एडीसीपी सेंट्रल, लखनऊ0
0
Report
पटना के धरना स्थल पर 25 अगस्त को BPSC मामले में उग्र आंदोलन शुरू हुआ
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी भर्तियों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। पटना के गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर 70 वीं BPSC अभ्यर्थी 70 वीं BPSC परीक्षा परीक्षा को रद्द कराने को लेकर भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं। गर्दनीबाग पिछले कई दिनों से प्रतियोगी छात्रों के आंदोलन का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। आंदोलनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और लंबे समय से लंबित मांगों पर सरकार और संबंधित आयोग तत्काल फैसला ले। छात्रों की प्रमुख मांगों में BPSC की परीक्षाओं से जुड़ी विसंगतियों का समाधान, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और परीक्षा व्यवस्था में सुधार शामिल हैं। 70वीं BPSC परीक्षा को लेकर भी अभ्यर्थी लगातार सवाल उठा रहे हैं और परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता की मांग कर रहे हैं। *25 अगस्त को बड़ा आंदोलन करने की तैयारी।धरने पर बैठे छात्रों ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है। छात्रों के मुताबिक, अगर उनकी मांगों पर सरकार की ओर से ठोस पहल नहीं हुई तो 25 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास और विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसके लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को जुटाने की तैयारी की जा रही है*0
0
Report
Advertisement
नावां सिटी स्टेशन पर संरक्षा संवाद: रेल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर रेल मंडल के नावां सिटी रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज मंडल के नावां सिटी रेलवे स्टेशन पर ‘संरक्षा संवाद’ का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्टेशन का निरीक्षण किया तथा यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संरक्षा संवाद के दौरान एडीआरएम ने स्टेशन पर कार्यरत रेलकर्मियों से संवाद करते हुए कार्य के दौरान सतर्कता, सजगता एवं निर्धारित संरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित रेल संचालन में प्रत्येक रेलकर्मी की भूमिका महत्वपूर्ण है और किसी भी परिस्थिति में संरक्षा से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। इस दौरान अधिकारियों ने स्टेशन परिसर, स्टेशन कक्ष, प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, पेयजल, स्वच्छता सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संरक्षा संवाद के दौरान रेलकर्मियों को कार्यस्थल पर सावधानी बरतने, निर्धारित प्रक्रियाओं एवं सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा किसी भी असामान्य स्थिति की तत्काल सूचना संबंधित अधिकारियों को देने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र से जुड़े विषयों पर चर्चा कर उनके सुझाव भी लिए।0
0
Report
हरिद्वार के पूर्व विधायक की धमकीभरी भाषा वायरल, वोट नहीं देने पर कीड़े-फटने जैसा
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में बीजेपी के एक पूर्व विधायक ने ऐसा बयान दिया है, जो सुनने में फिल्मी डायलॉग लग सकता है...लेकिन उन्होंने हकीकत में ये कहा है कि अगर उनको वोट नहीं देंगे...तो कीड़े पड़ेंगे और पेट फट जाएगा... अपनी उपलब्धियां गिनाते-गिनाते उन्होंने वोट न देने वालों के लिए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया... उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।सवाल ये है? कि वोट मांगने की ये कैसी भाषा है?0
0
Report
जांजगीर-चाम्पा में मंत्री चौधरी ने समीक्षा, मेडिकल कॉलेज समेत परियोजनाओं को तेज करने के निर्देश
Taga, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री और जांजगीर चाम्पा जिले के प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी आज जांजगीर पहुंचे, मंत्री ने कलेक्टरेट सभा कक्ष में जिला स्तर की समीक्षा बैठक ली, इस दौरान उन्होंने अफसरों से विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली, मंत्री ने सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए, साथ ही मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और नालंदा परिसर जैसी बड़ी परियोजनाओ को जल्द से जल्द लागू करने निर्देशित किया, इस मौके पर जांजगीर चाम्पा सांसद कमलेश जांगड़े भी उपस्थित रहीं।0
0
Report
Advertisement
IIT जोधपुर-झारखंड की संयुक्त पहल: जनजातीय महिलाओं के लिए सेमीकंडक्टर प्रशिक्षण
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। सेमीकंडक्टर और हार्डवेयर क्षेत्र में आदिवासी एवं ग्रामीण युवाओं के साथ STEM क्षेत्र की छात्राओं और महिलाओं को अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में IIT जोधपुर और झारखंड सरकार के बीच रणनीतिक सहयोग की पहल शुरू हुई है। 18 अगस्त को झारखंड सरकार के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने IIT जोधपुर का दौरा किया। इस दौरान प्रस्तावित TWISH-Jharkhand (Tribal Women in Semiconductor and Hardware) कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत आदिवासी एवं ग्रामीण युवाओं, इंजीनियरिंग व डिप्लोमा विद्यार्थियों, ITI और पॉलिटेक्निक के छात्रों तथा STEM क्षेत्र की छात्राओं और महिलाओं को सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर क्षेत्र में प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की योजना है। प्रतिभाओं की पहचान से लेकर उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण, प्रयोगशाला अनुभव, इंटर्नशिप, रोजगार और उद्यमिता तक का लर्निंग पाथवे विकसित करने की परिकल्पना की गई है। प्रशिक्षण में VLSI Design and Simulation, Embedded Systems, PCB एवं IoT, Semiconductor Fundamentals, Cleanroom Exposure और Fabrication जैसे विषय शामिल किए जाने प्रस्तावित हैं। बैठक के दौरान IIT जोधपुर की शोध एवं तकनीकी क्षमताओं से भी प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया गया। संस्थान की AIoT Fab Lab और Central Research Facility (CRF) का प्रदर्शन किया गया। बैठक में झारखंड सरकार, IIT जोधपुर और All India Institute of Local Self Government (AIILSG) के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के क्रियान्वयन मॉडल, संस्थागत भूमिकाओं और संभावित सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा हुई। फिलहाल यह पहल प्रस्ताव और विचार-विमर्श के चरण में है। आगे कार्यक्रम की रूपरेखा, पायलट स्थान, क्रियान्वयन व्यवस्था और समयसीमा तय की जाएगी। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर से प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें सेमीकंडक्टर क्षेत्र के कुशल पेशेवर, नवोन्मेषक और उद्यमी बनने का अवसर देना है।0
0
Report
संभल के सिरसी गांव में मंदिर की जमीन पर बुलडोजर, कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल के सिरसी गांव में मंदिर की जमीन पर बने मकान और धर्म कांटे पर आज प्रशासन का बुलडोजर चला है...लंबी कानूनी लड़ाई के बाद चामुंडा मंदिर की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई हुई...कारवाई के दौरान मौके पर भारी प्रशासनिक अमला और पुलिस बल तैनात रहा...अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चला...और मंदिर की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया हुई...0
0
Report
नोएडा-ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 72 हजार वर्ग मीटर जमीन के फर्जीवाड़े का मामला दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 72 हजार वर्ग मीटर जमीन के कथित फर्जीवाड़े का मामला न्यायालय के आदेश पर थाना सेक्टर-20 में एफआईआर दर्ज पूर्व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण GM रवीन्द्र तोंगड़ समेत 11 नामजद आरोपी CRC ग्रुप के तीन निदेशक कुणाल भल्ला, सतीश गर्ग और हिमांशु गोयल भी आरोपी रवीन्द्र तोंगड़ की पत्नी कुशल सिंह का नाम भी एफआईआर में शामिल जमीन हड़पने, करोड़ों के गबन, फर्जी दस्तावेज और धमकी देने के आरोप करीब 5 करोड़ रुपये की देनदारी और रकम के कथित गबन का आरोप 73 प्रतिशत हिस्सेदारी को लेकर भी गंभीर अनियमितताओं के आरोप 2013 और 2014 में 20 हजार और 14 हजार वर्ग मीटर जमीन की सब-लीज का मामला पूर्व GM के रिश्तेदारों को कंपनी में निदेशक बनाकर जमीन की सब-लीज कराने का आरोप 2018 में कथित फर्जी सब-लीज वाली जमीन पर CRC ग्रुप के साथ नई परियोजना शुरू करने का आरोप प्रोजेक्ट के लिए बैंक लोन और अन्य कामों में फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल करने का आरोप कंपनी की बैलेंस शीट और अभिलेखों में भी रकम की कथित हेराफेरी का आरोप दिसंबर 2025 में हिसाब-किताब को लेकर शिकायतकर्ता को धमकी देने का आरोप सेक्टर-20 थाने के उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह कर रहे मामले की जांच पुलिस जमीन के दस्तावेज, सब-लीज, कंपनी रिकॉर्ड और बैंक लेनदेन की जांच करने में जुटी।0
0
Report
Advertisement
जन्तर मन्तर पर आरक्षण सुधार की माँग: आर्थिक आधार पर आरक्षण चाहिए, पुलिस ने दी परमिशन नहीं दी
Noida, Uttar Pradesh:स्लग ID- जन्तर मन्तर प्रोटेस्ट दिल्ली के जन्तर मन्तर पर Reservation On Reform को लेकर प्रोटेस्ट किया जा रहा है। प्रोटेस्ट कर रहे लोगों से बात की है, जिनका कहना है Reservation Reform होना चाहिए... आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए... UGC रोल बैक होना चाहिए। जो गरीब लोग हैं, जिन्हें आरक्षण की जरूरत है, वहाँ तक आरक्षण नहीं पहुँच पा रहा है। जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मानेगी, तब तक हम यहां से हटने वाले नहीं हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर के विसुअल भी हैं, वो जन्तर मन्तर का मुआयना करने आये थे। जन्तर मन्तर पर चल रहे प्रोटेस्ट की परमिशन दिल्ली पुलिस ने नहीं दी थी; इन्हें रामलीला मैदान पर प्रोटेस्ट करने के लिए बोला गया था। लेकिन ये लोग जन्तर मन्तर पर प्रोटेस्ट कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस बार-बार इनको लाउड स्पीकर के जरिये बोल रही है। यहाँ 5 बजे के बाद प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं。0
0
Report
नूंह विधायक आफताब अहमद: हड़ताल से बिगड़ी सफाई व्यवस्था, जल्द समाधान की मांग
Nuh, Haryana:Story :- नूंह विधायक आफताब अहमद ने सफाई कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेने की मांग की। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहरों और कस्बों में बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर नूंह विधायक आफताब अहमद ने सरकार से कर्मचारियों की मांगों का तत्काल समाधान करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने सफाई कर्मचारियों से भी हड़ताल वापस लेने की अपील की। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी प्रेस वार्ता में सफाई कर्मचारियों, नगर पालिका कर्मचारियों तथा अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी बार-बार अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करने को मजबूर होते हैं। सरकार की ओर से कई बार मांगें पूरी करने के आश्वासन दिए जाते हैं, लेकिन उन्हें समय पर लागू नहीं किया जाता。 आफताब अहमद ने कहा कि सफाई व्यवस्था सीधे तौर पर आम जनता के स्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा है। पिछले कई दिनों से कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है。 उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि कर्मचारियों की जायज मांगों को खुले मन से स्वीकार करते हुए उन्हें जल्द लागू किया जाए। सरकार को कर्मचारियों के प्रति हठधर्मिता का रवैया अपनाने के बजाय बातचीत के माध्यम से समस्या का समाधान करना चाहिए। विधायक ने कहा कि सरकार यदि कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें राहत प्रदान करती है तो हड़ताल समाप्त कर सफाई व्यवस्था को जल्द पटरी पर लाया जा सकता है। उन्होंने कर्मचारियों से भी जनहित को ध्यान में रखते हुए हड़ताल वापस लेने की अपील की।0
0
Report
उज्जैन के पंचकोशी मार्ग को हरे-भरे कॉरिडोर में बदलेगा 50 हजार पौधे
Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल की नगरी में पंचकोशी मार्ग होगा और भी खूबसूरत, पौधों से लेकर ट्री गार्ड तक में दिखेगी धार्मिक झलक 50 हजार ऊंचे पौधों से सजेगा पंचकोशी यात्रा मार्ग, 12 उपवन भी होंगे तैयार उज्जैन। सिंहस्थ-2028 को देखते हुए उज्जैन के पंचकोशी मार्ग को अब सिर्फ यात्रा का रास्ता नहीं, बल्कि हरियाली से भरे खूबसूरत कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जा रहा है। कलेक्टर रौशन कुमार के मार्गदर्शन में पंचकोशी मार्ग और आसपास के गांवों में बड़े स्तर पर पौधारोपण का काम चल रहा है। पंचकोशी मार्ग पर करीब 50 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं। इन पौधों की खास बात यह है कि इनकी ऊंचाई करीब 10 से 12 फीट है। इसके साथ ही मार्ग के अलग-अलग हिस्सों में 12 उपवन भी विकसित किए जाएंगे। मार्ग से जुड़े गांवों में शांति वन तैयार किए जा रहे हैं। पौधारोपण में सरकारी विभागों के साथ स्थानीय लोगों की भी भागीदारी ली जा रही है। यानी पंचकोशी मार्ग को हरा-भरा बनाने की जिम्मेदारी केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि गांव के लोग भी इसमें अपनी भूमिका निभा रहे हैं। लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने के लिए अस्बेस्टस ट्री गार्ड लगाए जा रहे हैं। इन ट्री गार्ड पर भगवान महाकाल और पंचकोशी यात्रा से जुड़े चित्र लगाए जाएंगे। इससे पौधों की सुरक्षा के साथ मार्ग की सुंदरता और धार्मिक पहचान भी और निखरेगी। पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायतों, समितियों और गांव के वरिष्ठ नागरिकों को दी जा रही है। कोशिश है कि आज लगाए जा रहे ये पौधे आने वाले समय में पंचकोशी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को छांव और हरियाली का एहसास दें। सिंहस्थ-2028 में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उज्जैन आने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन पंचकोशी मार्ग को सुंदर, स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने में जुटा है। इस पहल का मकसद है कि पंचकोशी यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ-पड़-हरे-भरे और सुकून भरे वातावरण का अनुभव भी मिले। पीटीसी - ग्रीन कोरिडोर पर बाइट - कलेक्टर रोशन कुमार सिंह0
0
Report
Advertisement
कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने पदभार संभालकर जिला कार्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
Kawardha, Chhattisgarh:कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने संभाली कमान, जिला कार्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा क Kavardha, 21 अगस्त 2026। नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने पदभार ग्रहण करने के बाद जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर विभागीय कार्यों एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर शासन की योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विभागीय कार्यप्रणाली की समीक्षा की。 कलेक्टर ने अधिकारियों को टीम भावना और आपसी समन्वय से कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण, शासकीय कार्यों में ई-फाइल प्रणाली का अनिवार्य उपयोग और अधिकारियों-कर्मचारियों की समय पर कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।0
0
Report
करोल बाग में मकान गिरने से चार मजदूर घायल, एक की मौत
New Delhi, Delhi:करोल बाग में तोड़-फोड़ के दौरान मकान गिर गया... जिसमें मरम्मत का काम चल रहा था... इसमें 4 लोग घायल हुए जिसमें से एक की मौत हो गई... आज सुबह करीब 11:15 बजे दमकल विभाग को जानकारी मिली। कि करोलबाग नंबर 3512, प्यारे लाल रोड, रेगरपुरा में एक मकान गिर गया। पुलिस स्टेशन करोल बाग से प्यारे लाल रोड, रेगरपुरा, करोल बाग से एक पुरानी दो मंज़िला मकान को तोड़ते समय उसके गिरने की घटना की सूचना मिली। शुरुआती जांच के मुताबिक एक प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर गिरा रहे थे। संबंधित एजेंसी से तोड़ने की कोई इजाज़त नहीं ली गई थी। तोड़-फोड़ के काम के दौरान, बिल्डिंग अचानक गिर गई, जिससे साइट पर काम कर रहे मज़दूर उसमें फंस गए। सूचना मिलने पर, पुलिस स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा और बचाव का काम शुरू किया। इस घटना में चार मज़दूर प्रभावित हुए...एक मज़दूर, शेख शमशाद, की चोटों के कारण मौत हो गई। उसकी बॉडी को LHMC हॉस्पिटल की मॉर्चरी में शिफ्ट कर दिया गया है। - मोहम्मद अयूब को सिर में चोट और दाहिने हाथ में फ्रैक्चर समेत गंभीर चोटें आईं। उन्हें डॉ. RML हॉस्पिटल रेफर किया गया और उनकी हालत क्रिटिकल बताई जा रही है। - शेख सैदुल के हाथ-पैर में चोटें आईं और उनका जीवन माला हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। - रफीक-उल को मामूली चोटें आईं और इसके बाद वे अपने घर चले गए। पुलिस ने फायर सर्विस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया और यह पक्का किया कि घायल लोगों को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया जाए। बिल्डिंग मालिकों और कॉन्ट्रैक्टर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। फैक्ट्स की जांच और बिल्डिंग गिरने के हालात का पता लगाने के बाद सही नियमों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है。0
0
Report
यूपी एटीएस के मुताबिक शहजाद भट्टी ने युवाओं को देश विरोधी प्रेरित किया
Lucknow, Uttar Pradesh:शहजाद भट्टी भारत में अपने गुर्गे खड़े कर उन्हें देश के खिलाफ ही इस्तेमाल करने की कोशिशों में जुटा है । यूपी एटीएस के मुताबिक युवाओं को बरगलाकर उन्हें पुलिस, धार्मिक स्थलों और सैन्य प्रतिष्ठानों की रेकी करने के निर्देश दिए जाते है। भट्टी के हैंडलर भारतीय युवाओं को बम, ग्रेनेड, पेट्रोल बम से हमला करने के लिए भी प्रेरित करते हैं。0
0
Report
Advertisement
