261121
सीतापुरः देशी शराब के अधिक सेवन से युवक की शराब के ठेके पर ही मौत
Hargaon, Uttar Pradesh:इमलिया सुल्तानपुर थाना इलाके केकाजीकमालपुर के बंडिया गांव निवासी कमलेश (29) शनिवार की शाम काजीकमालपुर में देशी शराब ठेके पर शराब पी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया युवक शराबी प्रवृत्ति का था। कई दिनों से लगातार शराब का सेवन कर रहा था। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फरीदाबाद में आवारा गायों का कहर: बुजुर्ग महिला और बच्चे पर हमला
Faridabad, Haryana:हेडलाइन फरीदाबाद में आवारा गाय का आतंक, बुजुर्ग महिला और बच्चे पर किया हमला ग्यासी कोठी, तिकोना मंदिर के पास की घटना; हमले में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल फरीदाबाद में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला तिकोना मंदिर के पास ग्यासी कोठी इलाके का है, जहां एक गाय ने बुजुर्ग महिला और एक बच्चे पर हमला कर दिया। गाय के हमले में बुजुर्ग महिला बुरी तरह घायल हो गई। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आवारा पशुओं को लेकर रोष है। लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने और उनकी उचित व्यवस्था करने की मांग की है।0
0
Report
धौलपुर पंचायत चुनाव 2026: तृतीय चरण के मतदान की तैयारी तेज, मतदान दल रवाना
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर- पंचायत चुनाव 2026, तृतीय चरण के मतदान की तैयारी, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए आज मतदान दल रवाना होंगे, पंचायत समिति धौलपुर, बाड़ी और सैपऊ के मतदान दलों की रवानगी राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़ी रोड धौलपुर से होगी, मतदान दलों को सुबह 8 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी, जबकि सुबह 11 बजे से रवानगी शुरू होगी0
0
Report
38 दिनों बाद बस्तर में यात्री ट्रेनें बहाल, तूफान के कारण रद्द सेवाएं शुरू
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर 38 दिनों बाद बस्तर में यात्री ट्रेनें हुई बहाल, चक्रवाती तूफ़ान अर्नब के चलते केके रेललाइन में लैंड स्लाइड की हुई थी घटना, 2 ट्रेनों को किया गया था रद्द एवं 3 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट , बस्तर से ट्रेनों का शुरू किया गया परिचालन, शॉर्ट टर्मिनेट की गई किरंदुल विशाखापट्टनम पैसेंजर, जगदलपुर से भुवनेश्वर के बीच चलने वाली हीराखंड एक्सप्रेस और जगदलपुर से हावड़ा के बीच चलने वाली समलेश्वरी एक्सप्रेस हुई बहाल, रद्द की गई दो ट्रेनों के जल्द बहाल होने की उम्मीद0
0
Report
Advertisement
बोकारो अस्पताल में नवजात बेचने के आरोप: जांच जारी
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो जेनरल अस्पताल में नवजात बच्चे को बेचने के आरोप पर चास एसडीएम के आदेश पर सेक्टर 4 थाना पुलिस जांच करने पहुंची जहां सेक्टर 4 थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही जांच करने पहुंचे लेकिन अभी वैसा कुछ दिखा नहीं, वहीं अभी जांच जारी है। दरअसल एक वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला काफी तूल पकड़ लिया जहां BGH अस्पताल में भर्ती एक महिला से एक महिला द्वारा उसके नवजात बच्चे के लेन देन की बात सामने आई। इस दौरान दस्तावेज पर साइन करने और किसी से नहीं कहने की चर्चा भी इस वीडियो में एक महिला द्वारा भर्ती मरीज से की जा रही है। इस वीडियो के सामने आते ही चास एसडीएम के निर्देश पर सेक्टर 4 थाना पुलिस BGH जांच करने पहुंची। हालांकि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि सही मामला क्या है। सेक्टर 4 थाना प्रभारी ने कहा कि जांच अभी जारी है。0
0
Report
कर्नाटक सरकार Kannada ध्वज को आधिकारिक राज्यध्वज बनाने पर विचार; विधानसभा सत्र तय
Noida, Uttar Pradesh:bangaluru - Government Plans to Grant Official State Flag Status to Kannada Flag: CM D.K. Shivakumar Chief Minister D.K. Shivakumar said the state government is considering granting official state flag status to the Kannada flag and that the matter will be discussed during the upcoming Belagavi Assembly session. Shivakumar made these remarks during the 71st Kannada Rajyotsava celebrations held at Kanteerava Stadium on Sunday. He also spoke to the media at his Sadashivanagar residence and near the Bhuvaneshwari statue at Vidhana Soudha. "I have just hoisted the Kannada flag alongside the national flag. We are moving forward with plans to grant official recognition to the Kannada flag. Earlier, the Cabinet had taken a decision on this matter and submitted a proposal to the Central Government. However, we have not received approval so far. "Against this backdrop, we recently held discussions with legal experts, and another round of consultations will be conducted. We are examining the legal aspects concerning the use, status and protection of the Kannada flag, ensuring that the dignity and rules governing the national flag are not compromised," he said. He further stated, "Our government is committed to taking another Cabinet decision, introducing the necessary legislation and ensuring that the Kannada flag can be hoisted alongside the national flag. "We will facilitate public discussions and discussions among legislators on this issue, not just within the Chief Minister's Office but also at Vidhana Soudha. During the upcoming winter session, we will work towards giving this proposal a new shape and passing a resolution to approach the Central Government for the necessary legal protection. "This is not just our government; it is your government. The red-and-yellow flag, which represents the emotions and identity of Kannadigas, will be given due respect. This flag represents Kannada knowledge, heritage, culture, religious harmony, equality and the message of peace. We are committed to granting it official recognition as the state's flag. This decision will further strengthen Karnataka's identity within India's federal structure," Shivakumar explained. Government Considers Making Kannada Flag Hoisting Mandatory The Chief Minister also said that the government has planned various programmes over the next year, beginning with the 71st Kannada Rajyotsava, to highlight the pride and glory of the Kannada language. He said the government is considering making it mandatory to hoist the Kannada flag not only at all government offices but also at institutions supported by the government. He further indicated that the government is preparing to issue an order within this month, encouraging private institutions to hoist the Kannada flag as well.0
0
Report
झुंझुनूं में भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान, कांग्रेस पर एसआईआर का तीखा आरोप
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान अभियान के सह प्रदेश प्रभारी भवानीशंकर शर्मा पहुंचे झुंझुनूं एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा बोले- असम और त्रिपुरा में बैलेट से चुनाव हुए, कांग्रेस हारी तमिलनाडु, बंगाल सहित कई राज्यों में कांग्रेस की सत्ता से दूरी गिनाई राहुल गांधी पर निशाना, बोले- चुनाव में मेहनत नहीं करती कांग्रेस 5 नवंबर तक चलेगा भाजपा का लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान झुंझुनूं पहुंचे भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के सह प्रदेश प्रभारी भवानीशंकर शर्मा ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार वोट चोरी और एसआईआर का मुद्दा उठाकर देश में भ्रम का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। बैलेट पेपर से चुनाव कराने की कांग्रेस की मांग पर उन्होंने असम और त्रिपुरा के निकाय चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि वहां बैलेट पेपर से चुनाव होने के बावजूद कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। शर्मा ने कांग्रेस की चुनावी स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात सहित कई राज्यों में कांग्रेस लंबे समय से सत्ता से बाहर है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को चुनाव के समय जमीनी स्तर पर मेहनत करनी चाहिए, न कि हार के बाद चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने चाहिए। एसआईआर को नियमित प्रक्रिया बताते हुए शर्मा ने कहा कि इसके जरिए मृत, अनुपस्थित और डुप्लीकेट मतदाताओं के नामों का सत्यापन किया जाता है तथा नए पात्र मतदाताओं को जोड़ा जाता है। उन्होंने बताया कि भाजपा का 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान 5 नवंबर तक चलेगा, जिसके तहत कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को एसआईआर की वास्तविकता बताएंगे।0
0
Report
Advertisement
हाईकोर्ट के फर्जी आदेश मामले में कांग्रेस विधायक पुत्र के खिलाफ FIR, जांच जारी
Jhunjhunu, Rajasthan:सूरजगढ़, झुंझुनूं हाईकोर्ट के फर्जी आदेश मामले में कांग्रेस विधायक पुत्र की बढ़ी मुश्किलें विधायक श्रवण कुमार के बेटे जयप्रकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज सूरजगढ़ आरओ की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया जालसाजी का मुकदमा पंचायत समिति चुनाव में हाईकोर्ट का कथित फर्जी आदेश किया था पेश हरियाणा निवासी उमेश भूकर को भी एफआईआर में बनाया गया आरोपी एक राष्ट्रीयकृत सरकारी बैंक में मैनेजर बताया जा रहा है गोरियां निवासी उमेश जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार को तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने के दिए थे निर्देश आज 2 नवंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई, जांच रिपोर्ट पर रहेगी नजर झुंझुनूं जिले की सूरजगढ़ पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ने के लिए हाईकोर्ट का कथित फर्जी आदेश पेश करने के मामले में अब एफआईआर दर्ज हो गई है। सूरजगढ़ से कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार के बेटे जयप्रकाश सहित दो लोगों के खिलाफ सूरजगढ़ थाने में धोखाधड़ी और जालसाजी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, इस प्रकरण में आज 2 नवंबर को राजस्थान हाईकोर्ट में फिर सुनवाई होगी। संभावना है कि पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट की ओर से रजिस्ट्रार को दिए गए तीन दिन में जांच के आदेशों की रिपोर्ट पेश की जाए। हालांकि, इस संबंध में अंतिम स्थिति सुनवाई के दौरान ही स्पष्ट होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि सूरजगढ़ पंचायत समिति सदस्य के नामांकन के संबंध में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष एक आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इसके साथ व्हाट्सएप के माध्यम से हाईकोर्ट का एक आदेश साझा किया गया था। इस आदेश में कहा गया था कि जयप्रकाश का नामांकन पत्र अन्य शर्तें पूरी करने पर स्वीकार किया जाए। चूंकि उस समय मतदाता सूची फ्रीज हो चुकी थी। इसलिए सूरजगढ़ एसडीएम ने इस संबंध में जिला प्रशासन को पत्र लिखा। इसके बाद जिला प्रशासन ने राज्य निर्वाचन आयोग से मार्गदर्शन मांगा। कलेक्टर के अनुसार निर्वाचन आयोग ने आदेश की सत्यापित प्रतिलिपि मांगी थी। जब सत्यापित प्रति प्राप्त करने का प्रयास किया गया तो पता चला कि हाईकोर्ट की वेबसाइट पर ऐसा कोई आदेश उपलब्ध ही नहीं है। बाद में जानकारी सामने आई कि प्रस्तुत किया गया आदेश कथित तौर पर तैयार किया गया फर्जी दस्तावेज था। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने मामले में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि आयोग के निर्देश पर सूरजगढ़ के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें जयप्रकाश और जिस मोबाइल नंबर से कथित आदेश व्हाट्सएप पर साझा किया गया था, उससे जुड़े हरियाणा निवासी उमेश भूकर को आरोपी बनाया गया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि उमेश भूकर एक राष्ट्रीयकृत बैंक का मैनेजर है। गौरतलब है कि विधायक पुत्र जयप्रकाश ने खुद का नाम जीणी ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन हाईकोर्ट ने इसमें कोई तत्काल आदेश देने की बजाय आगे की तारीख दे दी थी। लेकिन नामांकन का अंतिम दिन होने के कारण जयप्रकाश ने कथित फर्जी आदेश रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। रिटर्निंग अधिकारी ने भी इस संदर्भ में आयोग से मार्गदर्शन मांगा। जब इस आदेश की सत्यापित प्रति मांगी गई तो जयप्रकाश की ओर से कोई प्रति नहीं दी गई और मामला संदिग्ध हो गया। यह मामला जब सामने आया तो ना केवल अधिकारी, बल्कि कोर्ट के साथ—साथ परिवादी जयप्रकाश के अधिवक्ता तक सकते में आ गए। पिछली सुनवाई में जस्टिस आनंद शर्मा की पीठ के समक्ष राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सूरजगढ़ आरओ का 16 अक्टूबर का पत्र और व्हाट्सएप पर साझा किए गए आदेश की प्रतियां प्रस्तुत की गई थीं। कोर्ट ने जब प्रस्तुत आदेश का अपनी मूल फाइल से मिलान किया तो सामने आया कि 16 अक्टूबर को ऐसा कोई आदेश पारित नहीं हुआ था। उस दिन केवल अगली सुनवाई की तारीख निर्धारित की गई थी। इस पर कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए रजिस्ट्रार को तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे। साथ ही न्यायिक प्रक्रिया की शुचिता से जुड़े इस मामले पर सख्त टिप्पणी की थी। पिछली सुनवाई के दौरान जयप्रकाश के अधिवक्ता कपिल गुप्ता ने भी इस कथित फर्जी आदेश से खुद को अलग करते हुए कहा था कि याचिकाकर्ता की इस हरकत के कारण उन्हें भी विभागीय जांच और पूछताछ का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जयप्रकाश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात भी कही थी। कलेक्टर ने कहा कि हाईकोर्ट या निर्वाचन आयोग के आदेश को कूटरचित तरीके से पेश करने पर दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। एफआईआर इसी दिशा में पहली कार्रवाई है। अब पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस के अनुसार कथित फर्जी आदेश व्हाट्सएप पर भेजने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच में नंबर हरियाणा के झज्जर जिले के गोरिया गांव निवासी उमेश कुमार भूकर के नाम पर दर्ज मिला। इस संबंध में जयप्रकाश और उमेश भूकर सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सीआई रामसिंह के अनुसार एसडीएम की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज हुई है और मामले की जांच जारी है। इस पूरे प्रकरण में अब 2 नवंबर को हाईकोर्ट में अगली सुनवाई होनी है। पिछली सुनवाई में रजिस्ट्रार को तीन दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। ऐसे में आज की सुनवाई में जांच रिपोर्ट पेश होने या उस पर अदालत में चर्चा होने की संभावना है। कोर्ट इस मामले में आगे क्या रुख अपनाता है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी। बाइट 01 : डॉ. अरूण गर्ग, कलेक्टर, झुंझुनूं बाइट 02 : रामसिंह, सीआई, सूरजगढ़0
0
Report
अयोध्या में पुलिस-पूर्व विधायक विवाद: बाबा गोरखनाथ नाराज, वीडियो वायरल
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में पुलिस के व्यवहार से भाजपा के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ नाराज हो गए। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइन पुलिस चौकी का है, जहां देर रात नगर पालिका के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर पुलिस और पूर्व विधायक के परिवार के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि बाबा गोरखनाथ का परिवार सिविल लाइन स्थित एक होटल में आया हुआ था। इसी दौरान गाड़ी पार्किंग को लेकर चौकी इंचार्ज और परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हो गया। विवाद की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस और उनके बीच भी तीखी नोकझोंक हुई। मौके पर मौजूद तीन अन्य युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी पर सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी और नगर कोतवाल मनोज शर्मा भी मौके पर पहुंचे। मीडिया से बातचीत में बाबा गोरखनाथ ने कहा कि वह सिविल लाइन चौकी इंचार्ज के दुर्व्यवहार से आहत हैं। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार है, इसलिए मैं कानून व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाऊंगा, लेकिन सिविल लाइन चौकी इंचार्ज को अपना व्यवहार सुधारना होगा। वहीं, घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस और पूर्व विधायक के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। फिलहाल मामला पुलिस के व्यवहार और वाहन पार्किंग को लेकर चर्चा में है।0
0
Report
3 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या के बाद आरोपी युवक का हुआ हाफ एकाउंटर लगी दोनों पैर पर गोली।
Muskara, Uttar Pradesh:3 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या, पुलिस पर पथराव, आरोपी का हाफ यंकाउंटर यूपी के हमीरपुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक 35 साल के दरिंदे ने 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी पैजामी से गला कसकर हत्या कर दी, घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित भीड़ ने सीओ राठ समेत पुलिस की कई गाड़ियों पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए, वहीं घटनास्थल पर ले जाते समय आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। ये सनसनीखेज वारदात मुस्करा कोतवाली क्षेत्र की है। रविवार दोपहर 3 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोसी 35 वर्षीय हीरा उसे बहला-फुसलाकर गहरौली मार्ग स्थित बंबा के पास अरहर के खेत में ले गया, वहां मासूम के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी ही पैजामी से गला कसकर हत्या कर शव खेत में छोड़कर घर लौट आया, शाम 4 बजे परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की और पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने तत्परता नहीं दिखाई, इस दौरान आरोपी हीरा भीड़ के साथ बच्ची को ढूंढने का नाटक करता रहा, जिससे परिजनों को उस पर शक हुआ, रात 8 बजे बच्ची का शव नई बस्ती मोहल्ले के पास अरहर के खेत में मिला। शव मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया, उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव उठाने से रोक दिया और हंगामा शुरू कर दिया, गुस्साई भीड़ ने पुलिस वाहनों पर पथराव कर दिया, जिसमें सीओ राठ की गाड़ी समेत कई गाड़ियों के शीशे टूट गए, हालात बिगड़ता देख पुलिसकर्मियों को मौके से भागना पड़ा, क्षेत्र में तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई, सूचना पर एसपी मृगांक शेखर पाठक खुद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इसी बीच जब पुलिस आरोपी हीरा को विवेचना के लिए घटनास्थल पर ले जा रही थी, तो उसने छिपाए हुए असलहे से पुलिस पर फायर कर दिया, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया है0
0
Report
Advertisement
चिड़ावा के भगेरिया फॉर्म हाउस में गैस लीकेज से आग, रसोई सुरक्षित
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं चिड़ावा के भगेरिया फॉर्म हाउस में लगी आग पाइप लीकेज होने से आग लगने की संभावना चाय बनाने पहुंचा था रसोइया, तभी लग गई आग फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे के मंड्रेला चौराहे स्थित भगेरिया फॉर्म हाउस में बीती रात को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग रसोई में चाय बनाते समय सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण लगी। देखते ही देखते आग ने रसोई को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा नगर पालिका की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। फायर प्रभारी दीपक जांगिड़ भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य की निगरानी की। आग की चपेट में आने से रसोई में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं रसोई की छत की पट्टियों को भी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि घटना के दौरान रसोइया सुरक्षित रहा और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। फायर कर्मी अनिल कुमार एवं विकास लमोरिया ने आग बुझाई। समय रहते दमकल गाड़ी के मौके पर पहुंचने और दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। अन्यथा आग और फैलने से बड़ा हादसा हो सकता था।0
0
Report
लावारिस वार्ड में भर्ती युवक की मौत, शव फर्श पर मिला
Farrukhabad, Uttar Pradesh:लोहिया अस्पताल के लावारिस वार्ड में भर्ती युवक की मौत हो गई। रविवार सुबह करीब नौ बजे युवक का शव वार्ड में बेड के नीचे फर्श पर पड़ा मिला। युवक को 16 दिन पहले सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, युवक सेप्टिक से पीड़ित था और उसका उपचार चल रहा था。 फर्रुखाबाद: 14 अक्टूबर की शाम देवी मंदिर के पास ट्रांसफॉर्मर के नजदीक 40 वर्षीय युवक सुरेश घायल अवस्था में मिला था. सूचना पर 108 एंबुलेंस के ईएमटी अरविंद कुमार ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके सिर में चोट थी। प्रथम उपचार के बाद उसे लावारिस वार्ड में भर्ती कर दिया गया था। शनिवार रात किसी समय युवक की मौत हो गई। रविवार सुबह करीब नौ बजे इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमन कुमार वार्ड में पहुंचे तो युवक का शव बेड के नीचे फर्श पर पड़ा मिला। इसके बाद अस्पताल प्रशासन को सूचना दी गई। कुछ देर तक शव वार्ड में ही फर्श पर पड़ा रहा। बाद में शव को अस्पताल की मर्च्युरी में रखवाया गया। अस्पताल प्रशासन की ओर से मीमो भेजकर पुलिस को भी सूचना दी गई। इस मामले में लोहिया अस्पताल के सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने बताया कि युवक लावारिस वार्ड में भर्ती था। वह सेप्टिक से पीड़ित था और उसका उपचार किया जा रहा था। शनिवार रात उसकी मौत हो गई थी। रविवार सुबह पंचनामा की कार्रवाई के लिए शव को फर्श पर रखा गया था। बाद में शव को ऊपर रखवा दिया गया।0
0
Report
रांची के मांडर में जमीन विवाद की हत्या: पांच गिरफ्तार, एक फरार
Ranchi, Jharkhand:रांची के मांडर में दूध सेंटर संचालक रामू उरांव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जमीन विवाद में गोली मारकर रामू उरांव की हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। दरअसल, 29 अक्टूबर को मांडर में रामू उरांव की उनके दूध सेंटर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी थी। जांच में सामने आया कि हत्या की वजह करीब 13 एकड़ जमीन का विवाद था। जमीन को लेकर पिछले 10 वर्षों से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि जमीन से जुड़े मामले में कोर्ट का फैसला रामू उरांव के पक्ष में आया था। इसी से नाराज होकर उनकी हत्या की साजिश रची गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था और अब दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए है पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।0
0
Report
Advertisement
Varanasi में सुबह घना कोहरा शहर को ढक ले गया
Noida, Uttar Pradesh:Varanasi (Uttar Pradesh): Dense Fog Blankets The City In The Morning0
0
Report
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ गौशाला में गौसेवा की
Noida, Uttar Pradesh:Gorakhpur (Uttar Pradesh): CM Yogi Adityanath Performs Gau Seva At Gorakhnath Temple Gaushala मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर गौशाला में की गौ सेवा/दृश्य0
0
Report
हनुमानगढ़ में पराली से भरी ट्रॉली में आग, देर रात ट्रैक्टर ट्रॉली हादसा
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: पराली से भरी ट्राली में लगी आग, जंक्शन में मदान स्कूल के पास चलते ट्रेक्टर ट्रॉली में लगी आग, अज्ञात कारणों के चलते देर रात्रि हुआ हादसा, आग लगने की सूचना पर जंक्शन पुलिस पहुँची मौके पर, दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुँच आग पर पाया काबू, ट्रॉली में पशुओं के लिए ले जाई जा रही थी पराली, टाउन- जंक्शन रोड पर देर रात्रि हादसे के बाद लगी वाहनों की कतारे, जंक्शन पुलिस ने ट्राली ट्रेक्टर को रास्ते से हटवा यातायात किया सुचारू0
0
Report
Advertisement
