icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261303
MPMadan Pal Singh ArkvanshiFollow1 Feb 2025, 02:38 pm

सीतापुरः पीडीए अभियान के तहत गोंदलामऊ ब्लॉक के तेरवा में आयोजित की गई बैठक

Sidhauli, Uttar Pradesh:

पीडीए पखवाड़ा अभियान के तहत आज शनिवार को गोंदलामऊ ब्लॉक क्षेत्र के तेरवा गांव में बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक तेरवा सेक्टर अध्यक्ष नेकराम अर्कवंशी की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान सिधौली विधानसभा अध्यक्ष रमेश यादव ने समाजवादी पार्टी की नीतियों को सभी को समान अधिकार, सभी को समान शिक्षा का अधिकार देने की बात कही। सभी बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। विधानसभा उपाध्यक्ष जीतू सिंह, विधानसभा कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला, वंदना यादव, धरौली सेक्टर व तेरवा सेक्टर अध्यक्ष लवकुश शुक्ला, नेकराम मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सिकंद्राराऊ में 45 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Mohammad RajaMohammad RajaFollowJust now
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 45 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की है।पुलिस के अनुसार, मंगलवार 17 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने महासिंह पिपलगवां बंबा लिंक रोड के पास छापेमारी कर अभियुक्त राजकुमार पुत्र जयवीर सिंह निवासी बरानदी, थाना हरदुआगंज, जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 45 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा सहित थाना सिकंदराराऊ की पुलिस टीम शामिल रही।
0
0
Report

पहले राक्षस हवन पूजा पर हड्डी डालते थे और अब पोस्ट डालते है

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow2m ago
Gonda, Uttar Pradesh:पहले राक्षस हवन पूजा पर हड्डी डालते थे और अब पोस्ट डालते है गोंडा पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री राजन महाराज के राम कथा के पहले दिन पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री ने कही,उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि हमसे राजनीत से मतलब नहीं और न ही नेताओं पर हहम कोई बयान बाजी करेंगे।और यहां से हेली कॉप्टर से प्रतापगढ़ राजा कुंडा के यहां चले गए। गोंडा के इटियाथोक स्थित जयप्रभा ग्राम में संत आलोक दास द्वारा आयोजित राजन महाराज के राम कथा के प्रथम दिन बाबा रामदेव और और धीरेन्द्र शास्त्री के पहुंचने पर जोर दार स्वागत किया गया।धीरेन्द्र शास्त्री ने मंच से अपील भी किया कि 4,5,6 दिसम्बर को कटरा विधान सभा के विधायक बावन सिंह के यहां मेरा दरबार लगेगा,उन्होंने कहा पहले लोगो में यह धारणा थी कि संत मांगते खाते है लेकिन अब संतो का दबदबा कायम हो गया है। यहां कथा 17 नवंबर से 25 नवंबर तक चलेगा।
0
0
Report

रामकथा के पहले दिन जयप्रभा ग्राम पहुंचे स्वामी रामदेव व धीरेंद्र शास्त्री, बोले- गोंडा बना महाकुंभ

Itia Thok, Uttar Pradesh:गोंडा( इटियाथोक)। नौ दिवसीय श्री राम कथा के आयोजन के लिए महाराजगंज (जयप्रभा ग्राम) पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि राम अब फिर से आ रहे हैं। नौ दिनों तक रामकथा होगी। उन्होंने कहा गोंडा अब महाकुंभ बन गया है।पांडाल में मौजूद विशाल जनसमूह को संबोधित करना शुरू किया। कहा कि देश का हिंदू जाग रहा है। जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं। हमारा सनातन अब आगे बढ़ रहा है। सनातन अब नित नई ऊंचाइयां छू रहा है। हमारा संत समाज अब सिर्फ मांगने वाला नहीं बल्कि देने वाला दाता बन गया है। साधु संतों का भी अब दबदबा है। उन्होंने जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं के नारे लगवाए। उन्होंने हम सब हिंदू भाई-भाई के नारे भी लगवाए और कहा कि आपस की तनातनी खत्म कर सच्चे सनातनी बनो। 20 नवंबर को सीएम योगी भी होंगे कथा में शामिल जयप्रभा ग्राम स्थित चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में मंगलवार से नौ दिवसीय श्रीराम कथा और दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव शुरू हो चुका है। कथा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और योगगुरु स्वामी रामदेव पहले दिन शामिल हुए। अयोध्या समेत देशभर के संत-महात्मा भी आयोजन में पहुंचेंगे। 20 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कथा का श्रवण करेंगे।श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत आलोक दास महाराज ने बताया कि मंगलवार पहले दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और स्वामी रामदेव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
0
0
Report
Advertisement

मुरादाबाद में साइबर ठगी गैंग गिरफ्तार, 47 लाख के लेनदेन का बड़ा नेटवर्क सामने

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ भगतपुर थाना पुलिस एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने संगठित होकर साइबर ठगी का गिरोह करने वाले गैंग के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक ये आरोपी भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर लोन कराने के नाम पर उनके बैंक खाते खुलवाते थे और फिर उन खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम का लेनदेन करते थे। अब तक जांच में करीब 47 लाख 82 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 13 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप और नकदी समेत भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ है। गैंग के फरार बाकी 2 अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। दरअसल एसएसपी मुरादाबाद के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भगतपुर थाना पुलिस और साइबर थाना की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तलहदमदन रोड स्थित एक बंद पड़े भट्टे के अंदर दबिश दी जहाँ से पुलिस ने दौलपुरी बनमईया निवासी हसन और भगतपुर निवासी फिरोज को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह 4 लोग मिलकर साइबर ठगी करने का एक संगठित गिरोह चलाते हैं और गिरोह के सदस्य भोले-भाले लोगों को झांसा देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे और फिर साइबर ठगी से प्राप्त रकम इन खातों में मंगाकर अलग-अलग माध्यमों से नकदी निकाल लेते थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, 2 चार्जर, 10 बैंक पासबुक, 2 चेकबुक, एक फर्जी हस्ताक्षर का चेक, 9 एटीएम कार्ड, 3 सिम कार्ड, एक बुलेट मोटरसाइकिल की आरसी, 3 पैन कार्ड, 5 आधार कार्ड और 1 लाख 5 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, सिटी यूनियन बैंक और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक समेत विभिन्न फर्जी खातों के माध्यम से 7 अक्टूबर 2025 से 27 अक्टूबर 2025 के बीच कुल 47 लाख 82 हजार 90 रुपये की साइबर ठगी की गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के दो अन्य आरोपी शाहनवाज और सरफराज अभी वांछित हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। बाइट: कुंवर आकाश सिंह, एसपी देहात मुरादाबाद।
0
0
Report
Advertisement

संजय निषाद ने भाजपा से 35–37 सीटों की मांग से एनडीए के समीकरण बदले

Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन में सीटों के बंटवारे की चर्चा तेज हो गई है। निषाद पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने भाजपा से 35 से 37 सीटों की मांग को लेकर बड़ा बयान दिया है। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिना मांगे तो मां भी दूध नहीं पिलाती। उन्होंने पिछले चुनाव का हवाला देते हुए अपनी पार्टी की जीत का आंकड़ा भी सामने रखा। महराजगंज पहुँचे डॉ. संजय निषाद ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को 16 ऐसी सीटें मिली थीं, जिन पर भाजपा पहले चुनाव हार चुकी थी। इन सीटों में से 11 पर निषाद पार्टी ने जीत दर्ज की थी जबकि दो सीटों पर हार का अंतर महज तीन हजार वोटों का था। उन्होंने कहा कि जिन 35 से 37 सीटों की मांग की जा रही है वहां कश्यप और निषाद समाज का प्रभाव है और भाजपा अकेले लंबे समय से इन सीटों पर जीत हासिल नहीं कर पा रही है। ऐसे में उनकी पार्टी इन सीटों को एनडीए की झोली में डाल सकती है। वहीं सीटों पर अंतिम फैसले के सवाल पर उन्होंने भाजपा को भाई बताते हुए कहा कि आपस में बैठकर बातचीत से मामला सुलझा लिया जाएगा।
0
0
Report

108 जोड़ियों की शादी: सामूहिक विवाह योजना से गरीबों को बड़ा लाभ

Naugarh, Uttar Pradesh:एंकर ,,, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत शोहरतगढ़ विधानसभा में 108 जोड़ों की शादी परंपरागत तरीके से संपन्न हुई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ से अपना दल एस विधायक विनय वर्मा और उनकी पत्नी बबीता वर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और मुख्य विकास अधिकारी भी मौजूद रहे। शोहरतगढ़ विधानसभा के कदवा स्थित एक इंटर कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में 97 हिंदू और 11 मुस्लिम जोड़ो की शादी उनके रीति रिवाज के अनुसार संपन्न कराई गई और उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं आर्थिक सहायता और घर गृहस्थी से संबंधित सामान भी दिए गए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम के बारे में बताते हुए जिला अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि आज शोहरतगढ़ विधानसभा में 108 जोड़ों की शादी परंपरागत तरीके से कराई गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ये योजना बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज जो भी जोड़ों की शादी हुई है उन्हें शासन द्वारा उपलब्ध 64 हजार रुपए उनके खाते में भेजे गए हैं। बाकी बचे धनराशि में से 21 हजार के गृहस्थी के समान उनको उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने सभी नए जोड़ों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। बाइट,,,1,, गौरव सिंह सोगगरवाल, जिलाधिकारी इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए विधायक विनय वर्मा ने सभी 108 जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा शुरू की गई यह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि आज जो 108 जोड़े यहां पर परिणय सूत्र में बंधे हैं उनकी कोशिश होगी कि सभी जोड़ों को उनके माध्यम से कहीं ना कहीं नौकरी भी उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। विधायक विनय वर्मा ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार गरीबों और किसानों के लिए बहुत से अच्छी-अच्छी योजनाएं चला रही है जिसका लाभ उन्हें जमीनी स्तर पर मिल रहा है। बाइट,,,2,,, विनय वर्मा ,,, विधायक शोहरतगढ़
0
0
Report
Advertisement

रामदेवरा ग्राम पंचायत के आशु सिंह तवर निर्वाचित सरपंच, रिकॉर्ड वोटों से जीते

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर जिले के सबसे पंचायत से भारी वोटो से रामदेवरा के सरपंच बने आशु सिंह तवर निर्वाचित पंच सरपंचों को रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा दिलाई गई शपथ निर्वाचित सदस्यों ने निकाला भव्य विजय जुलूस जमकर की आतिशबाजी आशु सिंह तंवर रिकार्ड 1752 मतों से रहे विजयी रामदेवरा, जैसलमेर पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण में हुए मतदान में रामदेवरा ग्राम पंचायत के लिए सरपंच पद पर युवा आशु सिंह तंवर ने अपने प्रतिद्वंदी को करीब 1742 वोटो से हराकर इतिहास रचते हुए में इस पद पर अपना कब्जा कर लिया। देर रात्रि मे सरपंच पद के जीत की घोषणा होने के पश्चात उनके समर्थकों के द्वारा विजय जुलूस निकालकर जमकर आतिशबाजी भी की गई। सरपंच चुनाव को लेकर प्रदेश भर की निगाहें इस चुनाव पर लगी हुई थी। देर रात्रि करीब 4 बजे आशु सिंह तंवर को सरपंच पद विजेता घोषित किया गया वहीं अन्य वार्ड पंचों के लिए भी नतीजे शांतिपूर्ण तरीके से घोषित किए गए। सरपंच चुनाव को लेकर हजारों समर्थकों का जमावड़ा मतगणना केंद्र स्थल के आसपास देर रात्रि तक डटा व जमा रहा। चुनाव संपन्न होने के पश्चात निर्वाचित वार्ड पंचो की तरफ से सर्व सम्मती से लालाराम मेघवाल के नाम पर उपसरपंच की मोहर लगाई गई। निर्वाचित सरपंच आसु सिंह तंवर ने कहा कि जनता ने उन पर भरोसा और विश्वास रखते हुए जो आशीर्वाद प्राप्त किया है उसके अनुसार वे रामदेवरा के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। धार्मिक स्थल रामदेवरा को एक नई पहचान प्रदान करेंगे। पिछले एक महीने से भी अधिक समय से सरपंच चुनाव को लेकर लोगों में जोश व उत्साह बना हुआ था। विजेता सरपंच वार्ड पंचों का समर्थकों के द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

इस्लामपुर में खेसारी लाल यादव कार्यक्रम के दौरान हंगामा, डीएसपी ने जांच शुरू की

Pariaunna, Bihar:इस्लामपुर थाना क्षेत्र के शेख अल्ली गांव में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामा और तोड़फोड़ मामले में जी मीडिया की खबर का असर हुआ है। खबर चलने के कुछ ही घंटे बाद डीएसपी हिलसा टू ऋषि राज ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में कलाकारों के कारण भीड़ ज्यादा हो गई जिसके कारण पुलिस द्वारा हल्का प्रयोग किया गया। कार्यक्रम श्री चंद्रशेखर प्रसाद के यहां आयोजित की गई थी, जिसके अनुसार पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई थी। जिसमें असामाजिक तत्वों द्वारा जो बबाल और तोड़फोड़ किया गया। इस मामले में इस्लामपुर थाना अज्ञात के विरुद्ध 591/26 कांड दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है आगे भी जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण ढंग से किया गया।
0
0
Report

रादौर में गन्ने के भाव 600 रुपये के लिए प्रदर्शन; कुलदीप शर्मा ने सरकार पर हमला

Yamuna Nagar, Haryana:गन्ने के भाव में बढ़ोतरी की मांग को लेकर कृषि मंत्री के विधानसभा क्षेत्र रादौर से कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। प्रदर्शन के बाद वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन रादौर के एसडीएम नरेंद्र कुमार को सौंपा। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि बढ़ती लागत के बावजूद सरकार ने गन्ने के भाव में मात्र 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है, जिससे किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और क्षेत्र के 30 से 40 प्रतिशत किसानों ने गन्ने की खेती छोड़ दी है। उन्होंने कृषि मंत्री की कद-काठी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बड़ा पद और कद होने का क्या फायदा, जब किसानों को उसका लाभ न मिले। साथ ही उन्होंने गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर पूरे गन्ना उत्पादक क्षेत्र में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
0
0
Report

पौड़ी में 95 लाख के इको एडवेंचर पार्क का शुभारंभ—पर्यटन को नई सौगात

Olakamanda, Uttarakhand:पौड़ी。 स्लग- पौड़ी को मिला पर्यटन का नया तोहफा, 95 लाख की लागत से बने इको एडवेंचर पार्क का शुभारंभ。 एंकर- पौड़ी की खूबसूरत वादियों में अब पर्यटक रोमांच और मनोरंजन का लुत्फ उठा सकेंगे। जिला प्रशासन की पहल पर करीब 95 लाख रुपये की लागत से विकसित इको एडवेंचर पार्क का पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, नगरपालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी और ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी ने शुभारंभ किया। पार्क में जिपलाइन, मोगली ब्रिज, नेट ब्रिज, कमांडो नेट समेत 10 साहसिक गतिविधियां विकसित की गई हैं। इसके अलावा मड कैफे, बच्चों के झूले और ओपन जिम जैसी सुविधाएं भी पर्यटकों को आकर्षित करेंगी। पौड़ी विधायक ने इसे पौड़ी पर्यटन के लिए नई सौगात बताते हुए पार्क की सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। वही डीएम ने कहा कि पार्क से स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। उम्मीद है कि यह पार्क पौड़ी को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा。 बाइट 01- राजकुमार पोरी विधायक पौड़ी बाइट 02- स्वाति एस भदौरिया जिलाधिकारी गढ़वाल
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top