icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261401
AAAbhishek AwasthiFollow4 Jan 2025, 06:06 pm

सीतापुरः तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Misrikh-cum-Neemsar, Uttar Pradesh:

मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के करमसेपुर गांव के पास मिश्रिख-सीतापुर मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया और दूसरे को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक सवार रानू (23) और विवेक (22) सीतापुर से आ रहे थे। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। ट्रक रोड के किनारे खाई में उतर गया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बीकानेर में MD ड्रग के कब्जे, दो गिरफ्तार, थार कार भी जप्त

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ से बड़ी खबर मादक पदार्थ एमडी सहित दो गिरफ्तार थाना अधिकारी कश्यप सिंह के सुपरविजन में सब इंस्पेक्टर मोहनलाल की टीम ने कार्रवाई को दिया अंजाम ठुकरियासर निवासी दो युवकों को थार गाड़ी व 3.63 ग्राम मादक पदार्थ एमडी सहित किया गिरफ्तारी पुलिस थाने के सामने सर्विस रोड पर की कार्रवाई बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाया गया ऑपरेशन नीलकंठ लगातार चल रहा है और नशा तस्करों पर पूरी तरह से नकेल कसी जा रही है। श्रीडूंगरढ़ में मादक पदार्थ के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ अभियान का लगातार जारी है और तस्कर सलाखों के पीछे जा रहे हैं। श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक थाना अधिकारी कश्यप सिंह राघव के सुपरविजन में चलाये गए अभियान में पुलिस ने शनिवार को सुबह दो लोगों को मादक पदार्थ एमडी सहित गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर मोहनलाल कड़वासरा की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई है जिसमें आरोपी राकेश कड़वासरा पुत्र लigotाराम, सांवरमल मोटसरा पुत्र मघाराम निवासी ठुकरियासर को 3.63 ग्राम मादक पदार्थ एमडी सहित दबोचा गया है। आरोपियों के कब्जे से एक थार गाड़ी भी जप्त की गई है यह कार्रवाई पुलिस थाने के ठीक सामने सर्विस रोड पर की गई है। पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर मोहनलाल ASI भंवरु खान कांस्टेबल अनिल कुमार, राकेश कुमार राजेश कुमार की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है फिलहाल पुलिस दोनों ही आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि यह मादक पदार्थ कहां से लेकर आए।
0
0
Report

दिल्ली में CJP प्रदर्शन: 1200 अधिकारी तैनात, गाड़ियों चेकिंग से स्थिति शांत रखने योजना

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: CJP के होने वाले प्रदर्शन के संबंध में नॉर्थ-ईस्ट DCP राहुल अलवाल ने कहा, "...उत्तर-पूर्व ज़िला में हमारे खुद के 1200 अधिकारी हैं जो तैनात हैं। इसके अलावा हमें दो अन्य सुरक्षा कंपनियां भी मिली हैं... हम यहां आने वाली गाड़ियों को चेक कर रहे हैं। CJP को प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं मिली है और ऐसे में गाजियाबाद या यूपी ने आकर उसमें अवैध तरीके से शामिल न हों क्योंकि फिर उन पर कार्रवाई होगी। जो भी युवा या फिर किसी पार्टी वाले लोगों को गाड़ी में लेकर आएंगे तो हम उन्हें समझाएंगे कि वो वापस चले जाए। अगर वो ऐसे नहीं करेंगे और नहीं जाएंगे तो फिर उनपर हम कार्रवाई करेंगे। उसके लिए हिसाब से हमारे पास पर्याप्त बल है... हमारा उद्देश्य है कि क्षेत्र में शांति बनी रहे और जो स्थिति होगी उसके लिए हम तैयार हैं..."
0
0
Report

मंडला में फर्जी चिकित्सा अधिकारी बनकर लूट, चार युवक 20 हजार लूटकर फरार

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में फर्जी चिकित्सा अधिकारी बनकर लूट! मध्यप्रदेश शासन लिखी बोलेरो में पहुंचे चार युवक, हेल्थ क्लिनिक संचालक से 20 हजार रुपये लूटने का आरोप! गांव गांव घूमकर क्लिनिक संचालकों को बनाते थे निशाना मंडला - जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मक्के में लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि मध्यप्रदेश शासन लिखी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर पहुंचे चार युवकों ने खुद को चिकित्सा अधिकारी बताकर हेल्थ क्लिनिक संचालक डॉ. युवराज पुरी गोस्वामी के साथ मारपीट की और 20 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद पीड़ित ने नैनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और बम्हनी थाना पुलिस ने बोलेरो वाहन सहित चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आरोपियों ने खुद को चिकित्सा अधिकारी बताकर वारदात को अंजाम क्यों दिया और मध्यप्रदेश शासन लिखी गाड़ी का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था।
0
0
Report
Advertisement

मुरादाबाद भाजपा विधायक पर नौकरों को बेरहमी से पिटवाने और करंट लगाने के आरोप

Moradabad, Uttar Pradesh:एंकर : मुरादाबाद मे सत्ता पक्ष के दबंग विधायक पर अपने बेटे के कंगन चोरी होने पर तीन नौकरो को घर मे बंधक बनाकर उल्टा लटकाकर पिटवाने और फिर उनके जख्मो पर नमक लगाने एवं करंट लगवाने जैसे गंभीर आरोप लगे है, घायल नौकर के परिजनों ने आरोप लगाते हुए दो थानो डिलारी एवं ठाकुरद्वारा मे तहरीर देकर कार्यवाही एवं बेहतर उपचार की मांग की है,आरोप है की एक नौकर रामू की हालत गंभीर है जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, परिजनों का कहना है की उसके ऊपर बीजेपी विधायक के बेटे के महल से कंगन चोरी करने का आरोप लगाया गया है, युवक के परिवार वालों के साथ भीड़ ने थाने पहुँच कर विधायक के चंगुल से युवक को छुड़ाने और मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायत दी है, घटना ठाकुरद्वारा थाना इलाके की है जहाँ भाजपा के बिजनौर की बढ़ापुर सीट से विधायक कुंवर सुशांत सिंह का निवास है, बीजेपी विधायक कुंवर सुशांत सिंह पूर्व सांसद स्वर्गीय कुंवर सर्वेश सिंह के पुत्र है।
0
0
Report

रतलाम में चड्डी-बनियान चोर गिरोह गिरफ्तार, 8 लाख रुपये के आभूषण बरामद

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चड्डी-बनियान चोर गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी की तलाश अब भी जारी है। खास बात ये है कि सभी आरोपी गुजरात के दाहोद के रहने वाले हैं और इनमें एक ज्वेलर्स भी शामिल है, जिसके पास आरोपी चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बेचते थे। पुलिस के मुताबिक, ये गिरोह पिछले करीब आठ महीनों से रतलाम में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। वारदात के दौरान आरोपी अपने कपड़े उतारकर सिर्फ चड्डी-बनियान में निकलते थे, ताकि सीसीटीवी कैमरों में कपड़ों के आधार पर उनकी पहचान न हो सके। गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ दाहोद में पहले से अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेत करीब 8 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। अब पुलिस रिमांड लेकर अन्य वारदातों और चोरी के माल की बरामदगी को लेकर पूछताछ करेगी।
0
0
Report
Advertisement

कुएं में गिरकर महिला की मौत, मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप

Damoh, Madhya Pradesh:कुएं में गिरी महिला, देर रात किया गया रेस्क्यू, मौत के बाद मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप.. दरअसल बीती शाम यहां के मानस नगर में किराए से रहने वाली महिला बाजार से घर आईं और उन्होंने बंद दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो वो दूसरे गेट से अंदर जाने लगीं लेकिन उन्हें ये पता नहीं था कि इस रास्ते से जाने पर एक कुआं है जो बिना मुंडेर के है और वो उसमें गिर गईं. आवाज आने के बाद परिजनों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन नहीं बचा पाए. ये महिल सविता और उनका परिवार आठ दिन पहले ही इस मकान में रहने आए थे और इस कुँए से वाकिफ नहीं थे. जिस रास्ते से मृतिका गई उसके दरवाजे पर ताला लगा रहता था लेकिन उस वक्त ताला कैसे खुला, इसके बारे में किसी को पता नहीं है. मृतिका के परिजनों ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

बस्तर पुलिस क्रिकेट लीग: जंगल से मैदान तक जवानों का बल्ला-गेंद का दम

Kondagaon, Chhattisgarh:जिन हाथों में कभी बंदूक और गोला-बारूद हुआ करता था, आज उन्हीं हाथों में बल्ला और गेंद नजर आ रही है...! जिन जवानों ने बस्तर के घने जंगलों में कई-कई दिन तक मोर्चा संभालकर नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी, आज वही जवान क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्के लगाते नजर आ रहे हैं...! मौका है कोंडागांव में आयोजित बस्तर पुलिस क्रिकेट लीग का, जहां वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक लता उसेंडी और बस्तर संभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में खेल, उत्साह और आपसी भाईचारे की शानदार तस्वीर देखने को मिली। बस्तर संभाग के सात जिलों के पुलिस जवानों की टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। खास बात यह है कि प्रतियोगिता को राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों की तर्ज पर आयोजित किया जा रहा है। क्रिकेट के मैदान में उतरे मंत्री और विधायक कोंडागांव पुलिस लाइन ग्राउंड में क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर नजर आया। बस्तर पुलिस क्रिकेट लीग में वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप और कोंडागांव विधायक लता उसेंडी भी क्रिकेट खेलते दिखाई दिए। दोनों ने मैदान में बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर खिलाड़ियों ka उत्साह बढ़ाया। इस आयोजन में बस्तर रेंज के आईजी सहित बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों के पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए। सात जिलों के पुलिस जवानों की भागीदारी ने इस प्रतियोगिता को संभाग स्तरीय खेल महोत्सव का रूप दे दिया। जंगलों में संघर्ष करने वाले जवानों के लिए सुकून के पल यह सिर्फ क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उन जवानों के लिए कुछ सुकून भरे पल भी हैं, जिन्होंने बस्तर में शांति और सुरक्षा कायम करने के लिए कठिन परिस्थितियों में अपनी सेवाएं दी हैं। कभी जंगलों में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान चलाने वाले जवान आज खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में यह आयोजन सुरक्षा बलों के मनोबल, आपसी समन्वय और खेल भावना को बढ़ावा देने का संदेश देता नजर आया। बाइट – केदार कश्यप वन एवं परिवहन मंत्री, छत्तीसगढ़ दशकों बाद पुलिस जवानों को इस तरह खेलते देखना सुखद है। यही जवान जंगलों में कई-कई दिनों तक डेरा डालकर नक्सलवाद के खिलाफ मोर्चा संभालते रहे हैं। उनकी मेहनत और बलिदान से बस्तर में शांति और सुरक्षा की स्थिति मजबूत हुई है। जवानों को भी ऐसे खुशी और उत्साह के पल मिलने चाहिए। बाइट – लता उसेंडी विधायक, कोंडागांव व्यवसायियों ने बढ़ाए मदद के हाथ इस प्रतियोगिता की एक और खास बात यह है कि आयोजन के खर्च में स्थानीय व्यापारी वर्ग ने सहयोग किया है। नगर के व्यापारी और अन्य सहयोगी प्रायोजक के रूप में आगे आए, जिससे पुलिस विभाग के इस आयोजन को बड़े स्तर पर आयोजित करने में मदद मिली। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तर्ज पर मैदान में व्यवस्थाएं और आयोजन का स्वरूप तैयार किया गया है। यह पहल पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर संबंधों तथा सामाजिक सहभागिता की तस्वीर भी पेश करती है बाइट – पंकज चंद्रापुलिस अधीक्षक, कोंडागांव यही वे जवान हैं, जो कंधों पर बंदूक और गोला-बारूद का वजन लादकर नक्सलियों से मुकाबला करने जंगलों में निकलते थे। उनकी मेहनत और साहस से बस्तर में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है। आज जवानों और आम नागरिकों को जो शांतिपूर्ण माहौल और खूबसूरत रातें नसीब हो रही हैं, उसके पीछे इन जवानों का बड़ा योगदान है।
0
0
Report
Advertisement

DM ने जनता दरबार से 250 से अधिक मामलों की सुनवाई, भूमि विवाद प्रमुख मुद्दा

Motihari, Bihar:मोतिहारी में अब एक नई पहल के साथ डीएम का जनता दरबार लगना शुरू हुआ है।इस नए पहल से एक दिन के जनता दरबार में 250 से अधिक मामलों की सुनवाई की है जिसमें 150 से अधिक मामलों का मौके पर ही डीएम सुमन सौरभ यादव ने समाधान कर दिया। शेष मामलों के निपटारे के लिए संबंधित अधिकारी जो वीसी के माध्यम से जुड़े थे, उन्हें निर्देश दिए गए। डीएम सुमन सौरभ यादव ने प्रत्येक आवेदक से उसकी समस्या के संबंध में पूरी जानकारी लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों के त्वरित निष्पादन के स्पष्ट निर्देश दिए, उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन केवल एक औपचारिकता तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि प्रत्येक मामलें की वास्तविक जमीनी स्थिति की जाँच करते हुए नियमानुसार उचित समाधान सुनिष्चित किया जाए। साथ ही, सभी मामलों का *समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन* करने तथा आवेदकों को की गई कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश भी दिया गया। *नई पहल* जनता दरबार की सुनवाई के दौरान जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड/अंचल के सभी पदाधिकारियों को टण्ब् के माध्यम से जुड़ने का आदेश पूर्व में किया गया, जिसका अनुपालन करते हुए सभी पदाधिकारी VC से जुड़े रहे। जिलाधिकारी महोदय आवेदक से उसकी समस्या सुनते हुए संबंधित पदाधिकारी को त्वरित निष्पादन करने हेतु निर्देश दिया गया। *भूमि संबंधित सबसे अधिक मामले* भूमि संबंधित मामलों में सबसे अधिक मामला दाखिल खारिज, अतिक्रमण, सीमांकन, भूमि विवाद, भूमि मुआवजा एवं बंदोबस्ती, हेतु पर्चा निर्गत करने से संबंधित पाया गया। जिलाधिकारी महोदय ने VC से जुड़े सभी अंचलाधिकारी, भूमि सुधार उप-समाहर्ता एवं अपर समाहर्ता (राजस्व) को भूमि संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु दिशा-निर्देश दिया। साथ ही भूमि विवाद एवं अतिक्रमण से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु संबंधित अनुमंडलाधिकारी एवं भूमि सुधार उप-समाहर्ता को यथाशीघ्र जाँच प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया। *ग्रामीण विकास विभाग* अंतर्गत अत्यधिक आवेदन जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित थे। इसके निष्पादन हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को यथाशीघ्र प्रमाण पत्र निर्गत कर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश दिया गया। *सामाजिक सुरक्षा विभाग* अंतर्गत पेंशन संबंधित मामले से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिसके अनुपालन हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। *गृह विभाग* अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज नहीं करने तथा जख्म प्रतिवेदन न्यायालय को समर्पित करने से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए, इसके त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित थानाध्यक्ष को सख्त निर्देश दिया गया। *पारिवारिक विवाद* से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिसके निष्पादन हेतु आवेदक/आवेदिका को “वन स्टॉप सेंटर” जाने की सलाह दी गई एवं आवेदक/आवेदिका को “वन स्टॉप सेंटर” केंद्र तक पहुँचाया गया।
0
0
Report

बिहार में मॉनसून विदाई के पहले अचानक बदला मौसम, आंधी-बारिश की चेतावनी

Patna, Bihar:बिहार में मॉनसून की विदाई से पहले शनिवार सुबह मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। सुबह करीब 7 बजे पटना और आसपास के इलाकों में आसमान में काले बादल छा गए, जिससे कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया हालांकि, कुछ ही देर बाद आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकल आई। इस बीच मौसम विभाग ने पटना समेत बिहार के 11 जिलों में अगले दो से तीन घंटों के दौरान बारिश, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की थी। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों, पेड़ों व बिजली के खंभों के पास खड़े नहीं होने की अपील की है। वहीं, मॉनसून की विदाई के बाद राज्य में रात के समय हल्की ठंड बढ़ने की संभावना है।
0
0
Report

नर्मदापुरम के नर्मदा घाटों पर सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या की श्रद्धालुओं की भीड़

Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम- आज सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर नर्मदापुरम के नर्मदा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, पिछले 15 दिनों से चल रहे पितृ पक्ष में श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध और तर्पण करते हैं। हिंदू धर्म में पितरों का श्राद्ध और तर्पण करना पुण्यदायी माना जाता है। इसी क्रम में सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर श्रद्धालु अपने पूर्वजों के निमित्त तर्पण और पिंडदान कर रहे हैं। पितृ पक्ष के समापन के साथ ही शारदीय नवरात्र की शुरुआत होती है। वहीं, नर्मदापुरम में इस अमावस्या पर एक विशेष परंपरा भी देखने को मिलती है। श्रद्धालु नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा में उपयोग होने वाले अस्त्र-शस्त्र लेकर नर्मदा घाटों पर पहुंचते हैं और उनका विधि-विधान से पूजन करते हैं। इसके साथ ही नवरात्रि के शुभारंभ की तैयारियां भी की जाती हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top