Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sitapur261135

सीतापुरः बंदरों के झुंड ने युवती पर किया हमला, मौत

Jan 22, 2025 15:23:29
Laharpur, Uttar Pradesh

लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिक्की टोला निवासी प्रकाश कुमार की 22 वर्षीय पुत्री नेहा घर की छत पर सूख रहे कपड़ों को उतारने गई थी। बंदरो के एक झुंड ने नेहा पर हमला करने का प्रयास किया जिसके चलते वह डरकर भागी और बेहोश होकर छत पर ही गिर गई। काफी देर तक छत से न लौटने पर परिजनों ने जाकर देखा तो नेहा छत पर बेहोश पड़ी थी। परिजनों ने बेहोशी की हालत में नेहा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये जहां डॉक्टरो ने इलाज से पूर्व ही नेहा को मृत घोषित कर दिया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JPJitendra Panwar
Mar 30, 2026 06:48:42
Karnaprayag, Uttarakhand:देवभूमि उत्तराखण्ड में नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों को देखते हुए मातृ शक्ति ने नशे के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। जिलासू गांव की महिलाओं ने बैठक कर सार्वजनिक कार्यों में शराब पिलाने वाले परिवार के खिलाफ तीस हजार रुपये का जुर्माना लगाए जाने का निर्णय ले लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि नशे के कारण नई पीढ़ी के बच्चों का भविष्य बर्बादी के कगार पर है । ऐसे में शराब न सिर्फ परिवार में कलह का कारण बन रही है हल्की इससे समाज भी दूषित हो रहा है । शराब न पिलाने को लेकर ग्रामीणों ने शपथ भी ली। उत्तराखण्ड के पहाड़ी अंचलों में नशे की जड़ो को उखाड़ फेंकने के लिए ग्रामीण एक होने लगे है । शराब को के खिलाफ गांव गांव से आवाज उठाने लगी है । जिससे महिलाओ द्वारा शराब बंदी को लेकर बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। जिलासू गांव की महिलाओं ने आज गांव में बैठक कर सार्वजनिक कार्यो में शराब का बहिष्कार करने को लेकर बैठक की , बैठक के दौरान महिलाओं ने कहा कि शादी समारोह के दौरान शराब को लेकर गरीब परिवार को कार्य निभाना मुश्किल हो रहा है । शराब से नई पीढ़ी के बच्चे बर्बाद हो रहे है तो स्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल असर हो रहा है । ग्रामीणों ने कहा कि शराब से पैसे की बर्बादी होती है तो वही और नशा करने से लड़ाई झगड़े भी इसका मुख्य कारण बनता है । इसलिए शराब को पूर्ण रूप से बन्द किया जाना अत्यन्त जरूरी है । बैठक के दौरान ग्रामीणों ने शराब न पिलाने को लेकर शपथ भी ली । कहा कि जो भी परिवार गांव में शराब पिलायेगा उस पर तीस हजार रुपये का जुर्माना लिया जाएगा ।
0
comment0
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
Mar 30, 2026 06:48:14
Sultanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम अरुण द्विवेदी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने के मामले में सुल्तानपुर की पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने बताया कि रविवार की शाम लगभग 6:30 बजे जब अरुण द्विवेदी अपने आवास पर थे, तब उनके कमरे में गोली चलने की आवाज आई। थाने के लोग उनके आवास की तरफ दौड़े, तब तक अरुण द्विवेदी स्वयं गोली लगने के बावजूद बाहर निकले और अपने स्टाफ के लोगों को बताया; तत्काल अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भेज दिया गया। जब वे अपने थाने के निजी आवास में तैयार हो रहे थे, उस समय कुर्सी पर रखी तोलिया को खींचने पर गोली चली जो उनके कंधे पर जाकर लगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल डीआईजी और आईजी सहित आलाधिकारियों को बता दी गई थी; सूचना मिलते ही सबसे पहले सीओ कादीपुर को थाने भेजा गया था, लेकिन उससे पहले ही अरुण द्विवेदी को बेहतर और तत्काल उपचार के लिए लखनऊ के पीजीआई ट्रामा सेंटर भेज दिया गया था और उनकी हालत अब स्थिर है। फॉरेंसिक टीम को लगाकर सभी साक्ष संकलित किए जा रहे हैं; उनके बेहतर उपचार के लिए डॉक्टरों की टीम लगी हुई है; आज उनके ऑपरेशन होने के बाद उनका और बयान दर्ज किया जाएगा।
0
comment0
Report
Mar 30, 2026 06:47:04
Masaurhi, Bihar:।मसौढ़ी। मैट्रिक परीक्षा में 98.5 फ़ीसदी अंक लेकर जिले के टॉप थ्री में जगह बनाने वाला छात्र पुनपुन से जुड़ा है। छात्र आनंद कुमार नालंदा जिला के बड़ीमीसियां गांव निवासी है। जो पुनपुन प्रखंड स्थित अम्बेडकर छात्रावास विद्यालय में रहकर पढ़ाई करता था। उसके पिता उपेंद्र राम पेशे से एक किसान हैं। तीन भाई बहन में वह सबसे छोटा है। सफलता पर आनंद कुमार ने कहा कि उसने नियमित और दिनचर्या के अनुरूप पढ़ाई की। इस दौरान उसने सहपाठियों के साथ एक ग्रुप बनाया और प्रतिदिन पढ़ाई वाले बिंदुओं पर खाली समय में ग्रुप डिस्कशन होता था। इससे सभी छात्रों को अपने पाठ के याद करने की क्षमता का पता चलता था। इस कारण ही सभी छात्रों ने बेहतर परिणाम दिए। आनंद ने सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया।साथ ही कहा कि उसका सपना है कि वह आईएएस बने।
987
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Mar 30, 2026 06:46:56
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 30, 2026 06:46:45
Kota, Rajasthan:रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, रामगंजमंडी क्षेत्र के मोड़क इलाके में रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार डॉ. अंबेडकर नगर नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय ट्रेन रामगंजमंडी से कोटा की ओर जा रही थी। सोमवार जीआरपी के अनुसार यह हादसा रविवार रात करीब 8:30 बजे के आसपास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे मृतक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व थाना पुलिस की मदद से शव के अंगों को एकत्रित किया गया। शव की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण उसे प्लास्टिक बैग में रखकर रामगंजमंडी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। फिलहाल जीआरपी पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 30, 2026 06:46:30
Tonk, Rajasthan:देवली (टोंक) सोनोग्राफी मशीन अक्टूबर 2025 से आई हुई है लेकिन विशेषज्ञ के बिना अधूरी पड़ी हुई है लाखों की सोनोग्राफी मशीन पड़ी है बेकार लोगों को महंगे दामों पर बाहर करनी पड़ रही है सोनोग्राफी देवली, राजकीय उप जिला अस्पताल में क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए सरकार ने नई सोनोग्राफी मशीन अक्टूबर माह 2025 में उपलब्ध करा दी गई है। अस्पताल में मशीन को आये और उसे तैयार हुए कई महीने बीत चुके हैं। फिर भी लोगों को महंगे दामों पर बाहर करनी पड़ रही है सोनो-غرافी लेकिन वर्तमान में यह अत्याधुनिक मशीन एक बंद कमरे की शोभा बढ़ा रही है। इसका मुख्य कारण अस्पताल में किसी ‘सोनोलॉजिस्ट’ (सोनोग्राफी विशेषज्ञ चिकित्सक) का उपलब्ध न होना है। चिकित्सा विज्ञान में सोनोलॉजिस्ट ही वह विशेषज्ञ होता है, जो मशीन के माध्यम से शरीर के आंतरिक अंगों की जांच कर बीमारियों का विश्लेषण करता है। उनके अभाव में लाखों रुपए की लागत से आई यह मशीन आम जनता के लिए पूरी तरह अनुपयोगी साबित हो रही है। दरअसल सोनोग्राफी मशीन स्वास्थ्य जांच के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है, जिसके माध्यम से पेट के रोगों, पथरी, लीवर की स्थिति और विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की निगरानी की जाती है। इस सुविधा के चालू होने से स्थानीय मरीजों को लाभ मिलेगा और गंभीर बीमारियों का समय पर पता लगाकर उपचार शुरू किया जा सकेगा। उप जिला अस्पताल देवली के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि विभाग द्वारा मशीन की सभी तकनीकी औपचारिकताएं पूरी कर उसे स्थापित किया जा चुका है। मशीन संचालन के लिए तैयार है, लेकिन सोनोलॉजिस्ट डॉ. कपिल की नियुक्ति भी हो चुकी है लेकिन अभी उनका एग्जाम मई या जून में होगा उनका रिजल्ट आने के बाद वह कार्य कर सकेंगे और जनता को लाभ मिल सकेगा अभी तक मरीजों को इसका लाभ मिलना शुरू नहीं हो पाया है。
0
comment0
Report
Mar 30, 2026 06:46:16
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर जिले के करंडा ब्लॉक के धरम्मरपुर चट्टी पर शौर्य सैनिक संगठन ट्रस्ट के तत्वावधान में भूतपूर्व सैनिक मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करंडा ब्लॉक क्षेत्र के करीब 50 भूतपूर्व सैनिक शामिल हुए, जिनका माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया। इस मौके पर लंबे समय बाद एक-दूसरे से मिलकर सभी पूर्व सैनिक काफी उत्साहित नजर आए और आपस में अपने अनुभवों और विचारों का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान शौर्य सैनिक संगठन द्वारा करंडा ब्लॉक कमेटी का गठन भी किया गया और विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। ब्लॉक संरक्षक के रूप में सुबेदार मेजर ब्रह्मदेव यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रामनरायन यादव, उपाध्यक्ष बदामा यादव, कोषाध्यक्ष नृसिंह राम, महामंत्री केशव यादव तथा सचिव चौथी राम और मयूर खान को प्रमाणपत्र देकर जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी कैप्टन अम्बिका यादव ने अपने संबोधन में संगठन के उद्देश्यों और उसकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मंच का सफल संचालन भीम सिंह यादव ने किया। अंत में प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सुब्बा यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी भूतपूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। यह पूरा कार्यक्रम मंडल प्रभारी कैप्टन अम्बिका यादव, भीम सिंह यादव और राजकुमार सहित अन्य सदस्यों की देखरेख में संपन्न हुआ।
1023
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Mar 30, 2026 06:46:10
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के चूनावढ़ थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विदेशी पिस्टल बरामद की हैं। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक के पास से एक मॉडिफाइड 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल, एक अन्य 9 एमएम पिस्टल और एक 32 बोर पिस्टल बरामद की गई है। इसके साथ ही सात मैगजीन और छह कारतूस भी जब्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये हथियार करीब दो साल पहले उसके एक फरार साथी द्वारा छुपाकर रखवाए गए थे, जो फिलहाल विदेश में है और हत्या के एक मामले में वांछित है। आरोपी इन हथियारों को दूसरी जगह ठिकाने लगाने की कोशिश में था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इस नेटवर्क के तार विदेश में छिपे अपराधियों से जुड़े हो सकते हैं। साथ ही, एक कुख्यात गैंग से संबंध होने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे गहन पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top