261401
Sitapur - मिश्रिख से घर वापस जा रही युवती को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर
Misrikh R, Uttar Pradesh:मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांडर निवासी खुशबू पिता सुरेश उम्र 17 वर्ष साइकिल से मिश्रिख से घर वापस जा रही थी। अचानक ब्लॉक के पास तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी,जिससे उसे सिर में काफी चोट आयी है। मौजूद लोगों ने घायल युवती को सीएचसी मिश्रिख़ पहुंचाया,वहां से परिवार के लोगों को जानकारी दी गई,हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सीतापुर रेफर कर दिया। जबकि बाइक सवार सीएचसी मिश्रिख़ से जाकर फरार हो गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजेश अग्रवाल के मुताबिक सड़कों की हालत सुधरेगी, टेंडर जारी
Raipur, Chhattisgarh:संस्कृति और पर्यावरण मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश में कई जगहों पर सड़को की खस्ताहाल को ठीक करने के लिए टेंडर की जा चुकी है.... उन्होंने कहा कि जल्द ही ये सड़के ठीक हो जाएंगे.... सौम्या चौरसिया और भूपेश बघेल के खिलाफ बीजेपी के वीडियो पर कहा कि पिछली सरकार ने भ्रष्टाचार हुआ तभी कई लोग जेल में हैं, राजेश अग्रवाल से बात की0
0
Report
पत्नी ने ही रची पति की हत्या की साजिश
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले की ढेबरुआ पुलिस और जनपदीय SOG व सर्विलांस की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुहचोरवा घाट पर हुए हरिश्चंद्र हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका खुलासा जिले के एसएसपी डॉ अभिषेक महाजन द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया गया। पुलिस के मुताबिक, इस हत्या की वजह प्रेम प्रसंग,अवैध संबंध व घरेलू विवाद था। जिसमें हरिश्चंद्र की पत्नी माया देवी ने पति को अपने रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी नियाज अहमद के साथ खौफनाक साजिश रचते हुए 1 लाख 10 हजार रुपये की सुपारी दी थी।0
0
Report
सफाई कर्मचारियों के समर्थन में आदित्य सुरजेवाला का धरना, नोटिफिकेशन जलाने से विरोध
Kaithal, Haryana:सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरे विधायक आदित्य सुरजेवाला, बर्खास्तगी के नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाईं सफाई कर्मचाराओं का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। मंगलवार को सफाई कर्मचारियों के धरने को किसानों, विभिन्न कर्मचारी संगठनों और कांग्रेस ने समर्थन दिया। कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला भी धरना स्थल पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बर्खास्त किए गए सफाई कर्मचारियों को दिए गए नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक आदित्य सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर सफाई कर्मचारियों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के गरीब लोगों और गरीबों की आवाज उठाने वाले कर्मचारियों को नोटिफिकेशन जारी कर नौकरी से हटाने का काम कर रही है। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि सरकार सफाई कर्मचारों के संगठन को तोड़ने और उनके आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी न हों। इसके लिए धीरे-धीरे उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने, उन्हें जेल भेजने और नौकरी से हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की एकता और दिन-रात चल रहे धरना-प्रदर्शन को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सुरजेवाला ने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों में कुछ सफाई कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है और आने वाले समय में सरकार और कर्मचारियों को बर्खास्त कर सकती है, लेकिन कर्मचारी अपने अधिकारों की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे। कांग्रेस विधायक ने कहा कि जब तक सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक कांग्रेस का हर कार्यकर्ता कर्मचारियों के साथ खड़ा रहेगा।0
0
Report
Advertisement
मराठा आंदोलन में 80 वर्षीय आज़ोबा ने कंधों पर बैठकर नृत्य से चर्चा बटोरी
Jalna, Maharashtra:जालना : जरांगेंच्या आंदोलनात मराठा आंदोलकांच्या खांद्यावर बसून नाचणारे 80 वर्षांचे आजोबा झी-24 तास वर 121(FOR SOCIAL MEDIA) अँकर :जरांगेंच्या आंदोलनात 80 वर्षाच्या आजोबांनी ढोल ताशांवर नृत्य करून सर्वच आंदोलकांचं लक्ष वेधून घेतलं.मराठा आंदोलकांच्या खांद्यावर बसून हा या 80 वर्षांच्या आजोबांनी नांदेड जिल्ह्यातील असून दोघेही सख्खे भाऊ जरांगे यांना पाठिंबा देण्यासाठी अंतरवाली सराटीत आलेत आणि नांदेड मधील पाटील या बंधूंशी संवाद साधलाय आमचे प्रतिनिधी नितेश महाजन यांनी 121 विथ दिगंबर व्यंकटी पाटील आणि गोविंदराव व्यंकटी पाटील0
0
Report
पन्ना में मासूम बच्ची पर डॉग हमला, हालत गंभीर; आवारा कुत्तों का आतंक उजागर
Satna, Madhya Pradesh:पन्ना जिले में एक मासूम बच्ची को कुत्ते ने नोच डाला। बच्ची के चेहरे को बुरी तरह कुत्ते ने अपना शिकार बनाया। यह घटना पन्ना जिले के देवेंद्र नगर स्थित रेंजर कार्यालय परिसर की है। इसके बाद मामले को दबाने का प्रयास किया गया। और बच्ची को सतना शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची के जबड़े और आंख के नीचे की हड्डियां पूरी तरीके से टूट चुकी हैं और उसकी स्थिति गम्भीर बताई जा रही है। हालांकि बच्ची का उपचार अभी जारी है। मध्य प्रदेश में आवारा कुत्तों का आतंक एक गंभीर और डरावनी समस्या बन चुका है। नेशनल हेल्थ मिशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में आवारा कुत्तों की संख्या एक लाख से भी ज्यादा है, जिसमें से बड़े शहरों में ही लाखों आवारा कुत्ते मौजूद हैं। ऐसे में डॉग लोगों को एवं छोटे बच्चों को अपना शिकार बना रहे हैं। सतना जिले में रोजाना डॉग बाइट के 50 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं; महीने भर में यह आंकड़ा 1500 के पार कर जाता है। इस बारे में बच्ची के पिता राकेश रजक ने बताया कि वह पन्ना जिले के देवेंद्र नगर स्थित वन मंडल में वन रक्षक के पद में कार्यरत हैं। बीते दिन सोमवार को शाम करीब साढ़े तीन बजे हमारी बच्ची वन मंडल के कार्यालय में खेल रही थी। इसी दौरान एक डॉग आया और उसने बिल्ली का शिकार किया। उसमें हमारी छोटी बच्ची जो कक्षा चार की है उसने बिल्ली को देखकर उसके पास जाने का प्रयास किया। और फिर क्या था डॉग ने बिल्ली को छोड़ उसे बच्ची पर उग्र रूप से हमला कर दिया। जिस बच्ची के चेहरे का बुरी तरह शिकार कुत्ते ने किया और उसके पूरे चेहरे को नोच डाला है। वही मौजूद हमारी बड़ी बेटी ने आवाज लगाई और दौड़कर हम सब पहुंचे। तब तक कुत्ता वहां से भाग चुका था। वही बच्ची को पहले हम देवेंद्र नगर के अस्पताल में ले गए और प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में लेकर आए हैं। बच्ची की स्थिति बहुत गंभीर बताई जा रही है। सतना के सीएमएचओ मनोज शुक्ला ने बताया कि कुत्तों से काटने वाले रैबीज जानलेवा है, और रैबीज होने के बाद यह लाइलाज है। कुत्तों के काटने से इंसान की मृत्यु तक हो सकती है।0
0
Report
ललितपुर के साइबर ठग गैंग का पर्दाफाश, 13 आरोपी इंदौर से गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा ठग गैंग का करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय साइबर ठग गैंग का खुलासा करते हुए मध्यप्रदेश के इंदौर से 2 युवतियों सहित 13 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई गई है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 2 लग्जरी कारें, 5 एप्पल आईफोन मोबाइल सहित 38 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 18 कंप्यूटर, 1 लैपटॉप सहित अन्य डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक सामग्री आदि बरामद की है। आरोपियों द्वारा फर्जी वेबसाइट और ऐप बनाकर लोगों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर पैसा दोगुना कराने का लालच देकर उनसे ठगी किया करते थे। आरोपियों के द्वारा लोगों से ठगी करने के लिए वाकयुद मध्यप्रदेश के इंदौर में एक फर्जी कॉलसेंटर भी बनाया गया था, जहां से यह साइबर ठगी का कारोबार संचालित किया जा रहा था। ललितपुर पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेई के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपी लॉग-जीवन शैली जीने के लिए इस साइबर अपराध को किया करते थे जिनमें से ज्यादातर लोग IT सेक्टर से संबंधित थे। आरोपियों द्वारा एक नोकिया सिक्योरिटी नाम से फर्जी वेबसाइट और एप बनाकर लोगों से पैसा दोगुना कराकर निवेश करवाते थे, जिसके लिए इनके द्वारा वाकयदा मध्यप्रदेश के इंदौर में एक फर्जी कॉलसेंटर भी चलाया जा रहा था। फर्जी वेबसाइट पर ग्राहकों को फर्जी वैलंस दिखाया जाता था, यह गैंग करीब तीन सालों से लोगों के साथ ठगी कर रहा था। हाल ही के महीनों में इनके द्वारा करीब 600 से 700 लोगों से करोड़ों रुपये निवेश कराकर ठगी की गई है। पुलिस इस गैंग की आगे भी जानकारी में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
खाटूश्यामजी नगर पालिका चुनाव में निर्दलीयों की धुआँधार चुनौती, भाजपा-कांग्रेस त्रिकोणीय मुकाबला
Sikar, Rajasthan:सीकर। जिले की खाटूश्यामजी नगर पालिका में चुनाव प्रचार का दौर थमा है। 20 वार्डों वाली नगर पालिका में इस बार कुल 73 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 20, कांग्रेस के 18 और 35 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। दो वार्डों में भाजपा और एक वार्ड में कांग्रेस व एक में निर्दलीय के बीच सीधा मुकाबला नजर आ रहा है! जबकि 18 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों की मजबूत मौजूदगी ने मुकाबले को त्रिकोणीय और कई जगह चौकोणीय बना दिया है। प्रचार का समय समाप्त हुआ है लेकिन प्रत्याशी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वार्डों में जगह-जगह जनसम्पर्क मान-मनुहार और मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क का दौर जारी है। प्रत्याशी खुद के साथ-साथ रिश्तेदारों और समर्थकों के माध्यम से भी अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। अधिकांश प्रत्याशी वार्डों के विकास और स्थानीय समस्याओं के समाधान को मुद्दा बनाकर मतदाताओं से वोट मांग रहे हैं।खाटूश्यामजी नगर पालिका में वर्तमान में भाजपा का बोर्ड है। भाजपा जहां अपने कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों को आधार बनाकर एक बार फिर बोर्ड बनाने का दावा कर रही है वहीं कांग्रेस भाजपा बोर्ड पर आमजन की समस्याओं के समाधान में विफल रहने का आरोप लगाकर सत्ता में आने की अपील कर रही है। दोनों ही दलों के प्रत्याशी एक-disceiver पर विकास कार्य नहीं करवाने के आरोप लगा रहे हैं।चुनाव में पानी की समस्या,वार्डों में सड़क लाइट, नियमित साफ-सफाई और पार्षदों द्वारा चुनाव जीतने के बाद विकास कार्यों को भूल जाना जैसे स्थानीय मुद्दे प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं।भाजपा ने वार्ड संख्या 6, 7, 15, 16 और 17 में ओबीसी महिला प्रत्याशियों पर दांव खेला है, लेकिन इनमें से कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी भी पार्टी प्रत्याशियों को कड़ी चुनौती देते नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के सामने निर्दलीयों की चुनौती सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है।पिछले चुनाव में कांग्रेस के तीन पार्षद थे ऐसे में कांग्रेस के सामने खोने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है जबकि भाजपा के पास पिछली बार 17 पार्षदों के साथ मजबूत बोर्ड था। ऐसे में इस बार भाजपा के सामने अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराने और अपनी राजनीतिक प्रतिष्ठा बचाने की चुनौती है।चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने भी पूरी ताकत लगा दी है। कांग्रेस की चुनावी कमान स्थानीय विधायक वीरेंद्र सिंह संभाल रहे हैं वहीं भाजपा की ओर से प्रभारी महेंद्र कुमावत चंदवा और भाजपा नेता गजानंद कुमावत प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। दोनों दलों की ओर से नगर पालिका में अपना बोर्ड बनने का दावा किया जा रहा है, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशियों की मजबूत स्थिति ने समीकरणों को उलझा दिया है।राजनीतिक जानकारों की नजर अब उन वार्डों पर है, जहां निर्दलीय प्रत्याशी मुकाबले को रोचक बना रहे हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद यदि भाजपा या कांग्रेस बहुमत के आंकड़े से दूर रहती है, तो निर्दलीय प्रत्याशी बोर्ड गठन में अहम भूमिका निभा सकते हैं।अब 9 और 11 सितंबर को होने वाले मतदान के बाद तस्वीर साफ होगी कि खाटूश्यामजी के मतदाता किसके पक्ष में अपना जनादेश देते हैं। वहीं 14 सितंबर को मतगणना के बाद तय होगा कि नगर पालिका की सत्ता की कमान किसके हाथ आती है और किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधता है।\n\nबाइट - गजानंद कुमावत, भाजपा नेता,\n\nबाइट - श्याम सुंदर पूनिया, कांग्रेस नेता,\n\nबाइट - गिरिराज माटोलिया,निर्दलीय उम्मीदवार के प्रतिनिधि,0
0
Report
सीकर नगर परिषद चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला तेज, भाजपा- कांग्रेस के बीच टकराव
Sikar, Rajasthan:सीकर प्रचार ने पकड़ा जोर निर्दलियों ने कई जगह बनाए त्रिकोणीय संघर्ष कई जगह भाजपा कॉंग्रेस में आमने सामने टक्कर सीकर नगर परिषद चुनाव सीकर जिले की नगर परिषद में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ा लिया है. कई जगह भाजपा कॉंग्रेस में आमने सामने की टक्कर है तो कई जगह निर्दलियों ने संघर्ष को त्रिकोणीय बना दिया है. सीकर जिले की नगर परिषद में वर्तमान में कांग्रेस का बोर्ड है और नगर पारिषद में 65 वार्ड हैं. इसमें से वार्ड 65 में कांग्रेस की मायादेवी निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी है। यहाँ से भाजपा की प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया।इसके बाद निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है. वहीं दोनों ही पार्टियों ने अपने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं, सीकर नगर परिषद में में कुल 263 प्रत्याशी मैदान में हैं, भाजपा और कॉंग्रेस ने सभी 65 वार्डो में प्रत्याशी मैदान में उतारे थे तो माकपा के छह आरएलपी के 17 वार्डो में प्रत्याशी मैदान में हैं जैसे जैसे 11 सितम्बर मतदान का दिन नजदीक आ रहा है। प्रत्याशियों ने प्रचार तेज कर दिया है जगह जगह मान मनुहार का दौर है तो रिश्तेदारों के माध्यम से और खुद उसका अपने पक्ष में मतदान कराने की अपील कर रहे हैं. सभी प्रत्याशी विकास के नाम पर अपने पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं. अल्प संख्यक की संख्या अधिक वाले सीकर के 15 नंबर में कॉंग्रेस से तत्कालीन सभापति जीवन खा मैदान में हैं तो उनकी पत्नि खातीजा बाणों वार्ड 16 से कॉंग्रेस की तरह से मैदान में है. सभापति खुद के कार्यकाल में किए विकास कार्यों के बूते वोट मांग रहे हैं. उनके कार्यकाल में सीकर में साफ़ सफाई और सीवरेज के कार्य और सोंदर्य करण करवाया है. वो कहते हैं कॉंग्रेस बहुमत से जीतकर नगर पारिषद में बोर्ड बनाएगी.0
0
Report
बीकानेर संभाग में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का अलर्ट, सुरक्षा बढ़ी
Bikaner, Rajasthan:निकाय चुनाव को लेकर बीकानेर संभाग में पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर. रेंज आईजी ओम प्रकाश लगातार संभाग के चारों जिलों की मॉनिटरिंग कर रहे. एसपी और तमाम पुलिस अधिकारियों के साथ लगातार कॉर्डिनेशन, सुरक्षा व्यवस्था पर नजर. निकाय चुनाव के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान को लेकर पुलिस ने कसी कमर. zee media से खास बातचीत में आईजी बोले- संवेदनशील और क्रिटिकल पोलिंग बूथों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया. पंजाब और हरियाणा बॉर्डर से लगते इलाकों में भी पुलिस की विशेष निगराणी. अंतरराज्यीय स्तर पर शराब, तंबाकू और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की आवाजाही रोकने के लिए विशेष चेकिंग. एरिया डॉमिनेशन, नाकाबंदी और संदिग्ध लोगों को पाबंद करने की कार्रवाई लगातार जारी. ड्रोन, बॉडी कैमरा और पुलिस वाहनों में लगे कैमरों से चुनावी गतिविधियों पर रखी जा रही नजर. आईजी बोले- तकनीक के जरिए पुलिस के पास हर घटना का टेक्निकल एविडेंस भी रहेगा. पोलिंग बूथों की सुरक्षा को लेकर पहले से जोखिम का आकलन कर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया. चुनाव के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार. आईजी ओम प्रकाश की अपील- शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कराएं और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें.0
0
Report
Advertisement
नीमकाथाना नगरपालिका अध्यक्ष कुर्सी पर घमासान: वार्ड 3-17 सबसे हॉट सीट
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के नीमकाथाना में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं। 40 वार्डों में मुकाबला भले ही पार्षद की कुर्सी के लिए हो रहा हो, लेकिन कई वार्डों के नतीजे सीधे नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी का रास्ता तय कर सकते हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा वार्ड नंबर 3 और 17 की है, जहां मैदान में उतरे दिग्गजों को अध्यक्ष पद के संभावित दावेदारों के तौर पर भी देखा जा रहा है। नीमकाथाना की सियासत में इस बार वार्ड नंबर 3 सबसे हॉट सीट बन चुका है। यहां कांग्रेस से पूर्व पालिका अध्यक्ष त्रिलोक दीवान और भाजपा से प्रमोद बाजोर आमने-सामने हैं। त्रिलोक दीवान का पालिका अध्यक्ष के तौर पर अनुभव और प्रमोद बाजोर का भाजपा में राजनीतिक प्रभाव इस मुकाबले को बेहद खास बना रहा है। दोनों प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा इस चुनाव में दांव पर है। यही वजह है कि वार्ड 3 को केवल पार्षद चुनाव नहीं, बल्कि अध्यक्ष पद की संभावित लड़ाई के सेमीफाइनल के तौर पर भी देखा जा रहा है। वहीं वार्ड नंबर 17 भी किसी मुकाबले में पीछे नहीं है। यहां कांग्रेस के पूर्व पालिका उपाध्यक्ष महेश मेगोतिया के सामने भाजपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र गोयल चुनाव मैदान में हैं। दोनों ही नेता पालिका की राजनीति का अनुभव रखते हैं। ऐसे में इस सीट के परिणाम पर भी राजनीतिक गलियारों की नजरें टिकी हुई हैं। इन दोनों हॉट सीटों के अलावा वार्ड नंबर 33 ,21 और 37 में भी भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला चर्चा में है। वार्ड 37 में भाजपा की रेखा गोयल और कांग्रेस के अजय मोदी के बीच चुनावी टक्कर है। वहीं वार्ड 21 में भी दोनों दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा रखी है। चुनावी मैदान में नेताओं की सक्रियता भी बढ़ गई है। विपक्षी दलों के नेताओं के प्रचार-प्रचार के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार भी मुकाबले पर असर डाल सकते हैं। कुल मिलाकर नीमकाथाना में इस बार सवाल सिर्फ यह नहीं है कि 40 वार्डों में कौन जीतेगा... बल्कि बड़ा सवाल यह भी है कि अध्यक्ष की कुर्सी की दौड़ में कौन मजबूत होकर उभरेगा? सबसे ज्यादा नजरें वार्ड 3 और 17 पर हैं, जहां दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। 9 सितंबर को मतदान होगा और इसके बाद आने वाले नतीजे तय करेंगे कि नीमकाथाना की नगर पालिका की कमान किसके हाथों में जाएगी।0
0
Report
अरिल नदी में हादसा: दो युवकों के शव बरामद,तीसरे की तलाश जारी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली आंवला थाना क्षेत्र के ग्राम डरुआ स्थित अरिल नदी के रपटा पुल पर सोमवार शाम हुए हादसे में नदी में बहे तीन युवकों में से दो के शव मंगलवार दोपहर बरामद कर लिए गए। तीसरे युवक की तलाश अभी जारी है।सोमवार शाम एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक तेज बहाव के बीच रपटा पुल पार करने का प्रयास कर रहे थे। पानी का बहाव तेज होने के कारण तीनों बाइक समेत नदी में बह गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, तीनों युवक नशे की हालत में बताए जा रहे थे। लोगों ने उन्हें तेज बहाव के बीच रपटा पार करने से रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं मानी।सूचना मिलते ही एसएसपी अनुराग आर्य और जिलाधिकारी अविनाश सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद PAC फ्लड टीम, SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। आज रेस्क्यू टीमों ने नदी से दो युवकों के शव बरामद कर लिए।डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान हो गई है। मरने बाले युवकों में विष्णु स्वरूप और प्रेम है वहीं तीसरे युवक नितिन की तलाश जारी है।उनके परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।0
0
Report
विकासनगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान: व्यापारियों का भारी विरोध, कार्यवाही जारी
Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर में दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मौजूद अतिक्रमण को हटाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने अभियान चलाया हुआ है... लेहमन चौक से शुरू हुए इस अभियान में मंडी चौक तक कार्यवाही को अंजाम देते हुए टीम ने 50 से अधिक अतिक्रमण को मौके से साफ कर दिया... राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम के साथ इस अभियान में नगर पालिका विकासनगर के कर्मचारी और भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही... कार्यवाही से पहले ही व्यापारी अपनी दुकानों के सामने रखे सामान को हटाते नजर आए... वही रेडी, फेरी और फड़ लगाने वाले लोग भी टीम को देखकर खुद ही अतिक्रमण अटाते नजर आए...कार्यवाही के दूसरे दिन आज टीम को व्यापारियों का भारी विरोध भी झेलना पड़ा... वेदांश चौक पर अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध करते दुकानदार टीम के साथ भिड़ गए... इसी दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता के पहुंचने पर माहौल ज्यादा गर्म हो गया... मामला बढ़ता देख मौके पर पहुंचे विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने व्यापारियों और प्राधिकरण की टीम को समझाते हुए मामला शांत कराया... फिलहाल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम का दावा है कि अतिक्रमण पूरी तरह से हटाया जायेगा... जिसे लेकर कार्यवाही फिलहाल जारी रहेगी...0
0
Report
Advertisement
नक्सल विरोध: प्रभाकर व राजे कांगे को मिली सात-सात साल की सजा
Kurustikur, Chhattisgarh:एंकर- नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब पूर्व में गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के खिलाफ न्यायालय में चल रहे मामले में सुनवाई तेज कर दी गई है, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने उत्तर बस्तर के DKSZC रैंक के सबसे खूंखार नक्सली माने जाने वाले प्रभाकर और DVCM रैंक की उसकी पत्नी राजे कांगे समेत 5 नक्सलियों को सजा सुनाई है, जिसमें प्रभाकर और राजे कांगे को 7-7 साल और शेष अन्य तीन नक्सलियों को 5-5 साल की सजा सुनाई गई है। नक्सलवाद के खात्मे के बाद यह पहला मामला है जब किसी बड़े नक्सली लीडर को सजा सुनाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार 2015 में कोरर में सर्चिंग पार्टी पर नक्सलियों ने हमला किया था जिसमें प्रभाकर ,राजे कांगे समेत कई नक्सलियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था, नक्सलवाद के खात्मे के काउंटडाउन के दौरान 2024 में प्रभाकर और उसके कुछ समय बाद उसकी पत्नी राजे कांगे को पुलिस ने गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की थी, जिसके बाद दोनों से लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने कई महत्वपूर्ण साक्ष्य के साथ न्यायालय में चालान पेश किया था, एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि दोनों के ऊपर 60 के करीब अपराध दर्ज है, कोरर मुठभेड़ में दोनों नक्सल लीडर के शामिल होने के कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद थे इसके आधार पर न्यायालय ने फैसला सुनाया है। प्रभाकर 25 लाख का जबकि उसकी पत्नी राजे कांगे 8 लाख की इनामी नक्सल थे।0
0
Report
सनलाइट टीचर मर्डर: आरोपियों के विसुअल जारी, सियासत और पुलिस स्पष्टीकरण गरम
New Delhi, Delhi:सनलाइट टीचर मर्डर के आरोपियों के विसुअल..0
0
Report
संभल में जामा मस्जिद के 500 मीटर दूर मुसाफिरखाने पर ASI-प्रशासन की जांच
Noida, Uttar Pradesh:संभल में विवादित धर्म स्थल जामा से 500 मीटर दूरी पर मुसाफिर खाने पर जांच के लिए पहुंची ASI और प्रशासन की टीम अभी केवल मुसाफिर खाने की जांच पड़ताल की आधा दर्जन थानों की पुलिस फोर्स और चार कंपनी पीएसी और RRF को तैनात किया गया हैँ तहसीलदार धीरेंद्र कुमारसिंह और ASI टीम के द्वारा संयुक्त जांच शुरू की गई ASI संरक्षित जामा मस्जिद की प्रॉपर्टी होने का दावा करते हुए अवैध कब्जा करके बिना अनुमति के किलेनुमा मस्जिद और मुसाफिर खाना बनाए जाने की शिकायत श्री कल्कि सेना के राष्ट्रीय संयोजक एडवोकेट सुभाष चंद्र त्यागी केद्वारा की गई थी गाटा संख्या 116 की जमीन पर बाबा बाहउद्दीन मस्जिद बने होने और गाटा सख्या 171/2 की जमीन पर मुसाफिरखाना बने होने का आरोप तीर्थ के नाम पर दर्ज जमीन के डेढ़ बीघा हिस्से पर भी मुसाफिर खाना बने होने का आरोप DM ने एसडीएम को सौंपी थी मामले की जांच मुसाफिर खाने वाली जगह की जांच कर रही है ASI Iv सत्य प्रिया सिंह एडीएम संभल Asi की टीम से बात करने की कोशिश0
0
Report
Advertisement
