261001
Sitapur - केवाईसी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला शातिर गिरफ्तार
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर में पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कब्जे से नगदी सहित अन्य सामान बरामद किया, बताया जा रहा युवक महमूदाबाद इलाके का रहने वाला है,जो केवाईसी करने के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपए निकाल लेता था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यूपी ATS arrests 4 sleeper cells; Gagandeep among gang members arrested
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:यूपी एटीएस की स्लीपर सेलो पर बड़ी कार्रवाई पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के 4 स्लीपर सेल गिरफ्तार 1 स्लीपर सेल गगनदीप मुज़फ्फरनगर के रामराज का है रहने वाला मुज़फ्फरनगर पुलिस भी अलर्ट मोड़ पर हर चौक चौराहे पर पुलिस बल तैनात गगनदीप 2 साल पहले हिमाचल से लड़की लेकर हुआ था फरार गगनदीप का पिता हरजीत चलाता था ट्रक0
0
Report
गाज़ीपुर प्रशासन बकरीद पर अलर्ट: 30 सेक्टर, 7 जोन, 2 सुपर जोन सुरक्षा
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाज़ीपुर बकरीद पर गाज़ीपुर हाई अलर्ट! डीएम-एसपी का शहर में फ्लैग मार्च, शरारती तत्वों को कड़ी चेतावनी बकरीद पर डीएम अनुपम शुक्ला बोले- सड़क पर नमाज नहीं, संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी 20 संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी, शरारती तत्वों को एसपी की दो टूक चेतावनी भारी पुलिस फोर्स के साथ संवेदनशील इलाकों में पैदल गस्त सड़क पर नमाज़ और खुले में कुर्बानी पर प्रशासन सख्त 20 संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात पूरा जनपद 30 सेक्टर, 7 जोन और 2 सुपर जोन में विभाजित डीएम बोले- मस्जिदों में ही अदा होगी नमाज़, गाइडलाइन का करें पालन एसपी की चेतावनी- माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई कुर्बानी स्थलों पर सुरक्षा और साफ-सफाई के विशेष इंतज़ाम आज रात से कल पूरे दिन एक्टिव मोड में रहेगी पुलिस और प्रशासन गाज़ीपुर प्रशासन की अपील- भाईचारे और शांति से मनाएं बकरीद गाज़ीपुर में बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दिया। त्योहार की पूर्व संध्या पर डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी डॉ. इरज राजा ने भारी पुलिस फोर्स के साथ शहर में पैदल गस्त और फ्लैग मार्च किया। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सड़क पर नमाज़ और खुले स्थान पर कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। दरअसल बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए गाज़ीपुर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी डॉ नीरज राजा ने सदर कोतवाली क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त किया। फ्लैग मार्च एमएएच इंटर कॉलेज से शुरू होकर तुलसिया का पुल, नखास, टाउनहाल, प्रकाश टाकीज और सुहासिनी होते हुए सदर कोतवाली पर समाप्त हुआ। इस दौरान डीएम अनुपम शुक्ला कहा कि पूरे जनपद को सेक्टर और जोन में बांटा गया है। मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी लगातार ड्यूटी पर रहेंगे। सड़क पर नमाज़ की अनुमति नहीं होगी, केवल निर्धारित मस्जिदों में ही नमाज़ अदा की जाएगी। कुर्बानी भी तय स्थानों पर ही होगी।डीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि बिजली, पानी और साफ-सफाई जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन ने संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वही पर्व पर सुरक्षा की दृष्टि से एसपी डॉ इरज राजा ने कहा कि जनपद के 20 संवेदनशील इलाकों को चिन्हित किया गया है। पूरे जिले को 30 सेक्टर, 7 जोन और 2 सुपर जोन में बांटा गया है। कोई भी शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी डॉ. ईरज राजा ने कहा कि कुर्बानी केवल निर्धारित स्थानों पर ही की जाएगी और उसके अवशेषों के निस्तारण की भी प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं।0
0
Report
अयोध्या में ईद-उल-अज़हा से पहले पुलिस ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का संदेश दिया
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: ईद-उल-अज़हा 2026 से पहले पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च किया। अयोध्या, उत्तर प्रदेश: SSP गौरव ग्रोवर ने कहा, "आगामी त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए सभी थाना क्षेत्रों में आज मेरे और DM द्वारा रुट मार्च और फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया है। आम जनता में सुरक्षा की भावना जागृत करने के लिए सभी त्योहारों के समय मार्च किया जाता है। सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की मीटिंग कर ली गई है... हमारे सभी पुलिस अधिकारी और कर्मी फील्ड में रहकर तैयारियों को संपन्न करा रहे हैं।"0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में बकरीद सुरक्षा हाई अलर्ट: डीआईजी-एसएसपी ने फ्लैग मार्च किया
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में बकरीद को लेकर हाई अलर्ट: डीआईजी-एसएसपी ने सड़क पर फ्लैग मार्च। आगामी बकरीद पर्व को लेकर गोरखपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। त्योहार को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च करने साथ ही ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। डीआईजी एस चनप्पा और एसएसपी डॉक्टर कौस्तुभ कश्यप ने आज खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पूरे शहर को सेक्टर और जोन में बांटकर Police फोर्स की तैनाती की गई है, जबकि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष नजर बनी हुई है।0
0
Report
फिरोजाबाद में भीषण गर्मी के चलते ई स्कूटी में अचानक आग लग गई
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना दक्षिण क्षेत्र रवि यूनिटि हॉस्पिटल के पास में भीषण गर्मी की चलते स्कूटी बनी आग का गोला चलते-चलते आग का गोला बनी ई-स्कूटी, मचा हड़कंप। जानकारी के अनुसार रवि यूनिटी हॉस्पिटल के सामने अचानक धू-धू कर जल उठी स्कूटी। स्कूटी में आग लगते ही सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।चालक और राहगीरों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग बहुत तेज होने के कारण देखते ही देखते पूरी ई-स्कूटी जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जलती ई-स्कूटी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है0
0
Report
RTI घोटाले में सहारनपुर के दो निजी स्कूलों के खिलाफ एफआईआर, 32.61 लाख वसूली
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में आरटीई फीस प्रतिपूर्ति घोटाले को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो निजी स्कूलों के प्रबंधन और प्रधानाचार्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देश पर यह कार्रवाई भगवती देवी मैमोरियल पब्लिक स्कूल लेबर कॉलोनी और बीडीएम पब्लिक स्कूल शांतिनगर के खिलाफ की गई。 जांच में सामने आया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा मिथ्या दावों और तथ्यों को छिपाकर नियम विरुद्ध तरीके से आरटीई के तहत फीस प्रतिपूर्ति की सरकारी धनराशि प्राप्त की गई। मामले की जांच त्रि-सदस्यीय समिति द्वारा कराई गई, जिसमें सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी समग्र शिक्षा, मुख्यालय के खंड शिक्षा अधिकारी तथा नकुड़ विकास क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी शामिल थे。 जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों स्कूलों द्वारा प्राप्त 16 लाख 30 हजार 800 रुपये की राशि को अवैध मानते हुए उसकी दोगुनी रकम 32 लाख 61 हजार 600 रुपये की वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने संबंधित प्रबंधक अशोक मलिक, प्रधानाध्यापिका सीमा मलिक और सुषमा मलिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके साथ ही दोनों विद्यालयों की मान्यता वापस लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि अमान्य विद्यालयों को बंद कराया जाएगा और सरकारी धन के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
मथुरा में ईद पर हाई अलर्ट, पुलिस का फ्लैग मार्च सुरक्षा बढ़ाने को
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा—ईद को लेकर मथुरा में हाई अलर्ट श्रीकृष्ण जन्मस्थान, शाही ईदगाह के आस पास पुलिस ने किया फ्लैग मार्च डीआईजी आगरा शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी श्लोक कुमार, डीएम सीपी सिंह रहे मौजूद होटलों की की गई चेकिंग डॉग स्क्वायड और बम्ब स्कॉयड टीम ने भी की चैकिंग 4 सुपर जोन, 9 जोन और 40 सेक्टरों में बांटा गया जनपद सेक्टरों मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी की लगाई ड्यूटी आज शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा: देखिए हम सभी अवगत हैं, कल ईद-उल-अज़हा का त्योहार मनाया जा रहा है। शांति व्यवस्था के दृष्टिकोण से और एक पैदल गश्त यहाँ पर ऑर्गेनाइज़ किया गया है शहर क्षेत्र में, थाना गोविंद नगर और थाना कोतवाली क्षेत्र में। उद्देश्य लोगों के बीच में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना। कल की डिप्लॉयमेंट... जो फ़ोर्स की डिप्लॉयमेंट है, जो यातायात व्यवस्था है... जिससे जो नमाज़ी हैं उनको किसी तरह की असुविधा न हो, साथ ही साथ यातायात प्रभावित न हो, कानून व्यवस्था बनी रहे, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो... इस दृष्टिकोण से आज एक क्षेत्र में पैदल गश्त रखा गया है। इसमें जिलाधिकारी मथुरा, एसएसपी मथुरा तथा हम लोगों की पूरी टीम है यहाँ पर। इस बीच में जो पैदल गश्त के दौरान लोगों से संवाद भी किया जाएगा और उनसे भी जो यातायात व्यवस्था है या त्योहारों को कैसे सकुशल संपन्न कराया जाए, उनके भी सुझाव लेते हुए उसपे अमल किया जाएगा। कुल मिलाकर आगामी त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, बेहतर कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यह पैदल गश्त और उसके बाद फिर अधिकारियों से चर्चा होगी।0
0
Report
FSSAI ने राम जन्मभूमि पर भोग-सीता रसोई की जाँच पूरी कर मानक सुनिश्चित किए
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: FSSAI की टीम ने गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच के लिए राम लला के भोग और 'सीता रसोई' का निरीक्षण किया। खाद्य आयुक्त माणिक चंद्र सिंह ने कहा, "FSSAI की एक पहल चलाई गई है जिसके अंतर्गत 6 कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। एक कार्यक्रम भोग का है। भगवान राम या किसी देवता को जो भी प्रसाद अर्पित किया जा रहा है वो स्वास्थ्य परक है कि नहीं उसी को लेते हुए आज 11 बजे राम जन्मभूमि परिषद में कार्यक्रम संचालित किया गया। जो भी रसोइए हैं उन्हें ट्रेनिंग दिलाई गई। स्टोर रूम की आडिट हुई। फ्रिज की जांच हुई। खाद्य पदार्थों की चेकिंग हुई वो मानकों के अनुरूप पाया गया। कल पोस्ट ऑडिट की जाएगी, फिर सर्टिफिकेट जारी होगा।"0
0
Report
नोएडा में ईद-उल-अज़हा से पहले पुलिस ने फ्लैग मार्च और गश्त किया
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा, उत्तर प्रदेश: ईद-उल-अज़हा 2026 से पहले पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। ADCP मनीषा सिंह ने कहा, "कल बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। उसी के दृष्टिगत आज नोएडा जोन में महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त और फुट मार्च किया जा रहा है। सभी प्रबंध कर दिए गए हैं। मस्जिदों के आसपास व्यवस्था की जा रही है। सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही है।"0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद में लालू यादव के पोते इराज यादव के जन्मदिन समारोह का आयोजन
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में लालू यादव के पौत्र और तेजस्वी के पुत्र इराज यादव के पहले जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में0
0
Report
सहारनपुर में डीएपी खाद की बड़ी कालाबाजारी, मुकदमा दर्ज
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में किसानों के लिए आईडीएपी खाद की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी का मामला सामने आने से कृषि विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जांच में खुलासा हुआ कि आईपीएल फर्टिलाइजर कंपनी के जिला प्रतिनिधि और थोक विक्रेता की मिलीभगत से किसानों के लिए भेजी गई DAP खाद को बाजार में पहुंचने से पहले ही माफिया को ब्लैक मार्केट में बेच दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अरविंद चौहान के आदेश पर जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार ने थोक विक्रेता अभिषेक अग्रवाल और आईपीएल कंपनी के प्रतिनिधि यादवेंद्र के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। जिला कृषि अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर, बिल बुक और रेट बोर्ड मौके पर नहीं पाए जाने की जानकारी दी। रिकॉर्ड में 49.4 मीट्रिक टन DAP उपलब्ध दिखाया गया, लेकिन गोदाम में एक भी बैग मौजूद नहीं था। पूछताछ में अभिषेक अग्रवाल ने DAP मेरठ गोदाम में होने का दावा किया, जबकि कंपनी प्रतिनिधि ने वहां खाद मौजूद होने से साफ इनकार कर दिया। आगे की जांच में पता चला कि मुजफ्फरनगर रैंक प्वाइंट से जारी करीब 450 कुंतल DAP को Haryana और Rajasthan नंबर के ट्रकों में भरकर कालाबाजारी कर दी गई। जानकारी के मुताबिक एक ट्रक में करीब 300 बैग और दूसरे में लगभग 700 बैग DAP लादी गई थी। प्रशासन ने इसे किसानों के साथ बड़ा धोखा बताते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं।0
0
Report
फर्रukhाबाद में बकरीद सुरक्षा के लिए फ्लैग मार्च, 4 जोन 15 सेक्टर तैनात
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अरुण सिंह बकरीद की पूर्व जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शहर की सभी मस्जिदों और ईदगाहों का किया निरीक्षण सड़क पर किया रोड मार्च जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर , पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने भारी पुलिस वल के साथ फर्रुखाबाद की सड़कों पर किया फ्लैग मार्च शहर के मिश्रित और संवेदनशील इलाकों में किया गया फ्लैग मार्च, ड्रोन कैमरे से की निगरानी रूट मार्च में PAC और स्थानीय पुलिस रही शामिल, सड़कों पर दिखी पुलिस फोर्स के बूंटों की धमक डीएम, एसपी ने आम जनता में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाने का किया प्रयास。 अधिकारियों ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की。 मुस्लिम समुदाय से शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद मनाने की अपील शासन के निर्देशानुसार ईदगाह और मस्जिदों में ही नमाज पढ़ने के निर्देश 28 मई को बकरीद पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतज फर्रुखाबाद में बकरीद के नमाज और बकरीद के त्योहार और कुर्बानी को लेकर शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह और सीओ सिटी सहित कई थाने की पुलिस फोर्स के साथ थाना मऊदरवाजा से बीबीगंज ईदगाह तक फ्लैग मार्च किया तथा जनपद के सभी संवेदनशील स्थानों पर थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया और लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया。 जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर ने बताया कि कल 28 तारीख को जनपद फर्रुखाबाद में बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है, जनपद में 171 मस्जिद है और 58 ईदगाह है, सभी जगह नमाज पढ़ी जाएगी, उसी के तहत थाना मऊदरवाजा से ईदगाह तक फ्लैग मार्च किया गया है, सभी तरफ शांति व्यवस्था देखी गई है और फ्लैग मार्च से संदेश दिया गया है कि कल शांतिपूर्वक तरीके से नमाज पढ़ी जाए। जनता से अपील करते हुए कहा है कि यह जनपद बहुत ही सौहार्द पूर्वक रहा है, जो भी त्यौहार यहां पर रहे हैं वह शांतिपूर्वक रहे हैं किसी भी तरीके का लाइन ऑर्डर नहीं आई है, सबसे अपील है कि जो इतिहास है यहां का उसी के हिसाब से सभी लोग त्योहार मनाए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जनपद को 4 जोन 15 सेक्टर में ड्युटियान लगाई गई है PAC की दो कंपनियाँ यहां तैनात है, कार्ट डेप्लॉय किया गया है, पर्याप्त मात्रा में रिजर्व कोर्स लाइन में मौजूद है और अलग-अलग थाना क्षेत्र में रखे गए हैं, इसके अलावा सुबह से नमाज अदा की जाएगी, सबसे अपील है कि शांतिपूर्वक अपना त्यौहार संपन्न करें, जो भी शासन की मंशा है जो गाइडलाइन है उसके अनुरूप ही त्योहार को संपादित करें, इसके संबंध में इनको बता दिया गया है उसका ध्यान रखें, पुलिस सोशल मीडिया पर पुलिस वॉच रख रही है, ऐसे कोई भी उपद्रवी हैं उन पर हमारी नजर है, उन पर कठोरता कार्रवाई की जाएगी, बाकी हमारी तैयारियां पूर्ण है और कल इस त्यौहार को सकुशल संपन्न कराएंगे। बाइट :-- डॉ अंकुर लाठर, डीएम फर्रुखाबाद बाइट :-- आरती सिंह, एसपी फर्रुखाबाद0
0
Report
Advertisement
खजनी में अनियंत्रित ऑटो पलटा; तीन घायल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सवारियों से भरी एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में ऑटो में सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
देवबंद में ईद-उल-जुहा के अवसर पर DM-SSP ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा-यातायात का जायजा लिया
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने ईद-उल-जुहा की पूर्व संध्या पर कानून व्यवस्था की दृष्टिगत देवबंद के दारुल उलूम तथा विविध संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया। जिलाधिकारी द्वारा ईद-उल-जुहा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के संबंध में जनपदवासियों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। डीएम, एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ देवबंद क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने दारुल उलूम, खानकाह और ईदगाह का निरीक्षण कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। आमजन से सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने को कहा0
0
Report
सुल्तानपुर पुलिस ने बकरीद के शांतिपूर्ण त्योहार के लिए फ्लैग मार्च किया
Sultanpur, Uttar Pradesh:Anchor -सुल्तानपुर की पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने कल बकरीद के त्यौहार को सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से नगर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च किया भारी संख्या में पुलिस बल ने नगर के मुख्य चौराहे और मस्जिद के सामने जाकर लोगों को शासन की मंशा के अनुरूप त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप कल बकरीद का त्यौहार मनाया जाएगा जिसके चलते शांति व्यवस्था कायम रहे इस वजह से पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया गया है धर्म गुरुओं से भी आपसी भाईचारा बनाकर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की गई है पूरे शहर के चप्पे -चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और सेक्टर वाइज अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है0
0
Report
Advertisement
