सीतापुरः 30 नवंबर को महमूदाबाद में अयोजित होगा अभिनंदन समारोह, डॉ० अम्मार रिज़वी ने दी जानकारी
Mahmudabad, Uttar Pradesh:नगर स्थित मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड साइंस ऑफ टेक्नोलॉजी में अभिनंद समारोह आयोजित होगा। इसकी जानकारी पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ० अम्मार रिज़वी ने दी। यह कार्यक्रम आगामी 30 नवंबर को होना है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सन्तकबीरनगर में कार-बाइक भिड़ंत, बाइक आग लगने से युवक की मौत
Uska Khurd, Uttar Pradesh:सन्तकबीरनगर : कार-बाइक की जोरदार टक्कर, आग का गोला बनी बाइक, हादसे में युवक की हुई मौत। एंकर- संतकबीरनगर में खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुखलिसपुर रोड स्थित बनियाबारी के पास कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते वह धू-धू कर जलने लगी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की विधिक कार्यवाई में जुटी है। बताया जाता है कि युवक देर रात बाइक से महुली थाना क्षेत्र के हरिहरपुर अपने घर जा रहा था । इसी दौरान रास्ते मे एक कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक में आग लग गई। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान वीरेंद्र यादव के रूप में हुई है ।महराजगंज: PET परीक्षा सुरक्षित और पारदर्शी, 11 केंद्रों में 29 हजार छात्र
Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में PET परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। महराजगंज में 11 परीक्षा केंद्रों पर करीब 29 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। खुद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। जिलाधिकारी गौरव सिंह सुगरवाल ने जी मीडिया से बातचीत में बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रशासन का दावा है कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने एक नवंबर को प्रस्तावित परीक्षा के लिए भी प्रशासन की पूरी तैयारी होने की बात कही है।अनंत सिंह के सुप्रीम कोर्ट फैसले पर आरजेडी हमला; नीतीश कुमार पर आरोप तेज
Patna, Bihar:जेडयू से निकाले गये अंनत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है इसको लेकर आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा सर्वोच्च न्यायालय के किसी भी निर्णय पर टिप्पणी नहीं की जाती है। रिलीफ मिला था अनंत सिंह जी को। उन पर गंभीर आरोप थे। दुलार चंद यादव की हत्या का। और किस तरह से हवा दी गई थी, वो बात बिहार ही नहीं बिहार के अगल-बगल के रहने वाले लोग भी जानते हैं। जीवनपर्यंत नीतीश कुमार जी के लिए काम किया। नौ-नौ हत्याएं नीतीश कुमार जी के कहने पे किए। तीन-तीन लाख वोट लूट करके नीतीश कुमार को देते रहे। जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे धक्के खा रहे थे, एक काबुलनामा है अनंत सिंह जी का। सरकार बचानी थी पच्चीस के पहले, पच्चीस के पहले, सरकार बचाने के, पच्चीस के पहले सरकार बचानी थी, तो नीतीश कुमार ने इस्तेमाल किया, इनका भी इस्तेमाल किया, आनंद मोहन जी का भी इस्तेमाल किया। नीतीश कुमार वो शख्स हैं, सत्ता प्राप्ति के लिए सारे जितने भी नटोरियस गैंग थे बिहार के, सब को साथ लिया था। और खुद ही अनंत सिंह जी ने कहा कि भाई क्या था हैसियत भाई। यहाँ पर सबने खड़े होते थे बढ़िया से। गंभीर आरोप तो था 302 वाला भी। हालाँकि अब नीतीश कुमार जी अचेत हैं, इस प्रश्न का जवाब वो नहीं दे सकते हैं। अब वो आदर के पात्र बन गए हैं। उन पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है। लेकिन डंके की चोट पर मैं ये कहता हूँ कि नीतीश कुमार की फितरत रही है कि उनके साथ रहिएगा तो सारे अपराध कर जाओगे, बचा लेंगे वो। उनके खिलाफ जाओगे तो आप अपराध नहीं करोगे तो आपको अपराधी बनाके जेल में डाल दिए जाएंगे। ये बात तो चलती ही रहती है। अभी फ्री थे सत्ता के संरक्षण में। सत्ता को आपने चुनौती दी तो आपको जाना ही होगा। चूँकि अपराध तो आपने किया ही था। और उस अपराध से बचाने वाला, नीतीश ही कुमार थे। आपने अब सीना ठोका है तो आपको करना ही पड़ेगा。नरसिंहपुर के गोटेगांव में 6 वर्षीय बच्ची की मौत, देसी इलाज के फेर में जान गई
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव तहसील अन्तर्गत करकबेल बस्ती की है। जानकारी के मुताबिक, अजय कोल की 6 वर्षीय बेटी रिद्धि कोल रात करीब 8 बजे घर के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते जब वह घर पहुँची, तो उसने बताया कि उसे किसी जहरीले जीव ने काट लिया है। परिजन आनन-फानन में पहले उसे देसी दवा दिलाने ले गए और फिर नरसिंहपुर अस्पताल की ओर रवाना हुए। लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया।ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता और 11 वर्षीय बेटे की मौत
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की महागुन मायवुड्स सोसायटी में शुक्रवार सुबह बालकनी से गिरकर पिता और 11 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। दोनों बालकनी में पूजा के लिए फूल तोड़ने गए थे। इसी दौरान सीढ़ी से फिसलकर 23 वी मंजिल से नीचे गिर गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान रणदीप पात्रा (40) और उनके बेटे आरव (11) के रूप में हुई है। दोनों महागुन मायवुड्स सोसायटी के टावर-23 में रहते थे। शुक्रवार सुबह करीब सवा 4 बजे परिवार को खाटू श्याम एक प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए जाना था। इसके लिए रणदीप और उनका बेटा पूजा के लिए बालकनी से फूल तोड़ने गए थे। बारिश की वजह से वही पानी था और फिसलन बनी हुई थी, बेटा जब बालकनी पर चढ़कर फूल तोड़ रहा था तो उसका पैर फिसल गया और गिरने लगा पिता उसे बचाने की कोशिश करने लगे और दोनों बालकनी से नीचे गिर गए। घटना की सूचना पीआरवी के माध्यम से थाना बिसरख पुलिस को मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक रणदीप केंद्रीय सचिवालय दिल्ली में सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्य करते थे। परिवार में केवल तीन लोग थे, उनकी पत्नी उन लोगों का इंतजार कर रही थी। इस घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी सेंट्रल नोएडा और एडिशनल डीसीपी सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।करवा चौथ के दिन पत्नी लापता, दो मासूम बच्चों के सामने पति परेशान
Panna, Madhya Pradesh:करवा चौथ पर पति के अचानक लापता होने से पत्नी गुमशुदा है; पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र के एक परिवार की कहानी where पत्नी के गायब होने पर दो मासूम बच्चों के सामने मां की कमी ने गहरा दुख पैदा कर दिया है. दिलीप कुशवाहा का कहना है कि उनकी शादी 10 साल से जारी है और पत्नी सीमा कुशवाहा पिछले एक महीने से मायके में थीं, जहां उनका इलाज चल रहा था. 23 अक्टूबर को वह पत्नी को लेकर घर आए थे; उसके बाद सभी सदस्य साथ रहने लगे. पत्नी इलाज के लिए चार साल और छह साल के दो बेटों के साथ अमानगंज आई थीं, और अचानक लापता हो गईं. पति ने आरोप लगाया है कि घर में रखे गहने और नकदी भी गायब हैं. पीड़ित के अनुसार, पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है; जांच से यह स्पष्ट होगा कि पत्नी कहां गई और पति के आरोप कितने सच हैं. एक पति अपनी पत्नी की तलाश में परेशान है, दो मासूम अपनी मां की राह देख रहे हैं.कांग्रेस दिल्ली कूच करेगी, वोट बचाओ-देश बचाओ रैली के लिए बसें रवाना
Begun, Rajasthan:रायपुर वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली के लिए दिल्ली कूच करेगी कांग्रेस.. छत्तीसगढ़ से दिल्ली जाने वाली बसों को कुछ देर में किया जाएगा रवाना.. BTI मैदान, शंकर नगर से किया जाएगा रवाना.. PCC अध्यक्ष दीपक बैज दिखाएंगे हरी झंडी..रतलाम झालि तालाब में युवक डूबा, रेस्क्यू जारी; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में देर रात झाली तालाब में एक युवक के डूबने की सूचना के बाद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। होमगार्ड जवानों और रेस्क्यू दल की टीम रात से ही तालाब में युवक की तलाश कर रही है, लेकिन करीब 12 घंटे बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। डूबे युवक की पहचान रायसेन निवासी सोनू बैरागी के रूप में हुई है, जो रतलाम मेले में झूले पर कर्मचारी के तौर पर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि सोनू कुछ युवकों के साथ झाली तालाब पहुंचा था, जहां तालाब को तैरकर पार करने की शर्त लगी। इसी शर्त के चलते सोनू तालाब में कूदकर तैरने लगा, लेकिन बीच तालाब में फव्वारे के पास पहुंचने के बाद अचानक डूब गया। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल रेस्क्यू टीम युवक की तलाश में जुटी है।कुआनो नदी किनारे झाड़ियों में बुजुर्ग का शव मिला; डूबने से हादसा माना गया
Balrampur, Uttar Pradesh:चार दिन बाद झाड़ियों में मिला बुजुर्ग का शव, नदी में डूबने की आशंका से मचा था हड़कंप बलरामपुर जनपद के रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुधीपुर के मजरा बड़की डेबरिया निवासी करीब 65 वर्षीय संतराम पुत्र बृजलाल का शव चार दिन बाद शुक्रवार को बलुआ घाट स्थित कुआनो नदी के किनारे मंदिर के पास झाड़ियों में फंसा मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, संतराम एक निजी विद्यालय में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। बताया जाता है कि बीते मंगलवार को वह विद्यालय से छुट्टी लेकर मछली पकड़ने के लिए कुआनो नदी के बलुआ घाट पहुंचे थे। नदी के किनारे अपने कपड़े उतारकर रखने के बाद वह नदी पार करने के लिए पानी में उतरे, लेकिन इसी दौरान गहरे पानी में डूब गए। काफी देर तक उनके वापस नहीं लौटने पर अनहोनी की आशंका जताई गई। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर रेहरा बाजार थानाध्यक्ष अनिल दीक्षित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद फ्लड पीएसी की टीम ने स्टीमर के जरिए लगातार करीब तीन दिनों तक नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया। आखिरकार चार दिन बाद बलुआ घाट मंदिर के पास झाड़ियों में शव फंसा दिखाई दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल दीक्षित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संतराम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पोकर मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चार दिनों तक चले तलाशी अभियान के बाद शव मिलने से गांव में शोक का माहौल है।आतिशबाजी मार्केट में सुरक्षा मानकों की धज्जियां, दुकानदार धूम्रपान से बड़ा खतरा
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में आतिशबाजी की दुकानों पर सुरक्षा नियमों की उड़ रही धज्जियां, आतिशबाजी मार्केट में पटाखों की दुकानों में दुकानदार ही पी रहे सिगरेट और बीड़ी, आतिशबाजी की दुकानों में सिगरेट-बीड़ी पीते दुकानदार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, ज्वलनशील पटाखों के बीच धूम्रपान से बड़े हादसे का खतरा, कुछ वर्ष पहले भीषण अग्निकांड में पूरा आतिशबाज़ी मार्केट जलकर हो गया था राख, पुराने हादसे के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल, वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस-प्रशासन और फायर सर्विस की व्यवस्था पर उठे सवाल, पटाखों की दुकानों पर सुरक्षा मानकों के पालन और निगरानी को लेकर सवाल, कोंच कोतवाली क्षेत्र के धनुतालाब मैदान स्तिथ आतिशबाजी मार्केट का मामला।भागलपुर में लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम के दौरान भाजपा का पदयात्रा विपक्ष को चुनौती देगी
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ कार्यक्रम के तहत विपक्ष के खिलाफ भाजपा का जोड़दार प्रदर्शन होना है। भाजपा की ओर से 1 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शामिल होंगे कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग पहुंचें इसके लिए नगर विकास मंत्री भागलपुर के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा और एनडीए जोर सोर से तैयारी कर रही है। आज नीतीश मिश्रा ने सर्किट हाउस में भागलपुर के संगठनों संस्थाओं मसलन चैंबर ऑफ कॉमर्स, दुर्गा पूजा महासमिति, निजी संस्थाओं एवं एनडीए के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों के साथ 2 तारीख को लाजपत पार्क पहुंचे इसके लिए आह्वाहन कर रहे हैं। उन्होंने संस्थाओं के सदस्यों से बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन होना है और अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उनका आगमन है वह पदयात्रा में शामिल होंगे उनके साथ सभी शामिल हों ताकि जिस तरह से विपक्ष रिजीम चेंज की बात कर रही है, बांग्लादेश के समर्थन में बाते कर रहे हैं, संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं , अराजकता फैला रहे है। ऐसे में विपक्ष के खिलाफ जोड़दार प्रदर्शन कर पदयात्रा किया जाएगा।जालौन में बीच सड़क पर दो सांडों की बुल फाइटिंग वीडियो हुआ वायरल,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन में बीच सड़क पर दो सांडों की बुल फाइटिंग, दो सांडों की जबरदस्त लड़ाई से सड़क पर गुजर रहे राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल, सांडों के संग्राम को देख आसपास के स्थानीय लोग पानी डालकर सांडों को भगाते आए नजर, मुख्य मार्ग पर बीच सड़क पर सांडों की लड़ाई से खुली नगर पालिका की व्यवस्था की पोल, कोंच कोतवाली क्षेत्र के नदीगांव रोड स्थित जिओ ऑफिस के पास का मामला।कन्नौज में 70-75 हजार रुपये का सामान चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ मामला
Tajpur-Naukast, Uttar Pradesh:पंकज श्रीवास्तव/कन्नौज: कन्नौज शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला मुकरी टोला नई बस्ती मे देर रात चोरो ने एक इत्र कारखाने मे चोरी की घटना को अंजाम दिया। यहाँ इत्र कारखाने की दीवाल से चढ़कर लगभग 70 से 75 हजार रुपये मूल्य का इत्र बनाने वाले उपकरण सर्फोस चुरा ले गये। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी मे कैद हो गयी। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन मे जुट गयी है। मोहम्मद तौसिफ ने जानकारी देते हुए कि बताया इलाके में लगातार हो रही चोरियों से स्थानीय निवासियों में चिंता और दहशत का माहौल है। पीड़ित मोहम्मद तौसिफ के इत्र कारखाने के दीवाल से चढ़कर लगभग 70 से 75 हजार रुपये मूल्य का इत्र बनाने वाले उपकरण सर्फोस चुरा ले गए सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी है। कन्नौज के नई बस्ती (वाला पीर) क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे लगातार आम जनता को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला नई बस्ती, मुकरी टोला का है, जहां स्थानीय निवासी मोहम्मद तौसिफ के इत्र कारखानेको चोरों ने अपना शिकार बनाया। पीड़ित मोहम्मद तौसिफ ने बताया कि जब वे सुबह अपने इत्र कारखाने पहुंचे और मुख्य गेट का ताला खोला, तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। कारखाने के अंदर रखे डेट सरपोश, पतीले सरपोज समेत कई तांबे के कीमती बर्तन गायब थे। चोर लगभग 70 से 75 हजार रुपये का कीमती सामान चुराकर ले गए हैं। *पुलिस की छानबीन जारी* घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ साक्ष्य जुटाने में जुटी है ताकि चोरों का जल्द से जल्द सुराग लगाया जा सके। इलाके के लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी चोरियों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाके में गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाई जाए और जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कारण का माहौल बन सके।
बेतवा नदी का उद्गम कहां है? जानिए बुंदेलखंड की इस जीवनरेखा की अनसुनी कहानी
Pali Pahari, Jhansi, Uttar Pradesh:प्रवीण भार्गव/झांसी: बुंदेलखंड की जीवनरेखा कही जाने वाली बेतवा नदी का महत्व केवल जल, सिंचाई और जनजीवन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका संबंध प्राचीन धार्मिक मान्यताओं और पौराणिक कथाओं से भी जुड़ा हुआ है। इस नदी का प्राचीन नाम वेत्रवती है। विशेष बात यह है कि पद्म पुराण में बेतवा नदी के प्राकट्य को लेकर एक अद्भुत कथा का वर्णन मिलता है, जिसके अनुसार वृत्रासुर द्वारा खुदवाए गए महागंभीर नामक गहरे कुएं से दिव्य वेत्रवती नदी प्रकट हुई थी। पद्म पुराण में मिलता है नदी के प्राकट्य का वर्णन पद्म पुराण के उत्तरखंड में वेत्रवती नदी के माहात्म्य का वर्णन करते हुए भगवान शिव माता पार्वती से कहते हैं कि वेत्रवती नदी का महत्व अत्यंत विशेष है। पुराण में उल्लेख मिलता है कि प्राचीन काल में वृत्रासुर ने एक अत्यंत गहरा कुआं खुदवाया था, जिसका नाम महागंभीर था। उसी कुएं से दिव्य वेत्रवती नदी का प्राकट्य हुआ। पुराण में इस नदी को बड़े-बड़े पापों का नाश करने वाली और गंगा के समान पवित्र बताया गया है। इसमें स्नान करने और दर्शन करने से पुण्य प्राप्त होने की धार्मिक मान्यता का भी वर्णन किया गया है। इस कथा के कारण बेतवा नदी का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है। वृत्रासुर से जुड़ी है महागंभीर कुएं की कथा पौराणिक मान्यताओं में वृत्रासुर का नाम एक शक्तिशाली असुर के रूप में आता है। बेतवा नदी से जुड़ी कथा में उसके द्वारा महागंभीर नामक कुएं का निर्माण कराए जाने का उल्लेख है। इसी कुएं से वेत्रवती के प्रकट होने की मान्यता है। यह कथा नदी को केवल प्राकृतिक जलधारा नहीं, बल्कि दिव्य स्वरूप प्रदान करती है। पद्म पुराण के उत्तरखंड के अध्याय 137 में भी वेत्रवती को वृत्र द्वारा निर्मित जलस्रोत से निकली नदी बताया गया है। इस प्रकार पुराण के अलग-अलग प्रसंगों में इस नदी की उत्पत्ति और महिमा का वर्णन मिलता है। प्राचीन नाम वेत्रवती, साहित्य में भी विशेष पहचान बेतवा नदी को प्राचीन काल में वेत्रवती के नाम से जाना जाता था। इसका उल्लेख प्राचीन भारतीय साहित्य और धार्मिक परंपराओं में मिलता है। महाकवि कालिदास के प्रसिद्ध काव्य मेघदूत में भी वेत्रवती नदी और विदिशा का उल्लेख मिलता है। इससे पता चलता है कि प्राचीन समय में यह नदी भौगोलिक दृष्टि के साथ-साथ साहित्य और संस्कृति का भी महत्वपूर्ण हिस्सा थी। मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश तक बहती है बेतवा भौगोलिक दृष्टि से बेतवा नदी का उद्गम मध्य प्रदेश में भोपाल के निकट झिरी गांव के आसपास माना जाता है। यह विंध्य पर्वतीय क्षेत्र से निकलकर मध्य प्रदेश के विदिशा सहित अनेक क्षेत्रों से गुजरती हुई उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में प्रवेश करती है। ओरछा और झांसी क्षेत्र के लिए भी यह नदी अत्यंत महत्वपूर्ण है। लगभग 590 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के बाद यह उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के निकट यमुना नदी में मिल जाती है। ओरछा की ऐतिहासिक विरासत की साक्षी बेतवा नदी का मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले की ऐतिहासिक नगरी ओरछा से विशेष संबंध है। नदी के किनारे स्थित प्राचीन मंदिर, बुंदेला राजाओं की छतरियां और ऐतिहासिक महल आज भी इस क्षेत्र की गौरवशाली विरासत को दर्शाते हैं।
