261205
Sitapur - इंटरमीडिएट की परीक्षा में उतीर्ण मेधावी छात्र-छत्राओं का अलंकृत सम्मान समारोह आयोजित किया गया
Bamhnawa, Uttar Pradesh:इंटरमीडिएट की परीक्षा में उतीर्ण मेधावी छात्र-छत्राओं का अलंकृत सम्मान समारोह का आयोजन रेउसा के श्री रघुनाथ एकेडमी विद्यालय में बुधवार को किया गया। परीक्षा में उतीर्ण समस्त छात्र-छत्राओं का सम्मान प्रवंधिका भावना मिश्र द्वारा टीका चन्दन लगाकर किया गया। भावना मिश्र ने बताया हाईस्कूल की परीक्षा में निखिल 93 प्रतिशत,उज्वल सिंह 92•8 प्रतिशत,दिव्यांशी 92•3 प्रतिशत अंक अध्यन कर टॉप किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तरकाशी में तीन दिन के आपदा जन-जागरूकता प्रशिक्षण और मॉक अभ्यास शुरू
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद आपदा की दृष्टि से काफी संवेदनशील है जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश एवं अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र के दिशा-निर्देशन में राज्य आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में जनपद उत्तरकाशी के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों में DDMA के तत्वावधान में तीन दिवसीय आपदा जन-जागरूकता प्रशिक्षण एवं मॉक अभ्यास किया गया। कार्यक्रम का संचालन आपदा प्रबंधन टीम / मास्टर ट्रेनर, SDRF एवं अग्निशमन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अभियान में स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों को भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, आगजनी, बादल फटना जैसी आपदाओं के दौरान क्या करें और क्या न करें, इसकी व्यवहारिक जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, सर्च-रेस्क्यू और आपातकालीन स्थिति में घबराए बिना धैर्य बनाए रखने का प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि उत्तरकाशी जैसे आपदा संवेदनशील जनपद में इस तरह के प्रशिक्षण बेहद जरूरी हैं। जागरूक नागरिक ही आपदा के समय खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपदा प्रबंधन की बारीकियों को जाना।0
0
Report
Surajpur पुलिस ने जुआ फड़ पर रेड कर 7 गिरफ्तार, 5 कर्मी निलंबित
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर पुलिस विभाग की बड़ी कार्यवाही जुआ के फड़ पर रेड सहित पुलिस पर गिरी गाज जुआ फड़ से 7 जुआाड़ी गिरफ्तार 7 मोबाइल 99हजार 600 नगद सहित कई गाड़ी जप्त थाना प्रभारी दिनेश पुरैना सहित 5 पुलिसकर्मी निलंबित जुआ फड़ की जानकारी नहीं होने और उसमें संदिग्ध भूमिका का आरोप पुलिस अधीक्षक के द्वारा बनाई गई स्पेशल टीम ने की जुआड़ियों पर की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने किया पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही0
0
Report
जयपुर में कानून की धज्जियां: कॉलोनी में जन्मदिन पर हंगामा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजधानी जयपुर में फिर उड़ी कानून की धज्जियां बीच सड़क पर पुलिस का चिन्ह/स्टीकर लगी गाड़ी पर केक काटकर युवक जन्मदिन मनाया गाड़ी में तेज आवाज़ में हूटर और वीआईपी फ्लैशर की तेज आवाज के साथ कॉलोनी में देर रात किया हंगामा,स्थानीय लोगो में दहशत सेलिब्रेशन के वीडियो और फ़ोटो सोशल मीडिया पर भी डाले महेश नगर थाना इलाके की सुंदर विहार कॉलोनी की घटना सुनील शर्मा नाम के युवक का जन्मदिन कॉलोनीवासियों के लिए बना सर दर्द और दहशत पिछले दिनों पुलिस की पीसीआर में युवकों की शराब पार्टी का वीडियो हुआ था वायरल क्या ऐसे होगा राजधानी में पुलिस का इकबाल बुलंद?0
0
Report
Advertisement
उधम सिंह नगर में पुलिस मुठभेड़: चाकूबाज़ी के बाद गोलीबारी, 3 गिरफ्तार
Bahara Boj, Uttarakhand:पुलिस मुठभेड़ स्थान– उधम सिंह नगर बताया गया कि बदमाशों ने चाकूबाज़ी करके एक सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी गोली चलाई और बदमाश शुभम चंद्रा उर्फ बर्गर घायल हो गया। इस घटना में अभी तक तीन अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके हैं, बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पिछले दिनों एक मामूली विवाद को लेकर लीलाधर नामक सुरक्षा गार्ड की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में छह लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें से दो रघुवीर सिंह और विनोद कश्यप को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरे अभियुक्त शिवम चंद्रा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान शिवम के दाहिने पैर में गोली लगी है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।0
0
Report
योगी बोले: महिलाओं के आरक्षण बिल 2029 तक लागू करने की राह साफ
Noida, Uttar Pradesh:Balrampur (UP): Yogi Adityanath (UP CM) on women reservation bill बलरामपुर: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "परिसीमन विधेयक (डिलिमिटेशन बिल) पारित होने पर मैं प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिमंडल को हृदय से धन्यवाद देता हूँ। हम वास्तव में आभारी हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, संसद द्वारा 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' (महिला आरक्षण विधेयक) पहले ही पारित किया जा चुका है। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा इस विधेयक को 2029 तक लागू करने का रास्ता साफ करने से अब यह सुनिश्चित हो गया है कि संसद और विधानसभाओं में सीटों की संख्या में 50% की वृद्धि होने पर, महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करना आसान हो जाएगा।"0
0
Report
IGI एयरपोर्ट CISF ने ब्रेसलेट के भीतर छिपे चाकू के साथ यात्री को पकड़ा
New Delhi, Delhi:दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर CISF टीम ने पकड़ा ऐसा हथियार जो कोई पकड़ ना पाए. दिखने में ब्रेसलेट लगता है और मौका मिलते ही चाकू चला देता है. बड़ा खुलासा. ब्रेसलेट देखकर दिल्ली पुलिस और CISF सोच में पड़ गए. लोकेशन: IGI एयरपोर्ट दिल्ली. यह खबर सुरक्षा जांच के दौरान CISF के जवानों ने एक यात्री के ब्रेसलेट में छिपे हुए एक छोटे चाकू (SRI) को दबोचा. यात्री की तलाशी के समय, CISF के जवानों को उस अजीब ब्रेसलेट पर निगाह गया. उन्होंने बारीकी से देखा तो उसमें छिपा चाकू मिला. यह मामला इसलिए खास है क्योंकि चाकू ब्रेसलेट के अंदर इस तरह छिपा था कि पहचान पाना बेहद मुश्किल था. यह घटना सुरक्षा जांच के दौरान CISF जवानों की सतर्कता, चौकसी और पेशेवर काबिलियत को दर्शाती है, जिससे वे ऐसी दुर्लभ चीजें भी पकड़ लेते हैं। पुलिस आगे की जांच कर रही है कि ब्रेसलेट चाकू कहाँ से आया या किस व्यक्ति को देने जा रहा था.0
0
Report
Advertisement
बिहार मंत्री अशोक चौधरी ने जी मीडिया के चेयरमैन Subhash Chandra को जन्मदिन की बधाई दी
Patna, Bihar:रजनीश पटना बिहार सरकार के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने जी मीडिया के चेयरमैन श्री सुभाषचंद्रा जी को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्वल भविष्य की कामना की0
0
Report
शाहजहांपुर में चार सीओ के कार्यक्षेत्र बदले, प्रवीण मालिक बने नए सीओ सिटी
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित ने चार क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार, प्रवीण मालिक को सीओ सिटी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। दीपक कुमार सिंह को पुवायां का नया सीओ बनाया गया है। वहीं, अनुज मिश्रा को जलालाबाद सर्किल का चार्ज मिला है, जबकि देवव्रत बाजपेई को सीओ लाइन के पद पर तैनात किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
राजसमंद पंचायत समितियों में उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस के दांव से बदलेगा सियासी समीकरण
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी ख़बर राजसमंद जिले की 9 पंचायत समितियों में आज उपप्रधान का चुनाव, 161 निर्वाचित सदस्य करेंगे फैसला। प्रधानमंत्री चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 7 पर सीधी जीत, 1 पर निर्दलीय संग बोर्ड, भाजपा महज 1 पर सिमटी। आज बदलेंगे सियासी समीकरण, निर्दलीय प्रधान वाली पंचायत समिति में कांग्रेस का बन सकता है उपप्रधान। राजसमंद पंचायत समिति में कांग्रेस के दांव से पलटी बाजी, निर्दलीय मंजू देवी कुमावत ने 13-12 से जीता चुनाव。0
0
Report
Advertisement
96 हेक्टेयर वन भूमि डायवर्जन से भामाशाह मंडी का विस्तार अब संभव
Kota, Rajasthan:हाड़ौती के किसानों के लिए खुशखबरी, भामाशाह मंडी के विस्तार का रास्ता हुआ साफ, मंडी विस्तार के लिए 96 हेक्टेयर भूमि पर राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति द्वारा डायवर्जन पर मंजूरी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेष प्रयासों से मिली बड़ी सफलता, 438 बीघा अतिरिक्त भूमि पर होगा विस्तार, हाईवे से होगा सीधा जुड़ाव, 718 बीघा कुल क्षेत्रफल होगा, मंडी परिसर में बनेगा रेलवे ट्रैक, किसानों और व्यापारियों को मिलेगी राहत, हाड़ौती की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में भामाशाह मंडी विस्तार की मंजूरी बड़ा कदम है। 96 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्जन को स्वीकृति मिलने से वर्षों से अटकी परियोजना अब धरातल पर उतरने की उम्मीद जगी है। वर्तमान में करीब 280 बीघा में संचालित मंडी को 438 बीघा अतिरिक्त भूमि मिलने से इसका स्वरूप बड़े कृषि व्यापार केंद्र के रूप में विकसित होगा. मंडी विस्तार का सबसे बड़ा लाभ किसानों को सीजन में लगने वाली लंबी कतारों, उपज की तुलाई और नीलामी में देरी से राहत के रूप में मिलेगा. हाईवे-27 से सीधा जुड़ाव कृषि परिवहन को सुगम बनाएगा, वहीं प्रस्तावित रेलवे ट्रैक से माल ढुलाई की लागत और समय घटाने की संभावना है. यह परियोजना केवल मंडी की क्षमता बढ़ाने तक सीमित नहीं, बल्कि कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ और सीमावर्ती मध्यप्रदेश के कृषि व्यापार को नई गति देने वाली है।0
0
Report
पोकरण में कांग्रेस ने पाँचों पंचायत समितियों के प्रधान निर्वाचित कर जीत दर्ज की
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - पोकरण पोकरण विधानसभा में कांग्रेस का परचम, पांचों पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान निर्वाचित रामदेवरा, सांकड़ा, नाचना, राजमथाई और भणियाणा में कांग्रेस ने हासिल की प्रधान पद की जीत, पूर्व कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद के निवास पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न पोकरण (जैसलमेर) पोकरण विधानसभा क्षेत्र में पंचायतीराज चुनावों के प्रधान पद के परिणामों के अनुसार पांचों पंचायत समितियों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। क्षेत्र की सभी पांच पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान निर्वाचित होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई。 प्रधान पद के घोषित परिणामों के अनुसार रामदेवरा पंचायत समिति से कसुम्बी कुमावत, सांकड़ा से धर्मवीर सिंह, नाचना से सतबाई, राजमथाई (फलसूंड मुख्यालय) से छताराम कुमावत तथा भणियाणा पंचायत समिति से एडवोकेट अब्दुल रहमान प्रधान निर्वाचित हुए हैं。 पाँचों पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बनने के बाद पोकरण में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। पूर्व कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद के पोकरण स्थित निवास पर सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए और जीत की खुशी में एक-दूसरे को बधाई दी。 नोट: बाइट: शाले मोहम्मद, पूर्व कैबिनेट मंत्री, राजस्थान0
0
Report
गाजीपुर में मां-बेटी हत्या: 25 हजार इनामी सोनू उर्फ परवेज गिरफ्तार
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर डबल मर्डर केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, गाजीपुर में मां-बेटी की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी 25 हजार का इनामी आरोपी सोनू उर्फ परवेज पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार एसपी सिटी डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने मामले की पुष्टि की नंदगंज के धरवां गांव में 23 नवंबर की रात मां-बेटी की गला रेतकर हुई थी हत्या वारदात के बाद से फरार चल रहे आरोपी की पुलिस कर रही थी तलाश मुखबिर की सूचना पर पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस ने की घेराबंदी मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली, उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा-खोखा कारतूस, मृतका का मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में नंदगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी Rakesh Kumar Mishra (Sp City, Ghazipur) S/B प्रकरण में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय की वीडियो बाइट0
0
Report
Advertisement
जेल में प्रतिबंधित सामान का खेल जारी, मोबाइल-सिम मिलीं, बाहर से फेंका गया सामान
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिला जेल में प्रतिबंधित सामान पहुंचने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 16 नवंबर को जेल के भीतर मोबाइल और नशे के बदले पैसे वसूलने के कथित रेट कार्ड का मामला सामने आने के महज 10 दिन बाद 26 नवंबर को दो बंदियों के पास से कीपैड मोबाइल और सिम कार्ड मिलने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि इस बार भी जेल स्टाफ ने पुलिस से मिली सूचना के बाद तलाशी ली, जिसमें प्रतिबंधित सामान बरामद हुआ। वहीं, एक अन्य मामले में 23 नवंबर को जेल की दीवार के बाहर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधित सामान अंदर फेंकने की घटना सामने आई, जिसकी सीसीटीवी फुटेज तीन दिन बाद 26 नवंबर को देखी गई और 27 नवंबर को मामला दर्ज कराया गया। दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लगातार हो रही बरामदगी और घटनाओं के बावजूद जेल की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जेल अधीक्षक की ओर से 26 नवंबर को पुलिस को भेजे गए पत्र के अनुसार, स्थानीय पुलिस से सूचना मिलने पर जेल में बंदियों की परेड कर तलाशी ली गई। इस दौरान बंदी सम्मु उर्फ सलमान की जेब से लाल रंग का रिंगमी कंपनी का कीपैड मोबाइल मिला। मोबाइल के आईएमईआई नंबर मिटे हुए थे, जिन्हें चालू कर डायल कोड के जरिए पता किया गया। वहीं, बंदी कुणाल पुत्र लक्ष्मीनारायण पाटीदार के पास से एक सिम कार्ड बरामद हुआ। इस मामले में कारागार राजस्थान संशोधन अधिनियम की धारा 42 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। दूसरी घटना में 23 नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे जेल के पूर्व दिशा में निर्माणाधीन नए वॉच टावर के पास से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा जेल के भीतर प्रतिबंधित सामान फेंकने की बात सामने आई। इसकी जानकारी 26 नवंबर को सीसीटीवी फुटेज देखने पर मिली। प्रहरी अनिल ने 8 जीबी पेन ड्राइव में फुटेज पुलिस को सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में भी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि 6 अक्टूबर को हाई सिक्योरिटी जोन की बैरक नंबर 3 से तीन आईफोन, एक कीपैड मोबाइल, चार सिम कार्ड, चार्जर और अन्य प्रतिबन्धित सामान बरामद हुआ था। इसके बाद 16 नवंबर को जेल के भीतर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें मोबाइल और नशे के बदले रकम वसूलने के कथित रेट कार्ड का दावा किया गया था। अब लगातार सामने आ रहे मामलों ने जेल प्रशासन की निगराणी और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि जेल के भीतर मोबाइल और सिम लगातार कैसे पहुंच रहे हैं? बाहर से सामान फेंकने की घटना के तीन दिन बाद सीसीटीवी फुटेज क्यों देखी गई? पुलिस की सूचना पर तलाशी में बरामदगी होना और निगरानी व्यवस्था के बावजूद ऐसी घटनाएं सामने आना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है। मामले में जेल प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।0
0
Report
लखनऊ के बर्लिंगटन क्रॉसिंग पर अखिलेश-आजम खान के पोस्टर पर क्रॉस
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: लखनऊ के बर्लिंगटन क्रॉसिंग पर एक राजनीतिक पोस्टर लगाया गया, जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव और पूर्व मंत्री आजम खान की तस्वीरें थीं, जिन पर लाल रंग से क्रॉस का निशान बना हुआ था। पोस्टर में अखिलेश यादव को 'उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (दंगों के दौरान)' और आजम खान को 'मुजफ्फरनगर के प्रभारी मंत्री (दंगों के दौरान)' बताया गया है। साथ ही, इसमें लिखा है, "मुजफ्फरनगर दंगों के दोषियों को मुसलमानों का नेता नहीं माना जा सकता।"0
0
Report
Unnao में देवकी नंदन ठाकुर के कथा बयान पर अखिलेश यादव के सवाल जारी
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज । उन्नाव कथा को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सवाल पर देवकी नंदन ठाकुर का बड़ा बयान । उन्नाव में भाजपा विधायक पंकज गुप्ता देवकीनंदन ठाकुर से करा रहे हैं कथा。 कथा भीड़ जुटाने के लिए नहीं, धर्म प्रचार के लिए होती है - देवकी नंदन । ये कोई सिर्फ चुनाव से पहले कथा नहीं हो रही है - देवकी नंदन । सभी पार्टियों के लोगों को कथा करवानी चाहिए - देवकी नंदन。 किसी भी पार्टी का व्यक्ति कहेगा, मैं कथा करूंगा - देवकी नंदन । प्रसिद्ध कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर कथा करने पर रोक को लेकर बयान । मैं अमेरिका, कनाडा गया, पूरी दुनिया में कथा कर रहा हूं - देवकी नंदन । पूरा देश तो मैंने कर ही लिया है, कौन रोक रहे हैं मुझे - देवकी नंदन । ये मेरा राइट है, मैं अधिकार के साथ जाऊंगा और कथा करूंगा - देवकी नंदन । उन्नाव में प्रसिद्ध कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने दिया बयान ।0
0
Report
Advertisement
