261404
Sitapur - अंबेडकर पार्क से लेकर अटल चौक चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला गया
Parsada, Uttar Pradesh:सीतापुर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान के द्वारा आतंकी हमला कर 28 भारतीय नागरिकों की गोली मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। जिसके विरोध में भीम आर्मी जिला अध्यक्ष राकेश राजवंशी व आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष विश्व दीप चौधरी के नेतृत्व में सीतापुर कलेक्ट्रेट कचेहरी के सामने स्थित अम्बेडकर पार्क में इकट्ठे होकर दर्जनों की संख्या में अंबेडकर पार्क से लेकर अटल चौक चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला गया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महराजगंज सोनौली इमीग्रेशन: विदेशी महिला के फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज जिले के भारत-नेपाल सीमा के सोनौली इमिग्रेशन कार्यालय पर जांच के दौरान एक विदेशी महिला के फर्जी भारतीय पहचान पत्रों का बड़ा मामला सामने आया है। 10 नवंबर को नियमित जांच के दौरान नेपाल से भारत मे प्रवेश कर रही महिला ने इमिग्रेशन अधिकारियों को भारतीय वोटर आईडी कार्ड दिखाया। कार्ड पर नाम ली किम लियन और पता कोलकाता पश्चिम बंगाल दर्ज था। लेकिन महिला की बोलचाल और हाव-भाव देखकर अधिकारियों को शक हुआ। इसके बाद जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। महिला ने अपना मूल पासपोर्ट दिखाया जिसे उसकी असली पहचान रोहाना और नागरिकता इंडोनेशिया की होने की पुष्टि हुई। इसके बाद इमीग्रेशन की टीम ने उक्त विदेशी महिला को सोनौली पुलिस को सुपुर्द कर दिया गहन जांच के दौरान महिला के कब्जे से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनवाए गए वोटर आईडी कार्ड, दो पैन कार्ड और आधार कार्ड बरामद किए गए। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि विदेशी महिला ने भारतीय पहचान पत्र कैसे बनवाए और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। सोनौली सीमा पर विदेशी नागरिक के भारतीय पहचान के फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़े जाने से सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।0
0
Report
बेगूसराय में कोडीनयुक्त कफ सिरप के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक चारपहिया वाहन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया है। पुलिस ने मौके से करीब 207.7 लीटर कफ सिरप जब्त करने के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे चारपहिया वाहन और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 44 वर्षीय गंगेश कुमार और 34 वर्षीय एक अन्य आरोपी के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर नशे के इस अवैध कारोबार का नेटवर्क कितना बड़ा है। प्रतिबंधित कफ सिरप की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी? पुलिस अब पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक चारपहिया वाहन से प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने NH-31 के सामने लखमिनिया रेलवे स्टेशन के पास वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया। पुलिस ने कुल 207.7 लीटर कफ सिरप जब्त किया है। इसके साथ ही मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में 44 वर्षीय गंगेश कुमार और 34 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति शामिल है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल चारपहिया वाहन और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। अभी पुलिस इस मामले की आगे की तफ्तीश में जुटी है ताकि पता चल सके कि इस गोरखधंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।0
0
Report
कोटा के सिजेरियन डिलीवरी मामलों में मौत, अस्पताल-व्यवस्था पर सवाल
Kota, Rajasthan:कोटा कोटा से बड़ी खबर, कोटा संभाग के सिजेरियन डिलीवरी के बिगड़ते केस,महिलाओं में भय का माहौल, सिजेरियन डिलीवरी के बाद एक ओर महिला की हुई मौत, महिला प्रीति को इंद्रगढ़ से JK लॉन अस्पताल किया था रैफर, JK अस्पताल में दीपावली के दिन डिलीवरी में बच्ची को दिया था जन्म, ऑपरेशन के बाद सांस लेने में दिक्कत,लंग्स,किडनी फेलियर,4 दिन से यूरीन आउटपुट बंद, हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं पर खड़े हुए गम्भीर सवाल, सुधरने की अपेक्षा लगातार बिगड़ रही थी हालत, प्रसूताओं एवं नवजात शिशु की मॉनिटरिंग के लिए राजस्थान सरकार से कुछ दिन पहले ही हॉस्पिटल को मिला था अवार्ड, मई महीने में 5 एवं अक्टूबर में 4 प्रसूताओं की हो चुकी कोटा मेडिकल से जुड़े अस्पतालों में मौत,0
0
Report
Advertisement
15 वर्षों से सड़क मांग: 18 किमी पैदल चलकर ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे
Pithoragarh, Uttarakhand:पिथौरागढ़। बरम-कनार मोटर मार्ग की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने गुरुवार को भारी संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीण पिछले 15 वर्षों से सड़क निर्माण की मांग उठा रहे हैं, लेकिन आज तक उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि हर बार आंदोलन के बाद शासन और प्रशासन की ओर से सड़क निर्माण का आश्वासन दिया जाता है। पिछले वर्ष भी शासन से मिले आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया था, लेकिन आश्वासन के बावजूद धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि हर बार किए जाने वाले वादे खोखले साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी बरम से कनार पहुंचने के लिए उन्हें करीब 18 किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है, जब गांव में कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है। ऐसे में मरीज को डोली के सहारे 18 किलोमीटर पैदल सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। इस दौरान कई बार मरीजों की जान तक चली जाती है। वहीं, जिला प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र रिजर्व फ Foreस्ट में आने के कारण सड़क निर्माण की प्रक्रिया में दिक्कतें आ रही हैं। मार्ग में कुछ संरक्षित पेड़ और वनस्पतियां भी मौजूद हैं, जिनके कटान एवं अन्य कार्यों के लिए आवश्यक अनुमति अभी तक नहीं मिल पाई है। प्रशासन के अनुसार, इसके लिए डी पी आर तैयार कर शासन और केंद्र सरकार को भेज दी गई है। स्वीकृति मिलते ही सड़क निर्माण की दिशा में जल्द कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। जब तक सड़क निर्माण की ठोस कार्रवाई शुरू नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने "या तो हमारी जान ले लो या हमें सड़क दे दो" जैसे नारे लगाकर अपना आक्रोश जाहिर किया।0
0
Report
किशनगढ़ मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, श्रद्धालु बनकर दाखिल चोर ने सिंहासन चुरा लिया
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में चोरों के हौसले बुलंद हैं। शहर के रूपनगढ़ रोड स्थित श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। हैरानी की बात यह रही कि चोर श्रद्धालु बनकर मंदिर में दाखिल हुआ। प्रभु के सामने नतमस्तक होकर उसने किसी को शक तक नहीं होने दिया और मौका पाकर मूर्ति का चांदी का सिंहासन और छत्र चोरी कर फरार हो गया। वारदात का खुलासा उस समय हुआ, जब शाम को अन्य श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। मंदिर में चांदी का सिंहासन और छत्र गायब देखकर समाज के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मदनगंज थाना प्रभारी भवानी सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी धर्मराज चौधरी भी मंदिर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। दिनदहाड़े मंदिर में हुई चोरी से जैन समाज में भारी रोष है। समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है। बाइट भवानी सिंह थाना प्रभारी मदनगंज0
0
Report
खंती में डूबकर अज्ञात युवक की मौत, 10 वर्षीय किशोर ने बचाने के लिए फेंकी रस्सी, नहीं बच सकी जान
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। शुक्लागंज के राजधानी मार्ग स्थित मरहला चौराहे के निकट विष्णुपुरी में सड़क किनारे बनी खंती में डूबने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। युवक को डूबता देख मौके पर मौजूद करीब 10 वर्षीय किशोर ने उसे बचाने का प्रयास किया और रस्सी भी फेंकी, लेकिन युवक रस्सी पकड़ने में नाकाम रहा और देखते ही देखते पानी में समा गया। प्रत्यक्षदर्शी अनुज पुत्र मुकेश निवासी सरैया ने बताया कि वह झुग्गी-झोपड़ी के पीछे शौच के लिए गया था। इसी दौरान उसकी नजर खंती में डूब रहे युवक पर पड़ी। उसने तत्काल युवक को बचाने के लिए रस्सी फेंकी, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद युवक को बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर जाहिद हुसैन व मुस्तकीम की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकलवाया। गोताखोरों के मुताबिक खंती की गहराई करीब 12 फीट थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक को पहले भी इलाके में नशे की हालत में इधर-उधर घूमते हुए देखा गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी भिजवा दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।0
0
Report
Advertisement
AAP ने लंबी विधानसभा क्षेत्र से रणधीर सिंह खुड़ियाँ (धीरा) को उम्मीदवार घोषित किया
Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਆਪ’ ਵੱਲੋਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਲੰਬੀ ਤੋਂ ਰਣਧੀਰ ਸਿੰਘ ‘ਧੀਰਾ’ ਖੁੱਡੀਆਂ ਉਮੀਦਵਾਰ ਐਲਾਨੇ 2027 ਦੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਵੱਖ-ਵੱਖ Sਿਆਸੀ ਪਾਰਟੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਚੋਣ ਮੈਦਾਨ ’ਚ ਆਪਣੇ ਮਜ਼ਬੂਤ ਉਮੀਦਵਾਰ ਉਤਾਰਨ ਦਾ ਸਿਲਸਿਲਾ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸੇ ਤਹਿਤ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ (‘ਆਪ’) ਵੱਲੋਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਲੰਬੀ ਤੋਂ ਸੂਬੇ ਦੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮੰਤਰੀ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆਂ ਦੇ ਭਤੀਜੇ ਰਣਧੀਰ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆਂ (ਧੀਰਾ) ਨੂੰ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਉਮੀਦਵਾਰ ਐਲਾਨਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਰਣਧੀਰ ਸਿੰਘ ਧੀਰਾ ਖੁੱਡੀਆਂ ਮੌਜੂਦਾ ਸਮੇਂ ’ਚ ਬਤੌਰ ਚੇਅਰਮੈਨ ਪੰਜਾਬ) ਸੇਵਾਵਾਂ ਨਿਭਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਟਿਕਟ ਮਿਲਣ ’ਤੇ ਖੁਸ਼ੀ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਰਦਿਆਂ ਰਣਧੀਰ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆਂ (ਧੀਰਾ) ਨੇ ਸਮੁੱਚੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਦਾ ਤਹਿ ਦਿਲੋੰ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਮਿਹਨਤ ਅਤੇ ਵਫ਼ਾਦਾਰੀ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਉਨ੍ਹਾਂ ’ਤੇ ਭਰੋਸਾ ਜਤਾਇਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਕਾਫ਼ੀ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਜੁੜ ਕੇ ਹਲਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕਰਦੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਸ ਭਰੋਸੇ 'ਤੇ ਪੂਰਾ ਖਰਾ ਉਤਰਨਗੇ। Byte ਰਣਧੀਰ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆਂ (ਧੀਰਾ)।0
0
Report
शेखपुरा में दमकल गाड़ी चपेट में महिला की मौत, घायल बच्ची अस्पताल में
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां तेज रफ्तार दमकल गाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद दमकल चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जबकि महिला के एक बच्ची को बीच चोट आया है। घटना के बच्चे बीच सड़क पर ही बिलख बिलख कर रोने लगे। स्थानीय पुलिस और स्थानीय लोगों के मदद से बीच सड़क पर रो रही बच्चे को शांत कराया। घायल बच्ची को बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शेखपुरा जिले के नगर थाना क्षेत्र के ब्लॉक कार्यालय के सामने मुख्य सड़क मार्ग पर घटित हुआ। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव निवासी संजू मांझी की 28 वर्षीय पत्नी सजनी देवी के रूप में किया गया। बताया जाता है कि छठ पर्व करने महिला अपने बच्चों के साथ अपने मायके लखीसराय जिले के सिंगारपुर जा रही थी। इसी बीच ब्लॉक कार्यालय के पास मुख्य सड़क मार्ग पर तेज रफ़्तार से आ रही दमकल गाड़ी ने महिला को कुचला दिया जिससे महिला की मौके पर मौत हो गया। इस संबंध में मृतिका के परिजनों से उचित मुआवजा की मांग किया है। जबकि एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने कहा कि घटना के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाने के लिए पुलिस प्रशासन हर संभव मदद करने की बात कही है। जबकि दोषी दमकल चालक की पहचान कर करवाई की बात कही है0
0
Report
शादी की जिद पर सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, ट्रक रोककर प्रेमिका खड़ी
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के बिल्हौर कस्बे में गुरुवार शाम उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक युवती ने शादी की जिद में बीच सड़क पर ट्रक रुकवा दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक प्रेमी के नाराज होने पर युवती सड़क के बीचों-बीच खड़ी हो गई और ट्रक से नीचे उतरकर शादी करने की जिद करने लगी। देखते ही देखते पुराने जीटी रोड पर करीब 500 मीटर तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान युवती ने ट्रक के आगे लेटकर आत्महत्या करने का प्रयास भी किया। मौके पर पहुंची प्रेमी की बुआ ने किसी तरह युवती को समझाकर बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले गई, जिसके बाद यातायात सामान्य कराया गया। घटना का वीडियो और पूरे मामले की चर्चा कस्बे में सुर्खियां बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
मेगा हाइवे पर ट्रक की टक्कर, बाइक सवार दो घायल; एक की मौत
Churu, Rajasthan:चूरू. विधानसभा-रतनगढ़ लोकेशन--रतनगढ़ संवाददाता - नवरतन प्रजापत ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, एक घायल चूरू जिले के रतनगढ़ में मेगा हाइवे पर संकटमोचन बालाजी मंदिर के पास आज दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर दोनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय एक गंभीर घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तहसील के गांव चैनपुरा निवासी 15 वर्षीय उमेश पुत्र राकेश जाट एवं गांव नाकरासर निवासी 25 वर्षीय संदीप पुत्री मनीराम मेघवाल शहर से चैनपुरा की ओर जा रहे थे कि मेगा हाइवे पर संकटमोचन बालाजी मंदिर के पास पीछे से ट्रक ने इनके टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर हायर सेंटर ले जाते समय उमेश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है。0
0
Report
खंडवा में चाकूबाजी: पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल—जांच जारी
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में चाकूबाजी, पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल खंडवा के किशोर नगर में शाम के समय चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात हुई। इसमें पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। दोनों को डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हमलावर घटना के बाद फरार हो गया। वारदात के पीछे किसका हाथ है, यह अभी साफ नहीं हुआ है। पुलिस पति के बयानों और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। घटना खंडवा के किशोर नगर की है। मृतका की पहचान पूजा के रूप में हुई है, जबकि घायल पति अजय बाकोरे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी और उनका 8 साल का एक बेटा भी है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच मनमुटाव के चलते दोनों करीब ढाई महीने से अलग रह रहे थे। अजय अपने बेटे के साथ रहता था, जबकि पूजा किशोर नगर में रह रही थी। गुरुवार शाम करीब 5 बजे अजय पत्नी को तलाशते हुए पहली बार उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान घर में चाकूबाजी की वारदात हो गई। हालांकि, हमला किसने किया और इसकी वजह क्या थी, फिलहाल स्पष्ट नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिटी एसपी अभिनव बारंगे और मोघट रोड थाना प्रभारी विकास खिंची भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस घायल अजय के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। क्या हमलावर पहले से महिला के घर में मौजूद था? या अजय के पहुंचने के बाद आया? क्या आती या पत्नी हमलावर को पहचानते है? ऐसे कई सवाल है जो घटना को संदिग्ध बना रहे हैं. पुलिस हर मुद्दे पर जांच करने के बाद है स्पष्ट रूप से कुछ कर पाएगी।0
0
Report
फर्रुखाबाद के कृषि विभाग कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत से हड़कंप
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद: कृषि विभाग कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव मिलने से हड़क़ंप, दो-तीन दिन पुराना होने की आशंका फर्रुखाबाद जिला: आवास विकास स्थित कृषि विभाग कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होशियार सिंह की गुरुवार सुबह कार्यालय के अंदर लाश मिली। शव से तेज दुर्गंध आ रही थी। आशंका है कि मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी। गुरुवार सुबह सफाई करने पहुंचे कर्मचारी ने अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस और कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक 42 वर्षीय होशियार सिंह राजा नगला गांव का निवासी था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। यहाँ तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होशियार सिंह की गुरुवार सुबह कार्यालय के अंदर लाश मिली। दीपावली के त्योहार के चलते होशियार सिंह की रात में ड्यूटी लगाई गई थी। गुरुवार सुबह जब सफाई कर्मचारी कार्यालय में साफ-सफाई करने पहुँचा तो अंदर से बदबू आ रही थी। इसके बाद उसने अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही उप कृषि निदेशक समेत विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस और सीओ सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जहाँ शव मिला, वहां चैनल का ताला अंदर से बंद था। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।मृतक होशियार सिंह फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राजा नगला गांव का निवासी था। कृषि उपनिदेशक के अनुसार, होशियार सिंह मृतक आश्रित के रूप में विभाग में नियुक्त हुआ था। उसके पिता फेरू सिंह की मौत के बाद पहले भाई जोगेंद्र सिंह को नौकरी मिली थी। भाई की मौत के बाद होशियार सिंह को मृतक आश्रित के रूप में नौकरी दी गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है0
0
Report
Advertisement
CEIR पोर्टल से साइबर टीम ने 1.5 लाख के गुमशुदा मोबाइल बरामद कर दिए
Mau, Uttar Pradesh:CEIR पोर्टल का कमाल, साइबर टीम ने करीब 1.5 लाख रुपये के गुमशुदा मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे मऊ : जनपद में खोए या गुम हुए मोबाइल की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली की साइबर टीम ने CEIR पोर्टल (Central Equipment Identity Register) की मदद से लगभग 1.5 लाख रुपये मूल्य के 07 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को सकुशल वापस कर दिए हैं। मोबाइल पाकर स्वामियों के चेहरे पर खुशी लौट आई। थाना कोतवाली की साइबर टीम ने तकनीकी सर्विलांस का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए इन मोबाइलों को ट्रेस किया। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल कहीं खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो तुरंत CEIR पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं और अपने नजदीकी थाने/साइबर सेल को सूचित करें, ताकि समय रहते तकनीकी मदद से डिवाइस को ट्रैक किया जा सके。0
0
Report
झांसी के छनियापुरा में बेकरी से 18 लाख नकदी चोरी
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी में कोतवाली थाना क्षेत्र के घनी आबादी के बीचों बीच छनियापुरा में बेकरी और उसके ऊपर बने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। दिनदहाड़े ताले की जंजीर तोड़कर बेकरी और मकान में रखी अलमारी का लॉक तोड़ कर उसमें रखे 18 लाख से ज्यादा की नकदी और 5 लाख कीमत के सोना चांदी के जेवरात चोरी करके बदमाश ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी और आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल कर चोरों की तलाश कर रही है। वी/ओ.1-दरअसल छनियापुरा मोहल्ले में एक किराये का मकान लेकर मोहम्मद शाकिब ऊपर वाले कमरे में अपने परिवार के साथ रह रहा है। और निचले हिस्से में वह बेकरी का संचालन करता है। दीपावली की छुट्टी होने के चलते घर की महिला बच्चों के साथ इलाहाबाद चली गई थी। बेकरी बन्द करके शाकिब अपनी बहन के घर गया था, देर शाम जब घर लौट कर आया तो देखा बेकरी के अंदर रखी अलमारी का लॉकर और ऊपर बने कमरे की अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था। अलमारी से करीब पांच लाख कीमत के सोने चांदी के जेवरात और 18 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी गायब थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा की डीवीआर कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घर की महिला रुखसार बेगम ने बताया कि अलमारी में रखे 18 लाख से ज्यादा की नगदी वह कर्ज लेकर मकान खरीदने के लिए गांव से लाई थी। चोर अलमारी तोड़कर नगदी के अलावा सोना चांदी के जेवरात अपने साथ ले गए हैं। बाइट- रुखसार बेगम......पीड़ित महिला बाइट- अब्दुल जावेद..... मकान मालिक बाइट-मो. शाकिब......बेकरी मालिक0
0
Report
सम्राट चौधरी–प्रशांत किशोर की आमने-सामने मुलाकात से बिहार राजनीति में हलचल
Patna, Bihar:सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की हुए आमने-सामने मुलाकात! एक-दूसरे पर तीखे हमले करने वाले दो नेताओं के चेहरे पर दिखी मुस्कान! हाथ मिलाया, मुस्कुराए, थोड़ी बातचीत की और फिर अलग-अलग रास्ते हो गए! 30 नवंबर से सदन में होगा आमना-सामना, उससे पहले दिखी सियासी गर्माहट के बीच मुस्कान भरी मुलाकात! बिहार की सियासत में इस मुलाकात के क्या हैं मायने?0
0
Report
Advertisement
