261135
सीतापुरः लहरपुर कोतवाली में 6,620 लीटर अवैध कच्ची शराब को किया गया नष्ट
Laharpur, Uttar Pradesh:लहरपुर कोतवाली में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए वर्ष 2022 से 2023 के 430 मामलों में बरामद की गई 6,620 लीटर अवैध कच्ची शराब को नष्ट किया गया। उप जिला मजिस्ट्रेट के द्वारा गठित की गई टीम नायब तहसीलदार अरुण कुमार आबकारी निरीक्षक अमित कुमार कोतवाली प्रभारी विजेंद्र सिंह के द्वारा उक्त अवैध शराब को माल खाने से निकालकर गठित टीम के समक्ष नष्ट कर दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान धरोहर प्राधिकरण की बैठक: प्रमुख मंदिरों के विकास और सुविधाओं पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में ब्रह्मा मंदिर व सरोवर, पूंछरी का लौठा, खाटू श्याम जी मंदिर, बेणेश्वर धाम, रामदेवरा एवं पैनोरमाओं के विकास कार्यों को लेकर राजस्थान धरोहर प्राधिकरण की बैठक ली। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए आधारभूत सुविधाओं के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए। बैठक में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, मुख्य सचिव सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
डूमरगड़ी डैम के खुले रिज़ोर्ट के खिलाफ ग्रामीणों ने एसडीओ कार्यालय में ज्ञापन सौंपा
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के कर्रा प्रखंड अंतर्गत डूमरगड़ी डैम स्थित पर्यटन स्थल में खुले रिजोर्ट के विरुद्ध आज सैकड़ों स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर एसडीओ कार्यालय पहुंचे। जिसमें डूमरगड़ी के सभी सात मुहल्ले के महिला पुरुष और बच्चे को लेकर पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि समाज के लिए रिजोर्ट अहितकर होता जा रहा है। इससे हमारे बच्चे बच्चियां बिगड़ जाएंगी। वहीं ग्रामीण इसपर कार्यवाही की मांग की है। सोमारी देवी बताया कि रिजोर्ट में आजकल खुलेआम लड़के-लड़कियां नंग-धड़ंग कार्य करते हैं। इससे अपने गांव घर के बच्चे बच्चियों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। बच्चे वैसे दृश्य को देखते हैं। इसलिए रिजोर्ट बंद हो जाना चाहिए । क्योंकि रिजोर्ट में इस प्रकार लोग कार्य कर रहे हैं। जिसका बुरा असर गांव के बच्चे बच्चियों में पड़ रहा है। अपने लोक-लाज संस्कृति पर असर आने लगा है। इसलिए रिजोर्ट बंद हो जान चाहिए। हम पार्क का विरोध नहीं कर रहे हैं। लेकिन जब अपने इज्जत आबरु पर आने लगे तो वैसा हमारे क्षेत्र में नहीं चलेगा। महिला ने बतायी कि आज सुबह ग्राम सभा किया गया और फिर वही पर सभी लोग मिलकर योजना बनाये कि आज ही जाना है। इसके पहले भी जानकारी दी गयी थी । लेकिन ये कारनामा बंद धन नहीं हुआ । इसलिए हमलोग आज आये हैं. महिला ने बताया कि गांव के सातों मुहल्ले के 200 से अधिक लोग आते हैं। जिसमें पुरुषों के साथ हम महिलाएं भी आएं। ताकि एसडीओ हमारे दिल को समझ सकें। बाइट - सोमारी देवी, ग्रामीण महिला , डुमरगड़ी । बाइट - प्रीति कच्छप, ग्रामीण महिला , डुमरगड़ी । बाइट - एतवारी ग्रामीण महिला , डुमरगड़ी ।0
0
Report
खेलते-खेलते गड्ढे में गिरी 8 वर्षीय मासूम, मौत से परिजनों में कोहराम
Munger, Bihar:खेलते-खेलते गड्ढे में गिरा 8 वर्षीय मासूम, डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम। बघेल कोल टोली गांव की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा; प्रशासन ने मुआवजे का दिया आश्वासन। मुंगेर : हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के रमनकाबाद पश्चिमी पंचायत अंतर्गत बघेल कोल गांव के समीप गुरुवार को खेल के दौरान गड्ढे में डूबने से एक 8 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. बघेल कोल टोली गांव निवासी विजय टुडू का आठ वर्षीय पुत्र संजय टुडू गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाते हुए इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद संजय को गड्ढे से बाहर निकालकर अनुमंडलीय अस्पताल, हवेली खड़गपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इधर, सूचना मिलने पर हवेली खड़गपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया ।वहीं अंचल अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि सरकार के निर्धारित प्रावधानों के तहत आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक के परिजनों को आपदा राहत मद से मिलने वाली सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।0
0
Report
Advertisement
पंचायत प्रमुखों की वित्तीय शक्ति समाप्त; सचिवों को जिम्मेदारी देंगे; विधानसभा में शनिवार बिल
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস *নাকাসিপাড়া ব্লকের বেথুয়াডহুরি ১ নম্বর পঞ্চায়েতের প্রধান মৌমিতা বিশ্বাস সাহা। সমর্থন করলেন পঞ্চায়েত প্রধানদের হাতে আর কোনও আর্থিক ক্ষমতা থাকবে না, এবার থেকে পঞ্চায়েতের সচিবদের হাতে তুলে দেওয়া হবে এই দায়িত্ব। তাতে কোনো আপত্তি নেই,বিষয় টা ভালো হবে জানালেন প্রধান.* পঞ্চায়েতে দুর্নীতিতে জিরো টলারেন্স রাজ্য সরকারের। কড়া আইন আনতে চলেছে রাজ্য সরকার। পঞ্চায়েত প্রধানদের হাতে আর কোনও আর্থিক ক্ষমতা থাকবে না। বদলে পঞ্চায়েতের সচিবদের হাতে তুলে দেওয়া হবে এই দায়িত্ব। আগামী শনিবার বিধানসভায় এই বিল আনতে চলেছে, সেই নিয়ে জানালেন。0
0
Report
मुख्य सचिव ने आकांक्षी ब्लॉक और जिला कार्यक्रमों की प्रगति तेज करने के निर्देश
Jaipur, Rajasthan:मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) और आकांक्षी जिला कार्यक्रम (एडीपी) की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टरों को विकास सूचकांकों में सुधार के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य की समग्र रैंकिंग बेहतर करने के लिए कमजोर प्रदर्शन वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों से विभिन्न प्रदर्शन संकेतकों (इंडिकेटर्स) पर जिलेवार प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आकांक्षी ब्लॉक और जिला कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि, आधारभूत सुविधाओं और वित्तीय समावेशन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में विकास को गति देना है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से तय लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से हासिल करने और नियमित समीक्षा के जरिए प्रगति में सुधार सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना इन कार्यक्रमों की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसके लिए जिला स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग और कमजोर क्षेत्रों में विशेष रणनीति अपनाई जाए, ताकि विकास सूचकांकों में सुधार के साथ राज्य की राष्ट्रीय रैंकिंग भी बेहतर हो सके।0
0
Report
नाबालिग से ऑटो चलवाने वाले वीडियो पर उज्जैन पुलिस एक्शन: ऑटो जब्त
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन नाबालिग से ऑटो चलवाने वाले वीडियो पर पुलिस का एक्शन, ऑटो जब्त कर कानूनी कार्रवाई की गई उज्जैन: सोशल मीडिया पर एक नाबालिग बच्चे द्वारा व्यस्त सड़क पर ऑटो रिक्शा चलाने का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद उज्जैन यातायात पुलिस एक्शन में आ गई है। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो शहर के इंद्रानगर क्षेत्र का है, जिसमें एक व्यक्ति गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए अपने नाबालिग बच्चे से ऑटो रिक्शा चलवाता हुआ नजर आ रहा था। व्यस्त सड़क पर नाबालिग द्वारा इस तरह वाहन चलाना न केवल यातायात नियमों का खुला उल्लंघन था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों और खुद बच्चे की सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा खतरा बना हुआ था। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक ने इस पर तुरंत कड़ा रुख अपनाया और यातायात पुलिस को आरोपी वाहन चालक पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी के निर्देशों का पालन करते हुए यातायात थाने के सूबेदार इन्द्रपाल सिंह राजपूत और उनकी टीम ने तुरंत इलाके में सर्चिंग अभियान चलाकर उक्त ऑटो रिक्शा की तलाश शुरू कर दी। मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस ने संदेही ऑटो रिक्शा को ढूंढकर जब्त कर लिया और उसे यातायात थाने में खड़ा करवा दिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा वाहन चालक और मालिक के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम वैधानिक व दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई के बाद उज्जैन यातायात पुलिस ने शहर के सभी ऑटो चालकों, व्यावसायिक वाहन मालिकों और आम नागरिकों को सख्त हिदायत दी है। सूबेदार इन्द्रपाल सिंह राजपूत ने अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी स्थिति में नाबालिग बच्चों को दोपहिया या चारपहिया वाहन चलाने के लिए न दे। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना कानूनी रूप से गंभीर अपराध है और भविष्य में भी यदि ऐसा कोई मामला सामने आता है, तो संबंधितों के खिलाफ इसी तरह की कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी बाइट:-सूबेदार इन्द्रपाल सिंह राजपूत0
0
Report
Advertisement
एनसीआर नहर में नहरी पानी चोरी रोकने गई टीम पर दबंगों ने जानलेवा हमला
Jhajjar, Haryana:नहरी पानी की चोरी रोकने गई सिंचाई विभाग की टीम पर जानलेवा हमला। कस्सी से किया गया हमला, जमकर की पिटाई। गुरुग्राम को पानी सप्लाई करने वाली एनसीआर नहर पर हुआ हमला。 पानी चोरी रोकने के लिए एसडीओ यशपाल की टीम कर रही थी गश्त。 एसडीओ के साथ एक जेई, ड्राइवर और दो बेलदारों के साथ भी हुई मारपीट。 अधिकारी और कर्मचारियों के फ़ोन छीनकर पानी में गिराने का भी है आरोप。 मांडौठी चौकी पुलिस को दी लिखित शिकायत, एफआईआर हो रही दर्ज。 जी डब्लू एस गुरुग्राम की टीम के साथ हुई वारदात。0
0
Report
उदयपुर पुलिस ने 50 पॉवर बाइक समेत चार थानों की दबिश, स्टंट पर कार्रवाई
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर स े बड़ी खबर, बाइक स्टंटबाजों के खिलाफ उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार थानों की पुलिस ने की कर्रवाई, 50 पॉवर बाइक की जब्त, स्टंट करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कार्रवाई, झाड़ोल, फलासिया, ओगणा और बाघपुरा थाना पुलिस ने की कार्रवाई झाड़ोल डीएसपी विवेक सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, बीते कुछ समय से पुलिस लगातार इस तरह की कार्रवाई को दे रही अंजाम, पुलिस ने अभियान चला लगातार कार्रवाई जारी रखने की दी चेतावनी, युवक सार्वजनिक जगह और मुख्य रोड पर स्टंट कर रहे थे फिर की कार्रवाई0
0
Report
दमोह पुलिस ने ट्रैक्टर चोर गिरोह को दबोचा: 25 लाख का माल कब्जे में
Damoh, Madhya Pradesh:सागर का ट्रेक्टर चोर गिरोह दमोह पुलिस की गिरफ्त में, दो चोरियों का खुलासा और के राज खुलने की उम्मीद.. दरअसल ट्रेक्टर ट्राली चोरी होने के बाद एसपी ने एक अलग टीम बनाई और करीब डेढ़ सौ सीसीटीवी कैमरो को खंगाला और इन फुटेज मुखबिर तंत्र और सायबर सेल के जरिए पुलिस गिरोह तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए दो चोरों से पुलिस ने चोरी गया ट्रेक्टर ट्राली तो जब्त किया ही साथ ही पूंछताछ के एक और ट्रेक्टर इनके द्वारा बताया गया किसे जब्त किया गया है इसके अलावा चोरी में उपयोग की गई पिकअप गाड़ी में जब्त हुई और इस तरह से करीब 25 लाख का माल जब्त हुआ है। दोनों चोर सागर जिले के रहने वाले है। इनमें से एक का बड़ा आपराधिक रेकॉर्ड है वहीं गिरोह बड़ा होने की आशंका भी है। पुलिस ने इन चोरों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया हे। एसपी के मुताबिक इस गिरोह से और भी चोरियों के राज खुलने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
8 महीने की बच्ची का अपहरण 24 घंटे में रेलवे CCTV से सुलझा, बरामद
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- मध्य प्रदेश के बीना रेलवे स्टेशन से 8 महीने की मासूम बच्ची के अपहरण का मामला महज 24 घंटे में सुलझ गया। पश्चिम मध्य रेलवे के सीसीटीवी नेटवर्क और जीआरपी-आरपीएफ की सतर्कता ने ऐसा सुरक्षा घेरा बनाया कि आरोपी महिला बच नहीं सकी। कई रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आखिरकार इटारसी रेलवे स्टेशन से मासूम को सकुशल बरामद कर लिया गया। दरअसल 20 जुलाई 2026 को बीना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची के साथ सो रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात महिला मासूम को उठाकर फरार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी बीना ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सबसे बड़ा सुराग बना रेलवे स्टेशन का सीसीटीवी नेटवर्क। फुटेज में आरोपी महिला बच्ची को लेकर गाड़ी संख्या 22589 हडपसर–अमृत भारत एक्सप्रेस में सवार होती दिखाई दी। इसके बाद सूचना तत्काल रानी कमलापति स्टेशन भेजी गई, जहां कैमरों में महिला एस-2 कोच से उतरकर सामान्य कोच में चढ़ती नजर आई। नर्मदापुरम स्टेशन के सीसीटीवी से उसकी आगे की लोकेशन ट्रैक की गई। अगले दिन आरोपी महिला गाड़ी संख्या 12616 जीटी एक्सप्रेस के एस-2 कोच में सफर करती दिखाई दी। सूचना मिलते ही इटारसी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल ने घेराबंदी कर महिला को बच्ची सहित पकड़ लिया। इसके बाद 8 महीने की मासूम को सकुशल उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया0
0
Report
ऐयरगन वाला वीडियो वायरल: सांभरलेक में तीन युवक गिरफ्तार, डीजे पिकअप भी जब्त
Dudu, Rajasthan:लोकेशन - सांभरलेक जिला - जयपुर सांभरलेक(जयपुर)- सोशल मीडिया पर एयरगन लहराकर युवकों को पड़ा भारी, सांभरलेक थाना पुलिस ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार, डीजे की धुन पर हथियार लहराते हुए बनाया था वीडियो, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई, पुलिस ने शांति भंग में मालूराम यादव, धन्ना लाल, रोहित कुमावत को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पिकअप डीजे को भी एमवी एक्ट में किया जप्त, SHO राममिलन मीणा ने ऐसे वीडियो डालने पर दी चेतावनी, सांभरलेक थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एयर गन चलाकर रील बनाना तीन युवकों को जब भारी पड़ गया जब पुलिस ने तीनों युवको को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। सांभरलेक थानाधिकारी राममिलन मीणा ने बताया कि सोशल मीडिया पर डीजे पर नाचते हुए एयर गन चलाकर कर तीन युवको ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर लगाया जिसके बाद वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तीन युवकों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया है साथ ही पिकअप डीजे को भी एमबी एक्ट में जप्त कर लिया है।0
0
Report
कांग्रेस सांसदों की गाड़ियाँ गांधी स्मृति पहुँचीं; Renuka Chowdhury- डरपोक लोग पुलिस बुला रहे हैं
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद रेणुका़ चौधऱी कहती हैं, '...कभी-कभी उन्हें महात्मा गांधी को भी याद करना चाहिए, जिन्होंने इस देश की आज़ादी की नींव रखी थी... ये डरपोक लोग देश भर से पुलिस बल बुला रहे हैं। इन्होंने कनॉट प्लेस में ज़बरदस्ती दुकानें बंद करवा दीं...'0
0
Report
Advertisement
मऊ की बेटी ने रचा इतिहास, पूरे जिले और पासी समाज का बढ़ाया मान!
Mau, Uttar Pradesh:मऊ की बेटी ने रचा इतिहास, मऊ जनपद के ग्राम–दरौरा, पोस्ट–करहां, तहसील–मुहम्मदाबाद गोहना की प्रतिभाशाली बेटी कुमारी अंशिका सरोज ने लखनऊ विश्वविद्यालय UGET-2026 प्रवेश परीक्षा में ऐतिहासिक सफलता अर्जित करते हुए अनुसूचित जाति (SC) वर्ग में प्रथम स्थान तथा ओपन मेरिट में 9वीं रैंक प्राप्त कर पूरे मऊ जनपद, पासी समाज एवं उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अंशिका ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में 94.40% अंक प्राप्त किए। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), लखनऊ से पूरी की है। अंशिका के पिता श्री राजेन्द्र कुमार जी भारत सरकार के गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) में Assistant Director के पद पर लखनऊ में कार्यरत हैं। उनकी माता श्रीमती बबीता सरोज ने अपनी बेटी के संस्कार, शिक्षा और सफलता की मजबूत नींव रखी है। परिवार की इस गौरवशाली उपलब्धि को और भी विशेष बनाता है कि उनके छोटे भाई आदित्य सरोज ने भी इसी वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 94% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया है। यह सफलता केवल एक छात्रा की उपलब्धि नहीं, बल्कि गाँव दरौरा, मऊ जनपद, पासी समाज और देश की हर बेटी के लिए प्रेरणा है। अंशिका ने यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी सपना असंभव नहीं होता।0
0
Report
दिल्ली: गांधी स्मृति पर विपक्षी नेताओं विरोध तेज; शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: गांधी स्मृति में कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम ने कहा, "वे किस बात से डर रहे हैं? हम सांसद हैं। हमारे पास हथियार नहीं हैं। हम हिंसक नहीं हैं। हम गांधी स्मृति जाना चाहते हैं, जहां गांधीजी को गोली मारी गई थी। यह एक पवित्र जगह है। हम यहां श्रद्धांजलि देने आए हैं। इतने सारे पुलिसकर्मी क्यों? हैं? सैकड़ों-हजारों पुलिसकर्मी क्यों? हैं? वे किस बात से डर रहे हैं? हम लगभग 30 मिनट तक बस में रहे। क्यों? मुझे लगता है? कि आपको उनसे पूछना चाहिए: यह घबराहट कैसी हैं? जिसने पूरी सरकार को अपनी चपेट में ले लिया है?... यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं। पहली मांग यह हैं? कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, और NEET तथा अन्य मुद्दों पर पूरी बहस हो... प्रधानमंत्री उनसे इस्तीफा मांगें या न मांगें, उन्हें (धर्मेंद्र प्रधान को) खुद ही पद छोड़ देना चाहिए। उन्हें स्वेच्छा से पद छोड़ने की पेशकश करनी चाहिए। इससे स्थिति को शांत करने में मदद मिलेगी।0
0
Report
उदयपुर में मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 किलो संदिग्ध घी जब्त
Udaipur, Rajasthan:शुद्ध आहार में मिलावट के खिलाफ उदयपुर में आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक आदित्य के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सेक्टर 14 स्थित रोशन जी की बाड़ी में मातेश्वरी दूध डेयरी एवं जनरल स्टोर पर छापा मारा। डेयरी मालिक खेमराज डांगी के पास से 4 केन वेजिटेबल आइल और 3 केन एसेंस के पाये गये जिससे मिलावटी घी बनाया जाता है। डेयरी से 30 किलो के दो टीन संदिग्ध घी भी पाया गया। जिसको सैंपल लेकर नष्ट किया गया। सभी केन जब्त कर लिए गए और उपलब्ध घी का नमूना लिया जिसकी जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला में जांच करवाई जाएगी। नकली या मिलावटी पाये जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आदित्य ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा एवं मिलावटियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। मिसब्रांड पाये जाने पर 3 लाख रुपये तक, सब स्टैण्डर्ड पाये जाने पर 5 लाख रुपये तक जुर्माने और अनसेफ पाये जाने पर 6 माह से लेकर आजीवन कारावास के साथ 1 लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।0
0
Report
Advertisement
