icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेगूं नगर पालिका क्षेत्र में 35 वार्डों के लिए मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक 22.20% वोटिंग

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर पालिका क्षेत्र में आज 35 वार्डों के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान में सुबह 10 बजे तक 22.20 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही देखने को मिल रही है। कई केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें भी नजर आईं। वहीं चुनावी माहौल के बीच प्रत्याशी भी मतदाताओं के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। कुछ वार्डों में प्रत्याशी द्वारा मतदाताओं के पैर छूकर भी वोट देने का आग्रह किया जा रहा है। फिलहाल मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया जारी है।
0
0
Report

पूर्व विधायक सुरेंद्र जाड़ावत ने EVM खामियों और पुलिस हस्तक्षेप के आरोप लगाए

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ नगर परिषद चुनाव में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने वार्ड नंबर 14 में लाइन में लगकर मतदान किया। मतदान के बाद जाड़ावत ने कई मतदान केंद्रों पर EVM मशीनों में खराबी और पुलिस हस्तक्षेप की शिकायतें सामने आने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कई जगह मशीनें एक से सवा घंटे तक चालू नहीं हो पाईं। जाड़ावत ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर पुलिस बिना वजह आधार कार्ड चेक कर रही है, जिससे मतदान का माहौल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन पर भाजपा के दबाव में अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष मतदान की अपील की। साथ ही कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रशासन को बिना किसी दबाव के निष्पक्ष चुनाव कराना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

भाजपा यूपी में किलेबंदी मजबूत करने के लिए नितिन नवीन और बीएल संतोष के दौरे

Noida, Uttar Pradesh:सियासी किलेबंदी में जुटी भाजपा, नितिन नवीन और बीएल संतोष के हाथों में कमान उत्तर प्रदेश भाजपा उत्तर प्रदेश में अपनी चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए बड़े नेताओं के दौरे आयोजित कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मेरठ और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष लखनऊ पहुंचकर हारी हुई सीटों की समीक्षा करेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब छह महीने से भी कम का समय बचा है। फरवरी-मार्च 2027 में संभावित यूपी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है। संगठन की नींव मजबूत करने के साथ ही भाजपा चुनावी सीढ़ियां तेजी से चढ़ने लगी है। पांच और छह सितंबर को प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के लखनऊ दौरे के बाद अब 12 से 13 सितंबर तक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मेरठ और 10 और 11 सितम्बर को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष लखनऊ पहुंचकर यूपी को मथेंगे। बीएल संतोष की मुख्यमंत्री एवं दोनों उप मुख्यमंत्रियों से मुलाकात संभावित है राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष लखनऊ दौरे पर 10 और 11 सितंबर को आने वाले हैं इस दौरान वे भाजपा के संगठन स्तर पर चुनावी तैयारियों को तेज करेंगे संगठन के मोर्चे पर तैयारियों की जानकारी लेंगे विशेष रूप से मीडिया और सोशल मीडिया को लेकर बात करने की तैयारी है दरअसल, विपक्षी दलों ने सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाई है ऐसे में बीएल संतोष सोशल मीडिया पर विपक्षी हमलों का जवाब देने की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन मेरठ से चुनावी अभियान का आगाज करेंगे यूपी में भाजपा ने चुनावी अभियान के आगाज की तैयारी कर ली है।नितिन नवीन के जरिये सत्ता का सूरज एक बार फिर पश्चिम से खिलाने की तैयारी है तो दूसरी तरफ सियासी जमीन पर बीएल संतोष जैसे सूरमाओं के उतरने के साथ भाजपा के लिए माहौल तैयार होगा।
0
0
Report
Advertisement

भागलपुर में बाढ़ से बड़े हिस्से प्रभावित, राहत शिविर और नावों के साथ बचाव जारी

Naya Chak, Bihar:एंकर- भागलपुर में बाढ़ ने बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है। जिले में अब तक 93 हजार 693 परिवार प्रभावित हुए हैं, जबकि प्रभावित आबादी 3 लाख 87 हजार 600 तक पहुंच गई है। राहत की बात है कि कल रात से गंगा स्थिर होने के बाद घटने के क्रम में है। भागलपुर शहरी क्षेत्र में 34.60 मीटर पर बह रही है खतरे के निशान से अभी भी 92 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। सुल्तानगंज से कहलगांव तक अब घटने के क्रम में गंगा है। इधर गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन ने राहत के लिए 7 राहत शिविर संचालित किए हैं, जहां करीब 20 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव के लिए 90 नावों का परिचालन किया जा रहा है। बाढ़ पीड़ितों के बीच 7 हजार 25 पॉलीथिन शीट का वितरण किया जा चुका है। वहीं जिले में 91 सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं, जिनमें अकेले नाथनगर में 43 सामुदायिक रसोई शामिल हैं। इन रसोइयों के माध्यम से 1 लाख 92 हजार 266 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया है। बाढ़ प्रभावित 12 अंचलों में आईसीडीएस विभाग ने 2 हजार 420 गर्भवती और 1 हजार 786 धात्री महिलाओं को चिन्हित किया है। इनके लिए विशेष सहायता और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। बाढ़ के बढ़ते संकट के बीच जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा है। प्रभावित लोगों से अपील की गई है कि जरूरत पड़ने पर प्रशासन से संपर्क करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
0
0
Report
Advertisement

नितिन नवीन की प्रेस वार्ता: पीएम मोदी के सेवा-समर्पण पर 25 वर्ष संकल्प अभियान

Noida, Uttar Pradesh:बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की प्रेस वार्ता पीएम मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने पर कार्यकमों को लेकर होगी प्रेस वार्ता बीजेपी का 17 सितम्बर पीएम मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आज शिवा संकल्प अभियान के लिए आये हैँ 7 oct को जन सेवा के 25 वर्ष पूरे होंगे Pm के कार्यकाल को हम इस रूप में देख सकते है 25 करोड़ लोगो को राशन उपलब्ध कराना हो 4 करोड़ गरीबो को आवास उपलब्ध कराना हो उन्होंने गरीबो की सेवा की है एक समय जब देश का नेतृत्व संभाला तब पॉलिसी परासेस था आज जब हम उनके कार्यकाल की चर्चा कर रहें 25 करोड़ लोगो को राशन उपलब्ध कराना हो 4 करोड़ गरीबो को आवास उपलब्ध कराना हो उन्होंने गरीबो की सेवा की है एक समय जब देश का नेतृत्व संभाला तब पॉलिसी परासेस था आज जब हम उनके कार्यकाल की चर्चा कर रहें उन्होंने बाहरी और भीतरी ताकतों से देश को सुरक्षित किया नारी शक्ति vandan अधिनियम के माध्यम से महिलाओ को शशक्त करने का प्रयास भी किया आपदा की घरी में जब कोरोना महामारी थी उन्होंने आत्मनिर्भर होनेकी बात की प्रधानमंत्री ने सोच को बदलने का काम किया अगले एक महीने 17 सितम्बर से सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाएंगे 17 सितम्बर शाम को जन आशीर्वाद का दिया जलाएंगे 17 सितम्बर की शाम 7 बजे हर योजना का लाभार्थी परिवार इसमे शामिल होगा नमो सेवा अनकही कहानियो पर नाट्य मंचन होगा आँगन मिलन सेवा.... आँगनवारी कार्यकर्ताओ के साथ सेवा ज्योति कलश यात्रा 7 oct को नितिन नवीन सुशासन संवाद कार्यक्रम चलाया जाएगा पंचायती स्तर पर जिन लोगों सहभागिता मिली है। इसलिए ऐसे तमाम ऐसे कार्यक्रम चलाने की योजना है जिसमें पंचायत से लेकर केंद्र सरकार की योजना तक को इसमें सहभागी बनाया जाएगा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top