261001
Sitapur - युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर से एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, पुलिस ने जांच करते हुए 3 आरोपियों पर केस दर्ज़ कर उनको गिरफ्तार कर लिया है. मामला मानपुर थाना क्षेत्र का है. आगे पुलिस ने क्या कहा ,देखे वीडियो -
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Hazrat Syed Qamar-ud-Din Bukhari के Urs Sharif में भक्तों की भारी भीड़ और सुविधाएं
Aram Pora, Ganderbal, The five-day annual Urs Sharif of Hazrat Syed Qamar-ud-Din Bukhari (RA) is being observed with great religious fervour at Reshipora, Saloora in Ganderbal district. Devotees from different parts of Jammu and Kashmir are visiting the revered shrine to participate in special prayers, Dua, Khatmat-ul-Moazzamat, and congregational Namaz. To ensure the smooth conduct of the annual religious event, the District Administration Ganderbal has made elaborate arrangements for the convenience of devotees. Necessary facilities, including traffic management, sanitation, drinking water, healthcare, and other essential services, have been put in place so that pilgrims can perform their religious rituals without facing any inconvenience.0
0
Report
नोहर पॉक्सो केस: गिरफ्तारी न होने से आक्रोश, इनेलो नेता का अनशन जारी
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले के नोहर थाना क्षेत्र में दर्ज पॉक्सो प्रकरण में आरोपी शारीरिक शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष व मरु प्रदेश निर्माण मोर्चा के संयोजक जयवीर गोदारा ने नोहर थाने के समक्ष अनशन शुरू कर दिया है। गोदारा ने आरोप लगाया कि मामले में लंबे समय बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। बीते 12 फरवरी को दर्ज पॉक्सो प्रकरण में आरोपी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पीटीआई प्यारेलाल यादव की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी के खिलाफ केवल शांति भंग की कार्रवाई की गई और उसे जमानत पर छोड़ दिया गया, जबकि पॉक्सो प्रकरण में गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय बचाने का प्रयास किया जा रहा है। गोदारा ने कहा कि पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इधर उस मामले में थाना प्रभारी जगदीश ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपित पर इनामी राशि बढ़ाकर 25 हजार कर दी गई है। नोहर थाना स्तर पर भी टीम गठित कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
नीट पेपर लीक के विरोध में मुंगेर में छात्रों ने विशाल मार्च किया
Munger, Bihar:नीट पेपर लीक व छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों ने आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर से निकाला विरोध मार्च, समाहरणालय के पास दिया धरना। मुंगेर में गुरुवार को हजारों छात्र आरडी एंड डीजे कॉलेज के समीप एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए विशाल मार्च निकाला. छात्रों का जुलूस आरडी एंड डीजे कॉलेज से शुरू होकर अंबे चौक, गोला रोड, कस्तूरबा वाटर वर्क्स चौक, भगत सिंह चौक, एक नंबर ट्रैफिक होते हुए किला के मुख्य द्वार से शहीद स्मारक के बाद समाहरणालय पहुंचा, जहां सभा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. मार्च के दौरान छात्र शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्र हितों की रक्षा को लेकर लगातार नारेबाजी करते रहे. प्रदर्शन में शामिल छात्र अपने हाथों में तिरंगा के साथ महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद की तस्वीरें लिए हुए थे. छात्रों ने कहा कि देश के लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा. उनका कहना था कि परीक्षा प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी और भरोसेमंद होनी चाहिए, ताकि योग्य छात्रों के साथ न्याय हो सके. प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की. साथ ही दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की भी निंदा करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई. इसके साथ शिक्षा मंत्री धरवेंद्र प्रधान की इस्तीफा की मांग की. छात्र नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.0
0
Report
Advertisement
पन्ना में पति हत्या केस: यू ट्यूब के लिए ताजा कवरेज
Panna, Madhya Pradesh:पति हत्याकांड पर पन्ना से यूट्यूब के लिये0
0
Report
ओवैसी: सरकार विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है, हम चुप नहीं बैठेंगे
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ASADUDDIN OWAISI ON PM MODI TWEET/ INDIA BLOC PROTEST/ NDA PROTEST दिल्ली: AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी कहते हैं, "आप छोटे बच्चों को बुलाते हैं? और उन्हें दो घंटे तक घर पर बिठाए रखते हैं। आप उनसे बात नहीं करते, बल्कि उन्हें अपमानित करते हैं। आपको उनसे बात करना सीखना चाहिए। यह सब आपकी, यानी सरकार की वजह से हो रहा है। जो हो रहा है, उसके लिए आप विपक्ष को क्यों दोषी ठहरा रहे हैं? आपने जो भी गलतियां की हैं, उन्हें आपको स्वीकार करना चाहिए। आप तो उन्हें मान भी नहीं रहे हैं। आपको लगता हैं? कि आपके पास भारी बहुमत हैं? और आप हम सबको दबा देंगे। आप ऐसा नहीं कर पाएंगे। आप इस बात को कम आंक रहे हैं।"0
0
Report
आगरा के अरनोटा पुल पर गृहक्लेश से युवक ने फांसी का प्रयास, बच निकला
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग गृहक्लेश के चलते युवक ने पुल पर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुल के नीचे युवक को फंदे पर लटका देख ग्रामीणों में हड़कंप, ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना बसई अरेला पुलिस को दी। पुलिस ने युवकों की मदद से युवक को फंदे से नीचे उतारा। गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में युवक का उपचार जारी , घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल , मामला थाना बसई अरेला क्षेत्र के अरनोटा पुल का है।0
0
Report
Advertisement
9वीं मंज़िल से गिरकर चार मजदूर घायल: शालीमार गैलेंट वेस्ट बिल्डिंग हादसा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (उत्तर प्रदेश): निर्माणाधीन शालीमार गैलेंट वेस्ट बिल्डिंग की 9वीं मंज़िल से गिरने के बाद चार मजदूर घायल0
0
Report
स्कूली बच्चों से भरी बस नदी में फँसी, ग्रामीणों ने खींचकर सुरक्षित निकाला
Bewar, Uttar Pradesh:ब्यावर-मेगड़दा नदी में बड़ा हादसा टला, स्कूली बच्चों से भरी बस पानी के तेज बहाव में फंसी किसान के ट्रैक्टर से बस को खींचकर सुरक्षित निकाला गया, बच्चों की जान जोखिम में पड़ी स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, चालक ने बहते पानी में उतारी बस करीब दो घंटे तक नदी में फंसे रहे मासूम बच्चे, ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा सूचना के बावजूद स्कूल प्रबंधक, प्रिंसिपल और स्टाफ मौके पर नहीं पहुंचे, ग्रामीणों में भारी आक्रोश ग्रामीणों की सूझबूझ और साहस से टला बड़ा हादसा प्रशासन से कार्रवाई की मांग0
0
Report
नागौर में सोनम वांगचुक के समर्थकों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, पीएम के नाम ज्ञापन
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर में सोनम वांगचुक के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन: भूख हड़ताल की अनुमति नहीं मिलने पर कलेक्ट्रेट तक पैदल march, पीएम के नाम ज्ञापन लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में नागौर में युवाओं ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। भूख हड़ताल की अनुमति नहीं मिलने के बाद प्रदर्शनकारी सुबह वल्लभ चौराहे से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्य गेट पर सरकार व दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। ज्ञापन में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और महिलाओं के साथ कथित पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई। जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले छात्र प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर को दो दिवसीय भूख हड़ताल की अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। इसके बाद गुरुवार सुबह करीब 9 बजे युवा शक्ति एवं नागरिक अधिकार मंच के बैनर तले छात्र और युवा वल्लभ चौराहे से पैदल मार्च निकालते हुए करीब 11 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर ही प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान युवाओं ने सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सोनम वांगचुक लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा सुधार और जनहित के मुद्दों को उठा रहे हैं। ऐसे में उनके समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार की घटनाएं चिंताजनक हैं। युवाओं ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान बिना पहचान वाले कुछ लोगों ने भी मारपीट और बदसलूकी की। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई, बिना वर्दी शामिल लोगों की पहचान कर सख्त कदम उठाने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। इसके साथ ही ज्ञापन में केंद्र सरकार से सोनम वांगचुक की जनहित से जुड़ी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील भी की गई। ज्ञापन पर मंच से जुड़े युवाओं और नागरिकों ने हस्ताक्षर कर समर्थन जताया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और बाद में सभी प्रदर्शनकारी वापस लौट गए।0
0
Report
Advertisement
अलवर क्रय-विक्रय सहकारी समिति के चुनाव निर्विरोध, संजय नरूका अध्यक्ष बने
Alwar, Rajasthan:अलवर क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड के चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गए। निर्वाचन अधिकारी लोकेंद्र कुमार के अनुसार 13 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी, जिसमें कुल 11 संचालक मंडल सदस्य निर्विरोध चुने गए। इनमें 5 व्यक्तिगत सदस्य और 6 सदस्य विभिन्न सहकारी समितियों से निर्वाचित हुए। सभी 11 सदस्यों ने सर्वसम्मति से संजय सिंह नरूका को अध्यक्ष और लक्ष्मी नारायण को उपाध्यक्ष चुना। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, सरस डेयरी अध्यक्ष नितिन सागवान और पूर्व विधायक जयराम जाटव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह नरूका ने कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि रहेंगे और उन्हें समय पर उर्वरक व सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को प्राथमिकता दी जाएगी。 निर्वाचित संचालक सदस्यों में बरखेड़ा से तीजो मीना, सालपुर से फखरुद्दीन, अकबरपुर से महेश गुर्जर, रतनगढ़पाला से मुकेश गुर्जर, मालाखेड़ा से सुरेश चंद्र व्यास, कलसाड़ा से हरिराम चौधरी तथा व्यक्तिगत सदस्यों में रामदयाल सैनी, शीला देवी और शांति सैनी शामिल हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने भी नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
मेगड़दा नदी में बस फँसी: ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
Noida, Uttar Pradesh:मेगड़दा नदी में बड़ा हादसा टला, स्कूली बच्चों से भरी बस पानी के तेज बहाव में फंसी किसान के 트ैक्टर से बस को खींचकर सुरक्षित निकाला गया, बच्चों की जान जोखिम में पड़ी स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, चालक ने बहते पानी में उतारी बस करीब दो घंटे तक नदी में फंसे रहे मासूम बच्चे, ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा हादसे की सूचना के बावजूद स्कूल प्रबंधक, प्रिंसिपल और स्टाफ मौके पर नहीं पहुंचे, ग्रामीणों में भारी आक्रोश ग्रामीणों की सूझबूझ और साहस से टला बड़ा हादसा, प्रशासन से कार्रवाई की मांग0
0
Report
बारिश में फूटी नहर: ढेकी की घटिया नहर से किसानों की फसल बर्बाद
Seoni, Madhya Pradesh:बारिश में फूटी नहर,गुणवत्ता की खुली पोल सिवनी के ढेकी गांव के पास फूटी नहर,किसानों की फसलें हुई बर्बाद किसानों की सिंचाई के लिए शहर से लगे ढेकी गांव में बनाई गई पक्की नहर घटिया सामग्री और निर्माण में बरती गई लापरवाही की वजह से टूट फूट गई। 20 से 20 फीट तक नहर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे नहर का पानी किसानों के खेतों में जाने से दर्जनों किसानों की फसल भी खराब हो गई है..किसानों में इस नुकसान को लेकर आक्रोश नजर आ रहा है..इस मामले को लेकर किसानों द्वारा पेंच व्यापवर्तन योजना के कार्यपालन यंत्री और एसडीओ को फोन करके जानकारी भी दी जा चुकी है लेकिन अधिकारी अभी तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं।0
0
Report
Advertisement
इंस्टाग्राम हनीट्रैप में अपहरण-फिरौती: नानाखेड़ा पुलिस ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Ujjain, Madhya Pradesh:इंस्टाग्राम के जरिए हनीट्रैप, अपहरण और फिरौती के चर्चित मामले में नानाखेड़ा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरी साजिश में फरियादी हैदर पटेल का अपना भांजा इदरीश पटेल भी शामिल था। पुलिस के अनुसार, उसी ने अपने मामा की आर्थिक स्थिति, इंस्टाग्राम आईडी और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी गिरोह तक पहुंचाई, जिसके बाद युवक को हनीट्रैप में फंसाकर अपहरण और फिरौती की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक, ग्राम नरवर निवासी हैदर पटेल से इंस्टाग्राम पर अंजली ठाकुर नाम की युवती ने नौकरी के बहाने संपर्क किया और उसे मिलने के लिए बुलाया। तय जगह पर पहुंचते ही पहले से मौजूद मुख्य आरोपी और उसके साथियों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने खुद को हिन्दू संघठन से होना बताया, उसके साथ मारपीट की, आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसे वायरल करने तथा झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उसके परिवार से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। बाद में सौदा 26 लाख रुपये में तय हुआ। आरोपियों ने 10 लाख रुपये लेने के बाद हैदर को छोड़ दिया, जबकि बाकी 16 लाख रुपये की मांग जारी रखी। घटना के बाद फरियादी ने आरोप लगाया था कि अपहरण करने वाले लोगों ने खुद को हिन्दूवादी संगठन का सदस्य बताकर उसे धमकाया था। वहीं बाद में स्वयं फरियादी हैदर पटेल ने भी स्पष्ट किया कि इस वारदात में किसी हिन्दूवादी संगठन का कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं था। उसने यह भी बताया कि हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं की मदद से ही वह नानाखेड़ा थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज करा सका। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने साइबर तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी लोकेश शर्मा सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। महिला आरोपी अंजली ठाकुर और एक अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि गिरोह पहले ऐसे लोगों की पहचान करता था, जिनके पास हाल ही में पैसे आए हों या जिन्हें आसानी से हनीट्रैप में फंसाया जा सके। इसी साजिश के तहत इदरीश पटेल ने अपने ही मामा की जानकारी गिरोह को उपलब्ध कराई थी। एडिशनल एसपी गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि फरियादी के पिता की शिकायत पर तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मामले में हनीट्रैप के पहलू सहित अन्य तथ्यों की जांच अभी जारी है और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इस बीच, घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इस फुटेज में फिरौती की रकम देने के बाद परिजन फरियादी हैदर को लेने के लिए पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इस फुटेज को भी जांच का अहम हिस्सा मानते हुए इसकी पड़ताल कर रही है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने इसी तरह की वारदात अन्य लोगों के साथ भी की है या नहीं। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है.0
0
Report
AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी: छात्रों के आंदोलन और संसद में गतिरोध पर Exclusive
New Delhi, Delhi:AIMIM Chief Asaduddin Owaisi Exclusive IV on Students Protest and deadlock in Parliament0
0
Report
सिकंद्राराऊ में ई-रिक्शा चालक पर नकदी व आभूषण चोरी का आरोप, मुकदमा दर्ज
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ- हसायन थाना क्षेत्र के गांव खेरिया कला निवासी पूजा देवी पत्नी सत्यप्रकाश ने एक ई-रिक्शा चालक पर नकदी और आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार 19 जुलाई की सुबह करीब 11:30 बजे वह ई-रिक्शा से सिकंदराराऊ के जलैसर बस अड्डे पहुंची थीं। यात्रा के दौरान चालक ने उनके बैग से 10 हजार रुपये नकद और कुछ आभूषण चोरी कर लिए तथा बस अड्डे पर उतारने के बाद फरार हो गया। बैग की जांच करने पर नकदी और आभूषण गायब मिलने पर महिला ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी और चालक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
