Sitapur - लहरपुर कोतवाली परिसर में थाना दिवस संपन्न
Laharpur, Uttar Pradesh:लहरपुर कोतवाली परिसर में थाना दिवस का हुआ आयोजन कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया जिसमें 8 शिकायतकर्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रार्थना पत्र दिए, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है व शेष 6 शिकायतों को संबंधित कर्मियों को पारदर्शिता पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सेवानिवृत्त शिक्षक के खाते से 47 लाख धोखाधड़ी, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
Darogapara, Chhattisgarh:कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त शिक्षक के बैंक खाते से करीब 47.05 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिचित और विश्वासपात्र रहे आरोपी ने करीब 6 वर्षों तक उसके बैंक खाते से रकम अलग-अलग खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर की। मामले में कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी छत्रपाल सिदार (34) निवासी कांटाहरदी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित रघुनाथ सिदार (64) वर्ष 2024 में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्ष 2020 से छत्रपाल उनके संपर्क में था और बैंक संबंधी कामों में सहयोग करता था। वह चेकबुक के जरिए पैसे निकालने के लिए पीड़ित के साथ बैंक जाता था और उसके मोबाइल का भी इस्तेमाल करता था। इसी दौरान उसने पीड़ित का विश्वास हासिल कर लिया। सेवानिवृत्ति के बाद पीड़ित के SBI कोतरारोड़ खाते में जीपीएफ, ग्रेच्युटी, अवकाश समर्पण सहित अन्य देय राशि जमा हुई। मकान निर्माण के लिए जमीन खरीदने के उद्देश्य से जब उन्होंने बैंक से खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि जनवरी 2020 से जून 2026 के बीच कुल ₹47,05,000 अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए हैं। शिकायत के बाद 5 अक्टूबर को कोतरारोड़ थाने में अपराध क्रमांक 377/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने पीड़ित के खाते से रकम अपने HDFC बैंक, SBI, बैंक ऑफ इंडिया और अपेक्स बैंक के खातों में ट्रांसफर करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने ट्रांसफर की गई रकम को ऑनलाइन गेमिंग में खर्च कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी से संबंधित बैंक खातों की जानकारी, एटीएम और मोबाइल फोन जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।नौगांवा सादात मे चोरो का आतंक, बंद मकान के ताले तोड़कर लाखो के माल पर हाथ किया साफ।
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव नौगावां तगा में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए,पीड़ित शमशाद ने बताया कि वह पंजाब मे रहकर मेहनत मजदूरी करता है लगभग एक हफ्ते पहले ही वह अपने परिवार को लेकर पंजाब गया था 5 अक्तूबर की सुबह को पीड़ित शमशाद का भतीजा जो कि पड़ोस मे ही रहता है फोन करके बताया कि आपके मकान का ताला टूटा हुआ है जब भतीजे ने अंदर जाकर देखा तो अंदर कमरों के भी ताले टूटे हुए थे तुरंत ही शमशाद पंजाब से चल दिया और 5 अक्तूबर की रात तक घर आ गया घर आकर देखा तो घर मे शादी के लिए रखा 14 तौले सोना,1 किलो चांदी और दो लाख रूपये नकद इसके अलावा शादी के लिए नये कपडे सब गायब है
