261401
Sitapur - पुलिस ने अवैध शराब को नष्ट कराया
Ant, Uttar Pradesh:मिश्रिख कोतवाली पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश पर उपजिलाधिकारी मिश्रिख के द्वारा गठित समिति गिरीश चंद नायब तहसीलदार मिश्रिख व राजेश कुमार आबकारी निरीक्षक व कोतवाल अरविंद कुमार सिंह, अपराध इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार की उपस्थिति में बड़ा गड्ढा खुदवाकर करीब 7,000 लीटर अवैध शराब को नष्ट कराया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पांच बार विधायक अर्जुन सिंह अब मंत्री, शपथ से पहले मंदिर में पूजा
Barrackpore, West Bengal:पांच बार के विधायक अर्जुन सिंह अब मंत्री बनने जा रहे हैं; शपथ ग्रहण से पहले, उन्होंने लोक भवन के लिए रवाना होने से पहले देवी शीतला और फलाहारी बाबा के मंदिरों में पूजा-अर्चना की। अर्जुन सिंह नई राज्य सरकार के मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं। शपथ ग्रहण समारोह में जाने से पहले, उन्होंने जगद्दल में मेघना क्रॉसिंग स्थित अपने आवास के ठीक सामने बने शीतला मंदिर और काकिनारा स्थित फलाहारी बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की। अर्जुन सिंह ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस में अपने कार्यकाल के दौरान, लगातार चार बार विधायक चुने जाने के बावजूद, उन्हें कभी भी मंत्री पद नहीं दिया गया—एक ऐसी बात जिसका उन्हें लंबे समय से मलाल था। हालांकि, अब जब उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, तो उन्होंने उम्मीद जताई कि उन्हें आम लोगों के लिए और भी अधिक काम करने का अवसर मिलेगा। उनके शब्दों में, वह पूरी तरह से लोगों के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए काम करना जारी रखना चाहते हैं।0
0
Report
मोतिहारी में कुर्की अभियान से अपराधियों में कानून का खौफ, 15 थाना क्षेत्रों में कार्रवाई
Motihari, Bihar:मोतिहारी में कुर्की का अभियान चलाया गया । कोर्ट के निर्देश पर जिला के 15 थाना क्षेत्रों में कुर्की का अभियान चलाया गया। इस दौरान कई अभियुक्तों के घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया तो कई के घरों की कुर्की जप्ती भी हुआ है। तुरकौलिया में जहरीली शराब काण्ड में वांछित अभियुक्त ने कुर्की के भय से तुरकौलिया थाना में सरेंडर कर दिया। मोतिहारी में कुर्की का लगातार चल रहे हैं अभियान से अपराधियों में कानून का खौफ साफ तौर पर देखा जा सकता है।0
0
Report
अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मारवाड़ ज Junk्शन पर घेराव
Pali, Rajasthan:आउवा गाँव में अघोषित विद्युत कटौती पर ग्रामवासियों का फूटा गुस्सा, जीएसएस पहुंचकर किया घेराव, विद्युत विभाग अधिकारियों कार्मिकों के खिलाफ जमकर किया विरोध प्रदर्शन, कई दिनों से अनेक बस्तियों में ठप्प पड़ी विद्युत आपूर्ति, अनेक जगह पर कम वोल्टेज से ग्रामीण परेशान, सूचना से मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस पहुँचि मौके पर, सूचना से सहायक अभियंता पहुंचे मौके पर कर रहे समझाइश, ग्रामवासियों ने उपखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन की जारी की चेतावनी।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर के झाडोल में 55 लाख की चोरी का पर्दाफाश: आरोपी गिरफ्तार
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाडोल से बड़ी खबर 55 लाख की चोरी का पर्दाफाश, 13 दिनों में पुलिस ने खंगाले 35 से ज्यादा CCTV फुटेज, 38 संदिग्ध आरोपियों से की थी पूछताछ, घटना के बाद करणी सेना ने महापड़ाव की दी थी चेतावनी, घटना के मुख्य आरोपी पप्पूलाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो अन्य साथियों की पुलिस कर रही तलाश, फलासिया थाने के कोल्यारी गांव की है घटना, घर से नकदी ओर गहने चुरा ले गए थे चोर, घटना के बाद से क्षेत्र में था आक्रोश, करणी सेना आज पुलिस का करेगी सम्मान0
0
Report
मधुबनी के निजी क्लिनिक में प्रसूता की मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा
Madhubani, Bihar:LOCATION MADHUBANI BINDU BHUSHAN एंकर मधुबनी के निजी क्लिनिक में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की हुई मौत , बेनीपट्टी अनुमंडल रोड स्थित निजी क्लीनिक का मामला,क्लिनिक पर मृतक के परिजनों ने जमकर किया हंगामा। हंगामा देख हॉस्पिटल प्रबंधन ने मुख्य गेट में ताला बंद कर दिया। हॉस्पिटल में तालाबंद देख हंगामा कर रहे लोगों ने जमकर बवाल काटा। खिरहर थाना के सोनई गांव निवासी काजल देवी को डिलेवरी के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां आरोप है कि डॉक्टर राम उद्गार नहीं थे और उनकी पत्नी और अन्य के द्वारा सिजेरियन ऑपरेशन किया गया।जहां नस कट जाने से मरीज को अत्यधिक रक्तश्राव होने लगा। मरीज की हालत गंभीर होते देख दरभंगा रेफर किया गया, जहां महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनो ने शव के साथ वापस निजी हॉस्पिटल पहुंच कर हंगामा किया। सूचना मिलने पर बेनीपट्टी थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची।पुलिस काफी समझाने और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया,पुलिस ने परिजन को आवेदन देने और शव को पोस्टमार्टम में भेजे जाने की बात कही। शव को पोस्टमार्टम में भेजे जाने से परिजन इंकार कर दिए और शव को एंबुलेंस से निकाल कर हॉस्पिटल के गेट पर रख दिया। स्थिति अनियंत्रित होते देख डीएसपी अमित कुमार ने आसपास के थाने की पुलिस को भी मौके पर बुलाया। काफी देर बाद परिजन शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया।महिला की मौत से परिजनों में मातम है लोग इलाके में चल रहे अवैध नर्सिंग होम पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बाइट परिजन0
0
Report
गहलोत का मोदी-राजस्थान पर ताजा हमला: बेरोजगारी और पेपर लीक पर निशाना
Ajmer, Rajasthan:एंकर - एआईसीसी की ओर से आयोजित 10 दिवसीय संगठन सृजन और चिंतन शिविर में शिरकत करने आए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश और देश की डबल इंजन सरकार को जमकर कोसा... उन्होंने हर मुद्दे पर सरकार को सफल कर देते हुए कहा कि राजस्थान की सरकार को डिसमिस कर देना चाहिए... इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचारी सहित बिजली और पानी जैसे मुद्दों पर जनता पूरी तरह से परेशान हो चुकी है.. गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार पर बंगाल चुनाव को लेकर भी निशाना साधा तो वही पेपर लीक ,परीक्षा निरस्त जैसे प्रकरण को लेकर भी भाजपा को दोषी ठहराया.. हालांकि कांग्रेस के इस 10 दिवसीय शिविर को लेकर उन्होंने चुप्पी साध ली..0
0
Report
Advertisement
सवाई माधोपुर में 16-17 वर्षीय लड़की ट्यूबवेल-बोरिंग में लाश, पुलिस जांच
Jaipur, Rajasthan:ब्रेकिंग सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय की पटेल नगर में ट्यूबवेल पर लटका मिला लड़की का शव, एक नवनिर्माधीन बिल्डिंग की बोरिंग में लटका मिला शव, लड़की की उम्र बताई जा रही करीब 16-17 वर्ष, मौके पर लोगों की भीड़ हुई जमा, सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस पहुंची मौके पर, शव को कब्जे में कर पहुंचाया जिला अस्पताल की मोर्चरी, फिलहाल पुलिस जुटी पूरे मामले की जांच में।0
0
Report
गाजियाबाद मुठभेड़ में असद के शव के लिए परिजन बुलंदशहर से पहुंचे
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 50000 के इनामी असद का शव लेने के लिए बुलंदशहर से उसके चाचा आबिद गाजियाबाद पहुंचे। आबिद ने कहा असद ने गलत किया है उसकी सजा उसको मिली है। परिवार में असद के पिता सौतेली मां एक भाई और बहन है भाई और बहन की शादी हो चुकी है, जो इसे अलग रहते हैं。0
0
Report
DK शिवाकुमार की मुख्यमंत्री नियुक्ति प्रेस कॉन्फ्रेंस – बेंगलुरु
Noida, Uttar Pradesh:LIVE ALERT: BENGALURU (KARNATAKA): DK SHIVAKUMAR (KARNATAKA CM DESIGNATE) PRESS CONFERENCE0
0
Report
Advertisement
पिलखुवा-फगौता रोड पर गड्ढे में बाइक गिरकर युवक की मौत; हत्या के आरोप
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में देर रात पिलखुवा-फगौता मार्ग पर एक दर्दनाक घटना हुई. यहां लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार की लापरवाही से एक बाइक सवार की खुले गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई. यह हादसा सिद्धिविनायक अस्पताल के पास हुआ. जानकारी के अनुसार अचपल गढ़ी के रहने वाले 42 वर्षीय विजय कुमार देर रात अपनी ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे. पिलखुवा-फगौता मार्ग पर दिन में ही पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने पुलिया निर्माण के लिए एक गहरा गड्ढा खुदवाया था. बताया जा रहा है कि अंधेरा होने के बावजूद निर्माण स्थल पर न तो कोई बैरीकेडिंग की गई थी, न ही कोई चेतावनी संकेतक लगाया गया था. जिस वजह से रात के सन्नाटे और घने अंधेरे में विजय कुमार की बाइक सीधे इस गहरे गड्ढे में जा गिरी. घटना के बाद विजय की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में विजय को पहले सिद्धिविनायक अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर युवक तुरंत रामा मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि विजय अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के खिलाफ रोष है. ग्रामीणों ने उन पर कार्रवाई करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.0
0
Report
अलीपुर कला-चमरौवा मार्ग की नई सड़क दो दिन में उखड़, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल
Amroha, Uttar Pradesh:नौगाँवां सादात थाना क्षेत्र में दो दिन में उखड़ने लगी नई सड़क! ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल अमरोहा जनपद के नौगांवां सादात थाना क्षेत्र में हाल ही में निर्मित सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि अलीपुर कला-चमरौवा मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कराया गया सड़क निर्माण कार्य महज दो दिन पहले ही पूरा हुआ था, लेकिन सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है, जिसके चलते नई सड़क इतनी जल्दी खराब होने लगी। लोगों ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली सड़क यदि कुछ ही दिनों में क्षतिग्रस्त होने लगे तो इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
झारखंड के चंदौरी में पारिवारिक विवाद: पहली पत्नी के मायके ने मां को खंभे से बांधा
Giridih, Jharkhand:एभीबी : जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी गांव में रविवार की शाम एक पारिवारिक विवाद ने उग्र रूप ले लिया. चार बच्चों का पिता जब एक अन्य महिला को लेकर अपने घर पहुंचा, तो पहली पत्नी के परिजनों ने जमकर हंगामा किया. गुस्साए मायके वालों ने लड़के के न मिलने पर उसकी मां को ही बीच सड़क पर बिजली के खंभे से बांध दिया, जिससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई. बताया जा रहा है कि चंदौरी निवासी पिंटू कुमार रविवार को अचानक एक दूसरी महिला को लेकर अपने घर पहुंचा. घर में दूसरी महिला की एंट्री होते ही पहली पत्नी और परिवार के बीच विवाद शुरू हो गया. इसकी भनक जैसे ही पहली पत्नी के मायके पहुंची, वहां से महिलाओं का एक समूह सीधे पिंटू के घर धमक पड़ा. जब उन्हें पिंटू नहीं मिला, तो उन्होंने उसकी मां मालती देवी (जो स्वास्थ्य विभाग में सहिया के पद पर कार्यरत हैं) को पकड़ लिया और उन्हें बिजली के खंभे से बांधकर बेटे को बुलाने की मांग करने लगीं. गांव के बीचों-बीच महिला को खंभे से बंधा देख लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. मामले की सूचना मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी शंभू नन्द ईश्वर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने हस्तक्षेप कर मालती देवी को खंभे से मुक्त कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया. मालती देवी ने मायके वालों पर मारपीट का भी आरोप लगाया है, जबकि दूसरी तरफ महिलाओं ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है. फिलहाल पुलिस ने पिंटू कुमार और उसके साथ आई महिला को हिरासत में ले लिया है और थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है. चर्चा है कि पिंटू के साथ आई महिला पहले से शादीशुदा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी.0
0
Report
Advertisement
नशे की लत से तीन चोर सलाखों के पीछे, 3 लाख की ज्वेलरी बरामद
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: मो मुजम्मिल ( विकासनगर ) स्लग: नशे की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे... 3 लाख की ज्वेलरी बरामद...! नशे की लत ने एक बार फिर तीन शातिर चोरों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया... मामला सहसपुर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां बीती 26 मई को शंकरपुर निवासी राज सिंह ने कोतवाली में आकर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके घर में रात के समय ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने कीमती ज्वेलरी चोरी कर ली है... पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया... मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने तीनों शातिर चोर रहमान, फैजान और शहबान को गिरफ्तार कर लिया... चोरों की निशान देही पर पुलिस ने चोरी की गई तकरीबन 3 लाख रुपयों की ज्वेलरी भी बरामद कर ली... पुलिस की पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे... तीनों आरोपी पहले भी चोरी और आपराधिक घटनाओं में जेल की हवा खा चुके हैं...0
0
Report
झुंझुनूं में जल संरक्षण अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं सीएम भजनलाल शर्मा के ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ को झुंझुनूं में मिला जनसमर्थन धार्मिक आयोजन में सैंकड़ों लोगों ने जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन की ली शपथ प्रवासी उद्यमी अनिल पाटोदिया ने कहा—जल बचाना जनभागीदारी का अभियान मुंबई में भी प्रवासी राजस्थानियों के बीच अभियान का संदेश पहुंचाने की कही बात ‘जल है तो कल है’ के संकल्प के साथ लोगों ने पानी के सदुपयोग का लिया प्रण मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेशभर में चलाए जा रहे ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। सरकारी कार्यक्रमों के साथ-साथ अब धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में भी इस अभियान को प्रमुखता से शामिल किया जा रहा है। इसी क्रम में झुंझुनूं में आयोजित एक धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और पानी के विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प लिया। मुंबई प्रवासी उद्यमी अनिल पाटोदिया ने अभियान के तहत उपस्थित श्रद्धालुओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि यदि आज जल बचाने के लिए सामूहिक प्रयास नहीं किए गए तो भविष्य में जल संकट और गंभीर रूप ले सकता है। इसलिए हर व्यक्ति को पानी की एक-एक बूंद के महत्व को समझते हुए उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से वर्षा जल संचयन को अपनाने, जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने तथा दैनिक जीवन में पानी का सदुपयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने हाथ उठाकर शपथ ली कि वे जल संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। अनिल पाटोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किया गया ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ समय की आवश्यकता है और इसे जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि मुंबई में भी वे प्रवासी राजस्थानियों और अन्य समाजबंधुओं के बीच इस अभियान का संदेश पहुंचाएंगे तथा अधिक से अधिक लोगों को जल संरक्षण से जोड़ने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में जल संरक्षण का मूल संदेश ‘जल है तो कल है’ रहा। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उल्लेखनीय है कि पाटोदिया परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथावाचक श्री दुर्गादत्त व्यास तथा आयोजक परिवार का शहर के गणमान्य नागरिकों द्वारा सम्मान भी किया गया。0
0
Report
बेतिया में चिकन पॉक्स का कहर: मेडिकल टीम अभी नहीं पहुंची
Bettiah, Bihar:बेतिया के एक गांव में भीषण गर्मी के बीच चिकन पॉक्स का कहर बरपा रहा है। योगापट्टी के सिसवा मंगलपुर गांव में आधा दर्जन लोगों को चेचक हो गया है, बच्चे सहित कई लोगों के शरीर पर चकता पड़ गया है, चेहरे पर भी दाने निकल आए हैं। लोग चेचक से बचाव के लिए घरेलू नुस्खा आजमा रहे हैं; नीम के पत्तों से इलाज कर रहे हैं लेकिन मेडिकल टीम अभी तक गांव नहीं पहुंची है। गांव में चेचक पांव पसार रहा है; स्वास्थ्य विभाग अभी तक गांव में मेडिकल टीम नहीं भेजी है। बताएं चेचक ऐसी बीमारी है जिसका संक्रमण तेजी से फैलता है। गांव वाले स्वास्थ्य विभाग से मांग कर रहे हैं कि गांव में मेडिकल टीम भेजी जाए, बच्चों सहित बड़ों को दवा पिलाई जाए, गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए ताकि चेचक जैसी बीमारी से बचा जा सके। गांव के आधा दर्जन बच्चे इस बीमारी के चपेट में आ गए हैं, जिनका घरेलू उपचार किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
