261205
थानगांव में प्रतिबंधित पेड़ों पर चलाया गया आरा
Bezbari, Uttar Pradesh:थानगांव में प्रतिबंधित पेड़ों पर चलाया आरा जानकारी के अनुसार क्षेत्र के महेशपुर कुटी के निकट तीन स्थानों पर बड़ी संख्या में पेड़ काटे गए। जब मीडिया एकेडमी द्वारा मौके पर जाकर देखा गया तो ,ठेकेदार ट्रैक्टर ट्राला छोड़कर फरार हो गए जिसके बाद वन विभाग को सूचना दे दी गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर पर्यटक लापता, तलाशी अभियान तेज
Bageshwar, Uttarakhand:उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्थित प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर एक पर्यटक के लापता होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सहारनपुर निवासी 36 वर्षीय अभिषेक चौहान एक गाइड को लेकर ट्रैकिंग पर निकले थे, वापसी पर उन्होंने गाइड से आगे आगे चलने को कहा, लेकिन उसके बाद से उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया। इस बीच द्वाली मार्ग पर उनका कैमरा बरामद होने से खोज अभियान और तेज कर दिया गया है। आशंका है कि पर्यटक ट्रैक के किसी दुर्गम क्षेत्र में फंसे हो सकते हैं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, वन विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और पिंडारी ट्रैक के विभिन्न हिस्सों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।0
0
Report
सिकंदराबाद के स्टेट हाईवे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी; JCB से कब्जे हटे
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर सिकंदराबाद में स्टेट हाईवे पर गरजा पालिका का पीला पंजा सिकंदराबाद में स्टेट हाईवे पर नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू。 बस अड्डे के पास से जेसीबी लेकर पहुंची टीम, हटाए गए अवैध कब्जे सड़क किनारे व नाले के ऊपर बनी दुकानें, लोहे के खोखे-काउंटर ध्वस्त, सामान जब्त。 कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह समेत पुलिस फोर्स रही मौजूद, कुछ के काटे चालान。 नगर पालिका की सख्त चेतावनी - दोबारा अतिक्रमण किया तो होगी कानूनी कार्रवाई।0
0
Report
गर्मियों में देसी जुगाड़: पंखे को बनाएं कूलर, वायरल हुआ नया नुस्खा
Noida, Uttar Pradesh:गर्मी का कहर अब बर्दाश्त से बाहर होता जा रहा है...तापमान ऐसा कि पंखे की हवा भी लू जैसी लगने लगी है.. ऐसे में जहां बात 'देसी जुगाड़' की आती है...वहां भारतीय कभी पीछे नहीं रहते...अब इन जनाब को ही देख लीजिए, जिन्होंने पंखे को ही कूलर में तब्दील कर दिया...जो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है...और नेटिजंस इसे खासा पसंद भी कर रहे हैं 'आवश्यकता ही आविष्कार की जननी' जुगाड़ से पंखे को ही बना दिया 'कूलर'0
0
Report
Advertisement
पुंछ के जॉगर पार्क में जिंदा 25एमएम शेल मिलने से इलाके में दहशत
Chikri Ban, पुंछ शहर के जॉगर पार्क में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब वहां एक जिंदा पाकिस्तानी शेल मिलने की सूचना सामने आई। सुबह सैर करने पहुंचे एक स्थानीय निवासी की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शेल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया। पुंछ शहर में शेर-ए-कश्मीर पुल के पास स्थित जॉगर पार्क में आज सुबह एक जिंदा 25 एमएम शेल मिलने से लोगों में दहशत फैल गई। यह पार्क शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में से एक है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग सुबह-शाम सैर और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं। जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी शहराज हुसैन शाह रोज की तरह सुबह सैर के लिए जॉगर पार्क पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। करीब जाकर देखने पर उन्हें शक हुआ कि यह कोई जिंदा शेल हो सकता है। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए शहराज हुसैन शाह ने तुरंत लोगों को उस वस्तु से दूर रहने की सलाह दी और बिना देर किए पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया। इसके बाद पुलिस ने शेल को सावधानीपूर्वक सार्वजनिक स्थान से हटाकर शेर-ए-कश्मीर पुल के नीचे नाले के पास एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा सके। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह शेल हाल ही में हुए ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान पाकिस्तान द्वारा पुंछ शहर पर की गई भारी गोलाबारी का हिस्सा हो सकता है, जो उस समय फटा नहीं और जमीन में पड़ा रह गया। सलाम टीवी से बातचीत करते हुए शहराज हुसैन शाह ने बताया कि वे सीमावर्ती क्षेत्र के निवासी हैं और उन्हें बिना फटे गोले तथा शेलों की पहचान का अनुभव है। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्रों में इस तरह के शेल समय-समय पर मिलते रहते हैं, जिन्हें बाद में भारतीय सेना और पुलिस द्वारा सुरक्षित तरीके से नष्ट किया जाता है। उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारी समझते हुए उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सका। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने पर उसे छूने के बजाय तुरंत प्रशासन या पुलिस को सूचित करें।0
0
Report
करोड़ों रुपए की जमीन हड़पने के लिए बुजुर्ज की हत्या: SP ने 5 टीमों से जांच शुरू
Mainpuri, Uttar Pradesh:करोड़ो रुपए की जमीं हड़पने के लिए की गई थी बुजुर्ग की हत्या घटना के खुलासा करने के लिए SP ने पाँच टीमों का किया था गठन एसओजी और कुरावली पुलिस ने तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार पकड़े गए आरोपियों के पास से कार, सरिया और मृतक का आधार कार्ड बरामद पुलिस ने आरोपी अरुण, रविंद्र सोलंकी और ऋषिबाबू को किया गिरफ्तार हत्या में शामिल दो अन्य आरोपियो की तलाश कर रही पुलिस मृतक वारिश अली की पुत्री ने नामज़दों पर दर्ज कराया था मुकदमा सीसीटीवी सीडीआर से घटना के मास्टर माइंड अरुण की निशान देही पर हुआ खुलासा मृतक की करोड़ो रुपए की बेशक़ीमती जमीन को 35 लाख में कराया था बैनामा मृतक से धोखाधड़ी कर 30/60 फुट के बैनामा की जगह 12.5 बीघा जमीन कराई थी अपने नाम थाना कुरावली क्षेत्र के फ़तेजंगपुर के पास की घटना0
0
Report
उन्नाव पुलिस का बड़ा खुलासा: ट्रक चालक को घायल कर 77 फ्रिज और 40 एसी लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। जनपद उन्नाव पुलिस ने ट्रक चालक को घायल कर लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान की लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। एसओजी, सर्विलांस और थाना अजगैन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि लूट में शामिल चार अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया गया। पुलिस ने लूटा गया अधिकांश माल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 25 मई की रात कानपुर जा रहे एक ट्रक चालक को घायल कर बदमाश ट्रक समेत माल लूट ले गए थे। मामले में थाना अजगैन में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसएसपी उन्नाव के निर्देशन में गठित टीमों ने जीपीएस, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से गिरोह तक पहुंच बनाई। जांच में सामने आया कि बदमाश ट्रक को कुशीनगर ले गए, जहां माल को ठिकाने लगाने की तैयारी थी। पुलिस ने छापेमारी कर 77 फ्रिज मे से 47 फ्रिज और सभी 40 एसी बरामद कर लिए गए, जबकि कुछ सामान पहले ही बेचा जा चुका था। मुठभेड़ में गिरफ्तार मुख्य आरोपी छोट्टन चौधरी निवासी मोतिहारी (बिहार) के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों विकास, राजू उर्फ बलराम सिंह, अभिनाश सिंह और विवेक मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया है। बरामदगी में एक कंटेनर ट्रक, 40 स्प्लिट एसी, 47 फ्रिज और अवैध असलहा शामिल है। पुलिस के अनुसार बरामद सामान की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। इस सफल कार्रवाई पर पहले घोषित 25 हजार रुपये के पुरस्कार को बढ़ाकर अधिकारियों द्वारा 1 लाख रुपये कर दिया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि तकनीकी साक्ष्यों और लगातार निगरानी के जरिए इस संगठित गिरोह का खुलासा संभव हो सका0
0
Report
Advertisement
करनाल की बारिश ने गर्मी को किया दूर, बच्चों ने बारिश का जमकर किया आनंद
Karnal, Haryana:करनाल में मौसम में बदलाव एकदम से बारिश हुई शुरू लोगों को गर्मी से मिले राहत बच्चों ने जमकर बारिश का लिया मजा0
0
Report
चारधाम यात्रा चरम पर: बद्रीनाथ में श्रद्धालु 35 हजार प्रतिदिन, जोशीमठ में ट्रैफिक जाम
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली: स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियाँ शुरू होते ही पहाड़ों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। चारधाम यात्रा अपने चरम पर है और बद्रीनाथ धाम में प्रतिदिन 35 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। अब तक करीब 7 लाख श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, जोशीमठ से लेकर विष्णुप्रयाग तक लंबा जाम लगा हुआ है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर आप इस वीकेंड पहाड़ों की सैर का प्लान बना रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। जोशीमठ के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं और गाड़ियां रेंग-रेंगकर आगे बढ़ रही हैं। भारी ट्रैफिक जाम आपके 3 दिन के ट्रिप को 6 दिन तक बढ़ा सकता है। यात्रा पर निकलने से पहले सोच-समझकर प्लान करें और कोशिश करें कि सोमवार से शुक्रवार के बीच ही यात्रा करें।0
0
Report
रामगढ़ बांध में पानी पहुंचने की उम्मीद, जून से 2300 करोड़ ERCP प्रोजेक्ट शुरू
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-125 साल पुराने रामगढ़ बांध में एक बार फिर से पानी की आस जगी है. ERCP के जरिए रामगढ़ बांध में पानी लाने का काम अगले महीने से शुरू होगा. सबसे खास बात ये है कि इसी भजनलाल सरकार में रामगढ़ प्रोजेक्ट का काम पूरा होगा. यानि डेढ़ साल में रामगढ़ में पीने का पानी आ जाएगा.. डेढ़ साल में पूरा होगा काम- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट यानि रामजल सेतु की नींव रखी तो पूरे पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर बदलने की आस जगी. राज्य में भजनलाल सरकार ने अब ये उम्मीद और मजबूत कर दी है. 24 साल से सूखे रामगढ़ बांध की अब तस्वीर और तकदीर बदलने जा रही है क्योंकि ERCP के जरिए रामगढ़ बांध में पीने का पानी आ पाएगा. अगले महीने यानी जून से रामगढ़ बांध प्रोजेक्ट का काम शुरू होगा. ईसरदा बांध से 115 किमी.की दूरी तय की होगी, रामगढ़ प्रोजेक्ट में 2300 करोड़ की लागत लगेगी. जिसमें कई गांवों की 25 लाख आबादी राहत मिलेगी. जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने जी मीडिया से बातचीत में कहा कि इसी सरकार में रामगढ़ बांध से पीने का पानी पहुंचेगा क्योंकि इस प्रोजेक्ट का काम डेढ़ साल में ही पूरा हो जाएगा. एक नजर में रामगढ़ बांध- जयपुर के महाराजा माधो सिंह द्वितीय ने 1897 में रामगढ़ बांध का निर्माण शुरू करवाया था,जो 1903 में बनकर तैयार हुआ. जयपुर के महाराज माधोसिंह ने 125 साल पहले इस बांध का निर्माण इसलिए करवाया था ताकि जयपुर की प्रजा भरपूर पानी पी सके. उस वक्त केवल चारदीवारी तक ही जयपुर सीमित था,इसलिए आबादी के हिसाब से भी रामगढ़ बांध बनने के बाद पानी की कोई कमी नहीं हुआ करती थी. इस बांध से जयपुर को पानी की सप्लाई 1931 में शुरू हुई. देखते ही देखते पर्यटन स्थल बन गया, जिसके बाद 1982 में एशियाई खेलों में नौकायन प्रतियोगिता इस बांध में हुई थी. ऐसी भरेगी जयपुर की पुरानी लाइफ लाइन- ईसरदा से रामगढ़ बांध तक फीडर का निर्माण होगा. रामगढ़ बांध से 55 एमसीएम जल अपवर्तित किया जाएगा. करीब 115 किलोमीटर का सफर तय कर पानी रामगढ़ बांध पहुंचेगा. दो हिस्सों में नहर और तीन हिस्सों में पाइपलाइन से पानी पहुंचाया जाएगा. करीब 40 किलोमीटर की नहर और 76 किमी की पाइपलाइन बिछाई जाएगी. ईसरदा, डील नदी और ढूंढ और द्रव्यवती नदी पर पंप हाउस बनेगा. भूमि अधिग्रहण सहित करीब 2200 करोड़ रुपए लागत आएगी. जयपुर जिले के आंधी, जमवारामगढ़, आमेर, जालसू, गोविंदगढ़, विराटनगर, पावटा और कोटपूतली ब्लाक को पानी पहुंच पाएगा.0
0
Report
Advertisement
लहेरियासराय में पुलिस की कार्रवाई: प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप और 25 लाख नकद बरामद
Darbhanga, Bihar:लहेरियासराय में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित कफ सिरप और 25 लाख कैश बरामद . लहेरियासराय से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने नाका नंबर छह इलाके में छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया।गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान गौरी शंकर चौधरी के रूप में हुई है。 छापेमारी के दौरान पुलिस ने 45 बोतल प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप और करीब 24 लाख 97 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। नोटों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि गिनती के लिए मशीन मंगानी पड़ी。 बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से अवैध दवा कारोबार में शामिल था और दुकान की आड़ में यह धंधा चला रहा था।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है。0
0
Report
दूदू की सड़क निर्माण घोटाला: 3.40 किलोमीटर का ठेका अधूरा, 88 लाख लागत
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) दूदू 88 लाख रुपए की सड़क में गड़बड़झाला, सड़क निर्माण अधूरा, ठेकेदार ने सड़क पूर्ण होने का लगाया बोर्ड। ग्रामीणों में रोष, सड़क पर डामर का नहीं है नामोनिशान, बोर्ड पर लिखा सड़क का निर्माण पूर्ण होना दर्शाया। दूदू उपखंड के साखून से श्योपुरा की सड़क के निर्माण से जुड़ा हुआ है मामला। करीब 88 लाख रुपए की लागत से 3.40 किलोमीटर सड़क निर्माण में अनियमितता का मामला आया सामने। मुख्यमंत्री सड़क योजना-2025-26 के तहत मिसिंग लिंक-नॉन-पेचेबल योजना में स्वीकृत सड़क को छोड़ा अधूरा। दूदू के सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों की अनदेखी से जुड़ा है मामला, अधिकारियों की मॉनिटरिंग पर उठ रहे हैं सवाल。0
0
Report
जलगांव: शिवसेना ठाकरे गट के शरद तायडे महा विकास आघाडी उम्मीदवार
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव विधानसभा परिषद निवडणुकीत जळगावची जागा महाविकास आघाडीमध्ये शिवसेना ठाकरे गटाच्या वाट्याला.. महाविकास आघाडीत शिवसेना ठाकरे गटाकडून महानगरप्रमुख शरद तायडे यांना उमेदवारी जाहीर करण्यात आली असून त्यांना ए बी फॉर्म देखील देण्यात आला आहे sत्ताधाऱ्यांचे कुठलेही आव्हान नसून अनेक आमच्या संपर्कात असून निवडणुकीत आम्ही दाखवून देऊ, असे जिल्हा प्रमुखांनी म्हटलं आहे. sत्ताधाऱ्यांनी भाजपने शिवसेना शिंदे गटाचे देखील अनेक नगरसेवक आमच्या संपर्कात असून जळगावची निवडणूक संपूर्ण महाराष्ट्रात पाहण्यासारखी राहील असे जिल्हाप्रमुखांनी म्हटलं आहे. पक्षाने तसेच महाआघाडीने माझ्यावर विश्वास दाखवला त्याबद्दल मी सर्वांचे आभार मानतो, कुठलाही आव्हान नाही, सत्ताधाऱ्यांना टक्कर देऊ अशी प्रतिक्रिया उमेदवार शरद तायडे यांनी बोलताना व्यक्त केले आहेत. कुणी काहीही म्हणत असलं तरी शेवटपर्यंत निवडणुकीतून माघार घेतली जाणार नाही, निवडणूक चूर होईल असे भूमिका जिल्हाप्रमुख कुलभूषण पाटील यांनी स्पष्ट केले होते. बायट_ कुलभूषण पाटील, जिल्हाप्रमुख शिवसेना ठाकरे(लाल कलर टिळा लावलेले) बाईट _शरद तायडे, उमेदवार, महाविकास आघाडी.0
0
Report
Advertisement
भारत श्रेष्ठ भारत के युवा संगम 6 का IIT पटना में समापन दीपक प्रकाश
Danapur, Bihar:पटना: बिहटा स्थित IIT पटना में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत युवा संगम 6 का शनिवार को समापन कर दिया गया। समापन के मौके पर बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, IIT पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह, पटना सिटी स्थित गुरु गोविंद सिंह गुरुद्वारा के प्रबंधन कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट श्री गुरविंदर सिंह के अलावा भारत सरकार के शिक्षा विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे। वही समापन के मौके पर बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का IIT पटना के निदेशक ने उनका स्वागत किया। मंत्री बनने के बाद वह पहली बार IIT पटना पहुंचे थे। समापन के मौके पर मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि भारत सरकार की शिक्षा विभाग के तरफ से चल रहे एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत युवा संगम से एक अच्छा कार्यक्रम रहा इस कार्यक्रम के जरिए दूसरे राज्य से आए IIT के बच्चों को अपने बिहार के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया तथा बिहार के इतिहास के बारे में जानकारी दी गई इसके अलावा बिहार की संस्कृति के बारे में भी उन्हें बताया गया। जानकारी मिली कि इस साल युवा संगम 6 में पंजाब के IIT के बच्चे बिहार आए थे और खासतौर पर सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह का गुरुद्वारा भी पटना में है वह भी उन्हें घुमाया गया और उनके बारे में बताया गया यह अच्छा कार्यक्रम रहा ऐसा ही कार्यक्रम हर साल होना चाहिए। इधर पंजाब से आए IIT रोपड़ के बच्चों ने कहा कि जो बिहार के बारे में हमने सुना था उसे अलग है और बिहार आके बहुत अच्छा लगा है बिहार के संस्कृति के बारे में जाने का मौका मिला और बिहार के इतिहास के बारे में जाना जो हम लोगों को बहुत अच्छा लगा।0
0
Report
राजस्थान में MSP पर गेहूं खरीद: चौथे दिन उग्र महापड़ाव, रेलवे ट्रैक जाम
Noida, Uttar Pradesh:पीलीबंगा हनुमानगढ़ प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक को जाम किया. पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद समझाइश का प्रयास। राजस्थान में न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर गेहूं खरीद को लेकर मचा घमासान अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। संयुक्त किसान, व्यापारी और मजदूर मोर्चा का धरना आज चौथे दिन उग्र आंदोलन में बदल गया। अपनी मांगों को लेकर गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने उपखंड कार्यालय के सामने महापड़ाव डाल दिया है और रेलवे ट्रैक को पूरी तरह जाम कर दिया है। इधर रेलवे ट्रैक जाम होने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। आंदोलनकारियों को समझाने और ट्रैक खाली कराने की कोशिशें लगातार जारी हैं। लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हैं। उनका साफ कहना है कि जब तक उनकी तीनों मांगों पर लिखित समझौता और ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह महापड़ाव और चक्काजाम खत्म नहीं होगा। रिपोर्ट लालबहादुर भाखर0
0
Report
बांसवाड़ा के बतलिया गांव में चार वर्षीय बच्ची गर्म पानी से झुलसी, अस्पताल में भर्ती
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले के आबापुरा थाना क्षेत्र के बतलिया गांव में एक दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी के अनुसार रोनिका पुत्री अनिल घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह गर्म पानी के बर्तन के करीब पहुंच गई। खेलते-खेलते बच्ची ने गर्म पानी में हाथ डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। गर्म पानी के संपर्क में आने से उसके हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर भी जलन और चोटें आईं। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल संभाला। हालत को देखते हुए परिजन उसे तुरंत बांसवाड़ा के महात्मा गांधी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बर्न वार्ड में भर्ती कर लिया। फिलहाल रोनिका का उपचार जारी है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।0
0
Report
Advertisement
