261403
Saraiya: सामुदायिक शौचालय में लगा ताला, जिम्मेदार अधिकारी मौन
Dahelara, Uttar Pradesh:गोंदलामऊ विकासखंड की ग्राम पंचायत सरैया में सामुदायिक शौचालय निर्माण के बाद भी बंद पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय का ताला कभी खोला ही नहीं गया जिससे वे खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। सूत्रों के अनुसार, शौचालय के अंदर की सीटें टूटी हुई हैं, और इसका संचालन केवल कागजों पर दिखाया जा रहा है। शौचालय के आसपास भारी गंदगी का अंबार लगा है जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और शौचालय को सही तरीके से चालू कराने की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शादी के नाम पर 1.91 लाख की ठगी: दुल्हन लेकर भागे, तीन आरोपी गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:शादी के नाम पर 1.91 लाख ठगे, कोर्ट से 2 किमी पहले दुल्हन को लेकर भागे, लूटेरी दुल्हन समेत 3 आरोपी गिरफ्तार. डूंगरपुर जिले के सदर थाना पुलिस ने शादी के नाम पर गुजरात के युवक से 1.91 लाख रुपए ऐंठने के मामले में लुटेरी दुल्हन, दलाल समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने शादी करवाने के नाम पर कोर्ट ले जाते समय रास्ते में ही दुल्हन को भगा ले गए थे। आरोपियों ने इसके लिए 1.91 लाख रुपए की ठगी भी की थी। सदार थानाधिकारी संगीता बंजारा ने बताया कि गुजरात के गांधीनगर जिले के डभोडा थाना क्षेत्र निवासी 36 वर्षीय पिजेश पटेल ने 4 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि शादी के लिए उसकी मुलाकात कमलेश नाम के व्यक्ति से हुई थी, जो शादी करवाने का काम करता था। कमलेश ने उसे पीनल का फोटो दिखाया। इसके बाद पिजेश 26 अगस्त को परिवार के साथ डूंगरपुर आया। मोतली मोड़ पर कमलेश और अमित बाइक से उन्हें लेने पहुंचे और टाड़ी ओबरी गांव में फूला नाम के व्यक्ति के घर ले गए। यहां पीनल, उसकी बहन, मां, भाई अमित, पिता और दलाल कमलेश से मुलाकात कराई गई। बातचीत के बाद शादी की तारीख 31 अगस्त तय हुई। आरोपियों ने शादी के लिए 2 लाख रुपए मांगे, लेकिन बातचीत के बाद 1.91 लाख रुपए में सौदा तय हुआ। 31 अगस्त को पिजेश परिवार के साथ टाड़ी ओबरी पहुंचा। यहां उसने पीनल, उसके भाई अमित और दलाल कमलेश को 1.91 लाख रुपए नकद दिए। रकम लेने के बाद आरोपियों ने कहा कि पीनल और उसकी बहन यमुना को अपनी गाड़ी में बैठाकर डूंगरपुर कोर्ट ले जाओ। वे बाइक से पीछे आएंगे और कोर्ट में दोनों की शादी करवा देंगे। पिजेश दोनों युवतियों को गाड़ी में बैठाकर कोर्ट के लिए रवाना हुआ। कोर्ट से करीब 2 किमी पहले सदर थाना क्षेत्र के रास्ते में बिना नंबर की बोलेरो आकर रुकी। उसमें से एक व्यक्ति लट्ठ लेकर उतरा और गाड़ी का दरवाजा खोलकर पिजेश को धमकाने लगा। इसी दौरान पीनल और यमुना गाड़ी से उतरकर बोलेरो में बैठ गईं। बोलेरो वहां से रवाना हो गई। पिजेश ने कमलेश से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह मौके पर नहीं आया। बाद में उसका मोबाइल भी बंद हो गया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को रिपोर्ट देकर करीब 1.91 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की वही पुलिस ने अमित बामणा, लालशंकर डामोर और पीनल घाटिया को डिटेन कर पूछताछ की। तीनों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। बाइट - गिरिराज सिंह एएसआई सदर थाना0
0
Report
अमरौहा के गजरौला में स्वर्ण समाज का यूजीसी विरोध प्रदर्शन; बाल मुंडवाकर चेतावनी दी
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर यूजीसी के विरोध में अमरोहा जनपद के गजरौला कस्बे में स्वर्ण समाज का प्रदर्शन, शक्श ने मुंडवाए बाल, सरकार को दी चेतावनी अमरोहा जनपद के गजरौला कस्बे में यूजीसी के विरोध और कथित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर स्वर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान समाज के एक व्यक्ति ने विरोध स्वरूप अपने बाल मुंडवाकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए और संबंधित कानून को वापस लिया जाए। प्रदर्शन के दौरान सरकार को चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया और कथित काला कानून वापस नहीं लिया गया तो आने वाले समय में सरकार को इसका नुकसान भुगतना पड़ सकता है। प्रदर्शन के दौरान स्वर्ण समाज के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और सरकार से तत्काल इस मामले में कदम उठाने की मांग की।0
0
Report
मुजफ्फरपुर में शराब लदी लग्जरी कार दुर्घटना, दो कारोबारी गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में शराब लदी लग्जरी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. उत्पाद विभाग की टीम ने कार को जप्त करते हुए चालक और कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया, जो यूपी से शराब की खेप मुजफ्फरपुर ला रहा था. एएसआई नीरज कुमार के नेतृत्व में मुजफ्फरपुर छपरा मार्ग करजा थाना क्षेत्र मड़वन के समीप गस्त के दौरान शराब कारोबारियो पर निगरानी थी. छपरा से आ रही कार टीम को देखते ही उसका चालक भागने लगा और सड़क के डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटना ग्रस्त हो गया. मौके पर गाड़ी की तलाशी में भारी मात्रा शराब की कार्टून बरामद हुए. गिरफ्तार आरोपियों में अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर निवासी धीरज कुमार और रवि कुमार बताए जाते हैं. उनसे पूछताछ में पता चला कि शराब की खेप यूपी में लोड कर मुजफ्फरपुर लाई जा रही थी. थाना प्रभारी प्रकाश कुमार राम ने बताया कि एक कार जप्त कर भारी मात्रा में शराब की कार्टून बरामद की गई है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.0
0
Report
Advertisement
वाराणसी BHU में 85 वर्षीय कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. टी.के. लहरी के साथ मारपीट
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में BHU के 85 वर्षीय विख्यात कार्डियोलॉजिस्ट पद्मश्री डॉ. टी.के. लहरी के साथ मारपीट का कथित मामला सामने आया। आरोप लगाया गया कि सर सुंदरलाल अस्पताल में एक डॉक्टर ने प्रो. लहरी के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया। रिपोर्टों के मुताबिक प्रो. लहरी के चेहरे पर चोट के निशान और आंखें लाल पाई गईं। बीएचयू प्रशासन ने मारपीट और दुर्व्यवहार की सभी खबरों को पूरी तरह से तथ्यहीन और गलत बताया। बीएचयू के कुलपति, आईएमएस निदेशक और चिकित्सा अधीक्षक को कथित दुर्व्यवहार के संबंध में ईमेल प्राप्त हुआ था। ईमेल मिलते ही आईएमएस निदेशक और चिकित्सा अधीक्षक तुरंत वार्ड पहुंचे और डॉ. लहरी से मिलकर हाल-चाल जाना। चिकित्सा अधीक्षक के आदेश पर 3 सितंबर को 7 अलग-अलग विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गठित की गई। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार डॉ. लहरी हृदय रोग और टीबी जैसी कई शारीरिक बीमारियों से पीड़ित हैं। उम्र जनित कारणों से प्रो. लहरी सिनाइल डिमेंशिया और व्यवहार परिवर्तन जैसी मानसिक समस्याओं से ग्रसित हैं। मानसिक बीमारी के चलते डॉ. लहरी अक्सर अपने इलाज, नित्यकर्म और साफ-सफाई में आनाकानी करते हैं। छाती में समस्या के कारण प्रो. लहरी 27 जनवरी, 2026 से अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका निरंतर इलाज चल रहा है। बीएचयू प्रशासन ने परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन देखभाल के लिए अभी तक परिवार का कोई सदस्य नहीं आया। BHU प्रशासन के मुताबिक प्रो. लहरी बीएचयू के सम्मानित शिक्षक हैं और अस्पताल का मेडिकल स्टाफ व कर्मचारी लगातार उनका पूरा ध्यान रख रहे हैं। कुलपति और आईएमएस निदेशक की देखरेख में प्रो. लहरी को विशेष चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है। बीएचयू प्रशासन ने स्थिति की स्पष्टता और प्रो. लहरी के कुशलक्षेम की जानकारी देने के लिए वीडियो भी जारी किया।0
0
Report
आगरा के एत्मादपुर एक्सप्रेसवे पर स्वर्ण समाज का धरना जारी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग एत्मादपुर के रामी गढ़ी एक्सप्रेसवे पर स्वर्ण समाज का धरना कुबेरपुर कट के पास सैकड़ों लोग धरने में हुए शामिल एमएस ठाकुर की अध्यक्षता में चल रहा है धरना प्रदर्शन एमएस ठाकुर और अंशुमन ठाकुर ने रखीं समाज की प्रमुख मांगें शाम 5 बजे तक धरना जारी रखने का ऐलान आगरा डीएम और पुलिस कमिश्नर से मौके पर पहुंचने की मांग अधिकारियों से ज्ञापन लेकर केंद्र सरकार से वार्ता कराने की मांग, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए स्थान देने की भी उठी मांग यूजीसी के फैसले को रोल बैक करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल और एलआईयू की टीम मौके पर तैनात बाइट एसएस ठाकुर/प्रदर्शनकारी0
0
Report
दिल्ली सत्य निकेतन भवन गिरने पर केशव प्रसाद मौर्य ने जांच की पुष्टि
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: दिल्ली में सत्य निकेतन बिल्डिंग गिरने पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "दिल्ली सरकार पूरे मामले की जांच कर रही है।"0
0
Report
Advertisement
जालौन में युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस से ससुराल पक्ष को परेशान न करने की अपील
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन में युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस से ससुराल पक्ष को परेशान न करने की अपील जालौन सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती अपना नाम नेहा कुशवाहा बताते हुए खुद को जनपद जालौन के ग्राम क्योलारी की रहने वाली बता रही है। युवती ने वीडियो में अपने पिता का नाम मंगल कुशवाहा बताया है। वीडियो में युवती ने बताया कि उसके पति का नाम राज कुशवाहा है और उसके ससुर का नाम मथुरा प्रसाद है। युवती के मुताबिक, उसके पति का परिवार जालौन तहसील क्षेत्र के सुढार सालबाद का रहने वाला है। युवती ने वीडियो के माध्यम से पुलिस से अपील करते हुए कहा कि उसके पति के घरवालों को परेशान न किया जाए। युवती की यह अपील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वायरल वीडियो में युवती द्वारा कही गई बातों और पूरे मामले की परिस्थितियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।0
0
Report
जालौन के कालपी मे नाले मे डूबने से युवक की मौत का मामला आया सामने
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन के कालपी मे नाले मे डूबने से युवक की मौत का मामला आया सामने कालपी कोतवाली क्षेत्र के तिगड़ेश्वर मंदिर के पास का है जहां एक युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था जहां दोस्तों के मना करने के बावजूद भी युवक पानी में नहाने के लिए कूद गया जिसके बाद युवक पानी मे डूबने लगा।साथ मे नहाने गए दोस्तों ने बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन डूबने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत्यु कर दिया। वहीं पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।0
0
Report
पुलिस ऑफिस में तैनात दीवान ने पत्नी की हत्या, हिमांशु श्रीवास्तव हिरासत में
Noida, Uttar Pradesh:पुलिस ऑफिस में तैनात दीवान ने पत्नी को उतारा मौत के घाट. 2011 बैच के दीवान ने आपसी विवाद में पत्नी रश्मि श्रीवास्तव की हत्या की. 2011 बैच के दीवान हिमांशु श्रीवास्तव को पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ. डालीगंज के पुलिस ऑफिस जन सूचना प्रकोष्ठ में तैनात हैं दीवान हिमांशु श्रीवास्तव. महानगर थाना क्षेत्र स्थित पेपरमील कॉलोनी में हुई हत्या की वारदात.0
0
Report
Advertisement
गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह में व्यापक भागीदारी, रोजगार घोटालों पर मुख्यमंत्री के बयानों
Chandigarh, Chandigarh:संत कबीर कुटीर में आयोजित हुआ गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह पंजाब व हरियाणा से गोस्वामी समाज ने बड़ी संख्या में की शिरकत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे गोस्वामी तुलसीदास की परिकल्पनाओं को साकार गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस के माध्यम से समाज को मर्यादा, सेवा और त्याग का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी और कांग्रेस केवल घोषणाएं करती हैं, हम संकल्प पूरे करते हैं- मुख्यमंत्री पंजाब में हो रही भर्तियों में गड़बड़ियां, हरियाणा में बिना खर्ची-बिना पर्ची मिल रहीं सरकारी नौकरियां: मुख्यमंत्री पंजाब में उद्योग पलायन करने की स्थिति में- मुख्यमंत्री हिसार के चंदननगर में गोस्वामी धर्मशाला के लिए 31 लाख रुपये देने सहित गोस्वामी समाज की सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने की घोषणा की0
0
Report
इनेलो के कार्यकर्ता सम्मेलन में अभय चौटाला ने भाजपा-कांग्रेस पर निशाना
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के INLD कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। अभय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश में महंगाई और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। साथ ही उन्होंने पेंशन और विकास कार्यों का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला और ताऊ देवीलाल की नीतियों को याद किया। अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में INLD को मजबूत करने और प्रदेश में पार्टी की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने की बात कहते हुए अभय चौटाला को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन की जिम्मेदारी INLD के जिला अध्यक्ष रूपचंद लांबा ने संभाली। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने रूपचंद लांबा की मेहनत की सराहना की। रूपचंद लांबा ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सम्मेलन के दौरान अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा का चांदी के मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के लिए अपनी ओर से सहयोग राशि भी भेंट की। INLD नेताओं ने कार्यकर्ताओं से 27 सितंबर को नूंह में होने वाले ताऊ देवीलाल सम्मान दिवस समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया.0
0
Report
गोकुळ अष्टमी पर विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर सोने के आभूषणों से जगमगा उठा
Pandharpur, Maharashtra:गोकुळ अष्टमी उत्सवानिमित्त श्री विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिरात श्री विठ्ठलास आकर्षक व पारंपरिक सुवर्ण अलंकारांनी अलंकृत करण्यात आले. पारंपरिक अलंकारांनी सजलेले श्री विठ्ठलाचे विलोभनीय रूप पाहण्यासाठी तसेच दर्शनासाठी मंदिरात भाविकांची मोठ्या प्रमाणात गर्दी होत आहे. गोकुळ अष्टमीच्या पावन पर्वानिमित्त श्री विठ्ठलाचे हे मनोहारी रूप भाविकांना आवडत आहे0
0
Report
Advertisement
आमने-सामने बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, बेटी समेत दो घायल
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh: आमने-सामने बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, बेटी समेत दो घायल कौशांबी ज़िले में आमने-Sामने दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी और दूसरी बाइक का सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब युवक अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ ससुराल जा रहा था। पिपरी थाना क्षेत्र के औधन गांव निवासी अल्ताब अहमद अपनी पत्नी और बेटियों के साथ प्रयागराज के सरंगापुर स्थित ससुराल जा रहे थे। सेहुणा गांव के बेला देवी स्कूल के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अल्ताब अहमद और उनकी बेटी हनिया गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को चायल सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अल्ताब अहमद को मृत घोषित कर दिया।वहीं दूसरी बाइक पर सवार शेरगढ़ निवासी अप्पू पंडित भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
गोरक्षनाथ घाट गुंबद गिरने पर सुरक्षा-गुणवत्ता पर सवाल, रविकिशन का पुराना बयान वायरल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के राजघाट स्थित गुरु गोरक्षनाथ घाट का गुंबद आज वज्रपात के बाद गिर गया। हादसे में एक अधिवक्ता की मौत की खबर है जबकि एक अन्य अधिवक्ता गम्भीर रूप से घायल बताए गए हैं। लेकिन इस हादसे के बाद सांसद और अभिनेता रविकिशन का करीब पांच साल पुराना बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दरअसल, इसी घाट के उद्घाटन कार्यक्रम में रविकिशन ने मंच से कहा था— 'फूंकाई में टाइम ना लगी... डायरेक्ट स्वर्ग जइबा।' अब गुंबद गिरने के बाद उनका यही बयान सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि गुरु गोरक्षनाथ घाट का निर्माण सिंचाई विभाग ने करीब पांच साल पहले कराया था। 16 फरवरी 2021 को इसका लोकार्पण हुआ था। निर्माण के समय से ही इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। खामियां दूर नहीं होने की वजह से नगर निगम ने आज तक दोनों घाटों का औपचारिक हैंडओवर नहीं लिया है। हालांकि जनहित को देखते हुए घाट की सफाई नगर निगम ही कराता है। राप्ती नदी के किनारे स्थित राजघाट कभी सिर्फ श्मशान स्थल के रूप में जाना जाता था। वर्ष 2019 में इसके सुंदरीकरण का प्रस्ताव तैयार हुआ और करीब 48 करोड़ 83 लाख 71 हजार रुपये की लागत से निर्माण कराया गया। राजघाट के श्मशान स्थल की तरफ करीब 27 करोड़ 85 लाख 71 हजार रुपये की लागत से गुरु गोरक्षनाथ घाट का सुंदरीकरण कराया गया। लाल पत्थरों से चौड़ी सीढ़ियां बनाई गईं और लोगों के बैठने के लिए आकर्षक गुंबद तैयार किया गया। लेकिन अब इसी गुंबद के गिरने के बाद निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा था कि राप्ती घाट पर पहले का माहौल सभी जानते हैं। उन्होंने घाट के नए स्वरूप और आधुनिक सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा था कि यहां मृत्यु होने पर लोग सीधे स्वर्ग जाएंगे। इलेक्ट्रिक शवदाह गृह का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा था— 'फूंकाई में टाइम ना लगी... डायरेक्ट स्वर्ग जइबा।' अब हादसे के बाद करीब पांच साल पुराना यही बयान फिर सुर्खियों में है। फिलहाल सवाल सिर्फ गुंबद गिरने का नहीं है। सवाल यह भी है कि जिस निर्माण की गुणवत्ता को लेकर पहले से सवाल उठते रहे, उसका नगर निगम ने अब तक हैंडओवर क्यों नहीं लिया? और हादसे के बाद जिम्मेदारी किसकी तय होगी?0
0
Report
झांसी के तुलादान समारोह में 5 रुपये सिक्के बटोरने के दौरान भारी धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी में जनाधिकार पार्टी का एक कार्यक्रम उस समय चर्चा में आ गया जब तुलादान के बाद कार्यकर्ता 5 रुपए के सिक्के लूटने के लिए आपस में भिड़ गए। मैदान में कीचड़ था, फिर भी लोग सिक्के बटोरने के लिए टूट पड़े। कई कार्यकर्ता फिसलकर गिर गए। मंच से आयोजक लगातार माइक पर अपील करते रहे, भाइयों पंडाल में वापस आ जाइए, लेकिन कार्यकर्ताओं ने तब तक नहीं सुना जब तक मैदान से एक-एक सिक्का नहीं बटोर लिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वी/ओ.1- मामला झांसी के एक स्थानीय विवाह घर का है। जहां जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा दौरे पर पहुंची थीं। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंच पर फूल-मालाओं के साथ उन्हें तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष का तुलादान कार्यक्रम रखा गया था। तराजू के एक पलड़े पर शिवकन्या कुशवाहा बैठीं और दूसरे पलड़े पर 5-5 रुपए के सिक्के रखे गए। ये सिक्के बांटे जाने थे। लेकिन जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष तराजू से उतरीं। फिर क्या था, सिक्के बटोरने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ लग गई। बारिश के कारण मैदान में कीचड़ भरा था, लेकिन सिक्के पाने की लालच में किसी ने परवाह नहीं की। लोग एक-दूसरे को धक्का देकर, जमीन पर लेटकर सिक्के बीनने लगे। कई कार्यकर्ता फिसलकर कीचड़ में गिर गए, करीब 10 मिनट तक मैदान में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
