261001
सीतापुर में लड़की की अफवाह ने मचाया बवाल, आश्रम में भारी हंगामा!
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र के काल भैरव आश्रम में एक लड़की की अफवाह फैलने के बाद भारी संख्या में ग्रामीणों ने आश्रम को घेर लिया। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और देर रात तक हंगामा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने आश्रम में लड़की होने की झूठी अफवाह फैलाई थी, जिसके कारण यह घटना हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टोंक में नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव से पहले अर्चना के मतदान रोकने की आशंका घमासान
Tonk, Rajasthan:दूनी (टोंक)\nपालिका अध्यक्ष चुनाव से पहले सियासी घमासान, पार्षद अर्चना को मतदान से दूर रखने की आशंका ज्ञापन सौंपा\n\nटोंक के दूनी में नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव से पहले सियासी घमासान तेज हो गया है। वार्ड नंबर 14 की पार्षद अर्चना के परिजनों ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर को प्रार्थना पत्र देकर उन्हें और उनके समर्थक पार्षदों को कथित तौर पर मतदान से दूर रखे जाने की आशंका जताई है। मामले को लेकर कलेक्टर कार्यालय پر प्रदर्शन और नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनोद कुमार मीणा को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।\nपार्षद अर्चना की सास की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि 16 सितंबर को अर्चना नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने पुष्कर से दूनी आ रही थीं। इसी दौरान अजमेर जिले के सरवाड़ के पास पुलिस और बीजेपी के लोगों द्वारा उन्हें कथित तौर पर रोकने और दूनी नहीं आने देने का आरोप लगाया गया है।\nपरिजनों का दावा है कि नामांकन पत्र पर पहले से हस्ताक्षर होने के कारण प्रस्तावक के माध्यम से नामांकन जमा कराया गया। इसके बाद अर्चना और उनके समर्थक पार्षदों को वापस पुष्कर ले जाने का आरोप लगाया गया है।\nपरिजनों ने आशंका जताई है कि यदि पार्षदों को दूनी नहीं लाया गया तो 21 सितंबर को होने वाले नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में उन्हें मतदान से दूर रखा जा सकता है\nइसी मामले को लेकर प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनोद कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और पार्षदों को चुनाव प्रक्रिया में शामिल कराने की मांग की।\nअब पूरे मामले में प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई होती है और 21 सितंबर को होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्षदों की मौजूदगी किस तरह रहती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।0
0
Report
छतारी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव,डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची पुलिस
Teyor Bujurag, Uttar Pradesh:थाना छतारी क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम से अचानक लापता हुए एक 45 वर्षीय अधेड़ का शव शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर सड़क किनारे मिलने से समूचे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं दूसरी ओर घटनास्थल महज दो किलोमीटर दूर होने के बावजूद सूचना मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस की कार्यशैली को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के मुताबिक, छतारी निवासी अशोक (45 वर्ष) पुत्र देवेंद्र शुक्रवार शाम करीब 6 बजे परिजनों से किसी काम से बाहर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। जब देर रात तक अशोक वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में उनकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी तलाश करने के बावजूद रात भर उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। मृतक अशोक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें उनका 25 वर्षीय बेटा अभिषेक तथा तीन बेटियां रोशनी (26 वर्ष), तनु (24 वर्ष) और मनु (19 वर्ष) शामिल हैं। अचानक हुई इस दुखद घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शनिवार सुबह करीब 6 बजे जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए, तो उन्होंने अशोक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। घटना की जानकारी तुरंत आग की तरह फैल गई और परिजनों सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना छतारी पुलिस को दी। ताज्जुब की बात यह रही कि घटनास्थल थाना छतारी से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था, फिर भी पुलिस को मौके पर पहुंचने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लग गया। पुलिस की इस ढुलमुल कार्यशैली और लापरवाही से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस ने शुरू की जांच मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है। इस मामले में सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
सफियासराय में छेड़खानी के विरोध पर किशोर की गोली लगकर हत्या
Munger, Bihar:प्रशांत कुमार मुंगेर छेड़खानी का विरोध करना भाई को पड़ा भारी, घर से बुलाकर किशोर की गोली मारकर हत्या। सफियासराय में 16 वर्षीय छात्र को सिर में मारी गोली, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत दो किशोर दोस्त पर हत्या का आरोप, पुलिस गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी। मुंगेर: सफियासराय थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक 16 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की बहन के साथ कथित छेड़खानी का विरोध करने को लेकर यह घटना हुई। परिजनों का आरोप है कि पूर्व के विवाद को लेकर दो किशोरों ने इशांत कुमार को फोन कर घर से बाहर बुलाया और घर के पीछे ले जाकर उसके सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल इशांत को परिजन आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपित फरार हो गए।मृतक की पहचान सफियासराय थाना क्षेत्र के सफियासराय गली नंबर एक निवासी चंदन कुमार चंदन के 16 वर्षीय पुत्र इशांत कुमार के रूप में हुई है। इशांत टाउन स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था। वारदात सफियासराय थाना से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक मार्बल दुकान के समीप हुई। फोन कर घर से बुलाया, फिर सिर में मारी गोली यहां मिली जानकारी के अनुसार इशांत शनिवार को स्कूल से लौटने के बाद घर में खाना खा रहा था। इसी दौरान उसके दोस्तों का फोन आया। फोन आने के बाद वह घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद परिवार के लोगों को गोली लगने की जानकारी मिली। बहन से छेड़खानी के विरोध में चल रहा था विवाद मृतक के पिता चंदन कुमार ने बताया कि करीब दो-तीन माह पूर्व उनकी बेटी और पुत्र इशांत ट्यूशन पढ़ने जाते थे। इसी दौरान संजय यादव के पुत्र निरंजन कुमार और खन्ना यादव के पुत्र आयुष कमल पर उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा था। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों ने दोनों आरोपितों के घर जाकर समझाया था। उस समय मामला शांत हो गया था।पिता के अनुसार, पिछले तीन-चार दिनों से दोनों युवक इशांत के साथ मारपीट करने के लिए उसे तलाश रहे थे। शनिवार को दोनों ने उसे घर से बुलाया और गोली मार दी। उन्होंने बताया कि मामला बच्चों से जुड़ा होने के कारण परिवार ने पूर्व में पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी थी। इंस्ट्राग्राम चैट से खुलेगा राज बहन दिव्या ने बताया की दोस्त ने बुलाकर गोली इशांत को गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया की कुछ दिन पूर्ब भाई को निरजन और आयुष कमल के साथ इंस्ट्राग्राम चैट पर लड़ाई हुई सभी लोगो नौलखा का रहने वाला है उन्होंने कहा जिस वक्त घटना हुई उस समय निशांत के दो दोस्त ऋतू रंजन और ऋषव यादव ने देखा है। दिव्या ने बतया की भाई की इंस्ट्राग्राम चैट पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी देता था। अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम गोली लगने की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल इशांत को सदर अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. आशीष कुमार के नेतृत्व में उसका इलाज शुरू किया गया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। एसपी पहुंचे अस्पताल, परिजनों को दिया आश्वासन घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सैयद इमरान मसूद सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। एसपी ने कहा कि घटना में दो किशोरों की संलिप्तता सामने आई है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटनास्थल से चाकू बरामद, एफएसएल टीम करेगी जांच वारदात के बाद सफियासराय के अलावा वासुदेवपुर, कोतवाली और कासिम बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक चाकू बरामद किया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है。 एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि प्रारंभिक जांच और परिजनों से पूछताछ में मृतक की बहन के साथ पूर्व में हुई छेड़खानी को लेकर विवाद की बात सामने आई है। इसी विवाद में इशांत की हत्या किए जाने की आशंका है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल दोनों आरोपितों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार काम कर रही है。0
0
Report
Advertisement
हाथरस: केंद्रीय विद्यालय के बच्चों की सुरक्षा नियमों की धज्जियाँ, कार्रवाई कब?
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस: केंद्रीय विद्यालय के बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, नियमों की उड़ रही धज्जियां हाथरस में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन की ओर से ई-रिक्शा संचालन के लिए एरिया निर्धारित किए जाने और स्कूली बच्चों को ई-रिक्शा से लाने-ले जाने पर रोक के बावजूद कुछ चालक नियमों की खुलेआम अनदेखी करते नजर आ रहे हैं। मामला केंद्रीय विद्यालय से जुड़े स्कूली बच्चों का है, जहां स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर पहुंचाने के लिए ई-रिक्शा और अन्य वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। आरोप है कि क्षमता से अधिक बच्चों को वाहनों में बैठाकर ले जाया जा रहा है। हालात यह हैं कि बच्चों को वाहन में भूसे की तरह भरकर सड़क पर दौड़ाया जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल बच्चों की सुरक्षा को लेकर है। यदि किसी वाहन के अचानक ब्रेक लगाने, पलटने या सड़क हादसे का शिकार होने की स्थिति बनती है तो क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने के कारण बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन ने ई-रिक्शा के संचालन के लिए अलग-अलग क्षेत्र निर्धारित किए हैं, ताकि यातायात व्यवस्था बेहतर रहे और नियमों का पालन हो सके। इसके बावजूद कुछ ई-रिक्शा चालक निर्धारित क्षेत्र से बाहर जाकर स्कूली बच्चों को ढोते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, स्कूलों के बाहर बच्चों को ले जाने वाले वाहनों की फिटनेस, क्षमता, चालक का लाइसेंस और सुरक्षा मानकों की जांच भी अहम सवाल है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को स्कूल भेजने के बाद उनकी सुरक्षित घर वापसी की जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। अब सवाल यह है कि नियमों के बावजूद बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ कब तक चलता रहेगा? क्या जिम्मेदार अधिकारी ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे या फिर केंद्रीय विद्यालय के बच्चों की सुरक्षा इसी तरह भगवान भरोसे रहेगी?0
0
Report
हमीरपुर सिटी फॉरेस्ट पार्क के सौंदर्यीकरण में लापरवाही, पौधे सूखे, कार्रवाई की मांग
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-सिटी फॉरेस्ट पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य मे लापरवाही, पार्क में रोपित करने के लिए मंगाए गए सैकड़ों पेड़ जिम्मेदारों की लापरवाही से सूखे, बिना लगाए रखे रखे ही सूख गए पाम के पौधे, करीब 3 महीने पहले पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए मंगाए गए थे पाम के पौधे, देखरेख के अभाव में लाखों के पौधे सूखकर हुए नष्ट, विभागीय अधिकारी बोले जांच के बाद संबंधित पर होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय स्थित सिटी फॉरेस्ट पार्क का मामला।0
0
Report
आंगन का मिलन: रेखा आर्य की समीक्षा बैठक से योजना की तेज़ शुरुआत
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ने के साथ ही पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। मंत्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, महिलाओं और बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मंत्री रेखा आर्य ने कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और विभागीय तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ‘आंगन का मिलन’ का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ना और पोषण, स्वच्छता, पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है,मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकासखंडों में कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, लाभार्थी महिलाओं और बच्चों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त, सुविधायुक्त और आदर्श केंद्र बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। बैठक में पोषण किट वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण और विभागीय योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई, मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच आयोजित किया जाए, ताकि आमजन को किसी तरह की असुविधा न हो।0
0
Report
Advertisement
कानपुर में KDA की बड़ी कार्रवाई, कब्रिस्तान की जमीन कब्जे में आई
Noida, Uttar Pradesh:कानपुर में KDA का बड़ा एक्शन देखने को मिला है..कब्रिस्तान की जमीन पर हुए कथित कब्जे पर चला प्रशासन ने पीला पंजा चला दिया... इस कड़ी कार्रवाई में देखते ही देखते करीब 500 वर्गमीटर जमीन पर खड़ा निर्माण मलबे में बदल गया...और इस कार्रवाई के जरिये प्रशासन ने सख्त संदेश भी दिया है...0
0
Report
हांसी रेलवे स्टेशन रोड पर जलभराव, बारिश के तीन दिन बाद भी समाधान नहीं
Hansi, Haryana:हांसी में बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, रेलवे स्टेशन रोड पर फिर जमा पानी कुल चार नियमित कर्मचारियों और एक एचकेआरएन जारी किए कारण बताओ नोटिस तीन दिन बाद भी सड़क पर जलभराव, राहगीर और वाहन चालक परेशान; स्थानीय लोगों का आरोप-बार-बार आश्वासन के बावजूद नहीं हुआ स्थायी समाधान बिजली फाल्ट और जनरेटर चलाने में देरी बनी वजह : संजीव त्यागी हांसी। हांसी में तीन दिन पहले हुई बारिश ने एक बार फिर शहर की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बारिश के तीन दिन बाद भी रेलवे स्टेशन रोड पर फ्लाईओवर के नीचे और आसपास सड़क पर पानी जमा है। जलभराव के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। इसको लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के चार रेलवे स्टेशन रोड पर जलभराव की समस्या कोई नई नहीं है। स्थानीय लोग लंबे समय से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग करते आ रहे हैं। कई बार प्रदर्शन और प्रशासन को शिकायतें देने के बावजूद समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई। स्थानीय विधायक की ओर से भी अधिकारियों को जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। राहगीर सुरेंद्र ने बताया कि सड़क पर पानी जमा होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों और वाहन चालकों को पानी के बीच से निकलना पड़ रहा है। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी ने बताया कि सितंबर के तीसरे सप्ताह में इतनी बारिश की उम्मीद कम थी, हालांकि विभाग की ओर से पानी निकासी की तैयारियां की गई थीं। उन्होंने कहा कि पानी निकालने के प्रयास किए गए और कई स्थानों से पानी निकाल भी दिया गया है. संजीव त्यागी के अनुसार, कुछ स्थानों पर पानी निकासी में देरी के पीछे बिजली व्यवस्था प्रभावित होना भी एक कारण रहा। आंधी के दौरान पेड़ और बिजली के खंभे टूटने से करीब आठ घंटे तक बिजली का फॉल्ट रहा। इस दौरान कुछ स्थानों पर जनरेटर समय पर नहीं चल पाया, जिससे पानी निकालने में देरी हुई। उन्होंने बताया कि एक अन्य डिस्पोजल पर भी कर्मचारी की ओर से जनरेटर चलाने में करीब एक से सवा घंटे की देरी हुई। विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। कुल चार नियमित कर्मचारियों और एक एचकेआरएन कर्मचारी को नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, जवाब मिलने के बाद विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। संजीव त्यागी ने बताया कि वे खुद शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रेमनगर सहित कुछ स्थानों पर नालों से आए कचरे के कारण सीवर लाइन प्रभावित हुई, जिसकी सफाई करवाई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि शहर में फिलहाल कोई बड़ी गंभीर समस्या नहीं है और अधिकांश स्थानों से पानी निकाल दिया गया है। उन्होंने बताया कि जल निकासी व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नए प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार की जा चुकी है। विधायक और जिला प्रशासन भी इस प्रोजेक्ट को लेकर रुचि ले रहे हैं। विभाग को उम्मीद है कि आगामी समय में इस परियोजना के जरिए शहर की जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की दिशा में काम होगा। फिलहाल रेलवे स्टेशन रोड पर जमा पानी शहर की जल निकासी व्यवस्था के दावों पर सवाल जरूर खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि बार-बार सामने आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान कब तक हो पाता है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने किसान चोर गिरफतार, भारी चोरी का सामान बरामद
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा पुलिस ने किसानों के लिए परेशानी का सबब बने एक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी किए गए कई उपकरण बरामद हुए हैं। इनमें 17 समरसेबल मोटर, 21 पानी के पंप, 20 एल्युमिनियम आर्मेचर, एक चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस शामिल है। इन चोरियों के कारण किसानों को सिंचाई में दिक्कत होती थी और उनकी फसलें सूखने लगती थीं। जारचा थाना क्षेत्र में लगातार खेतों से मोटर चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान जारचा पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोका। उसकी पहचान रोशनपुर (दनकौर) निवासी दीपांशु के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया। शनिवार को डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने एक प्रेस वार्ता में आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी की जानकारी दी। डीसीपी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर दिन में गांवों और आसपास के इलाकों में घूमते थे। वे खेतों और अन्य जगहों पर लगी पानी की मोटर और ट्यूबवेल को देखते थे। रात में औजारों के साथ खेतों पर पहुंचकर मोटर खोलकर चोरी कर लेते थे। चोरी की मोटरों को छिपाने के बाद, वे इनमें से एल्युमिनियम और तांबे के पुर्जे निकालकर कबाड़ी को बेच देते थे। यह चोर कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र में गुरप्रीत सिंह की मौत पर परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र -गुरप्रीत सिंह की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, पेहवा में सड़क पर शव रख लगाया जाम। कुरुक्षेत्र में इलाज के दौरान हुई युवक की मौत के बाद परिजनों ने सड़क पर सब रखकर जाम लगा दिया है परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों को सजा नहीं मिलती तब तक वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। हम आपको बता दें कि 14 सितंबर की रात को गुरप्रीत सिंह वह उसके चचेरे भाई पर फॉर्च्यूनर सवारियों को ने तेज धार हथियारों से हमला बोला था इसके बाद घायल गुरप्रीत का इलाज कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में चल रहा था जहाँ आज गुरप्रीत सिंह की मौत हो जाती है। फिलहाल परिजन सड़क पर शव रख कर प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं पुलिस परिजनों को समझ कर जाम खुलवाने की कोशिश में लगी है।0
0
Report
जौनपुर में करंट से युवक की मौत, शव रखकर जाम, पुलिस जांच शुरू
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत के बाद ऐसा हंगामा हुआ कि सड़क पर ही शव रखकर जाम लगा दिया गया...आरोप है कि काम के दौरान करंट लगा... अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी... हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा...काफी देर की बातचीत के बाद लोगों ने जाम खत्म कर दिया, जिससे यातायात बहाल हो सका...फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है...0
0
Report
Advertisement
बिहार महिला आयोग की रजत जयंती पर मंत्री निशांत कुमार ने महिलाओं को शुभकामनाएं
Noida, Uttar Pradesh:पटना, बिहार: बिहार महिला राज्य आयोग की रजत जयंती के मौके पर मंत्री निशांत कुमार ने कहा, "मैं राज्य की सभी माताओं, बहनों और महिलाओं को दिल से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आयोग ने महिलाओं की आवाज़ उठाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने का काम किया है। मेरे पिता ने भी शुरू से ही महिला सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता दी है..."0
0
Report
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर BSF वाहन पलटा, चार जवान घायल
Jammu, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर BSF वाहन पलटा, चार जवान घायल_ram ban जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेरी के पास BSF का एक वाहन पलट गया। हादसे में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के चार जवान घायल हो गए।जानकारी के मुताबिक, BSF का वाहन श्रीनगर से जम्मू की ओर आ रहा था। सेरी के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वाहन सड़क पर पलट गया।हादसे में चार BSF जवान घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।वहीं, हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।0
0
Report
देवगढ़ में जीरण ग्राम पंचायत के करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण
Rajsamand, Rajasthan:देवगढ़ क्षेत्र के जीरण ग्राम पंचायत को ₹5 करोड़ के विकास कार्यों की बड़ी सौगात, जीरण में नए उपस्वास्थ्य केंद्र की सौगात, विद्यालय में 7 नए कक्षा-कक्ष और चारदीवारी का निर्माण, सहित करोड़ों के विकास कार्यों کا हुआ शिलान्यास-लोकार्पण देवगढ़, राजसमंद एंकर - राजसमंद जिले के देवगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जीरण ग्राम पंचायत में ग्रामीण विकास को गति देने के लिए करीब ₹5 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं से जीरण सहित आसपास के कई गांवों को शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में भीम-देवगढ़ विधायक हरिसिंह रावत, जीरण ग्राम पंचायत के प्रशासक चंद्रभानसिंह की मौजूदगी में कार्यकम का आयोजन हुआ। इन विकास कार्यों के होने से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और सामुदायिक विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होंगी। वियो 01- कार्यक्रम के दौरान जीरण गांव में निर्मित नए उपस्वास्थ्य केंद्र तथा टोकरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 7 नए कक्षा-कक्षों व चारदीवारी निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही मोयना और सोलंकियों का गुड़ा में विद्यालय भवनों के जीर्णोद्धार एवं विस्तार से संबंधित कार्यों की भी सौगात दी गई। ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में जीरण, मोयना, संसारिया और दोलाजी का खेड़ा सहित विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक सराय, सामुदायिक भवन, टीनशेड, चबूतरा निर्माण और श्मशान घाट विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। इन कार्यों से पंचायत क्षेत्र की वर्षों पुरानी मूलभूत आवश्यकताएं पूरी होंगी।0
0
Report
Advertisement
