261403
स्वच्छता अभियान की असलियत: गोंदलामऊ के मजलिसपुर में साफ-सफाई का अभाव
Dahelara, Uttar Pradesh:केंद्र और प्रदेश सरकार करोड़ों रुपए खर्च करके स्वच्छता अभियान चला रही है लेकिन धरातल पर इसका असर नजर नहीं आ रहा है। विकासखंड गोंडलामऊ के ग्राम पंचायत केशवामऊ के मजरा मजलिसपुर में कई महीनों से साफ-सफाई नहीं की गई है। इसके कारण लोगों में संक्रामक बीमारियों फैलने का डर बढ़ गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुख्यमंत्री साय इंडोर स्टेडियम में अंय्योदय सेवा वंदन पर्व में शामिल, जवानों का सम्मान
Begun, Rajasthan:रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे इंडोर स्टेडियम अन्त्योदय सेवा वंदन पर्व कार्यक्रम में हो रहे शामिल अलग अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले जवानों और लोगों का कर रहे सम्मान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी हो रहा आयोजन उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री टंकराम वर्मा, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा भी मौजूद0
0
Report
जमशेदपुर बैंक लूट: 43 लाख नकद व 33.20 करोड़ सोने के साथ बदमाश फरार
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के गोलमुरी बाजार स्थित केनरा बैंक में गुरुवार को सुबह 9.10 बजे पांच हथियारबंद डकैतों ने बैंक खुलते ही सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों को बंधक बनाकर 43 लाख रुपये नकद और 23.80 किलो मॉरगेज गोल्ड (कीमत 33.20 करोड़ रुपये) लूट लिए। इस तरह बैंक से कुल 33.60 करोड़ रुपये की बड़ी डकैती को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने नौ डीएसपी व सात थाना प्रभारियों की एसआईटी गठित कर जांच शुरू कर दी है। रेनकोट पहनकर आए अपराधियों ने सफाईकर्मी के घुसते ही प्रवेश किया और कर्मचारियों के हाथ-पैर सेलो टेप से बांध दिए। विरोध करने पर गार्ड को पिस्तौल की बट से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद मैनेजर से लॉकर की चाबी लेकर कैश व सोना बैग में भरा और 10.12 बजे दो बाइक से फरार हो गए। सूचना पर ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, सिटी डीएसपी संजीव कुमार, ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार समेत सात थानों के थानेदार मौके पर पहुंच गये। फॉ रेंसिक एक्सपर्ट्स को भी बुलाया गया, जिन्होंने फिंगर प्रिंट और अन्य सबूत इकट्ठा किए। पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने बताया कि बैंक में पांच की संख्या में आए अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। रेनकोट पहनकर पहुंचे बदमाश 43 लाख रुपये नकद और मॉरगेज गोल्ड ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर एसआईटी का गठन कर दिया है। करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा चुकी है और अपराधियों की पहचान की जा रही है।0
0
Report
दुर्ग में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ऑरेंज अलर्ट जारी; कल स्कूल बंद
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां लगातार पिछले 16 घंटे से हो रही बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है, वही कई निचली बस्तियों में जल भराव की स्थिति निर्मित हो चुकी है. नेशनल हाईवे 523 के दुर्ग रायपुर मार्ग के लिए जिला पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. मौसम विभाग ने दुर्ग के लिए ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है. इसके बाद दुर्ग जिले के शिक्षा विभाग ने कल यानी 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी है. पिछले 16 घंटे से दुर्ग जिले में बारिश हो रही है जिसके कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है. भारी बारिश को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है.0
0
Report
Advertisement
गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में तीन युवकों की मौत, बड़ा हादसा
Dhar, Madhya Pradesh:गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से तीन युवकों की मौत धार जिले के बदनावर के बागेड़ी डेम पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विसर्जन के लिए पहुंचे तीन नवयुवक पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद तीनों को बदनावर सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। बताया जा रहा है कि मृतक तीनों युवक सरस्वती कॉलोनी, बदनावर के निवासी हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। गणेश विसर्जन के दौरान हुए इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है。0
0
Report
कोटा में अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा अब टाइमर से संचालित, ड्रोन-सीसीटीवी से कड़ी निगरानी
Kota, Rajasthan:कोटा की अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा पर इस बार पुलिस की निगरानी बेहद कड़ी है। ड्रोन से नजर... CCTV कैमरों से निगरानी... और कैथूनीपोल चौक पर पहली बार लगा है टाइमर। प्रशासन ने जुलूस को व्यवस्थित करने के लिए ये नया प्रयोग किया है। हर अखाड़े को करतब दिखाने के लिए 10 मिनट का समय दिया जा रहा है। जैसे ही 10 मिनट पूरे होते हैं... टाइमर का हूटर बज जाता है। यानी अब अखाड़ों के प्रदर्शन का समय तय है और इसी टाइमिंग के हिसाब से शोभायात्रा को आगे बढ़ाया जा रहा है। इधर सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद एसपी तेजस्विनी गौतम संभाल रही हैं। एसपी कैथूनीपोल थाने से पूरे जुलूस पर नजर रख रही हैं और पुलिस अधिकारियों से लगातार फीडबैक लिया जा रहा है। ड्रोन और CCTV के जरिए पूरे रूट की निगरानी हो रही है। मकसद साफ है, शोभायात्रा भव्य भी रहे और पूरी तरह व्यवस्थित भी。0
0
Report
बीकानेर: BDO नारायण सुथार के वाहन से 8.14 लाख बरामद—पुलिस पूछताछ
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर लोहावट BDO नारायण सुथार की गाड़ी से 8 लाख 14 हजार से अधिक की राशि मिलने का मामला एसीबी की टीम ने औचक चेकिंग के दौरान BDO की गाड़ी को रुकवाया गाड़ी की तलाशी में 8 लाख 14 हजार से अधिक की राशि मिली लोहावट के विकास अधिकारी से पुलिस टीम कर रही पूछताछ इतनी बड़ी रकम गाड़ी में ले जाने को लेकर खंगाली जा रही जानकारी राशी कहां से लाई गई और कहां ले जाई जा रही थी, इसकी पड़ताल जारी फिलहाल पूरे मामले में पूछताछ और जांच जारी एएसपी आशीष कुमार की टीम की कार्यवाही0
0
Report
Advertisement
सांचौर में स्कार्पियो हादसे से मासूम की मौत, CCTV में कैद दृश्य
Jaipur, Rajasthan:सांचौर में दर्दनाक हादसा,दुकान से बाहर दौड़कर आया मासूम बच्चा,स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बच्चे की हुई मौत, दुकान में महिलाएं कर रही थी खरीददारी, इस दौरान बच्चा दौड़कर आ गया सड़क पर,हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी,परिजनों ने करवाया सांचौर थाने में मामला दर्ज,पुलिस ने स्कार्पियो को दस्तायब कर मामले की जाँच की शुरु,सीसीटीवी में कैद हुई घटना0
0
Report
जालौन तहसील परिसर में महिला से मारपीट, आरोपी फरार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में तहसील परिसर में महिला से मारपीट की घटना से मचा हड़कंप, मुकदमे की तारीख पर पेशी के लिए तहसील पहुंची महिला के साथ हुई मारपीट, पीड़ित महिला ने अनूप सोनकिया पर जमीन पर गिराकर मारपीट करने का लगाया आरोप, मारपीट में महिला के हाथ में हुआ फ्रैक्चर, मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस, पुलिस को देखते ही मारपीट करने वाला आरोपी युवक मौके से हुआ फरार, महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में दर्ज किया मुकदमा, जालौन के कोंच तहसील परिसर का मामला।0
0
Report
अमेठी में भारी बारिश के कारण सभी स्कूल 26 सितम्बर तक बंद
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी लगातार बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के चलते बड़ा फैसला। अत्यधिक वर्षा, चक्रवाती तूफान और तेज हवाओं की आशंका के चलते 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर DIOS डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने जारी किया आदेश। यूपी बोर्ड, CBSE, ICSE, संस्कृत व मदरसा बोर्ड समेत सभी स्कूल रहेंगे बंद。0
0
Report
Advertisement
शर्मन जोशी जयपुर पहुंचे: मुंबई से एयर इंडिया फ्लाइट से कार्यक्रम में शामिल
Jaipur, Rajasthan:फिल्म एक्टर शर्मन जोशी पहुंचे जयपुर। मएयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई से आए हैं जयपुर। जयपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं शर्मन जोशी।0
0
Report
हांसी में कुआं पूजन के दौरान हवाई फायरिंग: दिल्ली पुलिस के जवान की मौत
Hansi, Haryana:हांसी कुआं पूजन की खुशी मातम में बदली, हवाई फायरिंग में घायल दिल्ली पुलिस जवान की मौत मृतक परिवार में पत्नी रिंकू के अलावा उसकी पांच साल की बेटी हिसार में हुआ मृतक का पोस्टमॉडम सिंघवा खास में खुशी का समारोह मातम में बदला, पत्नी की शिकायत पर दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज; बच्चों से भी फायरिंग करवाने का आरोप हांसी। हांसी जिले के बास क्षेत्र के सिंघवा खास गांव में कुआं पूजन समारोह के दौरान की गई हवाई फायरिंग में गोली लगने से घायल दिल्ली पुलिस के 35 वर्षीय जवान अमरजीत की इलाज के दौरान मौत हो गई। अमरजीत के बाएं पैर में गोली लगी थी। गंभीर हालत में उसे भिवानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हिसार रेफर किया गया। हिसार के निजी अस्पताल में 24 सितंबर की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आपको बता दे कि शुक्रवार को हिसार के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। बास थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी रिंकू की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी रिंकू ने पुलिस को दिए बयान में बताया गया था कि वह जींद जिले के सफीदों क्षेत्र के गांव रोजला की रहने वाली है। 23 सितंबर को वह अपने पति अमरजीत के साथ अपने मामा के लड़के अंकित के बेटे के कुआं पूजन समारोह में शामिल होने सिंघवा खास आई थी। रिंकू के अनुसार रात करीब 10 बजे समारोह में परिवार के सदस्य और रिश्तेदार खुशी में नाच रहे थे। इसी दौरान सिंघवा खास निवासी सुरेंद्र और भिवानी निवासी उसका दोस्त मनोज अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि उनके पास हथियार थे और वे हवाई फायरिंग कर रहे थे। शिकायत के अनुसार, इसी दौरान अचानक चली एक गोली अमरजीत के बाएं पैर में जा लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया और दर्द से चिल्लाने लगा। घटना के बाद सुरेंद्र, मनोज और उनके साथी हथियारों समेत मौके से फरार हो गए। परिजन तुरंत अमरजीत को इलाज के लिए भिवानी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हिसार रेफर कर दिया। हिसार के निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था, लेकिन 24 सितंबर की रात उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र और मनोज खुद तो हवाई फायरिंग कर ही रहे थे, साथ ही समारोह में आए छोटे बच्चों से भी हथियार चलवाकर फायरिंग करवा रहे थे। इसी दौरान गोली चलने से अमरजीत घायल हुआ। अमरजीत दिल्ली पुलिस में जवान था। परिवार में पत्नी रिंकू के अलावा उसकी पांच साल की बेटी है। जवान की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। छोटी बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
ACB Par Karyavahi: अधिकारी 15 Hazaar Rupaye ki Rishvat Pakde Gaye
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। भारत सरकार के वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। आरोप है कि एक जेम्स फर्म पर पेनल्टी लगाने का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग की गई थी। ट्रैप के दौरान आरोपी ने किडनी संबंधी बीमारी का उपचार चलने की बात कही, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल SMS अस्पताल में उसका उपचार जारी है। जयपुर के मानसरोवर इलाके से सामने आया है रिश्वतखोरी का मामला। ACB ने मिनिस्ट्री ऑफ स्टेटिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन, भारत सरकार के वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी मुकेश माल्या को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हिरासत में लिया गया। ACB के अनुसार आरोपी पटेल मार्ग, मानसरोवर स्थित फील्ड ऑपरेशन डिविजन में वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी के पद पर कार्यरत है। मामला ग्रीन माउंटेन जेम्स प्राइवेट लिमिटेड, जयपुर से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार फर्म रत्न पन्ना की मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है और उसका रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मिनिस्ट्री ऑफ स्टेटिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन की ओर से जारी किया गया है। आरोप है कि 24 सितंबर को अधिकारी ने फर्म के खिलाफ पेनल्टी लगाने का दबाव बनाया और इसके एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने पहले सत्यापन कराया और शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की कार्रवाई की। ACB DIG द्वितीय जयपुर ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन और ASP मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस निरीक्षक रामजीलाल और टीम ने ट्रैप के दौरान आरोपी को परिवादी से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों डिटेन किया। ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पहले से किडनी संबंधी बीमारी का उपचार चलने की बात कही। ACB टीम आरोपी को तत्काल गणगौरी अस्पताल लेकर पहुँचिा, जहां प्राथमिक उपचार कराया गया। चिकित्सकों की सलाह पर आरोपी को SMS अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद ASP मनोज कुमार गुप्ता और आरोपी के भाई सुरेश कुमार माल्या के साथ उसे SMS अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल अस्पताल में आरोपी का उपचार जारी है। ACB के मुताबिक मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। रिश्वत की मांग से लेकर ट्रैप और आरोपी की स्वास्थ्य स्थिति तक सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: 75 जिलों के व्यंजन एक जगह दिखे
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आज से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण का शुभारंभ हो गया, गृहमंत्री अमित शाह ने इसका उद्घाटन किया।इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे, ट्रेड शो में इस बार ओडीओपी के अलावा ओडीओसी एक जनपद एक व्यंजन को भी एक अलग पवेलियन दिया गया है,जहां 75 जिले 75 स्वाद हर जनपद का अलग व्यंजन मिलेगा,कानपुर के लड्डू ,मथुरा का पेड़ा ,आगरा का पेठा और दिखा । वॉक थ्रू -- मशहूर झांसी की बालूशाही ODOC योगी आदित्यनाथ की उस विजन को बिल्कुल सही साबित कर रहा है कि एक छोटे से ब्रांड को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा क्योंकि झांसी की बालूशाही को विदेश से लोग आकर पूछ रहे हैं,ODOC के तहत ही झांसी की मशहूर बालूशाही का स्टाल यहां पर लगा हुआ है। वॉक थ्रू - ओडी ओसी पवेलियन से वही लखनऊ के बीएमसी ऑर्गेनिक के द्वारा भी अपने प्रोडक्ट लगे गए हैं जिनमें आम का जूस और फलों से जुड़ी हुई चीज हैं उनके स्टाल पर खुद अमित शाह और योगी आदित्यनाथ गए थे उन्होंने कहा कि मुझे व्यक्ति को भी यहां फ्री में इंस्टॉल मिला है और हमारे छोटे से प्रोडक्ट को एक अंतरराष्ट्रीय मंच मिला है । बाइट -- नंदगोपाल नंदी इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो नए का नया आयाम तय किया है और लगातार हमारे प्रदेश में निवेश बड़ा है । टीटी -- जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह वही जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक विजन है ,जिसके तहत प्रदेश में निवेश के दरवाजे खुलते हैं और सबसे ज्यादा निवेश जेवर क्षेत्र में हुआ है ,नोएडा एयरपोर्ट हो , फिल्म सिटी हो या इसके अलावा अन्य काफी चीज हो ट्रेड शो की वजह से ही हमारे प्रदेश के छोटे-छोटे प्रोडक्ट को एक अंतरराष्ट्रीय पहचान में मिली। वॉक थ्रू -- ओडीओपी पवेलियन से इस ट्रेड शो में घूमने आए लोगों को भी यह जमकर भा रहा है सभी ने इसकी सराहना की उन्होंने कहा कि यहां पर घूमने के लिए सीखने के लिए और खाने के लिए लोगों को बहुत कुछ मिलेगा इसलिए उन्होंने कहा कि लोगों को यहाँ पर जरूर आना चाहिए。 कन्नौज के इत्र पर भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है, इत्र का स्टॉल लगाने वाले दुकानदार ने कहा कि यह प्रदेश सरकार का विजन ही है कि यहां पर सभी लोग बराबर हैं और सभी को बराबर की भागीदारी मिल रही है, और विदेशी बायर आकर हमारे इस कन्नौज के इत्र को खरीद रहे हैं。0
0
Report
दिल्ली में LG निर्देश के बाद सुरक्षा व्यवस्था तेज, पश्चिमी जिले में व्यापक पेट्रोलिंग
Delhi, Delhi:एलजी के निर्देश के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी , पश्चिमी जिले में पुलिस की व्यापक पेट्रोलिंग पैसफीक मॉल त Tilकनगर मार्किट श्याम नगर में तिलकनगर पुलिस की पेट्रोलिंग इलाके में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद वेस्टर्न रेंज ज्वाइंट सीपी सुमन गोयल डीसीपी वेस्ट के नेतृत्व में व्यापक पैट्रोलिंग जनता में जा रहा है पुलिस को लेकर अच्छा संदेश दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। दिल्ली के उपराज्यपाल के निर्देश के बाद राजधानी के विभिन्न इलाकों में पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसी क्रम में वेस्टर्न रेंज ज्वाइंट सीपी सुमन गोयल पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के नेतृत्व में व्यापक पैट्रोलिंग पश्चिमी जिला पुलिस की ओर से प्रमुख बाजारों, व्यस्त सार्वजनिकस्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। आज सायं पश्चिमी जिला के पैसेफिक मॉल में तिलकनगर पुलिस फोर्स द्वारा व्यापक जायजा लिया गया।और तिलकनगर मार्केट जहाँ सबसे ज्यादा लोगो का आना जाना लगा रहता है वहां भी पुलिस ने पूरी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और उसके बाद सेंसटिव इलाका श्याम नगर का भी जायजा लिया।वही पश्चिमी जिला के तिलकनगर के अलावा राजौरी गार्डन मायापुरी के अलगअलग इलाकों में पुलिस टीमों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में चल रही इस पेट्रोलिंग का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और किसी भी संभावित आपराधिक गतिविधि पर समय रहते रोक लगाना है।इसी अभियान के तहत पश्चिमी जिला पुलिस की टीम ने आज पैसिफिक मॉल जैसे प्रमुख और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले व्यावसायिक स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। मॉल में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में भी पेट्रोलिंग की और सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया।इसके बाद पुलिस टीम तिलक नगर मार्केट पहुंची। राजधानी के प्रमुख बाजारों में शामिल तिलक नगर मार्केट में दिनभर बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में पुलिस ने बाजार और उसके आसपास के इलाकों में पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। स्थानीय पुलिस टीमों को भी क्षेत्र में लगातार सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।पश्चिमी जिला पुलिस की पेट्रोलिंग केवल व्यस्त बाजारों और सार्वजनिकस्थलों तक सीमित नहीं है। पुलिस द्वारा रात के समय सुनसान इलाकों, पार्कों और अपेक्षाकृत कम आवाजाही वाले क्षेत्रों में भी विशेष निगरानी की जा रही है। इसका उद्देश्य ऐसे स्थानों पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखना और किसी भी आपराधिक वारदात की आशंका को कम करना है।पुलिस की बढ़ी हुई मौजूदगी के चलते पश्चिमी जिले के विभिन्न इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है। अधिकारियों का फोकस सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा का भरोसा बनाए रखने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने पर है।दिल्ली पुलिस की इस व्यापक पेट्रोलिंग और निगरानी व्यवस्था को राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में उठाए गए महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है।0
0
Report
CEIR पोर्टल से गुम मोबाइल बरामद, धारकों को वापस सौंपे गए
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से बरामद किए गए गुम और खोए मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को वापस सौंपे। मोबाइल वितरण कार्यक्रम शुक्रवार, 25 सितंबर पुलिस अधीक्षक Aman Kumar के कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर CEIR पोर्टल में दर्ज शिकायतों के आधार पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए। अभियान के तहत कुल 39 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिन्हें उनके वास्तविक धारकों को पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में सौंपा गया। मोबाइल वापस मिलने पर संबंधित धारकों ने पुलिस के प्रति आभार जताया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद करने की प्रक्रिया में तकनीकी शाखा और विभिन्न थाना स्तर की टीमों की भूमिका रही।0
0
Report
Advertisement
