कुतुबनगर -यातायात व्यवस्था बदहाल ऑटो रिक्शा स्टैंड बन गए चौराहा, दिन भर ऑटो खड़े होने से लगता है जाम
Kutub Nagar, Uttar Pradesh:दधनामाऊ रोड व मिश्रिख- पिसावां रोड पर आवागमन व्यवस्था दिन भर जाम रहने से बदहाल हो गई है । कुतुबनगर चौकी के मेन चौराहे में सड़क के दोनों ओर ऑटो रिक्शा वाहनों की पार्किंग कर दी जाती है। सुबह से शाम तक चौराहे पर ऑटो रिक्शा की पार्किंग रहती है। इन रास्तों पर रोज लगभग सैकडों छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं ,बीच रोड पर खड़े वाहनों की वजह से कई बार गिर कर चोटिल भी हो जाते है । चौराहे में सवारियों के इंतजार में लगभग दो दर्जन ऑटो रिक्शा खड़े रहते हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
