icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रावतभाटा में सतर्कता सप्ताह: छात्र-प्रतियोगिताओं से जागरूकता बढ़ी

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4 में राष्ट्रीय सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एनपीसीआईएल, RR साइट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” रही। प्राचार्य महेन्द्र कुमार मीणा और हैडमास्टर पवन कुमार के निर्देशन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा एक से दो तक रंग भरो, कक्षा तीन से पांच तक पोस्टर मेकिंग, कक्षा छह से आठ तक निबंध लेखन और कक्षा नौ से बारह तक भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों ने सहयोग किया।
0
0
Report

कपासन में सेवा सेतु शिविर निरीक्षण: भवन स्वीकृति और पट्टे वितरित

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन नगर पालिका परिसर में संचालित सेवा सेतु अभियान शिविर का स्थानीय निकाय विभाग उदयपुर के उपनिदेशक विनोद कुमार चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली और सरकारी योजनाओं का लाभ अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष सरोज देवी बारेगामा और पार्षद नसीम बेगम की मौजूदगी में वार्ड संख्या 7 के लाभार्थियों को भवन निर्माण स्वीकृति और पट्टे वितरित किए गए। इस दौरान पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
0
0
Report

सरदारशहर में जिम में प्रधानाचार्य की मौत, ट्रेडमिल पर गिरने से बड़ी घटना CCTV जारी

Churu, Rajasthan:सरदारशहर। जिम में एक्सरसाइज करते समय एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य की अचानक गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद सामने आए CCTV वीडियो में प्रधानाचार्य जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उनका पैर फिसलता है और वह नीचे गिर पड़ते हैं। घटना के बाद उन्हें तत्काल राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना के बाद परिजनों में शोक छा गया। सरदारशहर पुलिस थाने के एएसआई धर्मवीर ने बताया कि नीमरासर निवासी गौरीशंकर पुत्र मांगीलाल मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि उनके बड़े भाई 49 वर्षीय बीरबलराम मेघवाल आसपालसर गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। वह अपने परिवार के साथ सरदारशहर में रहते थे। रिपोट के अनुसार, बीरबलराम मेघवाल मंगलवार शाम को फिटनेस जिम में एक्सरसाइज करने गए थे। इस दौरान वह ट्रेडमिल मशीन पर दौड़ रहे थे। अचानक उनका पैर फिसल गया और वह फर्श पर गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में चोट आई। जिम में मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तुरंत राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद उनकी मौत की खबर क्षेत्र में फैल गई और परिजनों व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रधानाचार्य की मौत की वजह हृदय गति रुकना भी हो सकती है। हालांकि, अभी तक मौत के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बीरबलराम मेघवाल की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

CID recovered 20 kilograms of cannabis from Brahmaputra Mail

Munger, Bihar:चेकिंग अभियान के दौरान ब्रह्मपुत्र मेल से 20 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद मुंगेर : त्योहारों के दौरान ट्रेनों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान जमालपुर रेलवे स्टेशन पर सीआईडी की टीम को बड़ी सफलता मिली। टीम ने 15658 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल के एसी-2 कोच से लावारिस हालत में रखे ट्रॉली बैग से 20 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया। ब्रह्मपुत्र मेल के जमालपुर स्टेशन पहुंचने पर टीम ने ट्रेन के ए-2 कोच में कामाख्या से किऊल तक यात्रा कर रहे यात्रियों और सामान की जांच की। इसी दौरान बर्थ संख्या 41 के नीचे एक लावारिस ट्रॉली बैग रखा मिला। ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री सुमित दिवाकर ने भी बैग के संबंध में सूचना दी। आसपास के यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने बैग पर अपना दावा नहीं किया। इसके बाद सीआईडी की टीम ने सुरक्षा के मद्देनजर बैग को ट्रेन से उतारकर उसकी तलाशी लेने का निर्णय लिया। राजपत्रित अधिकारी एसएससी हीरा प्रसाद सिंह की मौजूदगी में बैग की जांच की गई। तलाशी के दौरान बैग से भूरे रंग के टेप में लिपटे दो पैकेट बरामद हुए, जिनमें गांजा जैसा मादक पदार्थ भरा था। जांच में पहले पैकेट का वजन 10 किलो 400 ग्राम और दूसरे पैकेट का वजन 9 किलो 850 ग्राम पाया गया। दोनों पैकेटों का कुल वजन 20 किलो 250 ग्राम था। सीआईडी की टीम ने जब्ती सूची तैयार कर बरामद मादक पदार्थ को जीआरपी जमालपुर को सौंप दिया। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ के कपासन स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन के स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में ट्रांसफार्मेटिव ट्यूजडे कार्यक्रम के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम की थीम “सुरक्षित स्थान, जहां सपनों को पंख मिलते हैं” रही। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संतोष कुमार बैरवा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। उन्होंने अनुचित व्यवहार या असुरक्षित स्थिति में चुप न रहने और अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को जानकारी देने की अपील की।
0
0
Report

दिनदहाड़े लातेहार में महिला से छिनतई: दो बाइक सवारों ने सोने की चेन छीनी, CCTV फुटेज से जांच शुरू

Latehar, Jharkhand:लातेहार शहर के मेन रोड स्थित शिवपुरी जाने वाली गली में बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे दिनदहाड़े महिला से छिनतई की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइक सवार दो अपराधियों ने कथित तौर पर महिला को बातचीत में उलझाकर उनके झांसे में लिया और उनके गले से सोने की चेन व हाथ से अंगूठी छीनकर फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना में शहर निवासी गिरधारी प्रसाद उर्फ रंजन की पत्नी सुमन देवी को निशाना बनाया गया। गिरधारी प्रसाद ने बताया कि उनकी पत्नी बुधवार की सुबह पूजा-अर्चना करने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान घर के पास दो युवक उनसे बातचीत करने लगे। आरोप है कि बातचीत के दौरान महिला पर नशीले स्प्रे का इस्तेमाल किया गया। स्प्रे के प्रभाव से महिला की स्थिति ऐसी हो गई कि वह पूरी तरह असहज और असहाय हो गईं। इसके बाद वह घर से कुछ दूरी पर स्थित काली मंदिर में पूजा करने चली गईं। पूजा करने के बाद जब सुमन देवी वापस लौट रही थीं, तभी दोनों युवक उन्हें शिवपुरी मोहल्ले की एक गली में ले गए। वहां उनके गले से सोने की चेन और हाथ से अंगूठी छीन ली। इसके बाद एक आरोपी बाइक लेकर पहुंचा और दूसरा युवक छिनतई करने के बाद उसके साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। घटना के दौरान एक आरोपी बाइक पर सवार था, जिसने हेलमेट पहन रखा था। वहीं, दूसरा युवक महिला से गहने छीनने के बाद बाइक पर बैठा और दोनों मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान आसपास कई अन्य लोगों का भी आना-जाना लगा हुआ था, लेकिन किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी। दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना से स्थानीय लोग भी चिंतित हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद गिरधारी प्रसाद ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इस संबंध में थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान ने बताया कि महिला से छिनतई की घटना सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

मल्लावां के भूड़ मड़ैया में 10 दिन से बिजली गुल, ट्रांसफार्मर बदलने की मांग

Sharad KumarSharad KumarFollow8m ago
Mallawan, Uttar Pradesh:शिकायतों के बावजूद विद्युत विभाग ने नहीं की सुनवाई, ग्रामीणों में रोष मल्लावां : ग्रामसभा बाबटमऊ के गांव भूड़ मड़ैया में बीते 3 तारीख की शाम से बिजली आपूर्ति ठप है। ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से गांव के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। विद्युत विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति भारी रोष है। दस दिन पूर्व ट्रांसफार्मर में खराबी आई थी। इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को फोन पर सूचना दी गई। दोनों कर्मचारियों ने मौके पर आकर समस्या देखने का आश्वासन दिया, लेकिन कई दिन तक कोई नहीं पहुंचा। दोबारा फोन करने पर कर्मचारियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। करीब दो दिन बाद कर्मचारी गांव पहुंचे और अगले दिन बिजली ठीक करने की बात कही। ग्रामीणों का कहना है कि आश्वासन के बावजूद आज तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई है। परेशान ग्रामीणों ने हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। राघोपुर के जेई को भी फोन कर समस्या से अवगत कराया गया। इसके बावजूद हर बार सिर्फ टालमटोल आश्वासन दिया जा रहा है। कई दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। बिजली न होने से गांव के लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और अन्य जरूरी गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली जैसी बुनियादी सुविधा के लिए कई दिनों तक इंतजार करना बेहद चिंताजनक है। इस समस्या को लेकर राहुल, जय सिंह यादव, गौरव राजपूत, गजराज, विश्राम, राकेश यादव, विपिन राजपूत, फतेह बहादुर, सोनू राजपूत, महेंद्र राजपूत व सचिन राजपूत सहित दर्जनों ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर खराब ट्रांसफार्मर तत्काल बदलवाने और गांव की बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

FFS खाद्य एप से किसानों की नाराज़गी: नेटवर्क और स्मार्टफोन कमी से खत पहुँचना मुश्किल

Shirur, Maharashtra:आधीच दुष्काळाच्या झळा सोसणाऱ्या बळीराजाच्या अडचणीत आता आणखी वाढ होण्याची चिन्हं आहेत. केंद्र सरकारने युरिया आणि डीएपीसारख्या अनुदानित खतांच्या खरेदीसाठी 'FFS' (Framework For Fertilizer Sale) ॲपवरून ऑनलाईन बुकिंग अनिवार्य केलं आहे. मात्र, ग्रामीण आणि दुर्गम भागातील नेटवर्कची समस्या, अँड्रॉइड मोबाईलचा अभाव आणि फार्मर आयडीची अडचण यामुळे हा निर्णय शेतकऱ्यांसाठी अत्यंत त्रासदायक ठरतोय. या किचकट प्रक्रियेमुळे खतांची टंचाई निर्माण होण्याची भीती व्यक्त करत सरकारने हा निर्णय तात्काळ मागे घ्यावा किंवा त्यात शिथिलता द्यावी, अशी मागणी आता शेतकरी आणि खत विक्रेत्यांमधून केली जातेय. खरेप आणि रब्बी हंगामाच्या पार्श्वभूमीवर रासायनिक खतांच्या काळ्या बाजाराला आळा घालण्यासाठी शासनाने 'FFS' प्रणाली सुरू केली आहे. यानुसार शेतकऱ्यांना ॲपवर नोंदणी करून, क्षेत्रानुसार ठरवून दिलेल्या मर्यादेतच खतांचे बुकिंग करता येणार आहे. मात्र, ग्रामीण भागात अजूनही अनेक शेतकऱ्यांकडे स्मार्टफोन नाहीत. शिवाय नेटवर्क नसणे, अंगठ्याचे ठसे न जुळणे आणि वारस नोंदी न झाल्याने फार्मर आयडी नसणे, अशा अनेक तांत्रिक अडचणींमुळे खत मिळणे दुरापास्त झाले आहे. या नियमावलीबाबत स्वतः शेतकरी आणि खत विक्रेत्यांनी तीव्र नाराजी व्यक्त केली आहे.
0
0
Report

सोनभद्र: संविदा कर्मी राहुल निषाद की संदिग्ध मौत पर पुलिस जांच शुरू

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में विद्युत विभाग में संविदा कर्मी राहुल निषाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जुगैल थाना क्षेत्र के देवघर झरिया टोला में राहुल का शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि ड्यूटी से लौटने के बाद वह घर आकर सो गया था; सुबह शव मिलने पर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उसे फंदे से उतारकर चोपन अस्पताल ले गए, मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और जांच जारी है। फिलहाल मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी।
0
0
Report

अतुल अग्रवाल के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज ने PM के नाम सौंपा ज्ञापन

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollow14m ago
Nautanwa, Uttar Pradesh:

महराजगंज: हिंदी खबर और लिविंग इंडिया के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल को हरियाणा पुलिस द्वारा नोएडा स्थित उनके निजी आवास से ले जाने के मामले में प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज ने विरोध जताया। पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रेस क्लब ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अतुल अग्रवाल समेत सभी पत्रकारों की रिहाई और मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया से जुड़े दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे। 

 

बाइट:अमित त्रिपाठी, अध्यक्ष, प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज

0
0
Report
Advertisement

सिहानीगेट पुलिस ने आबिद को गिरफ्त किया; चोरी गई क्रेटा और बुलेट बरामद

Ghaziabad, Uttar Pradesh:सिहानीगेट पुलिस ने शातिर वाहन चोर आबिद को गिरफ्तार कर चोरी की एक क्रेटा कार और तीन रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की हैं। आरोपी के कब्जे से चार नंबर प्लेट और वाहन चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी मिले हैं। पुलिस उसके दो फरार साथियों की तलाश कर रही है। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि 13 अक्टूबर को पुलिस चोरी के वाहनों की तलाश में थी। मुखबिर की सूचना पर मेरठ तिराहे के पास से आबिद (34) निवासी अमरोहा को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर हिंडन नदी के पास कब्रिस्तान के पीछे झाड़ियों से तीन चोरी की बुलेट बरामद हुईं। क्रेटा कार इंदिरापुरम क्षेत्र से चोरी की गई थी, जबकि एक बुलेट की चोरी का मामला दिल्ली के शाहदरा थाने में दर्ज है। पूछताछ में आरोपी ने दो साथियों भंता उर्फ इकरार उर्फ नाजिम और साजिद के साथ मिलकर वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की। दोनों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, आबिद के खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद, अमरोहा, बिजनौर और मुरादाबाद में गैंगस्टर एक्ट, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच कर रही है।
0
0
Report

योगी आदित्यनाथ ने कोविंद की आत्मकथा के विमोचन समारोह को संबोधित किया

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की आत्मकथा 'भारतीय गणतंत्र की विजयगाथा: मेरा जीवन, मेरा संघर्ष' के विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, "राम नाथ कोविन्द की जन्मभूमि परौंख में मुझे कई बार जाने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री भी उस गांव में आए... उस परौंख गांव में, एक अत्यंत गरीब परिवार में उनका जन्म होता है। बचपन में ही मां का साया उठ जाता है... लेकिन उस अभाव को कभी भी जीवन में पलायन के लिए या जीवन में अपने लिए कुछ मांगें, इस ढाल के रूप में उन्होंने इस्तेमाल नहीं किया। गांव के स्कूल में पढ़े, उच्च शिक्षा अर्जित की। एक अधिवक्ता के रूप में वंचितों और गरीबों की आवाज बने। भारत के राष्ट्रवादी मिशन को अपने संघर्ष का हिस्सा बनाया। पहले भाजपा के सदस्य और पदाधिकारी के रूप में, उसके बाद राज्यसभा के सांसद के रूप में, उसके बाद बिहार के राज्यपाल के रूप में और फिर भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर विराजमान होकर, भारत के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपतियों में से एक के रूप में अपना नाम दर्ज कराया..."
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top