261001
सीतापुर में नव वर्ष की तैयारी, रामकोट में कोतवाल ने निकाला फ्लैग मार्च
Sitapur, Uttar Pradesh:आगामी नव वर्ष के मद्देनजर रामकोट थाने की कोतवाल जी पांडे ने भारी पुलिस बल के साथ रामकोट कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान जगह-जगह सदन तलाशी अभियान भी चलाया गया। कोतवाल जी पांडे ने बताया कि तेज वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और हुड़दंग करने वालों को भी नहीं छोड़ा जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नव वर्ष के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
य yamunaran? नहीं—यह एक हीशी headline है
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के औरंगाबाद में रविवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की किसान महापंचायत हुई। इसमें धान खरीद, फसल के दाम, गन्ने के रेट और किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए गए। महापंचायत के बाद भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने हाईवे जाम करने का ऐलान किया, जिसके बाद किसान पंचकुला-सहारनपुर हाईवे पर धरने पर बैठ गए। महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि धान की खरीद प्रक्रिया को लेकर किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। टिकैत ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण युवा खेती से दूर हो रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसान जो भी फैसला लेंगे, भाकियू उनके साथ खड़ी रहेगी। जरूरत पड़ने पर हरियाणा-उत्तर प्रदेश बॉर्डर को सील करने का फैसला भी लिया जा सकता है। वहीं, रतन मान ने आरोप लगाया कि मंडियों में धान खरीद को लेकर दिक्कतें बनी हुई हैं और पर्याप्त बारदाना नहीं पहुंचा है। गन्ने के दाम को लेकर भी किसानों में नाराजगी है। इसके बाद किसानों ने हाईवे की ओर कूच किया और पंचकुला-सहारनपुर हाईवे पर धरना शुरू कर दिया। किसान नेताओं ने कहा कि अधिकारी उनकी मांगों का ज्ञापन लेने के लिए हाईवे पर ही पहुंचें। बाइट – विश्वनाथ, SDM... “किसानों की फसल की खरीद में दिक्कतें हैं और गन्ने के दाम को लेकर भी रोष है। सरकार को किसानों की समस्याओं को पहुंचया जायेगा। वहीं पर किन्नर समाज ने भी किसानों के धरने प्रदर्शन पर पहुंचकर उनका समर्थन देने की बात कही और कहा की किसान भाइयों के साथ सरकार को अन्याय नहीं करना चाहिए उनकी बात सुनकर उनके समाधान करना चाहिए. बाइट : चाँदनी किन्नर फिलहाल किसान हाईवे पर धरना देकर अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से बातचीत की मांग कर रहे हैं।हरियाणा के किसान जो फैसला लेंगे, भारतीय किसान यूनियन उनके साथ खड़ी रहेगी। किसान की फसल की खरीद सुचारु हो और उसे मंडियों में परेशान न किया जाए।0
0
Report
आश्रम विवाद: फलाहारी महाराज के आरोपों की जांच कब होगी सामने?
Noida, Uttar Pradesh:प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है...शिष्य की संदिग्ध मौत और लापता होने के मामलों के बीच संत फलाहारी महाराज ने अब प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं.. अब देखना होगा कि फलाहारी महाराज के लगाए आरोपों की जांच होती है या नहीं...और आश्रम से जुड़े इन सवालों का सच आखिर सामने कब आता है।0
0
Report
हांसी की खाली दुकान में बीड़ी से आग, दमकल ने बड़ा नुकसान रोक लिया
Hansi, Haryana:हांसी में खाली पड़ी दुकान में लगी आग, बीड़ी की चिंगारी से हादसा होने की आशंका. हांसी के बड़सी गेट के अंदर खाली पड़ी दुकानों में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक खाली दुकान में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि दुकान में काम कर रहे एक मजदूर ने बीड़ी पीने के बाद उसे फेंक दिया। बीड़ी की आग सूखे घास-फूस तक पहुंच गई, जिसके बाद आग ने दुकान में पड़ी लकड़ी की कड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मचारियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया, वरना आसपास चारों तरफ दुकानें होने के कारण बड़ा हादसा और ज्यादा नुकसान हो सकता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुकान खाली थी और उसमें घास-फूस व लकड़ी का सामान पड़ा हुआ था। आग लगने से सामान को नुकसान हुआ है, हालांकि फिलहाल नुकसान ज्यादा नहीं बताया जा रहा है। सचिन कुमार की खाली दुकान में आग लगी थी। सचिन कुमार के अंकल जयभगवान ने बताया कि दुकान में घास-फूस पड़ा हुआ था और मजदूर द्वारा बीड़ी फेंकने की वजह से उसमें आग लगने की बात सामने आई है। वहीं फायरमैन संदीप सिंह ने बताया कि इससे पहले चार कुतुब गेट से समाधा रोड की तरफ बाड़ में आग लगी थी, जिस पर फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पाया। इसके बाद बड़सी गेट के अंदर खाली दुकान में आग लगने की सूचना मिली, जहां दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग पर काबू पा लिये जाने से आसपास की दुकानों को किसी बड़े नुकसान से बचा लिया गया।0
0
Report
Advertisement
घोसी में सीमेंट लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक अरविंद यादव की मौत; CCTV सामने
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जिले के घोसी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ सीमेंट से लदा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। यह हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर चालक अरविंद यादव को संभलने का जरा भी मौका नहीं मिला और वह भारी-भरकम ट्रॉली के नीचे बुरी तरह दब गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इस खौफनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ट्रैक्टर के पलटने का दृश्य साफ देखा जा सकता है। घटना की सूचना मिलते ही घोसी कोतवाली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की तफ्तीश और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।0
0
Report
ललितपुर के लक्ष्मीपुरा मोहल्ले में शॉर्ट सर्किट से बाइक आग लगकर जल गई
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सड़क पर चलती हुई एक बाईक में अचानक आग लग गई और बाइक कुछ ही सेकेंडो में आग का गोला बनकर सड़क के बीचों बीच ही धूं धूंकर जलने लगी । वहीं बाईक चालक ने बाईक से कूदकर अपनी जान बचाई , घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुरा मोहल्ले की है । बताया जा रहा है कि बाईक में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी , और पेट्रोल में पकड़ गई जिससे बाइक आग का गोला बनकर पूरी तरह से जलकर खाक हो गई । बाईक में आग इस कदर लगी कि उसे बुझाने का भी मौका नहीं मिला ।0
0
Report
नरसिंहपुर के हथनापुर में भालू ने युवक पर हमला, हालत गंभीर
Narsinghpur, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग नरसिंहपुर नरसिंहपुर में करेली वनपरिक्षेत्र के अंतर्गत हथनापुर गांव में पुरुषोत्तम ठाकुर उम्र 35 साल पर जंगली भालू ने किया हमला भालू के हमले से गंभीर रूप से घायल पुरुषोत्तम ठाकुर का इलाज जारी आदिवासी पुरुषोत्तम अपने खेत जा रहा था तभी रास्ते में भालू ने किया हमला भालू के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल वन विभाग से सुरक्षा की ग्रामीणों ने अपील0
0
Report
Advertisement
छतरपुर में अवैध शराब के खिलाफ अभियान: 378 लीटर शराब और 42 पेटी जप्त
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर में एसपी के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी है। गढ़ी मलहरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महुआ से आ रही स्कॉर्पियो को पकड़ा। तलाशी में 42 पेटी, करीब 378 लीटर अंग्रेजी शराब मिली,जिसकी कीमत 1 लाख 92 हजार बताई जा रही है , पुलिस ने शराब और 10 लाख की स्कॉर्पियो समेत कुल 11 लाख 92 लाख का मशरूका जप्त किया। मौके से भूपेंद्र कुशवाहा सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट 34(2) में केस दर्ज किया है।0
0
Report
फर्जी वन अधिकार पट्टा बनाकर 2.10 लाख रुपये ठगे: आरोपी गिरफ्तार
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा फर्जी वन अधिकार पट्टा बनाकर 2.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ग्राम अंजना निवासी राजेन्द्र धुर्वे (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से फर्जी दस्तावेजों की प्रतियां जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल कबीरधाम भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम अंजना निवासी पंछू सिंह धुर्वे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि राजेन्द्र धुर्वे ने उसके और उसकी पत्नी के नाम वन अधिकार पट्टा बनवाने का झांसा देकर एक लाख रुपये लिए थे। बाद में पट्टा लेकर केसीसी ऋण और खाद लेने सोसायटी पहुंचने पर दस्तावेज फर्जी होने का पता चला। जांच में संतोष धुर्वे से 60 हजार और चमर सिंह कुशरे से 50 हजार रुपये लेने की जानकारी भी सामने आई। वन विभाग कवर्धा से सत्यापन कराने पर संबंधित पट्टों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला और दस्तावेज फर्जी पाए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर फर्जी पट्टा तैयार करना स्वीकार किया। झलमला पुलिस ने आरोपी को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। मामले में बीएनएस की धारा 318(4), 338 और 336(3) के तहत कार्रवाई की गई है।0
0
Report
युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
Mainpuri, Uttar Pradesh:युवक ने महिला के साथ मारपीट कर दी गई धमकी महिला ने युवक अभिषेक शुक्ला पर दर्ज कराया मुकदमा महिला और युवक दो साल से रह रहे थे रिलेशनशिप में महिला के पुत्र का इलाज कराने के नाम युवक ने लिए जेवर महिला से युवक ने शादी करने से किया इंकार महिला की शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध का लगाया आरोप शहर कोतवाली पुलिस को दी थी तहरीर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है0
0
Report
Advertisement
श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद: 1669 से अब तक का इतिहास
Mathura, Uttar Pradesh:श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद: जानिए 1669 से लेकर अब तक का पूरा इतिहास मथुरा: मथुरा में स्थित शाही ईदगाह मस्जिद और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर का विवाद सदियों पुराना है। यह स्थल भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली के रूप में जाना जाता है। इस ऐतिहासिक स्थल से जुड़े प्रमुख घटनाक्रमों का विवरण निम्नलिखित है: 1669-70 (मस्जिद का निर्माण): मान्यता है कि मुगल शासक औरंगजेब ने श्रीकृष्ण जन्मस्थली पर बने प्राचीन केशवनाथ मंदिर को तुड़वाकर 1669-70 में शाही ईदगाह मस्जिद का निर्माण कराया था। 1935 (इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला): वर्ष 1935 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 13.37 एकड़ की इस विवादित भूमि को बनारस के राजा कृष्ण दास को अलॉट कर दिया था। 1951 (ट्रस्ट द्वारा अधिग्रहण): वर्ष 1951 में श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट ने इस पूरी भूमि का अधिग्रहण कर लिया। 1958 और 1977 (ट्रस्ट का पंजीकरण): यह ट्रस्ट वर्ष 1958 में 'श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ' और आगे चलकर 1977 में 'श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान' के नाम से रजिस्टर्ड हुआ। 1968 (ऐतिहासिक समझौता): वर्ष 1968 में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ और शाही ईदगाह कमेटी के बीच एक समझौता हुआ। इसके तहत विवादित जमीन का स्वामित्व ट्रस्ट को मिला, जबकि ईदगाह मस्जिद के प्रबंधन का अधिकार ईदगाह कमेटी को सौंप दिया गया।0
0
Report
बृजमनगंज पुलिस ने 3 किलो 100ग्राम अवैध गांजा के साथ पति-पत्नी को किया गिरफ्तार
Baisar, Uttar Pradesh:बृजमनगंज, महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी एवं क्षेत्राधिकार महोदया दीप शिखा वर्मा के कुशल निर्देशन में थाना बृजमनगंज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा बेचने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष बृजमनगंज मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि दिनांक 04.10.2026 को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उपनिरीक्षक आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तलाश वांछित अपराधी व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान जरिए मुखबिर सूचना मिली कि हाईवे कट के पास से सवारी के रास्ते से एक पुरुष व एक महिला दो अलग-अलग झोले व प्लास्टिक की बड़ी पन्नी में गांजा लेकर धानी से हाईवे कट होते हुए फरेंदा की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक पुरुष व एक महिला अपने हाथों में झोला व बड़ी पन्नी लिए आते हुए दिखाई दिए। पास आने पर पुरुष व्यक्ति को पुरुष कांस्टेबल द्वारा व महिला को महिला आरक्षी द्वारा रोका गया। पूछने पर दोनों ने अपना नाम पता होरीलाल पुत्र गिरीशचन्द (52 वर्ष) व उसकी पत्नी चंद्रावती पत्नी होरीलाल (42 वर्ष) निवासी ग्राम बंजारा सोनबरसा टोला सिसवनिया थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज बताया।तलाशी के दौरान दोनों के पास से 3 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा, एक अदद मोबाइल फोन और 280 रुपये नगद बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 238/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।0
0
Report
गुरुग्राम में 20 एकड़ में विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर बनेगा, CM ने जानकारी दी
Chandigarh, Chandigarh:गुरुग्राम में 20 एकड़ में बनेगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस तकनीक और आधुनिक इंजीनियरिंग का होगा संगम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कन्वेंशन सेंटर के निर्माण संबंधी प्रोजेक्ट का किया अध्ययन सिंगापुर में सनटेक सिटी का किया अवलोकन, निर्माण से लेकर संचाल के संबंध में ली जानकारी Gardens by the Bay में मुख्यमंत्री ने प्रकृति सरंक्षण और जल प्रबंधन की ली जानकारी भारतीय पर्यटकों ने मुख्यमंत्री के साथ ली फोटो, विदेशी पर्यटकों से भी सहज भाव से मिले मुख्यमंत्री0
0
Report
Advertisement
आर्चरी टीम नागोया 2026 के बाद दिल्ली लौटी, देश ने किया जोरदार स्वागत
New Delhi, Delhi:इंडियन आर्चरी टीम आइची-नागोया 2026 में शानदार प्रदर्शन देने के बाद दिल्ली लौट रही है, जिसने अपनी शानदार अचीवमेंट्स से देश को गर्व महसूस कराया। चैंपियंस का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट और पूर्व यूनियन कैबिनेट मिनिस्टर श्री अर्जुन मुंडा और आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल, दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रेसिडेंट और BJP के को-इन-चार्ज, पंजाब श्री वीरेंद्र सचदेवा ने स्वागत किया। खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल लेकर फोटो खिंचवाए और बातचीत की है। जीत का जश्न मना रहे हैं BSF और ITBP के खिलाड़ी जिन्होंने देश का नाम रोशन किया।0
0
Report
फर्जीवाड़े में डमी मरीज भर्ती, आयुष्मान योजना के लाखों ने अस्पतालों का खेल उजागर
Raipur, Chhattisgarh:डमी मरीज भर्ती कर आयुष्मान योजना के लाखों रुपये निकाल रहें अस्पताल! अस्पतालों के इस फर्जीवाड़े पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी. पिछले दिनों कई अस्पतालों में हुई थी छापेमार कार्रवाई0
0
Report
पांढुरना पहुंचे सीएम मोहन यादव: विकास कार्यों की समीक्षा और संवाद
Chhindwara, Madhya Pradesh:2023 में पांढुरना जिला बनने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहली बार आज पांढुरना पहुंचे जहां उन्होंने पांढुरना और प्रदेश के विकास की चर्चा की मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज पांढुरना के सांदीपनी स्कूल परिषर मे जिला विकास का कार्य समिति की बैठक में पहुंचे साथ ही साथ विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया एवं वृद्धजन एवं सामाजिक संगठनों से संवाद किया. उन्होंने लाडली लक्ष्मी और लाडली बहन योजनाओं की महिलाएं और वृद्धजनों और बच्चों का सम्मान भी किया.यहां उन्होंने जिला विकास समिति की बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की.मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और आमजन को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों और बुजुर्गों से संवाद कर उनका सम्मान किया.उन्होंने कहा कि पांढुर्णा के विकास में सरकार किसी तरह की कमी नहीं आने देगी.क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा.मुख्यमंत्री ने कम बारिश वाले क्षेत्रों को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए.उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पर्याप्त बारिश नहीं हुई है वहां कलेक्टर किसानों की फसलों का सर्वे कराएं ताकि नुकसान की वास्तविक स्थिति सामने आ सके और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके.रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में रोजगार के अवसरों को लेकर सरकार के पास कोई कमी नहीं है.युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि दूध के उत्पादन में हमरा प्रदेश तीसरे नंबर पर है उसे नंबर वन बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है और इससे बनने वाले उत्पादों और इंडस्ट्री के क्षेत्र में भी लगातार विकास की ओर अग्रसर हमारा प्रदेश हो रहा है.0
0
Report
Advertisement
