261135
लहरपुर में पुलिस ने की पैदल मार्च और चेकिंग अभियान
Laharpur, Uttar Pradesh:शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लहरपुर में भारी पुलिस बल ने नगर के विभिन्न रास्तों पर पैदल मार्च किया। विसवां तिराहा गेट पर क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार यादव और कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह के नेतृत्व में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी की गई। इस दौरान कई संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक भी किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली को ट्रांजिट शहर से टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने के लिए चार सर्किट लॉन्च
Delhi, Delhi:दिल्ली को ‘ट्रांजिट सिटी’ से टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में बड़ा कदम राजधानी में आध्यात्मिक और विरासत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चार नए पर्यटन सर्किट लॉन्च किए गए हैं। इनका उद्देश्य दिल्ली को महज एक “ट्रांजिट सिटी” के बजाय ऐसा पर्यटन गंतव्य बनाना है, जहां देश-विदेश से आने वाले पर्यटक अधिक समय रुककर राजधानी की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत को करीब से देख सकें। दिल्ली सरकार की टूरिज्म विभाग के तहत यह लॉन्च किए गए हैं जिसमें दिल्ली के रिच हेरिटेज कलर और स्पिरिचुअल हेरीटेज को बढ़ावा दिया जा रहा है. इस हफ्ते मंगलवार को दिल्ली की सरकार ने यह लॉन्च किया था और जिसमें आज पहला ट्रिप के दौरान लोगों को दिल्ली के कुछ टूरिस्ट डेस्टिनेशन दिखाए गए. चारों सर्किट ‘द सोल ऑफ दिल्ली’, ‘द हेरिटेज ऑफ दिल्ली’, ‘दिल्ली सेक्रेड हार्मनी’ और ‘इकोज ऑफ दिल्ली’ के नाम से लॉन्च किए गए। इनका शुभारंभ अक्षरधाम मंदिर में आयोजित स्पिरिचुअल एंड हेरिटेज टूरिज्म कॉन्क्लेव 2026 के दौरान किया गया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव भी मौजूद रहे। ‘दिल्ली: द कैपिटल ऑफ स्पिरिचुअलिटी, हेरिटेज एंड एक्सपीरियंसेज’ थीम पर आयोजित इस कॉन्क्लेव में राजधानी के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों को एक एकीकृत पर्यटन अनुभव के रूप में प्रस्तुत करने पर जोर दिया गया। चारों पर्यटन सर्किट में शामिल प्रमुख स्थल: - द सोल ऑफ दिल्ली: अग्रसेन की बावली, लोटस टेंपल, अक्षरधाम मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल। - द हेरिटेज ऑफ दिल्ली: बिरला मंदिर, झंडेवालान माता मंदिर, जंतर-मंतर, योगमाया मंदिर और जगन्नाथ मंदिर। - दिल्ली सेक्रेड हार्मनी: प्राचीन हनुमान मंदिर, दिगंबर जैन लाल मंदिर, डॉ. आंबेडकर मेमोरियल, पुराना किला और हजरत निजामुद्दीन दरगाह। - इकोज ऑफ दिल्ली: बौद्ध मंदिर, चर्च ऑफ रिडेम्पशन, महरौली पुरातत्व पार्क, छतरपुर मंदिर, गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब और लिंग भैरवी सन्निधानम। इन सर्किटों के जरिए दिल्ली की धार्मिक विविधता, ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक पहचान को एक साथ जोड़कर पर्यटकों के लिए नए अनुभव विकसित करने की कोशिश की गई है। यह जो सर्किट है यह मैप की तरह है जो सरकार द्वारा लांच किए गए हैं जिसमें जो भी आता है दिल्ली घूमने है इसमें से एक सर्किट चूस कर सकता है तो टाइम और डिस्टेंस के हिसाब से पूरा दिन वह दिल्ली के अलग-अलग चीजों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. विभाग की तरफ से यह सुविधा भी लोगों को दी जा रही है कि अगर वह टूरिज्म द्वारा बुकिंग कराएंगे तो लोगों की संख्या के हिसाब से उनको गाड़ी दे दी जाएगी और अगर कोई चाहे तो यह मैप इस रूट को फॉलो करके अपनी पर्सनल गाड़ी से भी जा सकता है और फिर इसी पर अगर कोई विभाग की गाड़ी इस्तेमाल कर रहा है तो कास्ट उसे पर डिपेंड करेगी0
0
Report
रामदेवरा में संत रविदास की 650वीं जयंती श्रद्धा और देशभक्ति का संगम
Jaisalmer, Rajasthan:रामदेवरा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के वातावरण में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा निकाली। यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां गुरु रविदास जी के भजनों, जयकारों और धार्मिक नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाओं और युवतियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान संत रविदास जी की रथ यात्रा भी निकाली गई। रथ यात्रा के साथ महिलाएं और छोटे बच्चे कलश लेकर चल रहे थे। यात्रा का नेतृत्व पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी ने किया।आयोजन के तहत भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ, जिसमें लोक देवता बाबा रामदेव जी और संत रविदास जी के जीवन, भक्ति और सामाजिक संदेशों पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी गई। श्रद्धालु देर तक भक्ति रस में सराबोर रहे। इसके बाद युवाओं और समाज के लोगों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर निकले युवाओं ने देशभक्ति नारों और भारत माता के जयघोष से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना बताया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत रविदास जी के जीवन, उनके समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानव सेवा के संदेश पर प्रकाश डालते हुए समाज से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नारी शक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, सामाजिक समरसता, उत्साह और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने रामदेवरा कस्बे को आध्यात्मिक और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।0
0
Report
झुंझुनूं पुलिस ने NDPS मामलों में 10 क्विंटल गांजे का नष्ट किया
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पुलिस ने 5.46 करोड़ के गांजे का किया नष्ट 10 थानों के 16 NDPS प्रकरणों में जब्त गांजा नष्ट 10 क्विंटल 93 किलो 508 ग्राम गांजे का किया गया नष्टीकरण पुलिस लाइन झुंझुनूं में नियमानुसार नष्ट किया गया मादक पदार्थ न्यायालय से भौतिक सत्यापन और निर्णय के बाद हुई कार्रवाई एसपी कावेन्द्र सिंह सागर की अध्यक्षता में गठित समिति ने की कार्रवाई मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के बाद पुलिस की ओर से जब्त किए गए गांजे के बड़े स्टॉक का नष्टीकरण किया गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले के 10 थानों में दर्ज 16 NDPS प्रकरणों में जब्त किए गए कुल 10 क्विंटल 93 किलोग्राम 508 ग्राम गांजे को नियमानुसार नष्ट किया गया। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 5 करोड़ 46 लाख 75 हजार 400 रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार मादक पदार्थों के नष्टीकरण के लिए पुलिस महानिदेशक राजस्थान के निर्देश पर जिला स्तरीय औषधी व्ययन समिति का गठन किया गया था। समिति की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने की। समिति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत और अपराध सहायक महेन्द्र सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया। जिले के 10 थानों से संबंधित 16 NDPS प्रकरणों में जब्त गांजे का न्यायालय से भौतिक सत्यापन और निर्णय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नष्टीकरण किया गया। समिति ने संबंधित प्रकरणों के रिकॉर्ड का अवलोकन किया और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की। इसके बाद रिजर्व पुलिस लाइन झुंझुनूं में जिला स्तरीय औषधी व्ययन समिति की मौजूदगी में सभी प्रकरणों में जब्त गांजे का निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्टीकरण किया गया।0
0
Report
Advertisement
नोएडा मामूरा में बाइक टच को लेकर युवक-युवती के बीच झगड़ा, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा मामूरा में बाइक टच होने पर सड़क पर हंगामा नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र स्थित मामूरा में बाइक टच होने को लेकर युवक और युवती के बीच विवाद बताया जा रहा है कि सड़क पर फोन चला रही युवती से बाइक टच होने के बाद दोनों के बीच बहस शुरू हुई विवाद बढ़ने पर युवती ने बाइक गिरा दी और युवक को थप्पड़ मार दिया इसके बाद युवक ने भी पलटकर युवती को थप्पड़ मार दिया पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो वायरल होने के बाद मामले की चर्चा तेज हालांकि वायरल वीडियो कुछ महीने पुराना बताया जा रहा पुलिस मामले की कर रही जांच थाना फेज 3 क्षेत्र की घटना।0
0
Report
ओबीसी आरक्षण 60 से सियासत का गणित बदला; अब सामान्य सीटों पर भी दावेदारी तेज
Jaipur, Rajasthan:LOCATION-JAIPUR FEED-OFC :::::::::::::::::::::::::::::: एंकर-निकाय प्रमुख चुनावों की आरक्षण लॉटरी ने सीटों का गणित तो सामने रख दिया है... लेकिन सियासत का गणित इससे कहीं बड़ा है। ओबीसी को इस बार 309 में से 60 सीटें मिली हैं... यानी करीब 19.42 फीसदी। मगर पिछले चुनावों का रिकॉर्ड कहता है ओबीसी की सियासी पहुंच आरक्षित सीटों की हद में नहीं बंधी। हर बार सामान्य सीटों ने भी ओबीसी की ताकत बढ़ाई। अब 2026 में 60 आरक्षित सीटों के साथ 188 सामान्य सीटें वो मैदान हैं, जहां टिकट से लेकर जीत तक ओबीसी की दावेदारी का असली इम्तिहान होगा। आरक्षण की लॉटरी खत्म.. अब शुरू होगा सियासत का असली गणित। :::::::::::::::::::::::::::::: वीओ-1-निकाय प्रमुख चुनावों में ओबीसी आरक्षण की तस्वीर भले ही करीब 20 फीसदी के आसपास रही हो..लेकिन चुनावी नतीजों में ओबीसी की राजनीतिक ताकत इससे कहीं ज्यादा नजर आई है.......2014-15 में 36 सीटें आरक्षित थीं, लेकिन ओबीसी के 63 निकाय प्रमुख जीते... यानी 27 सामान्य सीटों पर भी ओबीसी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। 2019-20 में 39 सीटें आरक्षित थीं, लेकिन ओबीसी के 78 निकाय प्रमुख बने...यानी 39 सामान्य सीटों पर भी ओबीसी ने कब्जा जमाया......अब 2026 में 309 में से 60 सीटें यानी 19.42 फीसदी ओबीसी के लिए आरक्षित हुई हैं। ऐसे में सवाल सिर्फ 60 आरक्षित सीटों का नहीं, बल्कि उन 188 सामान्य सीटों का भी है, जहां ओबीसी दावेदार अपनी सियासी ताकत दिखा सकते हैं। यानि की निकाय प्रमुखों की सीटों पर अब पार्टियां पालिका अध्यक्ष, नगर परिषद सभापति और नगर निगम महापौर जैसे पदों पर टिकट वितरण में सामान्य सीटों पर भी ओबीसी चेहरों की दावेदारी मजबूत रह सकती है। :::::::::::::::::::::::::::::: बाइट-झाबर सिंह खर्रा, यूडीएच मंत्री :::::::::::::::::::::::::::::: -2014-15 : 19.25 फीसदी ओबीसी वर्ग का आरक्षण, लेकिन जीत 33.69 फीसदी -2014-15 में कुल 187 निकाय प्रमुख पदों में से 36 पद ओबीसी के लिए आरक्षित थे। इसका आरक्षण प्रतिशत 19.25 फीसदी बैठता है। -इसके मुकाबले ओबीसी वर्ग के 63 उम्मीदवार निकाय प्रमुख बने। यानी कुल 187 में ओबीसी जीत की हिस्सेदारी 33.69 फीसदी रही। -यानी ओबीसी आरक्षित 36 सीटों के अलावा 27 ओपन सामान्य सीटों पर भी ओबीसी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। -सीधी भाषा में कहें तो ओबीसी आरक्षण करीब 19 फीसदी, लेकिन जीत का आंकड़ा करीब 34 फीसदी रहा। :::::::::::::::::::::::::::::: -2019-20 : 19.90 फीसदी ओबीसी आरक्षण, जीत करीब 40 फीसदी। -2019-20 में कुल 196 निकाय प्रमुख पद थे। इनमें 39 सीटें ओबीसी के लिए आरक्षित थीं। आरक्षण प्रतिशत 19.90 फीसदी रहा। -लेकिन चुनाव में ओबीसी वर्ग के 78 उम्मीदवार जीतकर निकाय प्रमुख बने। कुल 196 में ओबीसी की हिस्सेदारी 39.80 फीसदी है। -इसमें 39 आरक्षित सीटों के अलावा 39 ओपन सामान्य सीटों पर भी ओबीसी उम्मीदवार जीते। -यानी आरक्षण जितना था, ओबीसी की वास्तविक चुनावी जीत उसका लगभग दोगुना रही। :::::::::::::::::::::::::::::: 2026 : निकाय प्रमुखों के लिए आरक्षण 19.42 फीसदी, इस बार अब सामान्य सीटों पर नजर। 2026 की लॉटरी में कुल 309 निकाय प्रमुख पदों में 60 सीटें ओबीसी के लिए आरक्षित हुई हैं। बाकी वर्गों के आरक्षण को अलग रखते हुए 188 पद सामान्य श्रेणी में हैं। अब इन सामान्य सीटों पर ओबीसी दावेदारों की दावेदारी महत्वपूर्ण होगी। क्योंकि पिछले चुनावों में सामान्य सीटों पर ओबीसी उम्मीदवारों का रहा प्रदर्शन। ऐसे में सामान्य सीट का मतलब ओबीसी दावेदारों के लिए दरवाजा बंद होना नहीं है। :::::::::::::::::::::::::::::: निकाय प्रमुख सीट पर अलग अलग वर्ग की आरक्षण की स्थिति... कैटेगिरी0
0
Report
आकाश दुबय्या हत्या: एक महीने बाद भी मकोका कार्रवाई नहीं, बेमुदत आंदोलन तय
Shirdi, Maharashtra:श्रीरामपूर शहरातील हॉटेल व्यावसायिक आकाश दुबय्या यांची भरदिवसा हत्या होण्याच्या घटनेला एक महिना उलटून गेलाय.. मात्र आश्वासन देऊन अद्यापही आरोपींना मकोका अंतर्गत कारवाई न झाल्याने दुबय्या कुटुंबियाने पुन्हा एकदा आंदोलनाचा इशारा दिलाय... स्वातंत्र्य दिनापासून शहरातील महात्मा गांधी पुतळ्यासमोर बेमुदत धरणे आंदोलन करण्यात येणार असल्याची माहिती कैलास दुबय्या यांनी दिलीय.. घटनेतील आरोपींवर मकोका अंतर्गत कारवाई करत आरोपींना पाठीशी घालणाऱ्या बेग टोळीवर कारवाईसाठी चार दिवस शहर बंद ठेवत निषेध नोंदविण्यात आला होता.. मात्र घटनेला महिना उलटूनही कारवाई होत नसल्याने पुन्हा एकदा स्वातंत्र्य दिनापासून बेमुदत धरणे आंदोलनाचा एल्गार करण्यात येणार आहे..0
0
Report
Advertisement
कोटा में हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
Kota, Rajasthan:कोटा हर घर तिरंगा अभियान एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर में हो रहे हे विविध आयोजन जागरूकता कार्यक्रम, प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी, तिरंगा रैली एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ का हुवा आयोजन कोटा, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान (9–17 अगस्त) एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 14 अगस्त को एलबीएस ग्रुप ऑफ एजुकेशन, कोटा में जागरूकता कार्यक्रम, विभाजन विभीषिका पर प्रदर्शनी, मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय संचार ब्यूरो के सहायक निदेशक रमेश्वर लाल मीणा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा एवं जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल होंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में सैन्य स्टेशन मुख्यालय, कोटा के कर्नल प्रदीप कदम तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर बी.सी.एस. शेखावत उपस्थित रहें एलबीएस ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन कुलदीप माथुर एवं निदेशक योगेन्द्र माथुर ने भी कार्यक्रम में लिया भाग श्री मीणा ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, गौरव एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है। वहीं, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस देश विभाजन के दौरान पीड़ित लाखों लोगों के संघर्ष, बलिदान और विस्थापन को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। कार्यक्रम में विभाजन विभीषिका पर आधारित प्रदर्शनी, मौखिक प्रश्नोत्तरी एवं पुरस्कार वितरण के साथ तिरंगा रैली निकाली गई समापन पर सभी प्रतिभागियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की शपथ दिलाई0
0
Report
सीतापुर में पार्टिशन हॉरर्स डे मेमोरेंस पर पांडेय-खेड़ा-राहुल गांधी के बयान
Noida, Uttar Pradesh:SITAPUR (UTTAR PRADESH): MANOJ PANDEY (CABINET MINISTER, UP) ON PARTITION HORRORS REMEMBRANCE DAY/ PAWAN KHERA'S STATEMENT/ RAHUL GANDHI'S REMARKS ON PM0
0
Report
रामदेवरा उत्सव में लाखों श्रद्धालु, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा- पोकरण लोकेशन- रामदेवरा बाबा रामदेव समाधि स्थल के समिधि स्थल के सामने लगी लंबी-लंबी कतारे सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बाबा रामदेव समाधि समिति व पुलिस प्रशासन की तरफ से विशेष व्यवस्थाओं के साथ भक्तों की भीड़ को सुगमता से दर्शन करवाने के लिए तैयारियां की गई हैं. सावन माह के शुक्ल पक्ष की दूज पर देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन के लिए रामदेवरा पहुंचे. भक्तों ने बाबा रामदेव समाधि को पंचामृत से नहलाकर, चादर चढ़ाकर और स्वर्ण मुकुट स्थापित कर दर्शन किए. बाबा रामसापीर की जय-जयकार के साथ भक्त कतार-बद्ध होकर दर्शन कर रहे हैं; एक साथ आठ कतार में दर्शन की व्यवस्था है. निकासी राम सरोवर तालाब की तरफ से की जा रही है. भीषण गर्मी को देखते हुए पंखे, कूलिंग व फव्वारे, साफ-सफाई आदि सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं. वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है, मेला चौक पर भारी वाहन वर्षों की भीड़ से चौक-जाम की स्थिति बन रही है. Ramdevra की मेले चौक में मंदिर संबद्ध दुकानों से श्रद्धालु खरीदारी में व्यस्त हैं. इन दिनों Ramdevra में आस्था का समंदर हिलोर मार रहा है. भीड़ के नियंत्रण के लिए पुलिस जवानों की तैनाती बढ़ाई गई है.0
0
Report
Advertisement
दमोह में स्वतंत्रता दिवस के भव्य कार्यक्रम की तैयारी पूरी
Damoh, Madhya Pradesh:आजादी के जश्न की तैयारियां पूरी कल होगा भव्य आयोजन.. दमोह में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह में प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर जिले के कलेक्टर और एसपी ने तहसील मैदान का निरीक्षण किया और फुल ड्रेस रिहर्सल भी कराई, परेड में पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल, होमगार्ड एनसीसी और स्काउट के दल शामिल होंगे तो रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों होगी। इसे लेकर जिले के कलेक्टर ने बताया कि आयोजन को गरिमापूर्ण बनाने के तमाम इंतजाम किए गए और कल भव्य आयोजन दमोह में होगा।0
0
Report
पूर्णिया में परीक्षा तैयारी कर रहे छात्र का अपहरण, 2 लाख फिरौती धमकी
Purnia, Bihar:पूर्णिया में डीआईजी चौक के पास रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 24 वर्षीय छात्र के लापता होने के बाद उसके परिवार ने अपहरण की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि छात्र को बंधक बनाकर रखा गया है और उसकी रिहाई के बदले 2 लाख रुपए मांगे जा रहे हैं। पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। मामला के. हाट थाना क्षेत्र से जुड़ा है। लापता छात्र की पहचान कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र के भडुआबाड़ी निवासी बालेश्वर राय के बेटे अंबेडकर कुमार राय के रूप में हुई है। वह मार्च से पूर्णिया में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। परिजनों को युवक के फोन से आया कॉल अंबेडकर के पिता के मुताबिक, करीब पांच दिन पहले कुछ लोग उनके बेटे को अपने साथ ले गए। इसके बाद उसके मोबाइल से ही परिवार के लोगों को फोन किया गया। कॉल करने वाले लोगों ने बताया कि अंबेडकर उनके कब्जे में है। उसे छोड़ने के लिए 2 लाख रुपए की मांग की गई। परिजनों का कहना है कि धमकी देने वालों ने व्हाट्सऐप पर एक छोटा वीडियो भी भेजा। इसमें अंबेडकर रस्सी से बंधा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो मिलने के बाद परिवार के लोगों में डर का माहौल है। कालियाचक में रखने की बात सामने आई परिवार को आशंका है कि छात्र को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक इलाके में रखा गया है। सूचना मिलने के बाद के. हाट थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस छात्र की लोकेशन और उसके संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि छात्र को आखिरी बार किन लोगों के साथ देखा गया था और उसके परिचितों में से किसी की इस घटना में भूमिका है या नहीं। बंगाल पुलिस से भी संपर्क पूर्णिया सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पाराशर ने बताया कि छात्र के लापता होने और फिरौती मांगे जाने की जानकारी पुलिस को मिली है। मामले की जांच चल रही है। छात्र को सुरक्षित बरामद करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के मालदा और कालियाचक पुलिस से भी संपर्क किया गया है। पुलिस की टीम मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि छात्र की सुरक्षित बरामदगी को प्राथमिकता दी जा रही है।0
0
Report
अमरौहा DM ने गंगा एक्सप्रेसवे के सर्किल रेट में 48% तक बढ़ोतरी की सिफारिश
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा डीएम नितिन गौड़ ने कलेक्ट्रेट सभागार में की अहम वार्ता, गंगा एक्सप्रेसवे के लिए सर्किल रेट में 48 फीसदी तक बढ़ोतरी प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना को गति देने के लिए अमरोहा जनपद के जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने कलेक्ट्रेट सभागार में अहम वार्ता की। इसके बाद जिला प्रशासन ने जमीनों के नए सर्किल रेट प्रस्तावित किए हैं। एक्सप्रेसवे के दायरे में आने वाले राजस्व ग्रामों में प्रचलित दरों की असमानता दूर करने के लिए अधिकतम 48 फीसदी तक बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। प्रस्ताव के अनुसार सामान्य ग्रामीण क्षेत्रों में 10 फीसदी, विकासशील क्षेत्रों में 15 फीसदी और नगरीय एवं अर्धनगरीय क्षेत्रों में 20 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ेंगे। एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन से लगी कृषि भूमि की दरों में भी संशोधन प्रस्तावित है। राष्ट्रीय और राज्य मार्गों से जुड़े गांवों में कृषि एवं अकृषिक भूमि की दरों में 5 से 20 फीसदी तक वृद्धि का प्रस्ताव है। प्रशासन को उम्मीद है कि नई दरों से भूमि अधिग्रहण में आने वाली अड़चनें दूर होंगी और गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना को गति मिलेगी। प्रस्तावित सर्किल रेट पर 14 से 25 अगस्त शाम पांच बजे तक आपत्ति और सुझाव दर्ज कराए जा सकेंगे। प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण 1 से 3 सितंबर तक किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
खिलाड़ियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा। क्षेत्रीय खेल कार्यालय, देवीपाटन मंडल, गोंडा द्वारा स्वतंत्रता दिवस एवं हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जनजागरूकता के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की अगुवाई क्रीड़ा अधिकारी श्री रंजीत राज जी ने की। तिरंगा यात्रा में ताइक्वांडो, क्रिकेट, हैंडबॉल, हॉकी एवं एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने हाथों में तिरंगा लेकर स्टेडियम से मनकापुर बस अड्डे तक रैली निकाली तथा आमजन को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और स्वतंत्रता दिवस को एकजुट होकर हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए जागरूक किया। रैली के दौरान खिलाड़ियों ने “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण को देशभक्ति के भाव से गुंजायमान कर दिया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से खिलाड़ियों ने राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मो. तौकीर, विक्की तिवारी, अभय तिवारी, प्रत्यूष राज, विनोद जायसवाल, राकेश श्रीवास्तव, अभय आर्या, हरिओम जायसवाल एवं राम मनोज का योगदान सराहनीय रहा। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की इस पहल ने खिलाड़ियों के साथ-साथ आमजन में भी राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने की भावना को मजबूत किया।0
0
Report
पुरंदर मिश्रा ने मोदी के खिलाफ राहुल गांधी की टिप्पणी पर बयान
Begun, Rajasthan:रायपुर राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान- कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते है.. राहुल गांधी ब्रश नहीं करते हैं, इसलिए उन्हें गाली देने की इच्छा होती है.. राहुल गांधी शुद्धता के साथ हर काम करें और अपने से बड़ों का ख्याल रखें.. नहा-धोकर पूजा करें और शुद्धता से बोलें, बिना ब्रश किए कुछ भी बोलते हैं.. ईडी को लेकर कांग्रेस के प्रोटेस्ट पर पुरंदर मिश्रा ने कहा- कोई बाहर से लड़ाई-झगड़ा करके आता है और बीवी-बच्चों को डांटता है, भूपेश बघेल का पंजाब में दौरा था, योजना सफल नहीं हुई तो प्रदेश के लोगों को क्यों गाली दे रहे हैं.. विभाजन विभीषिका दिवस को लेकर पुरंदर मिश्रा ने कहा- 14 अगस्त एक दु:खद दिन था स्वार्थी और असामाजिक तत्वों ने देश का विभाजन किया विभाजन करने वाले आज दु:ख भोग रहे हैं और उनकी पार्टी भी दु:ख भोग रही है बाइट- पुरंदर मिश्रा, विधायक0
0
Report
छात्राओं ने अधीक्षिका राजनी उइके हटाने की मांग के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई
Chhindwara, Madhya Pradesh:छात्राओं ने कन्या शिक्षा परिषद की छात्रावास अधीक्षिका रजनी उइके को हटाने की मांग को लेकर धर्मटेकड़ी चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई. छात्राओं और उनके परिजनों का आरोप है कि अधीक्षिका उनके साथ गलत व्यवहार करती हैं, डांटती हैं और मारपीट भी करती हैं. परिजनों के मुताबिक पेरेंट्स मीटिंग के दौरान छात्राओं ने अधीक्षिका को हटाने की मांग रखी थी.परिजन मंजू उइके ने बताया कि छात्राओं का आरोप है कि अधीक्षिका बच्चों को गलत तरीके से समझाती हैं और उनके साथ मारपीट व बदसलूकी करती हैं.परिजनों और छात्राओं ने मांग की है कि रजनी उइके को छात्रावास से हटाकर उनकी जगह अनीता दइया को जिम्मेदारी दी जाए.परिजनों का कहना है कि मामले को लेकर पहले ही थाने में शिकायत की जा चुकी है. इसके साथ ही कलेक्टर कार्यालय में एसी के समक्ष भी आवेदन दिया गया है.जिसकी पावती पर सील और हस्ताक्षर करवाकर परिजन अपने साथ लेकर पहुंचे थे.छात्राओं और परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है.0
0
Report
Advertisement
