261145
बिसवां लायर्स एसोसिएशन के चुनाव में नए पदाधिकारी निर्वाचित
Ulara, Uttar Pradesh:बिसवां सीतापुर में बिसवां लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर कमलेन्द्र बाजपेयी और सचिव पद पर सत्यप्रकाश सिंह निर्वाचित हुए हैं। 2025 के वार्षिक कार्यकारिणी चुनाव का मतदान बड़ी गहमागहमी के बीच हुआ। चुनाव अधिकारी लालजी वर्मा और सहायक चुनाव अधिकारी ललित प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में 124 अधिवक्ताओं में से 121 ने वोट डाला। कमलेन्द्र बाजपेयी ने अध्यक्ष पद के लिए 64 वोट प्राप्त कर 7 वोटों से जीत हासिल की जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार रस्तोगी को 57 वोट मिले।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारां जिले में निकाय चुनाव: आज नामांकन का आखिरी दिन
Baran, Rajasthan:बारां निकाय चुनाव को लेकर आज नामांकन की अंतिम तिथि बारां जिले में निकाय चुनाव को लेकर आज अहम दिन है। बारां समेत जिले के सभी 6 निकायों में नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। प्रत्याशी दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे。 जिले के छबड़ा, अटरू, बारां, अंता, मांगरोल और सीसवाली नगर निकाय में आज नामांकन प्रक्रिया का आखिरी दिन है। बारां नगर परिषद चुनाव के लिए कलक्ट्रेट परिसर में सुबह से ही प्रत्याशी और उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटी हुई है। नगर परिषद बारां के सभी 60 वार्डों के लिए भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ रैली के रूप में कलक्ट्रेट पहुंच रहे हैं。 जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए तीन अलग-अलग काउंटर लगाए हैं। आज अंतिम दिन नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले में निकाय चुनाव की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी。 बाइट- बालमुकुंद असावा जिला निर्वाचन अधिकारी बारां0
0
Report
दमोह: तारादेही के सरकारी स्कूल से कंप्यूटर लैब चोरी, 10 सेट गायब
Damoh, Madhya Pradesh:स्कूल का पूरा कंप्यूटर लैब उड़ा ले गए चोर.. एक स्कूल को निशाना बनाया और पूरा का पूरा कंप्यूटर लैब ही उड़ा कर के गए। स्कूल में हुई चोरी की इस वारदात के बाद हड़कंप मचा हुआ है। मामला जिले के तारादेही के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल का है यहां बीती रात चोरों ने धावा बोला। सुबह जब स्कूल का चपरासी आया और देखा तो उसके होश उड़ गए, स्कूल के कंप्यूटर लैब का ताला टूटा था और सब अस्त व्यस्त था, स्कूल प्रबंधन को सूचना दी गई और प्रिंसिपल के आने के बाद जब देखा तो लैब से 10 कंप्यूटर सेट प्रिंटर सहित दूसरा सामान गायब था। स्कूल प्रबंधन ने इस चोरी की सूचना तारादेही पुलिस को दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
कन्नौज : सुभाष चंद्र बोस पर गलत टिप्पणी के विरोध में सौंपा ज्ञापन
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज : सुभाष चंद्र बोस पर गलत टिप्पणी के विरोध में सौंपा ज्ञापन कन्नौज। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के संबंध में की गई कथित गलत एवं आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आक्रोश जताते हुए सामाजिक संगठनों/कार्यकर्ताओं ने संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले वीर सपूत थे। ज्ञापन के माध्यम से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महापुरुषों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
झीरम केस: NIA अदालत 5 सितंबर को फैसला सुनेगी, भारी गवाह संख्या से देरी
Jagdalpur, Chhattisgarh:NIA की विशेष अदालत अब झीरम मामले का फैसला 5 सितंबर को सुनाएगी, सोमवार को NIA की अदालत ने फैसले को लेकर अगली तारीख घोषित की, दरअसल इसे पहले 31 अगस्त (यानी आज) NIA की विशेष अदालत झीरम मामले का फैसला सुनाने वाली थी लेकिन अदालत ने फैसले को लेकर अगली तारीख घोषित कर दी, बताया जा रहा है कि NIA ने इस मामले में एक हजार से अधिक पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी मामले में 101 गवाहों ने अपना बयान कोर्ट के समक्ष दिया है ऐसे में कोर्ट ने फैसला लिखने में पर्याप्त समय ले रही है, यही कारण है कि अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष के वकीलों के समक्ष कोर्ट ने फैसले को लेकर अगली तारीख दी, वहीं झीरम मामले को लेकर कोर्ट के फैसले से पहले भूपेश बघेल ने NIA की जांच को लेकर सवाल उठाया , भूपेश बघेल ने कहा झीरम मामला शुद्ध रूप से राजनीतिक षडयंत्र था मामले के मुख्य आरोपी गुडसा उसेंडी से NIA ने पूछताछ भी नहीं की ऐसे में आखिर कोर्ट NIA की आधी अधूरी जांच पर फैसला सुनाएगी ।0
0
Report
अजनाला में अकाली-भाजपा गठबंधन से चुनाव लड़ने का संकेत: डॉ रतन सिंह अजनाला दावा
Ajnala, Punjab:ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਪੁਨਰ ਸੁਰਜੀਤ ਦੇ ਹਲਕਾ ਅਜਨਾਲਾ ਤੋਂ ਕੋਆਰਡੀਨੇਟਰ ਡਾਕਟਰ ਰਤਨ ਸਿੰਘ ਅਜਨਾਲਾ ਦੀ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਨੇ ਛੇੜੀ ਨਵੀਂ ਚਰਚਾ ਡਾਕਟਰ ਰਤਨ ਸਿੰਘ ਅਜਨਾਲਾ ਦੀ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰਸ ਪਿੱਛੇ ਲੱਗਾ ਭਾਜਪਾ ਦਾ ਬੋਰਡ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਪੁਨਰ ਸੁਰਜੀਤ ਅਤੇ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਅਲਾਇੰਸ ਦੀ ਹੋ ਰਹੀ ਕਾਫੀ ਚਰਚਾ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਵਿੱਚ ਡਾਕਟਰ ਰਤਨ ਸਿੰਘ ਅਜਨਾਲਾ ਨੇ ਗਿਆਨੀ ਸਿੰਘ ਦਾ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਹਲਕਾ ਕੋਆਰਡੀਨੇਟਰ ਦੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਡਾਕਟਰ ਰਤਨ ਸਿੰਘ ਅਜਨਾਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅਤੇ ਭਾਜਪਾ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਚੋਣਾਂ ਲੜਨਗੇ ਡਾਕਟਰ ਅਜਨਾਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅਜ ਨਾਲ ਹਲਕੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਹੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਚੋਣ ਲੜੇਗਾ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਦਿਨ ਪੰਜਾਬ ਅੰਦਰ ਚੋਣ ਜਾਬਤਾ ਲੱਗੇਗਾ ਉਸ ਦਿਨ ਲੋਕ ਖੁੱਲ ਕੇ ਬੋਲਣਗੇ0
0
Report
दिल्ली सरकार पर साइकिल घोटाला: 4200 की साइकिल 7000 में खरीदी, 3000 कमीशन
New Delhi, Delhi:दिल्ली सचिवालय के बाहर दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली सरकार ने जो साइकिल खरीदी है उसमें बड़ा घोटाला हुआ है। दिल्ली सरकार की तरफ से स्कूली छात्राओं को साइकिल दी गई है, और आम आदमी पार्टी का कहना है कि 4200 रुपए की साइकिल 7000 में खरीदी गई; एक साइकिल पर 3000 का कमीशन सरकार ने खाया है, इसलिए मंत्री आशीष सूद को बर्खास्त किया जाना चाहिए। दिल्ली सरकार में साइकिल घोटाला हुआ है; एसीबी में इसकी शिकायत आम आदमी पार्टी की तरफ से की गई है लेकिन अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं है। दिल्ली सरकार ने जो छात्राओं को साइकिल दी है वह 4200 की साइकिल है, और उन्होंने वही साइकिल ₹7000 में खरीदी है; ₹3000 का कमीशन एक साइकिल पर लिया गया। जो सरकार ने साइकिल खरीदी वह नकली साइकिल है; पूरी तरह से यह खुल्लम-खुल्ला लूट की गई है; 90 करोड़ के खरीद में 39 करोड़ का घोटाला; रिम ब्रेक साइकिल में सब नकली है। मुख्यमंत्री एक कमजोर मुख्यमंत्री हैं जो पूछ नहीं पा रहे कि मंत्री से क्या यह घोटाला है; पर्ची से इनका नाम निकाला गया और सीएम बन गईं, या यह पैसा बड़े लोगों को जा रहा है इसलिए चुप हैं। दिल्ली में बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं; सीएम चुप हैं; विनोद नगर में बच्ची के साथ मारपीट हुई; उसकी मौत होगी; 3 साल की बच्ची क्या बलात्कार हुआ? दिल्ली को उन्होंने क्या बना दिया है। जेम पोर्टल की बात की जा रही है, फिर यह महंगी कैसे खरीदी साइकिल; 4000 की 7000 में कैसे खरीदी। यह बेवकूफ ना बनाएं; साइकिल खरीदने में भ्रष्टाचार हुआ है।0
0
Report
Advertisement
अरावली के तेंदुओं ने मोहम्मदपुर गुर्जर में लोगों की रातें डरा दीं
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - तेंदुओं के खौफ में मोहम्मदपुर गुर्जर गाँव शाम होते ही थम जाती है गांव की रफ्तार अरावली की तलहटी से निकल रहे दो तेंदुए, दो बछियाँ और एक बछड़े को बनाया शिकार रातभर पशुओं की रखवाली कर रहे ग्रामीण गुरूग्राम के सोहना अरावली की पहाड़ियों की तलहटी में बसे मोहम्मदपुर गुर्जर व रायसीना गाँव में इन दिनों दो तेंदुओं के आतंक ने ग्रामीणों की रातों की नींद और दिन का चैन छीन लिया है। तेंदुओं की लगातार आवाजाही से गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुए अब तक दो बछियाँ और एक बछड़ा को अपना शिकार बना चुके हैं। पशुओं पर लगातार हो रहे हमलों के बाद ग्रामीणों में दहशत इस कदर है कि शाम ढलते ही खेतों की ओर जाने वाले रास्ते सूने पड़ जाते हैं।पशुओं की सुरक्षा के लिए रातभर पहरा तेंदुओं के डर ने पशुपालकों की परेशानी और बढ़ा दी है। ग्रामीण अपने पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। पशुओं को बांधने वाले स्थानों के आसपास ग्रामीण निगरानी रखते हैं, ताकि तेंदुए के दिखाई देने पर समय रहते उसे भगाया जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि रात में जरा सी आहट होते ही लोग सतर्क हो जाते हैं। कई परिवारों की रात पशुओं की रखवाली करते हुए गुजर रही है।लाला ने बताया कैसे उठा ले गए तेंदुए पशु गांव में गाय चराने वाले लाला ने बताया कि तेंदुए उसके दो बछियाँ और एक बछड़े को उठाकर ले गए। उनका घर अरावली की पहाड़ियों के नीचे बना हुआ है और वहीं वे अपने पशुओं को बांधते हैं।लाला के अनुसार, रात होते ही तेंदुए के गांव के आसपास आने का डर सताने लगता है। पशुओं को बांधने के बाद भी उन्हें चैन नहीं मिलता और पूरी रात उनकी निगरानी करनी पड़ती है। उनका कहना है कि तेंदुओं के आतंक के कारण पशुपालन करना भी अब चुनौती बन जाता है। ‘आज पशु निशाने पर हैं, कल इंसान भी हो सकता है’ ग्रामीणों में तेंदुओं को लेकर भय के साथ चिंता भी बढ़ रही है। उनका कहना है कि अभी तक तेंदुए पालतू पशुओं का शिकार कर रहे हैं, लेकिन यदि समय रहते इन्हें नहीं पकड़ा गया तो किसी दिन ग्रामीण भी इनके निशाने पर आ सकते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम भेजी जाए। गांव और आसपास के अरावली क्षेत्र में तेंदुओं की तलाश कर उन्हें सुरक्षित रूप से पकड़ा जाए।0
0
Report
नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में लव जिहाद के आरोपी गिरफ्तार
Forbesganj, Bihar:अररिया जिले के सिमराहा थाना क्षेत्र में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। इसमें अपनी पहचान छिपाकर नाबालिग हिन्दू लड़की को प्रेम के जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया गया। जानकारी मिलने के बाद सिमराहा थाना क्षेत्र के मदारगंज का रहने वाला मो.समीन का पुत्र मो. कादरी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत कांड दर्ज कराया गया। इसके बाद पुलिस ने लव जिहादी युवक कादरी को गिरफ्तार कर सलाखों के भीतर भेज दिया। नाबालिग युवती सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही पश्चिम पंचायत की रहने वाली है। मामले को लेकर पीड़िता की माँ ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि मदारगंज निवासी 21 वर्षीय युवक ने उनकी नाबालिग बेटी का मोबाइल नंबर धोखे से हासिल कर लिया। इसके बाद वह कथित तौर पर उससे बातचीत करने लगा। पीड़िता की मां का कहना है कि उसने अपना नाम बदलकर कुर्साकांटा के सुंदरीमठ का निवासी संतोष कुमार बताया। इसी पहचान के आधार पर उसने लड़की को शादी का भरोसा दिलाया। इसके बाद दोनों के बीच संबंध बने। पीड़िता की माँ का कहना है कि इसी दौरान उसकी बेटी गर्भवती हो गई। घटना तब खुली, जब कुछ ग्रामीणों ने युवक को पहचाना। ग्रामीणों के सूचना पर परिजनों ने पुलिस को बताया। ग्रामीण ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला थाना प्रभारी ने पीड़िता के घर जाकर मामले की जानकारी ली और जांच शुरू की। सिमराहा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
टिमरनी हत्याकांड: प्रेम प्रसंग के चलते 60 साल के व्यक्ति की गिरफ्तारी
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा जिले के टिमरनी में बीते दिनों महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मृतका के जेवरात भी बरामद किए हैं। दरअसल, टिमरनी में एक विधवा महिला पुष्पा बाई अपने घर में अकेली रहती थी। बीते दिनों महिला की घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया और टिमरनी सहित आसपास के क्षेत्रों में करीब 100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई। पुलिस के अनुसार, मृतका के मोहल्ले में रहने वाले 60 वर्षीय मधुसूदन गौर का महिला के साथ प्रेम प्रसंग था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि महिला द्वारा संबंध बनाए रखने और शादी कर टिमरनी छोड़कर जाने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान आरोपी ने महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मधुसूदन गौर उम्र 60 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से मृतका के जेवरात भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
रांची के सुकुरहुटू कांके में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, कई मंत्री–विधायक शामिल
Ranchi, Jharkhand:रांची रांची के सुकुरहुटू, कांके में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू , प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह , राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्य सभा सांसद प्रदीप वर्मा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी जी, श्री दीपक प्रकाश जी, रविन्द्र राय , महामंत्री मनोज सिंह , विधायकगण, जिला अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।0
0
Report
Akhilesh Yadav के बयान पर BJP का पलटवार, पूजा पाल का हमला
Noida, Uttar Pradesh:एनकाउंटर पर अखिलेश यादव के बयान पर बीजेपी का पलटवार बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल ने सपा अध्यक्ष पर बोला हमला अखिलेश यादव खुद भूल जाते हैं कि उनकी और उनके पिता की सरकार में क्या होता था,जंगलराज था- पूजा पाल जिन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया,उन्हें सजा मिली है- पूजा पाल घटना के अपराधियों का एनकाउंटर इसी सरकार में हो सकता है-पूजा पाल योगी सरकार में पीड़ितों को न्याय मिला है-पूजा पाल0
0
Report
ब्रिजलाल ने अखिलेश यादव पर 7 आरोप: वोटर लिस्ट, STF यातना, बदायूं में दलित हिरासत मौत
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): BRIJLAL (MP / BJP) ON AKHILESH YADAV'S SIR AND FORM 7 REMARKS/ ALLEGATIONS OVER VOTER LISTS/ STF 'SWAJATI TORTURE FORCE' REMARK/ CLAIM OF CASTE-BASED POSTINGS IN BADAYUN/ DALIT CUSTODIAL DEATH IN BADAYUN0
0
Report
Advertisement
Kaushambi फायरक्रैकर फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कई लोग गंभीर रूप से घायल
Noida, Uttar Pradesh:PRAYAGRAJ (UP): AMIT PAL SHARMA (DM, KAUSHAMBI) ON MASSIVE EXPLOSION AT A FIRECRACKER FACTORY IN KAUSHAMBI, SEVERAL PEOPLE CRITICALLY INJURED AND REFERRED TO THE HOSPITAL0
0
Report
केरसई में मौत के बाद बवाल: अस्पतालों में इलाज और प्रदर्शन
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर, केरसई में महिला کی मौत के बाद बवाल, डिलीवरी के बाद बिगड़ी थी मृतक प्रफुल्ला हंसरा की तबीयत, करीब एक महीने तक कुनकुरी, रायगढ़ और ओडिसा के अस्पतालों में चला इलाज, रविवार की सुबह कटक में इलाज के दौरान हुई मौत, शव लेकर केरसई अस्पताल पहुंचे परिजन और ग्रामीण, अस्पताल परिसर में शव रखकर कर रहे प्रदर्शन, डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं परिजन, कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे परिजन , मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं, मौके पर तहसीलदार, एसडीएम और पुलिस टीम मौजूद。0
0
Report
शाहदरा में 44 लाख रुपये लूट का खुलासा, कारोबारी पुत्र गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:शाहदरा इलाके में कैश कूरियर से 44 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि लूट की पूरी साजिश उस व्यक्ति के बेटे ने रची थी, जिसने कैश कूरियर को रकम सौंपी थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपना कर्ज चुकाने के लिए लूट की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, जितेंद्र कुमार (52), निवासी शास्त्री नगर, दिल्ली, ने शिकायत दी थी कि वह एमएस पार्क स्थित ई-49 से अवधेश तिवारी से 44 लाख रुपये लेकर राज कुमार नामक व्यक्ति तक रकम पहुंचाने जा रहा था। जैसे ही वह बाइक से आगे बढ़ा, एक व्यक्ति ने उसकी बाइक रोक ली। इसी दौरान दूसरे व्यक्ति ने उसके पास मौजूद बैग को लूट लिया, जिसमें 44 लाख रुपये रखे थे। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात के पीछे अवधेश तिवारी के बेटे प्रभय तिवारी की कथित साजिश थी। पुलिस के मुताबिक, प्रभय ने अपना कर्ज चुकाने के लिए कैश कूरियर से रकम लूटने की योजना बनाई थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रभय तिवारी (26), निवासी ई-49, गली नंबर-9, एमएस पार्क, शाहदरा और सरब तिवारी उर्फ प्रफुल (21), निवासी हनवरबारी, अल्लाहदादपुर, सुल्तानपुर, रामगंज, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और लूट की रकम तथा वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
