261001
नैमिषारण्य धाम में दीपों की रोशनी से जगमगाया, 1 लाख 51 हजार दीप जलाए गए
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर के नैमिषारण्य धाम को दीपों की रोशनी से जगमगाया गया। अयोध्या की तर्ज पर चक्रतीर्थ पर 1 लाख 51 हजार दीप जलाए गए। नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर, DM अभिषेक आनंद, CDO निधि बंसल और ADM नीतीश कुमार सिंह ने चक्रतीर्थ में दीपदान किया। प्रशासन ने नैमिषारण्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जिससे क्षेत्र में दीपावली का खास उत्सव मनाया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चंदला के भवानीपुर में दृष्टिहीन व्यक्ति को चिकन खिलाकर वीडियो बनाने का मामला
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एंकर-छतरपुर के चंदला से एक वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। आरोप है कि एक दृष्टिहीन और मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को चिकन खिलाकर उसका वीडियो बनाया गया।,मामला चंदला के भवानीपुर निवासी तुलसीदास द्विवेदी का है। आरोप है कि स्थानीय यूट्यूबर भगवानदास अहिरवार ने उनकी बेबसी का फायदा उठाया और उन्हें चिकन खिलाकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।,वीडियो वायरल होते ही स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने चंदला थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।भगवान दास अहिरवार का कहना है ,कि वो दो दिन से भूखे थे। मैंने सब्जी और चिकन बनाया था। उन्होंने अपनी मर्जी से चिकन मांगा था। मेरी मंशा किसी की धार्मिक या व्यक्तिगत भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी।"स्थानीय लोगों का कहना है कि ये कृत्य निंदनीय है और आरोपी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने की मांग भी की गई है।वही एसपी का कहना है दोनो पक्षो को थाने मे बुलाया गया है यदि लिखित मे आवेदन मिलता है तो कारवाई की जायेगी。 बाइट- भगवान दास अहिरवार, आरोपी बाइट -मुकेश द्विवेदी-शिकायतकर्ता बाईट-रजत सकलेचा -एसपी0
0
Report
गोरखपुर में शादी के एक साल बाद युवक की संदिग्ध मौत: परिवार में खबर से हलचल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुषवल बुजUDPर्ग में शनिवार देर रात 32 वर्षीय निशांत कुमार सिंह का शव उसके कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला. मृतक की पहचान वृजविहारी सिंह के सबसे छोटे बेटे के रूप में हुई. शादी लगभग एक वर्ष पहले ही हुई थी और उसके पास अभी कोई संतान नहीं थी. परिजनों के मुताबिक देर रात कमरे का दरवाजा खोलने पर देखा गया कि निशांत पंखे से लटका हुआ था. परिवार के लोगों ने ऊँची आवाज में रोना-चिल्लाहट मचाई और गांव में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है; पुलिस परिजनों और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के कारणों का पता चल सके. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना से गांव में शोक का माहौल है और परिवार बुरा हाल है.0
0
Report
INDIA गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति तक पहुँचे, राहुल गांधी सहित विपक्षी नेता पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत INDIA गठबंधन के सांसद बसों से गांधी स्मृति पहुंचे।0
0
Report
Advertisement
गिरिडीह पुलिस ने प्रेम-झगड़े के चलते शंकर सिंह की हत्या का पर्दाफाश किया
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह पुलिस ने पीरटांड़ थाना क्षेत्र के सियारंगी गांव से लापता युवक शंकर कुमार सिंह उर्फ बिंदु सिंह के मामले का उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बसहा जंगल से युवक का नर कंकाल बरामद किया है। इस हत्याकांड में संलिप्त मुख्य आरोपी चंदन कुमार भोक्ता (निवासी- सीरसा, थाना- पथरौल, जिला- देवघर) को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, 1 जुलाई 2026 को मृतक के 72 वर्षीय पिता हृदय नारायण सिंह ने पीरटांड़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनका बेटा 20 जून को सुबह करीब 11:30 बजे घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने धनबाद की रहने वाली सोनिया नामक युवती और अन्य पर अपहरण का संदेह जताया था, जिसके बाद पीरटांड़ थाने में कांड संख्या 22/26 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डुमरी एसडीपीओ आबिद खान के नेतृत्व में एक एसआईटी (SIT) का गठन किया गया था। जांच के दौरान एसआईटी ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेहास्पद महिला सोनिया कुमारी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से और आरोपी चंदन कुमार भोक्ता को देवघर से पूछताछ के लिए बुलाया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी चंदन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक शंकर उस पर सोनिया से शादी करवाने का लगातार दबाव बना रहा था। चूंकि सोनिया पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों की मां थी, इसलिए चंदन के ससुराल वाले इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। इसी विवाद को खत्म करने के लिए चंदन ने साजिश रची और सोनिया से मिलाने के बहाने शंकर को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर धनबाद ले गया। वहां टुंडी के बसहा जंगल में मौका पाकर चंदन ने शंकर के सिर पर पत्थर से वार किया और फिर गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। गिरप्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का मानव कंकाल, हत्या में इस्तेमाल किया गया नारंगी रंग का गमछा, मृतक के कपड़े, चप्पल, आरोपी का एक मोबाइल फोन और घटनास्थल के पास से एक चाकू बरामद किया है।0
0
Report
ACB ने मुहाना थाना के कांस्टेबल को 20 हजार घूस लेते पकड़ा
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur मुहाना थाना के कांस्टेबल क़ो पकड़ा ACB ने 20 हजार की घूस लेते पकड़ा गया कांस्टेबल मुकदमा दर्ज नहीं करने की एवज में मांगी थी घूस 112 ER का कांस्टेबल है नवरथ मीणा0
0
Report
NSA के पुलिस कमिश्नर के शक्तियों का नवीकरण: विरोध से लिंक नहीं, आधिकारिक प्रक्रिया
New Delhi, Delhi:Renewal of powers of the Police Commissioner under the National Security Act (NSA) 1980, is routinely done on a quarterly basis and has been falsely linked to the ongoing ''CJP'' protests. The renewal notified on 15.07.2026, predates the protests and is part of the standard administrative process. This is renewed/reissued every three months. The current renewal was done on 07th July 26 for the period 19/7/26 to 18/10/26, which is much before CJP protest started. Citizens as well as the Media are advised to rely only on official information and avoid sharing misinformation.0
0
Report
Advertisement
विदिशा में शादी के विवाद से मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के आरोप
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला चिकित्सालय में आज 26 वर्षीय सौदान उर्फ गोलू सेन का पोस्टमार्टम कराया गया. युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने सanchi निवासी एक महिला और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. परिजनों का कहना है कि दोनों की शादी की बात तय हो चुकी थी और विवाह की तैयारियां भी चल रही थीं, लेकिन बाद में विवाद होने से युवक मानसिक रूप से परेशान हो गया और उसने यह कदम उठा लिया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. परिजनों के अनुसार सौदान सिंह रिश्तेदारी की एक युवती से शादी करना चाहता था. शुरुआत में परिवार ने आपत्ति जताई, लेकिन बाद में दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए थे. इसी बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अब परिजन संबंधित महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
अलीगढ़ के रसलगंज चौराहे पर ई-रिक्शा जाम, मेयर प्रशांत सिंघल ने ट्रैफिक क्लास दी
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग रसलगंज चौराहे पर बीजेपी मेयर का किया घेराव, जाम की परेशानी से परेशान व्यापारियों ने किया घेराव, जाम लगने से आने जाने वाले लोगों को होती है परेशानी, BJP मेयर प्रशांत सिंगल ने ट्रैफिक ट्रैफिक के दरोगा की लगाई क्लास, बीजेपी मेयर ने कहा जाम लगाने वाले ई रिक्शाओं के नंबर नोट कर करो कार्रवाई, जाम लगने से दुकानदारों को होती है बड़ी परेशानी, एसपी सिटी और रसलगंज चौकी से महज 50 मीटर की दुरी पर बड़ी तादात में लगता है ई-रिक्शा का जाम, ई-रिक्शा के लगने वाले जाम में अक्सर फस्ती हैं एम्बुलेंस, अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी इलाके के रसलगंज चौराहे का मामला。0
0
Report
बरेली के युवक ने जहर खाकर दी जान; वीडियो में मां से असमर्थता दावा
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के बहेड़ी में एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। उसने आत्महत्सा करने से पहले एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। युवक ने कहा कि उसकी मां उस पर भरोसा नहीं करती है। गांव नवायल निवासी राजीव गंगवार (38 वर्ष) ने दोपहर दो बजे इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया। वीडियो में उसने बताया कि उसकी मां उसे नहीं समझती और उसकी कोई बात नहीं मानती। उसने यह भी स्पष्ट किया कि यह मामला किसी लड़की से जुड़ा नहीं है। राजीव ने कहा कि वह अपने परिवार के लिए अपनी जान दे रहा है। उसने मुड़िया टोल प्लाजा से थोड़ा आगे अपना शव मिलने की जानकारी भी दी। इसके बाद उसने कोई नशीला पदार्थ खा लिया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की ठोड़ी पर हल्की चोट का निशान है। प्रथम दृष्टया यह जहरीला पदार्थ खाने का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ में तांत्रिक बनकर दो बहनों के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार आरोपी
Azamgarh, Uttar Pradesh:तांत्रिक बनकर दो बहनों से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर चार वर्षों तक शोषण का आरोप। आजमगढ़ फूलपुर कोतवाली पुलिस ने झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म तथा तीसरी बहन से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महफूज पिछले 4-5 वर्षों से उनके घर आता-जाता था। घटना के दिन उसने मंत्र-जाप के बहाने परिवार के बाहर माता-पिता को बैठा दिया और अंदर झाड़-फूंक के दौरान उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद पीड़िता की दो सगी बहनों ने भी आरोप लगाया कि आरोपी ने तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर उन्हें डराकर लंबे समय तक दुष्कर्म किया। विरोध करने या किसी को बताने पर तांत्रिक विद्या से जान से मारने की धमकी भी देता था। पुलिस ने थाना फूलपुर पर मुकदमा सं. 232/2026 के तहत धारा 65(1), 351(3), 352, 333 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) में मुकदमा दर्ज किया गया। जहां आरोपी महफूज, निवासी गहनी खुर्द, थाना फूलपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की।0
0
Report
झांसी पुलिस: जनसुनवाई की लाइव मॉनिटरिंग से शिकायतों का निस्तारण तेज
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी पुलिस ने जनता की शिकायतों को और गंभीरता से सुनने के लिए एक नई तकनीकी पहल शुरू की है। अब जनपद के सभी थानों में होने वाली जनसुनवाई की लाइव मॉनिटरिंग सीधे एसएसपी कार्यालय से की जाएगी। पुलिसिंग को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत जिले के सभी थानों में ऑनलाइन कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की लाइव फीड सीधे पुलिस कार्यालय में बनी LED वॉल पर दिखाई जा रही है, जिससे एसएसपी अपने दफ्तर से हर थाने की जनसुनवाई पर नजर रख रहे हैं।0
0
Report
खैरागढ़ में ऑनलाइन खाद-दवा धोखाधड़ी: 5.40 लाख की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले में ऑनलाइन खाद और कृषि दवाई सप्लाई के नाम पर किसान से ₹5.40 लाख की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ग्राम चिखलदाह निवासी ऋषभ सिंह से आरोपियों ने खुद को सप्लायर बताकर व्हाट्सएप और मोबाइल कॉल के जरिए ऑर्डर लिया, लेकिन रकम मिलने के बाद न तो सामान भेजा और न ही पैसे लौटाए। शिकायत पर थाना खैरागढ़ और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी जांच और बैंक खातों के विश्लेषण के आधार पर उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी 27 वर्षीय अनुरुद्ध कुमार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 12 एटीएम कार्ड, 2 बैंक पासबुक और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया गया। पुलिस अब साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
Satna railway station: human trafficking scare cleared as children verified and train departed
Satna, Madhya Pradesh:सतना। मानव तस्करी की आशंका की सूचना मिलने पर बुधवार सुबह सतना रेलवे स्टेशन पर दरभंगा से अहमदाबाद जा रही ट्रेन में आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चलाया। जीआरपी कंट्रोल रूम से मिले अलर्ट के बाद ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंचते ही पुलिस टीम पहले से तैनात थी। करीब 10 मिनट तक ट्रेन रोककर 4 से 5 बोगियों की तलाशी ली गई। जांच के दौरान कुछ नाबालिग बच्चे मिले। कई बच्चों के साथ उनके परिजन मौजूद थे, जबकि कुछ बच्चे अकेले यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने उनसे पूछताछ कर उनके परिजनों के मोबाइल नंबर लिए और संपर्क कर पूरी तस्दीक की। जांच में सामने आया कि सभी बच्चे छुट्टियां बिताकर वापस अहमदाबाद स्थित मदरसे में पढ़ाई के लिए जा रहे थे। पूरी पड़ताल और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद किसी भी तरह की मानव तस्करी की आशंका नहीं मिली। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।0
0
Report
अंधविश्वास के शक पर हत्या: शहडोल में झाड़-फूंक के नाम पर टांगी से हत्या
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल में अंधविश्वास बना मौत की वजह... जादू-टोना के शक में झाड़-फूंक करने आए व्यक्ति की टांगी मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी। सीधी थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव में अंधविश्वास एक बार फिर खूनी वारदात की वजह बन गया। यहां जादू-टोना के शक में झाड़-फूंक करने आए एक व्यक्ति की टांगी से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव का है। पुलिस के मुताबिक बुद्धसेन सिंह को शक था कि उसके छोटे भाई भीमसेन सिंह और उसकी पत्नी चंद्रकिरण जादू-टोना करते हैं, जिसकी वजह से उसके बच्चे बार-बार बीमार पड़ते हैं। इसी अंधविश्वास के चलते बुद्धसेन ने झाड़-फूंक करने वाले राजबहोर सिंह को गांव बुलाया। बताया जा रहा है कि देर रात राजबहोर सिंह और बुद्धसेन, भीमसेन के घर के सामने कथित टोटका करने के लिए नारियल गाड़ रहे थे। तभी अवांछित आहट मिलने पर भीमसेन और उसकी पत्नी बाहर आ गए। दोनों को देखकर बुद्धसेन और राजबहोर वहां से भागने लगे। भागते समय राजबहोर का जूता खेत में फंस गया और वह गिर पड़ा। आरोप है कि इसी दौरान भीमसेन ने टांगी से राजबहोर पर हमला कर दिया। वार उसकी कमर और रीढ़ के पास लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सीधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जादू-टोना के शक से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। फिलहाल मर्ग कायम कर संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कुछ ही समय पहले जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में भी जादू-टोना के अंधविश्वास में एक बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं यह सवाल खड़ा कर रही हैं कि आज भी समाज का एक बड़ा वर्ग अंधविश्वास के जाल से बाहर नहीं निकल पाया है। अंधविश्वास के कारण हुई यह दूसरी बड़ी हत्या समाज के लिए गंभीर चेतावनी है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
राजस्थान में महात्मा गांधी अस्पताल ने पहली बार कैडेवर अंगदान की शुरुआत कर दी
Jaipur, Rajasthan:महात्मा गांधी अस्पताल में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम जयपुर। अंगदान माह के अंतर्गत सीतापुरा स्थित महात्मा गांधी अस्पताल में अंगदान के प्रति जनजागरूकता के लिए प्रतिदिन आने जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया है। अब तक आयोजित कार्यक्रमों में पोस्टर प्रतियोगिता, रैली, पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता व्याख्यान एवं सम्मान समारोह के माध्यम से दिया 'अंगदान–महादान' का संदेश दिया गया है। इसी श्रृंखला में आयोजित ऑर्गन डोनेशन अवेयरनेस प्रोग्राम में डॉ करन कुमार, डॉ आशीष जैन आदि चिकित्सकों ने अंगदान के महत्व और प्रक्रिया की जानकारी दी जिनमें फैकल्टी सदस्यों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों तथा आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रमों के जरिए अंगदान के महत्व, इससे जुड़ी भ्रांतियों के निवारण तथा समाज में इसकी आवश्यकता पर विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी दी जा रही है। पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता व्याख्यान एवं संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि एक अंगदाता अनेक लोगों को नया जीवन दे सकता है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनकी रचनात्मकता एवं सामाजिक सरोकारों की सराहना की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्य डॉ. मनोज लखोटिया, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एस. एस. जायसवाल के नेतृत्व मे डॉ. अरविंद विजय, डॉ संजय सिंघल, डॉ. राहुल नायर, , डॉ. सी. एम. अग्रवाल, मेजर अलका तथा डॉ सुरभि गौड़ सहित वरिष्ठ चिकित्सकों एवं शिक्षकों ने अंगदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताते हुए सभी से स्वैच्छिक अंगदान का संकल्प लेने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी अस्पताल ने राजस्थान में पहली बार कैडेवर (मृतक) अंगदान की शुरुआत कर चिकित्सा इतिहास में एक नई पहचान बनाई है। अस्पताल ने किडनी ट्रांसप्लांट, लिवर ट्रांसप्लांट और हार्ट ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए न केवल हजारों मरीजों को नया जीवन दिया है,0
0
Report
Advertisement
