icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261001
RDRajkumar DixitFollow31 Dec 2024, 11:52 am

Manmohan Singh Passed away: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने दिवगंत पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

Sitapur, Uttar Pradesh:

सीतापुर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का बयान ,संगठन के चुनाव पर बोले कोई देरी नहीं है प्रक्रिया चल रही है- सुरेश खन्ना मनमोहन सिंह के प्रति हमारे प्रधानमंत्री जी ने और हमारे केंद्रीय नेतृत्व से लेकर प्रांतीय नेतृत्व सबने उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया है, और निश्चित रूप से एक बहुत बड़ी छती हुई है . हमारे देश के अर्थशास्त्री चले गए हम उनके प्रति पूरी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और हम किसी विवाद में पढ़ना नहीं चाहते- सुरेश खन्ना कुंभ को यूनेस्को ने मान्यता दी है हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीवान: पुलिस-एसटीएफ ने चंदन सिंह और उसके सहयोगी को हथियार के साथ गिरफ्तार

ASAmit SinghJust now
Siwan, Bihar:सीवान में जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने चंदन सिंह और उसके एक सहयोगी विकास कुमार को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चार देसी पिस्टल, पांच मैगजीन, 58 जिंदा कारतूस, दो कार और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने एम एच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के डिब्बी गांव में छापेमारी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। वहीं इस कार्रवाई पर आरोपी चंदन सिंह ने कहा कि साजिश के तहत मुझे फंसाया गया है, मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है। बताया जा रहा है कि हसनपुरा थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डिब्बी गांव निवासी चंदन कुमार सिंह अपने कुछ साथियों के साथ हथियार लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही हसनपुरा थाना की पुलिस, जिला आशू जानकारी इकाई और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने चंदन सिंह के घर पर छापेमारी की कार्रवाई कर हथियार और अन्य सामान बरामद किए। वहीं टीम दोनों लोगों को गिरफ्तार कर सदर अस्पताल मेडिकल कराने पहुंचे। जिसके बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
0
0
Report

नबीनगर का गजना महोत्सव दो दिन रंगों में डूबा, मधुरिमा बसु ने शोहरत बिखेरी

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:सूबे के कला संस्कृति विभाग तथा जिला प्रसाशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय गजना महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हो गया । महोत्सव का दूसरा दिन रंगारंग कार्यक्रमो के नाम रहा और नबीनगर का गजना धाम का यह इलाका सांस्कृतिक रंगों में कई घंटों तक रंगा रहा । मशहूर पार्श्व गायिका मदुरिमा बसु और राजनंदिनी ने अपनी गायिकी से दर्शकों का मन मोह लिया और उन्हें झूमने पर मजबूर कर दिया । इस मौके पर डीएम अभिलाषा शर्मा , एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के अलावा जदयू विधायक ललन राम भी मौजूद रहे । गौरतलब है कि गजना धाम मंदिर की महिमा को जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष दो दिवसीय महोत्सव का आगाज किया जाता है , साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमो का भी आयोजन होता है । बाइट -1-राजनंदनी , पार्श्व गायिका बाइट-2- मधुरिमा बसु , पार्श्व गायिका
0
0
Report

भटनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने दो शराब तस्कर को पकड़ा,बिहार ले जा रहे थे शराब

ASAmit SinghFollow1m ago
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के भटनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिट्ठू बैगों में रखी 24 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 26,240 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश से ट्रेनों के माध्यम से शराब ले जाकर बिहार में लगभग दोगुने दाम पर बेचते थे। जीआरपी ने 3 नवंबर को भटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। उनकी पहचान बिहार के सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के सिसवा खुर्द निवासी सुधीर कुमार शाह (22) और मैरवा मझौली चौक निवासी प्रेम कुमार (21) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद दो पिट्ठू बैगों से ब्लेंडर प्राइड ब्रांड की 750-750 एमएल की 16 बोतलें और रॉयल स्टैग ब्रांड की 750-750 एमएल की 16 बोतलें बरामद हुईं। इस तरह कुल 32 बोतलों में 24 लीटर अंग्रेजी शराब मिली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपना खर्च चलाने के लिए उत्तर प्रदेश से ट्रेनों के जरिए शराब लेकर बिहार जाते थे और वहां इसे लगभग दोगुने दाम पर बेचते थे। पुलिस का कहना है कि दोनों बिहार जाने की तैयारी में थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया। इस मामले में जीआरपी थाना भटनी में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।इस कार्रवाई में जीआरपी थाना भटनी के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक राजेश कुमार पांडेय, मुख्य आरक्षी उमेश यादव, मुख्य आरक्षी संतोष सिंह यादव और आरक्षी सन्तराज यादव शामिल रहे।
0
0
Report
Advertisement

दंतेवाड़ा के किसानों ने 15 सूत्रीय मांगों के लिए अन्नदाता गर्जना रैली में प्रदर्शन

Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा में किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने अन्नदाता गर्जना रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। मंगलवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान रैली में शामिल हुए। किसानों ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और शासन-प्रशासन से जल्द निराकरण की मांग की। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में आयोजित इस अन्नदाता गर्जना रैली में किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। रैली के बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, कृषि मंत्री एवं कृषि विभाग के उप संचालक के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा。 किसानों की प्रमुख मांगों में धान का समर्थन मूल्य 5,500 से 7,000 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करना, बाढ़ प्रभावित किसानों को 65 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देना, कृषि ऋण माफ करना, लंबित फसल बीमा राशि का भुगतान और जैविक मंडी की स्थापना शामिल है。 इसके अलावा भूमगादी का संचालन किसानों को सौंपने और जिले में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने की मांग भी उठाई गई。 किसान संघ ने शासन-प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी 15 सूत्रीय मांगों का जल्द निराकरण नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा。
0
0
Report

उज्जैन श्रीगंगा हादसे में चार मौतों के बाद प्रशासन ने फॉरेंसिक जांच तेज कर दी

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। श्रीगंगा में हुए दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मृत्यु के बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले में सख्त रुख अपना लिया है। शुरुआती जांच में सामने आई गंभीर लापरवाही को देखते हुए पुलिस ने होटल प्रबंधन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना के बाद पुलिस द्वारा शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके साथ ही, घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है ताकि हादसे के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का सटीक पता लगाया जा सके। मामले की विवेचना कर रहे अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। विवेचना के दौरान जिन-जिन भी व्यक्तियों की जवाबदेही तय होगी, उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त से सख्त निर्धारित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन हर पहलू पर गहनता से जांच में जुटा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

देवास खातेगांव के थानेदार हत्या पर शराब-खनन माफियाओं के खिलाफ सियासी संघर्ष तेज

Sidhi, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के देवास जिले के खातेगांव में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की कथित तौर पर शराब माफिया द्वारा वाहन से कुचलकर हत्या किए जाने की घटना को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। सीधी जिला कांग्रेस कमेटी ने इस घटना के विरोध में कैंडल जलाकर दिवंगत थाना प्रभारी दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। सीधी जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर थाना प्रभारी दिलीप पुरी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि खातेगांव में जिस तरह थाना प्रभारी दिलीप पुरी को वाहन से कुचलने और घसीटने की घटना सामने आई है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश में माफियाओं के बढ़ते दुस्साहस की कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी खनन माफियाओं से जुड़ी घटनाओं में अधिकारियों की जान जा चुकी है। चाहे रेत माफिया हो या शराब माफिया, पैसे और राजनीतिक संरक्षण के दम पर कानून को चुनौती देने के आरोप लगातार सामने आते रहे हैं। ज्ञान सिंह ने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं में अक्सर छोटी मछलियों को पकड़कर कार्रवाई का दिखावा किया जाता है, जबकि बड़े और प्रभावशाली लोगों को बचा लिया जाता है। कांग्रेस की मांग है कि खातेगांव थाना प्रभारी की मौत के मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई हो और किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को राजनीतिक संरक्षण के चलते बचाया न जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले को लेकर आंदोलन के मूड में है और दोषियों को सजा दिलाने तक अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
0
0
Report

अंबाला छावनी स्टेशन पर मालवा एक्सप्रेस में युवक की जान बच गई; CCTV VIDEO वायरल

Ambala, Haryana:अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश एक युवक की जान पर भारी पड़ सकती थी। मालवा एक्सप्रेस में चढ़ते समय युवक का पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरा। उसका कमर तक का हिस्सा ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। ट्रेन की रफ्तार के साथ युवक करीब 15 मीटर तक घसीटता चला गया। गनीमत रही कि मौके पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के दो जवानों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस पूरी घटना का 23 सेकेंड का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना 3 नवंबर की अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन की है। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 12920 मालवा एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर-3 से रवाना हो रही थी। इसी दौरान सफेद शर्ट पहने और पीठ पर बैग टांगे एक युवक ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच जा पहुंचा। युवक का शरीर ट्रेन के साथ घसीटने लगा। यह देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। RPF जवानों और अन्य यात्रियों ने तुरंत उसे बचाने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही देर में युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद ट्रेन को भी रुकवा दिया गया। 15 मीटर तक घसीटता रहा युवक, फोन भी गिरा: युवक को बचाने वाले RPF कांस्टेबल अमित यादव ने बताया कि हादसे के दौरान युवक करीब 15 मीटर तक ट्रेन के साथ घसीटता चला गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत ट्रेन के गार्ड को सूचना देकर ट्रेन रुकवाई। इस दौरान युवक का मोबाइल फोन भी प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गया था। युवक को सुरक्षित निकालने के बाद उसका फोन भी उसे वापस दे दिया गया। कांस्टेबल के मुताबिक, युवक को मामूली चोट आई थी। इसके बाद उसे उसी ट्रेन से रवाना कर दिया गया। CCTV में कैद हुआ पूरी घटना का मंजर: घटना का 23 सेकेंड का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि मालवा एक्सप्रेस रफ्तार पकड़ रही है और युवक उसमें चढ़ने की कोशिश करता है। अचानक पैर फिसलने से वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस जाता है। ट्रेन के साथ घसीटते युवक को देखकर RPF जवान और आसपास मौजूद यात्री उसे बचाने के लिए दौड़ते हैं। कुछ ही पलों में युवक को बाहर निकाल लिया जाता है। RPF जवानों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में प्रतापगढ़ में जमकर वोटिंग, दलोट सबसे आगे

Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में प्रतापगढ़ में जमकर बरसे वोट, जिला परिषद के लिए 75.55 प्रतिशत मतदान, दलोट 80.22 प्रतिशत के साथ सबसे आगे एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शाम 6 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार जिला परिषद सदस्य के लिए 75.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चार पंचायत समितियों में दलोट 80.22 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रहा, जबकि धरियावद में सबसे कम 72.27 प्रतिशत वोट पड़े। तीसरे चरण का मतदान जिले की चार पंचायत समितियों छोटीसादड़ी, दलोट, धमोतर और धरियावद के 411 मतदान केंद्रों पर सुबह 7.15 बजे से शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. वी.सी. गर्ग, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शुभम चौधरी तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या के निर्देशन में चुनावी व्यवस्थाएं सुचारू रहीं। पंचायत समिति सदस्य चुनाव में दलोट पंचायत समिति में मतदाताओं का उत्साह सबसे अधिक रहा। यहां शाम 6 बजे तक 80.22 प्रतिशत मतदान हुआ, जहां 59,192 कुल मतदाताओं में से 47,484 ने वोट डाले। छोटीसादड़ी 77.95 प्रतिशत मतदान के साथ दूसरे स्थान पर रही, जहां 92,431 में से 72,052 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। धमोतर में 74.77 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, जहां 75,447 में से 56,410 वोट पड़े। धरियावद में सबसे कम 72.27 प्रतिशत मतदान रहा, हालांकि कुल संख्या के लिहाज से यहां सबसे ज्यादा 96,957 वोट पड़े। यहां कुल मतदाता 1,34,160 हैं। समय के साथ मतदान में तेजी देखने को मिली। छोटीसादड़ी में सुबह 10 बजे 19.92 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे 46.66 प्रतिशत और दोपहर 3 बजे 60.93 प्रतिशत मतदान हुआ। दलोट में ये आंकड़े क्रमशः 19.39, 46.85 और 63.07 प्रतिशत रहे। धमोतर में सुबह 10 बजे 15.78, दोपहर 1 बजे 38.66 और दोपहर 3 बजे 57.26 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, जबकि धरियावद में यह क्रमशः 14.80, 39.83 और 55.37 प्रतिशत रहा। जिला परिषद सदस्य चुनाव में 13 निर्वाचन क्षेत्रों के कुल 3,61,230 मतदाताओं में से शाम 6 बजे तक 2,72,903 ने मताधिकार का प्रयोग किया, यानी कुल 75.55 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 10 बजे यह 17.07 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे 42.48 प्रतिशत और दोपहर 3 बजे 58.45 प्रतिशत रहा था। तीसरे चरण में 4 पंचायत समितियों के अंतर्गत 163 ग्राम पंचायतों के कुल 1297 वार्डों में चुनाव कराया गया। इनमें धरियावद पंचायत समिति में जिला परिषद के 5 निर्वाचन क्षेत्र, पंचायत समिति के 25 वार्ड, 53 ग्राम पंचायतें, 465 वार्ड और 140 मतदान बूथ हैं। छोटीसादड़ी में जिला परिषद के 4 निर्वाचन क्षेत्र, पंचायत समिति के 19 वार्ड, 44 ग्राम पंचायतें, 334 वार्ड और 123 मतदान बूथ हैं। धमोतर में जिला परिषद के 2 निर्वाचन क्षेत्र, पंचायत समिति के 15 वार्ड, 38 ग्राम पंचायतें, 276 वार्ड और 80 मतदान बूथ हैं, जबकि दलोट में जिला परिषद के 2 निर्वाचन क्षेत्र, पंचायत समिति के 15 वार्ड, 28 ग्राम पंचायतें, 222 वार्ड और 68 मतदान बूथ हैं। मतदान संपन्न होने के बाद सभी मतदान दल कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम और आवश्यक निर्वाचन सामग्री सील कर संग्रहण केंद्र के लिए रवाना हुए। जिला प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी से पूरा मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
0
0
Report

कुर्सेला में 48 किलोग्राम गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Katihar, Bihar:कुर्सेला में करीब 20 लाख रुपए का 48 किलोग्राम गांजा बरामद, एक महिला तस्कर गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपए पुलिस कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप कटिहार जिला के कुर्सेला पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि स्थानीय नवाबगंज हरिजंन टोला में एक महिला द्वारा अपने घर में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है । सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु कुर्सेला थानाध्यक्ष द्वारा अपने पुलिस बल के साथ ग्राम नवाबगंज हरिजन टोला में पहुँचकर विधिवत छापेमारी किया । छापेमारी एक महिला पुलिस बल को देखकर भागने के प्रयास करने लगी, जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया। पकड़ी गई महिला के घर की विधिवत तलाशी ली गई तो तलाशी के क्रम में 48 किलोग्राम गांजा एवं एक मोबाईल बरामद किया । उसके बाद महिला अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया। वहूदो अन्य की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है । वहीं पुलिस कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

रामगढ़ अंचल कार्यालय में DM की औचक चेकिंग, लंबित मामलों पर स्पष्टीकरण मांग

Khajuria Khurd, Bihar:लंबित आवेदनों की लगातार मिल रही शिकायतों पर जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, सीओ और आरओ के लॉगिन में मिलीं खामियां कैमूर के जिलाधिकारी ने आज रामगढ़ अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया। कार्यालय में लंबे समय से लंबित पड़े मामलों और सुस्त कार्यप्रणाली को देखकर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की है दरअसल, जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में इन दिनों जन समस्याओं के समाधान के लिए 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी आज नुआव प्रखंड के दौरे पर आए हुए थे। नुआव से लौटने के क्रम में वे अचानक रामगढ़ अंचल कार्यालय पहुंच गए और वहां के कामकाज व विभिन्न फाइलों की बारीकी से जांच-पड़ताल शुरू कर दी। डीएम के अचानक पहुंचने से कार्यालय के कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया。 निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि रामगढ़ अंचल कार्यालय को लेकर आम जनता की ओर से लगातार कई तरह की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों में मुख्य रूप से यह बात सामने आ रही थी कि अंचल कार्यालय में आम लोगों के बहुत सारे आवेदन बिना किसी ठोस कारण के लंबे समय से लंबित पड़े रहते हैं। इन्हीं शिकायतों की सत्यता जांचने के लिए जब डीएम ने अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी के आधिकारिक लॉगिन आईडी की जांच की, तो शिकायतें सही पाई गईं। दोनों अधिकारियों के लॉगिन में बड़ी संख्या में ऐसे केसेज पेंडिंग मिले, जिनका निष्पादन समय पर हो जाना चाहिए था। लंबित मामलों की यह स्थिति देखकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और उनसे तुरंत स्पष्टीकरण तलब किया। डीएम ने साफ शब्दों में कहा है कि जनता के कार्यों में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोनों अधिकारियों द्वारा लिखित जवाब दिए जाने के बाद उसकी समीक्षा की जाएगी और उसी के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई तय होगी。
0
0
Report

दीपावली पर 15 गांव परिवारों के घर पहली बार बिजली की रोशनी

Khairgarh, Uttar Pradesh:दीपावली से पहले गांव के 15 परिवारों को मिला रोशनी का अनमोल तोहफा, पीढ़ियों का इंतजार खत्म किसी के घर जले बल्ब तो बच्चों की आंखों में दिखे सुनहरे सपने खैरागढ़। देश को आजाद हुए सात दशक से ज्यादा का वक्त गुजर गया। कई पीढ़ियां बदल गईं, विकास के नए-नए दावे हुए, लेकिन ग्राम तुमड़ादाह के कुछ परिवारों के लिए शाम होते ही अंधेरा जिंदगी की हकीकत बन जाता था। जिस दौर में दुनिया आधुनिक सुविधाओं के साथ आगे बढ़ रही थी, उस दौर में यहां के कई घर बिजली की रोशनी का इंतजार कर रहे थे। अब दशकों पुराना यह इंतजार खत्म हुआ है। मुख्यमंत्री मजराटोला योजना के तहत गांव तक ग्रिड कनेक्टिविटी पहुंचने से 15 घर पहली बार बिजली से रोशन हुए हैं। इस बार दीपावली सिर्फ दीयों की नहीं, बिजली के बल्बों की भी होगी।जिन घरों में अब तक शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता था, वहां पहली बार स्विच दबाते ही रोशनी फैलने का सपना साकार हुआ है। इन परिवारों के लिए यह महज बिजली कनेक्शन नहीं, बल्कि बदलती जिंदगी की एक नई शुरुआत है। कल्पना कीजिए, जिस घर में बच्चों ने अब तक सीमित रोशनी में पढ़ाई की, वहां अब रात में भी किताबों के पन्ने आसानी से पढ़े जा सकेंगे। महिलाओं को घरेलू कामकाज में सहूलियत मिलेगी और परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी पहले से आसान होगी। दीपावली से ठीक पहले मिली इस सौगात ने ग्रामीणों की खुशियों को दोगुना कर दिया है। उनके लिए इस बार त्योहार का मतलब सिर्फ घरों में दीप जलाना नहीं, बल्कि उन घरों में पहली बार बिजली की रोशनी देखना भी है, जहां पीढ़ियों से अंधेरा पसरा था। मुख्यमंत्री मजराटोला योजना के जरिए तुमड़ादाह के 15 परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़ने की दिशा में आगे बढ़े हैं। आज इन घरों में जलने वाले बल्ब सिर्फ बिजली की उपलब्धता का संकेत नहीं, बल्कि उन उम्मीदों की रोशनी हैं, जिनका इंतजार कई पीढ़ियों ने किया। इस दीपावली तुमड़ादाह के इन घरों में रोशनी कुछ अलग होगी, क्योंकि यहां पहली बार बिजली नहीं, दशकों का इंतजार रोशन हुआ है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top