261135
Laharpur - दो दिनों से लापता नवयुवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला
Laharpur, Uttar Pradesh:लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के भदफर चौकी के ग्राम उमरिया खुर्द मजरा पिपरिया निवासी बिंद्रा प्रसाद का पुत्र लाल कश्यप 20 वर्ष विगत शनिवार को सुबह चारा लेने गया था। चारा लेकर आने के बाद वह घर में किसी से भी बिना बताए लापता हो गया ,काफी तलाश करने के बाद अपने पुत्र की तलाश के लिए पिता के द्वारा चौकी भदफर पर प्रार्थना पत्र दिया गया। सोमवार को लाल कश्यप का शव गांव के जंगल में नीम के पेड़ से मफलर से लटकता हुआ मिला , पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विवेक विहार आग हादसे में 9 लोगों की मौत, राहत कार्य जारी
Noida, Uttar Pradesh:विवेक विहार की एक इमारत में लगी आग की घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में 9 लोगों की मृत्यु से मन व्यथित है। हादसे में घायल हुए लोगों का नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें यह कठिन समय सहने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय प्रशासन, DDMA, दिल्ली फ़ायर सर्विस और दिल्ली पुलिस के सभी आला अधिकारी राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटे हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावितों को हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। हमारे स्थानीय विधायक और निगम पार्षद भी राहत कार्य में अपना सहयोग कर रहे हैं। दिल्ली सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ी है。0
0
Report
पुलिस का दावा, रेडमा ओवरब्रिज पर बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत: पूरी खबर
Babhandih, Jharkhand:पलामू जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र स्थित रेडमा ओवरब्रिज पर रविवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के निवासी आनंद कुमार और मिंशु कुमार के रूप में की गई है। टाउन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्योतिलाल रजवार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से लेस्लीगंज इलाके से एक शादी समारोह से लौट रहे थे, इसी बीच बाइक रेडमा ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है।0
0
Report
बिहार में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान, एनकाउंटर के बाद चेतावनी जारी
Noida, Uttar Pradesh:अपराधियों को बक्सा नहीं जाएगा। सोनू यादव का एनकाउंटर हो गया है। अपराधी था कई अपराध में संलिप्त था। सीएम ने कहा है अगर कोई अपराधी है तो उसे माला पहनाना नहीं है, माला चढ़ाना है। अपराध मुक्त बिहार बनाने का संकल्प मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी ने लिया है। लगातार पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी कर रहे हैं, और समूल नाश किया जाएगा अपराधियों को। अभी भी कह रहे हैं कि अपराध के बारे में सोचना बंद कर दो।0
0
Report
Advertisement
सिद्धार्थनगर: विकास की 'सीढ़ी' ने ली मासूम की जान, सिस्टम की सुस्ती ने बढ़ाई सांसें!
Basti, Uttar Pradesh:ब्यूरो रिपोर्ट: बस्ती मंडल, उत्तर प्रदेश सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में शनिवार को जो हुआ, उसने सरकारी दावों और प्रशासन की कार्यकुशलता की पोल खोलकर रख दी है। कांशीराम आवास स्थित पानी की टंकी की सीढ़ी क्या टूटी, मानों भ्रष्टाचार और अनदेखी की जर्जर इमारत ढह गई। इस हादसे में एक मासूम की जान चली गई, जबकि दो जिंदगी और मौत के बीच मेडिकल कॉलेज में जूझ रहे हैं। सबसे शर्मनाक पहलू यह रहा कि दो किशोरों को बचाने के लिए प्रशासन को आसमान की ओर ताकना पड़ा, क्योंकि जमीन पर हमारा 'सिस्टम' लाचार खड़ा था। हादसा या प्रशासनिक हत्या? यह महज एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सीधे तौर पर प्रशासनिक लापरवाही है। सवाल यह है कि: जिस पानी की टंकी की सीढ़ियां इतनी जर्जर थीं कि बच्चों का वजन तक न सह सकीं, उसकी मेंटेनेंस का बजट आखिर किसकी जेब में गया? रिहायशी इलाके में स्थित इस मौत के जाल (टंकी) की घेराबंदी क्यों नहीं की गई थी? क्या प्रशासन को किसी मासूम की बलि चढ़ने का इंतजार था? रेस्क्यू के नाम पर 'तमाशा' और SDRF की नाकामी शनिवार को हादसा हुआ, लेकिन गोरखपुर से पहुंची SDRF की टीम घंटों तक केवल "रास्ता न बन पाने" का बहाना बनाती रही। अत्याधुनिक उपकरणों का दम भरने वाली टीम एक अदद सीढ़ी या रेस्क्यू ब्रिज तक नहीं बना सकी। दो किशोर पूरी रात मौत के साये में टंकी के ऊपर भूखे-प्यासे फंसे रहे, और नीचे खड़ा प्रशासन सिर्फ फाइलों और फोन कॉल में उलझा रहा। "जब जमीन पर तैनात टीमें पंगु साबित हुईं, तब जाकर रविवार सुबह 5 बजे हेलीकॉप्टर मंगवाना पड़ा। जो काम घंटों पहले स्थानीय स्तर पर सूझबूझ से हो सकता था, उसके लिए करोड़ों का तामझाम जुटाना पड़ा। यह देरी सिस्टम की संवेदनहीनता का जीता-जागता सबूत है।" भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ते कांशीराम आवास कांशीराम आवासों की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। घटिया निर्माण सामग्री और रखरखाव के अभाव में ये इमारतें अब 'कब्रगाह' बनती जा रही हैं। शनिवार को टूटी वह सीढ़ी दरअसल उस भ्रष्टाचार की कड़ी है, जिसकी जांच कागजों से बाहर कभी निकलती ही नहीं। तीखे सवाल: मृतक बच्चे के परिवार की भरपाई क्या सिर्फ मुआवजे के चंद टुकड़ों से हो जाएगी? उन अधिकारियों पर एफआईआर (FIR) कब होगी, जिनकी निगरानी में यह जर्जर ढांचा खड़ा था? क्या जिले की अन्य पानी की टंकियों का सेफ्टी ऑडिट होगा, या अगले हादसे का इंतजार किया जाएगा? निष्कर्ष: सिद्धार्थनगर की यह घटना चीख-चीख कर कह रही है कि सिस्टम को आम आदमी की जान की परवाह नहीं है। हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर लेना भले ही प्रशासन अपनी पीठ थपथपाने का जरिया बना ले, लेकिन सच तो यही है कि एक मां की गोद सूनी हो चुकी है और इसके जिम्मेदार सफेदपोश और लापरवाह इंजीनियर ही हैं। अब वक्त केवल सांत्वना का नहीं, बल्कि सख्त कार्रवाई और जवाबदेही तय करने का है।0
0
Report
गुरुग्राम में राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गनाइज़र पर गोलीबारी, सुरक्षा कर्मी गंभीर घायल
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गनाइज़र के ऊपर फायरिंग गुरुग्राम, 3 मई | साइबर सिटी गुरुग्राम के पाश इलाका सेक्टर 45 पर शनिवार देर रात गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब दो बाइक सवार हथियारबंद युवक सौरभ यादव के घर के बाहर हवाई फायर कर दिए। हवाई फायर की आवाज सुनकर सौरभ यादव के सुरक्षा कर्मी कुलविंदर घर से बाहर निकले और बदमाशों की तरफ अपनी राइफल तानी। वैसे ही हथियारबंद बाइक सवार युवकों ने कुलविंदर पर गोलीबारी शुरू कर दी। कुलविंदर को दो गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें घायलावस्था में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दरअसल विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल ने बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गनाइज़र सौरव यादव को जान से मारने की धमकी दी हुई थी. जिसके बाद गुड़गांव पुलिस ने मामले की गंभीरता के मध्य नजर सौरव यादव को दो हथियारबंद सुरक्षा कर्मी भी मुहैया कराए थे, लेकिन शनिवार देर रात सौरभ यादव पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें सौरभ यादव तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके सुरक्षा कर्मी सिपाही कुलविंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं वारदात के बाद मौके पर पहुंचे गुड़गांव पुलिस के सभी आला अधिकारी ने आसपास के CCTV फुटेज कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है0
0
Report
कोण्डागांव में शादी के भोज के बाद 46 मरीज उल्टी-दस्त, 2 गम्भीर
Kondagaon, Chhattisgarh:शादी समारोह मे भोज के बाद 46 लोग उल्टी-दस्त से बीमार, हो गए जिसमे लोग 2 गंभीर थे जिन्हे जिले अस्पताल कोण्डागांव रेफर,अन्य मरीजों का गांव में शिविर लगाकर उपचार किया जा रहा है स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंचकर शिविर लगाकर उपचार किया जा रहा है सीएमएचओ के निर्देश पर 3 दिन निगरानी, घर-घर सर्वे के आदेश भी दिए गए है कोण्डागांव से लगे डोंगरीगुड़ा के राऊतपारा का पूरा मामला है0
0
Report
Advertisement
कांकेर में शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ श्रद्धांजलि
Kurustikur, Chhattisgarh:शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आरक्षक परमानंद कोर्राम कल बम निष्क्रिय करते समय चपेट में आए थे। मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। श्रद्धांजलि देने बस्तर आई जी पी सुंदर राज कांकेर एस पी निखिल राखेचा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। परिजन श्रद्धांजलि देते हुए रोते नजर आए। कांकेर एस पी कार्यालय परिसर में दी गई श्रद्धांजलि। विधायक आशा राम नेताम भी मौजूद रहे。0
0
Report
चतरा में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली बड़ी सौगात: सदर अस्पताल को दो नई एम्बुलेंस
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा को मिली बड़ी सौगात: सदर अस्पताल को मिली दो नई एम्बुलेंस, सांसद कालीचरण सिंह ने दिखाई हरी झंडी चतरा : जिले वासियों के लिए राहत भरी बड़ी खबर सामने आई है। जिले के सदर अस्पताल को दो नई एम्बुलेंस की सौगात मिली है, जिसे सांसद कालीचरण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लंबे समय से एम्बुलेंस की कमी से जूझ रहे मरीजों और परिजनों के लिए यह पहल किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है। ये दोनों एम्बुलेंस हजारीबाग फोर्ड हॉस्पिटल के निदेशक माजिद खान और स्थानीय समाजसेवी दिलीप यादव ने संयुक्त रूप से दान की हैं। अब ये एम्बुलेंस 24 घंटे मरीजों की सेवा में उपलब्ध रहेंगी। मरीजों को केवल डीजल का खर्च वहन करना होगा, जबकि एम्बुलेंस के पीछे अंकित नंबर पर कॉल कर तत्काल सेवा प्राप्त की सकेगी। इस अवसर पर समाजसेवी दिलीप यादव भावुक दिखे। उन्होंने कहा, “मरीजों की परेशानी देखकर मन व्यथित हो जाता था। कई लोग सिर्फ एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण इलाज से वंचित रह जाते थे। माजिद भाई के साथ मिलकर हमने संकल्प लिया कि अब कोई इलाज के लिए तड़पेगा नहीं।” सांसद कालीचरण सिंह ने दोनों दानवीरों की सराहना करते हुए कहा कि चतरा में लंबे समय से एम्बुलेंस की गंभीर कमी महसूस की जा रही थी। इस विषय पर स्थानीय समाजसेवी दिलीप यादव से चर्चा हुई थी, जिसे उन्होंने गंभीरता से लिया और अपने मित्र माजिद खान के सहयोग से इस बड़ी समस्या का समाधान कर दिया। इस पहल से न केवल स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार भी सुनिश्चित हो सकेगा। स्थानीय लोगों ने इस मानवीय प्रयास की जमकर सराहना की है। बाइट 1 : दिलीप यादव, समाजसेवी। बाइट 2 : कालीचरण सिंह, सांसद, चतरा0
0
Report
गुरुग्राम सेक्टर-45 में इवेंट ऑर्गनाइजर के सुरक्षा कर्मी पर गोलीबारी; हमलावर मौके से फरार
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम के सेक्टर 45 कनैई गाँव में हमला हुआ। इवेंट ऑर्गनाइजर सौरभ के सुरक्षा कर्मी को गोली लगी। बाइक सवार दो अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी की। तीन से अधिक राउंड हुई फायरिंग; बाल-बाल बचा सौरभ। शनिवार देर रात की वारदात; हमलावर मौके से फरार। पुलिस मामले की जांच कर रही है; घटना के वक्त सौरभ घर के बाहर मौजूद थे। सिंगर राहुल फाजिलपुरीया के इवेंट ऑर्गनाइजर सौरव यादव।0
0
Report
Advertisement
राजधानी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपियों गिरफ्तार, गांजा बरामद
Ranchi, Jharkhand:राजधानी में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोतवाली थाना और सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में संयुक्त रूप से की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 4 किलो गांजा और 49 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी ग्रामीण इलाकों से गांजा खरीदकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उसकी सप्लाई करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में जनार्दन दास को मुख्य सप्लायर बताया जा रहा है। उसके अलावा पंकज कुमार, प्रकाश सिंह और रवि वर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय था और शहर में नशे के प्रसार में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
सीकर में बाबूलाल यादव के बयान पर SC समुदाय ने मुकदमा दर्ज कराया
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर रींगस उपखंड के गांव शाहपुरा में तेजाजी मंदिर में प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद मामला अब तूल पकड़ रहा है। पहले विरोध के बाद माफी मांगने वाले बाबूलाल यादव के खिलाफ अब एससी समाज के लोगों ने मुकदमा दर्ज करवा दिया है। जानकारी के अनुसार बाबूलाल यादव ने मंदिर में होने वाले यज्ञ कार्यक्रम में एससी समाज के लोगों को नहीं बैठाने की घोषणा की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने सभास्थल पर मौजूद लोगों से हाथ उठाकर इस निर्णय के समर्थन की भी अपील की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद एससी समाज में भारी आक्रोश फैल गया। मामले को बढ़ता देख बाबूलाल यादव ने पहले माफी भी मांगी थी, लेकिन एससी समाज के लोगों ने इस माफीनामे को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। समाज के लोगों का कहना है कि यह केवल औपचारिकता है और ऐसे बयान सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले हैं। इसके बाद एससी समाज के प्रतिनिधियों ने जाजोद पुलिस थाना में बाबूलाल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। शिकायत में छुआछूत, जातिगत भेदभाव और धार्मिक आयोजन में शामिल नहीं होने देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
बेगूसराय में महिला की गाड़ी से लाखों की चोरी, CCTV में कैद घटना
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड के पास है, जहां शातिर अपराधियों ने फिल्मी अंदाज़ में एक महिला की गाड़ी से लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला श्वेता कुमारी अपने घर से पटना में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में दो युवक उनकी गाड़ी के सामने आकर चालक को रोकते हैं और गाड़ी से मोबिल लीक होने की बात कहकर उसे नीचे उतरने के लिए मजबूर करते हैं। जैसे ही ड्राइवर गाड़ी रोककर नीचे उतरा है, उसी दौरान महिला भी गाड़ी का दरवाजा खोलकर बाहर निकलती हैं। तब मौके का फायदा उठाकर एक शातिर युवक, जो काले रंग की शर्ट और सिर पर काली टोपी पहने हुए था, गाड़ी का दरवाजा खोलकर अंदर रखा बैग लेकर फरार हो जाता है। महिला के मुताबिक बैग में करीब 10 लाख रुपये के जेवरात और 2 लाख रुपये नकद थे। पूरी वारदात इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस घटना के संबंध पीड़ित महिला श्वेता कुमारी ने बताया है कि हम लोग पटना जा रहे थे, तभी दो लड़कों ने कहा कि गाड़ी से मोबिल लीक हो रहा है। ड्राइवर गाड़ी रोककर नीचे उतर गया, तभी हम भी उतरे और उसी दौरान गाड़ी से बैग चोरी कर लिया गया। घटना के बाद पीड़ित महिला ने नगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। फिलहाल पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं。0
0
Report
Advertisement
जालौन में घंटाघर की बिल्डिंग की दुकान में लगी आग,देर रात दुकान में लगी आग से इलाके में मचा हड़कंप,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में घंटाघर की बिल्डिंग की दुकान में लगी आग, देर रात दुकान में लगी आग से इलाके में मचा हड़कंप, आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने दुकान में लगी आग पर पाया काबू, अगल-बगल की अन्य दुकानों से धुंआ निकलने पर फायर फाइटर्स ने संभाला मोर्चा, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर का मामला।0
0
Report
बिहार के सम्राट की सेना का क़हर: अपराधियों पर जारी बदला
Noida, Uttar Pradesh:अपराधियों पर सम्राट की पराक्रमी सेना का क़हर जारी। चुन-चुन कर ज़मींदोज़ किए जा रहें हैं अपराधी。 कहा था ना सबका हिसाब होगा。 या तो सुधर जाईए या बिहार छोड़ दिजिए。 “हर अपराध का बदला लेगें बिहार के सम्राट”0
0
Report
ड्राइवरों की रफ्तार घटाने वाले ब्लॉक्स लगे, परिणाम क्या सामने आया?
Noida, Uttar Pradesh:These blocks were installed to slow down drivers and prevent accidents... and this is the result0
0
Report
Advertisement
