261135
Laharpur - मामूली विवाद में चले लाठी-डंडे, मारपीट में पति-पत्नी की पिटाई
Laharpur, Uttar Pradesh:लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के भदफ़र चौकी अंतर्गत ग्राम पासिन मंजरी में मामूली विवाद में मारपीट पति पत्नी की पिटाई, पुलिस को दी गई तहरीर। मामला ग्राम पासिन मंजरी का है गांव की रजाना पत्नी अनीस ने प्रार्थना पत्र देर आरोप लगाया है कि , मामूली विवाद के चलते गांव की महिलाओं सहित लगभग आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडे से जमकर मारा पीटा है,जिससे रजाना व उसके पति अनीस को गंभीर चोट आई है, आरोप यह भी की जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार कार्यवाही शुरू की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं के कथित बाल विवाह मामले पर प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:कथित बाल विवाह मामले को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन गोरक्षक संगठन और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल "शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं" का आरोप कथित बाल विवाह मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी मंड्रेला थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के कथित बाल विवाह के मामले को लेकर मंगलवार को गोरक्षक संगठन और ग्रामीणों ने जिला कलेक्टरेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि 6 जुलाई को नाबालिग बालिका का कथित रूप से एक 40 वर्षीय व्यक्ति से विवाह कराया गया। उनका यह भी आरोप है कि 9 जुलाई को मंड्रेला थाने में इस संबंध में शिकायत के साथ कथित साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए, लेकिन इसके बावजूद मामले में कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि यदि समय रहते निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो नाबालिग बालिका का भविष्य प्रभावित हो सकता है। प्रदर्शनकारियों ने मामले की जांच मानव तस्करी जैसे पहलुओं को ध्यान में रखकर भी करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने यह भी मांग की कि यदि किसी स्तर पर पुलिस की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बालिका को न्याय नहीं मिला और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।0
0
Report
CRD फेज-2 से राजस्थान में कारोबार और होमस्टे-शिक्षा प्रक्रियाएं आसान होंगी
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान सरकार COMPLIANCE REDUCTION AND DEREGULATION (CRD) फेज-2 के तहत 28 बड़े सुधारों पर काम कर रही है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने इन सुधारों की समीक्षा करते हुए विभागों को समयबद्ध अमल के निर्देश दिए। 16 सुधारों को केंद्र की मंजूरी मिल चुकी है, जबकि 6 प्रस्ताव केंद्र के विचाराधीन हैं। भूमि उपयोग परिवर्तन (CLU) को सरल बनाने, परमिटेड अनटिल प्रोहिबिटेड सिद्धांत के अनुसार भूमि उपयोग व्यवस्था लागू करने तथा मास्टर प्लान बनने तक विकास और निर्माण स्वीकृतियों को सुगम बनाने पर चर्चा हुई। पर्यटन क्षेत्र में होमस्टे पंजीकरण को आसान बनाने, अनावश्यक एनओसी खत्म करने और गुणवत्तापूर्ण पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देने के प्रस्तावों की समीक्षा भी हुई। लाइसेंसिंग प्रक्रिया को सरल बनाने, सेल्फ-डिक्लेरेशन आधारित अनुमोदन और जोखिम आधारित नियामक व्यवस्था लागू करने पर मंथन हुआ। निजी स्कूलों और निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना से जुड़े भूमि, आधारभूत संरचना और अन्य नियामकीय प्रावधानों के युक्तिकरण पर भी विचार किया गया। मुख्य सचिव ने कहा कि सुधारों का उद्देश्य विकास की रफ्तार बढ़ाने के साथ जनहित और गुणवत्ता के बीच संतुलन बनाए रखना है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए कि ऐसे सुधारों को प्राथमिकता दें, जिनसे आमजन, उद्योग और व्यापार जगत को सीधे लाभ मिले। CRD फेज-2 के जरिए राज्य सरकार का फोकस केवल नियमों में बदलाव तक सीमित नहीं है; सरकारी प्रक्रियाओं को कम जटिल, अधिक पारदर्शी और निवेश-अनुकूल बनाना है। अगर प्रस्तावित सुधार समयबद्ध तरीके से लागू होते हैं तो उद्योग, पर्यटन, शिक्षा और रियल एस्टेट समेत कई क्षेत्रों में कारोबार करना आसान होगा और आम लोगों को भी सरकारी अनुमतियों के लिए कम भागदौड़ करनी पड़ेगी। दीपक गोयल, जी मीडिया जयपुर0
0
Report
दानतेश्वरी मंदिर खजाने के पारदर्शी ऑडिट की मांग तेज
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र माँ दंतेश्वरी मंदिर एक बार फिर चर्चा में है, वजह है मंदिर के चढ़ावे, सोने-चांदी के आभूषण और उनसे जुड़े रिकॉर्ड पर उठ रहे सवाल, मंदिर के मुख्य पुजारी का दावा है कि वर्षों से चढ़ावे और आभूषणों का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया गया, जबकि इस संबंध में की गई शिकायत और कोर्ट के आदेश के बाद भी जांच पूरी नहीं हो सकी, अब मांग उठ रही है कि मंदिर के खजाने का पारदर्शी सत्यापन कराया जाए और श्रद्धालुओं के चढ़ावे का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाए, मुख्य पुजारी कृष्ण कुमार का कहना है कि रियासतकालीन दौर के आभूषणों का विस्तृत रिकॉर्ड सामने नहीं लाया गया, उनका आरोप है कि रिकॉर्ड केवल वजन तक सीमित है, जबकि आभूषणों की गुणवत्ता, शुद्धता और वास्तविक स्थिति का नियमित सत्यापन नहीं किया जाता, मंदिरों के रखरखाव और धार्मिक आयोजनों में हर साल बड़ी राशि खर्च होती है, ऐसे में श्रद्धालुओं और मंदिर से जुड़े जानकारों का मानना है कि चढ़ावे, आभूषणों और मंदिर के खजाने का नियमित ऑडिट और सार्वजनिक रिकॉर्ड व्यवस्था लागू होनी चाहिए। इस मामले में जिला कोर्ट ने 2020 में मंदिर समिति को ऑडिट का निर्देश दिया था लेकिन कोर्ट के इस आदेश का पालन भी नहीं हुआ।0
0
Report
Advertisement
100 प्रतिशत मूंग खरीदी मांग पर किसानों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री को ज्ञापन
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- मूंग की 100 प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर नर्मदापुरम में किसानों का आंदोलन अब और तेज हो गया है। यह आंदोलन अब सिर्फ किसान संगठनों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आम किसान भी बड़ी संख्या में इससे जुड़ रहे हैं। मंगलवार को जिला मुख्यालय पर बिना किसी बैनर और संगठन के सैकड़ों किसान एकत्रित हुए। किसानों ने सरकार की खरीदी सीमा का विरोध करते हुए एक पैर पर खड़े होकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि सरकार की खरीदी नीति ने उन्हें असहाय बना दिया है। वीओ01- प्रदर्शन से पहले किसानों ने मां नर्मदा का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि बढ़ती लागत, महंगे बीज, खाद और मेहनत के बावजूद सरकार द्वारा तय की गई खरीदी मात्रा किसानों के साथ अन्याय है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रति हेक्टेयर केवल 1.20 क्विंटल मूंग खरीदी के फैसले को तानाशाही बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने तथा प्रदेश में 100 प्रतिशत मूंग खरीदी सुनिश्चित करने की मांग की। बाइट(A1)- भगवति चोरे ( प्रदर्शनकारी किसान ) बाइट(A2)- नरेंद्र सोलंकी ( प्रदर्शनकारी किसान) बाइट(A3)- रमेश चोरे ( प्रदर्शनकारी किसान )0
0
Report
बालाघाट चावल घोटाले का पर्दाफाश: जांच जारी
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट चावल घोटाला।0
0
Report
NH-39 की दुर्दशा: पन्ना-छतरपुर मार्ग पर सुरक्षा दीवार टूटे, मार्ग जाम
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिले को छतरपुर से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 39 की हालत खराब है। गड्ढों के बीच सुरक्षा दीवार टूटी फूटी है या समाप्त ही है, साइड शोल्डर न भरे जाने से आये दिन लग रहा जाम। NHAI की उदासीन कार्यप्रणाली, पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र से निकलने वाली मडला घाटियों में लगभग हर दिन लग रहा जाम, लाखों राहगीर परेशान। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के बीच NHAI ने बारिश शुरू होने के बाद 10 जुलाई 2026 को पन्ना टाइगर रिजर्व में सड़क के दोनों ओर साइड शोल्डर भरने की अनुमति के लिये आवेदन दिया है। पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारी कहते हैं कि NHAI अपने मन मुताबिक काम करना चाहती है। पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारियों से बात करने पर वे कहते हैं कि प्रशासन लापरवाह है। पन्ना जिले से छतरपुर जिले को जोड़ने वाला यह मार्ग लाखों यात्रियों की आवाजाही का प्रमुख मार्ग है; लेकिन मौजूदा हालत से जाम और दुर्घटना का खतरा बढ़ा है।0
0
Report
Advertisement
जबलपुर- MP प्रमोशन आरक्षण: HC स्पेशल बैंच में सुनवाई, 21 जुलाई को अगली सुनवाई
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर- MP में प्रमोशन में आरक्षण मामला HC की स्पेशल बैंच में सुनवाई राज्य सरकार ने दिया HC में जवाब पिछड़ेपन और प्रतिनिधित्व के आंकड़ों के आधार पर दे रहे प्रमोशंस HC ने राज्य सरकार को दिए निर्देश याचिकाकर्ताओं से साझा करें कर्मचारियों के डेटा HC ने याचिकाकर्ताओं को बहस के लिए दिया वक्त HC ने 21 जुलाई को तय की अगली सुनवाई।0
0
Report
यूट्यूब के लिए नया वीडियो कैसे बनाएं: ट्रेंडिंग टिप्स
Bhopal, Madhya Pradesh:0
0
Report
सीधी न्यायालय के आदेश पर महान नहर कार्यालय सील, भू-अर्जन बकाये के चलते
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी. जिला न्यायालय के आदेश पर सोमवार (14 जुलाई 2026) को कार्यपालन यंत्री, महान नहर संभाग सीधी का कार्यालय सील कर दिया गया। यह कार्रवाई माननीय जिला न्यायाधीश रवीन्द्र कुमार शर्मा तृतीय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में की गई। जानकारी के अनुसार, प्रकरण क्रमांक EX-B/1600016/2016 (श्रीमती सुमित्राबाई बनाम म.प्र. शासन एवं अन्य) तथा EX-B/1600017/2016 (आशीष कुमार बनाम म.प्र. शासन एवं अन्य) में आदेश 21 नियम 54 के तहत न्यायालय ने सीलिंग की कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कार्यालय के बाहर चस्पा किए गए न्यायालय के आदेश में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि सील किए गए भवन का उपयोग करना या सील से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करना न्यायालय की अवमानना माना जाएगा, जिसके लिए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भू-अर्जन मुआवजे से जुड़ा है मामला प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला भू-अर्जन से संबंधित बकाया भुगतान को लेकर है। महान नहर संभाग के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि बकाया राशि जमा करा दी गई है और न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यालय की सील जल्द खुलवाने की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल न्यायालय के आदेश के चलते कार्यालय सील है और आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के अनुसार की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
नागौर के खरनाल में 33 केवी और 132 केवी जीएसएस के लिए धरना
Nagaur, Rajasthan:नागौर खरनाल गांव के ग्रामीण अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बैठे जीएसएस के बाहर धरने पर, 33 केवी जीएसएस स्वीकृति की मांग को लेकर दिया धरना, खरनाल गांव में बन रहे 132 केवी जीएसएस से गांव को विद्युत सप्लाई उपलब्ध करवाने की भी रखी मांग, बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे धरने में, सूचना मिलते ही नागौर विद्युत विभाग के अधिक्षण अभियंता सुल्तान सिंह भी पहुंचे मौके पर, ग्रामीणो से की जा रही है समझाइश,0
0
Report
झुंझुनूं: खेतड़ी पंचायत प्रथम, 2 लाख पुरस्कार; स्वास्थ्य सेवा में चमके डॉक्टर-स्वास्थ्यकर्मी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं विश्व जनसंख्या पखवाड़ा समापन पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह परिवार कल्याण में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान खेतड़ी पंचायत समिति जिले में रही प्रथम खेतड़ी पंचायत समिति को मिले 2 लाख रुपये हर ब्लॉक की उत्कृष्ट ग्राम पंचायत को 50 हजार की प्रोत्साहन राशि डॉक्टर, एएनएम, आशा सहयोगिनी और स्वास्थ्यकर्मी हुए सम्मानित जनसंख्या स्थिरीकरण में बेहतर कार्य करने वालों को मिला सम्मान जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने किया सम्मानित सीएमएचओ बोले- स्वास्थ्य योजनाओं में झुंझुनूं को बनाएंगे अग्रणी विश्व जनसंख्या पखवाड़ा के समापन अवसर पर मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय के चुरू रोड स्थित अम्बेडकर भवन के सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग रहे। समारोह में पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, पीएमओ, आरसीएचओ, डिप्टी सीएमएचओ, बीसीएमओ, चिकित्सा अधिकारी तथा विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।कार्यक्रम में परिवार कल्याण एवं जनसंख्या स्थिरीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों, चिकित्सा संस्थानों और स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया।सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि वर्षभर परिवार कल्याण कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खेतड़ी पंचायत समिति को जिले में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जिसे 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इसके अलावा जिले की प्रत्येक पंचायत समिति से एक-एक उत्कृष्ट ग्राम पंचायत का चयन कर 50-50 हजार रुपये की राशि दी गई। इस राशि का उपयोग संबंधित ग्राम पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) या अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास कार्यों में किया जाएगा।उन्होंने बताया कि चिकित्सा विभाग की टीम पूरे वर्ष लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रही है। विभाग का प्रयास है कि परिवार कल्याण सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं में झुंझुनूं प्रदेश में अग्रणी बना रहे। उन्होंने कहा कि जिले ने अंगदान और संकल्प पत्र अभियान में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है और अन्य योजनाओं में भी बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य रखा गया है।जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि चिकित्सा विभाग ने जनसंख्या स्थिरीकरण और अन्य स्वास्थ्य मानकों पर बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित कर सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों, एएनएम, आशा सहयोगिनियों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान उनके बेहतर कार्य का सम्मान है और इससे अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिलेगी।उन्होंने विश्वास जताया कि चिकित्सा विभाग की टीम भविष्य में भी बेहतर कार्य करते हुए आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बाइट 01 : डॉ. अरुण गर्ग, जिला कलेक्टर, झुंझुनूं बाइट 02 : डॉ. छोटेलाल गुर्जर, सीएमएचओ, झुंझुनूं (चश्मा लगाए हुए)0
0
Report
कानपुर में पति-प्रेमिका रंगे हाथ; पत्नी का गुस्सा बोल पड़ा
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ा。 बीच सड़क पर काफी देर तक चला हंगामा, राहगीरों की जुटी भारी भीड़。 पत्नी ने गुस्से में की हाथापाई, पति पर लगाया धोखा देने का आरोप。 पति,पत्नी का झगड़ा करते वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। कर्नलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चुन्नीगंज चौराहे के पास का मामला。0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के पैतृक मकान पर हमला, जांच के आदेश
Bikaner, Rajasthan:गैंगस्टर रोहित गोदारा का पैतृक मकान जमीदोज! प्रशासन ने कार्रवाई में किसी भी तरह की भूमिका से किया साफ इनकार, अब तक किसी ने दर्ज नहीं कराई रिपोर्ट, रेंज आईजी ओमप्रकाश बोले-शिकायत मिलने पर निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर होगी कार्रवाई Intro - बीकानेर में लूणकरणसर के रात के अंधेरे में गैंगस्टर रोहित गोदारा के पैतृक मकान पर को जमींदोज करने की खबर सामने आई है जहाँ लूणकरणसर क्षेत्र के चक 1 बीएचएम स्थित संतदास स्वामी (रोहित गोदारा के पिता) के घर को देर रात अज्ञात लोग द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं हालांकि प्रशासन ने इस कार्रवाई में अपनी किसी भी भूमिका से साफ इनकार किया है सूचना मिलते ही लूणकरणसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मकान किसने और किन कारणों से तोड़ा। मामले को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन अभी तक किसी भी पहलू की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है इस मामले पर बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने कहा कि पुलिस के पास अब तक इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि यदि कोई परिवाद दर्ज कराया जाता है तो पुलिस निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। आईजी ने यह भी कहा कि बीकानेर रेंज में सौ से अधिक फरार अपराधियों की तलाश लगातार जारी है अगर ऐसी कोई घटना हुई है और संबंधित पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराता है तो पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी। अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है0
0
Report
बायो-माइनिंग से दिल्ली के डंप साइट्स का पूर्ण निस्तारण, नई राह मिली
New Delhi, Delhi:केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने अधिकारियों को बायो-माइनिंग कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा से पूर्व कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश केंद्रीय राज्य मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की अध्यक्षता व दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही की उपस्थिति में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारियों ने दिल्ली की तीनों लिगेसी वेस्ट डंप साइटों—भलस्वा, ओखला एवं गाज़ीपुर—पर चल रहे बायो-माइनिंग एवं वैज्ञानिक निस्तारण कार्यों की प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुति दी। अधिकारियों ने अवगत कराया कि तीनों डंप साइटों पर अब तक कुल 95 एकड़ भूमि पुनः प्राप्त की जा चुकी है, जिसमें भलस्वा में 45 एकड़, ओखला में 30 एकड़ तथा गाज़ीपुर में 20 एकड़ भूमि शामिल है। बैठक में यह भी बताया गया कि जुलाई 2022 से जुलाई 2026 के बीच एमसीडी ने तीनों लैंडफिल साइटों पर कुल 212.60 लाख मीट्रिक टन लिगेसी वेस्ट का सफलतापूर्वक बायो-माइनिंग के माध्यम से निस्तारण किया है। यह उपलब्धि दिल्ली की सबसे बड़ी पर्यावरणीय चुनौतियों में से एक। अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि 109.50 लाख मीट्रिक टन लिगेसी वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण हेतु एकीकृत बायो-माइनिंग कार्यों के तृतीय चरण के लिए निविदाएँ आमंत्रित की जा चुकी हैं। इस चरण के पूरा होने के बाद तीनों डंप साइटों पर लिगेसी वेस्ट का पूर्णतः निस्तारण संभव हो सकेगा। प्रस्तावित परियोजना का उद्देश्य दशकों पुराने कूड़े के पहाड़ों का वैज्ञानिक तरीके से पूर्ण उन्मूलन सुनिश्चित करना है。0
0
Report
गाजियाबाद पुलिस ने हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया, तीन गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद स्वाट टीम ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इस बरामदगी में हथियारों के साथ-साथ इन हथियारों में इस्तेमाल होने वाली कार्टेज यानी की गोलियां भी बरामद हुई है। टीम ने 3 आरोपी को गिरफ्तार किया हैं, जिन्होंने पूछताछ में बताया कि यह दिल्ली एनसीआर में अवैध हथियारों को सप्लाई किया करते थे। पूछताछ में इन्होंने यह भी बताया कि उनके आका दिल्ली के मंडोली जेल में बंद है, जिनके आदेश पर यह लगातार सक्रिय थे। ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है और इसी अभियान के तहत इन सभी को गिरफ्तार किया गया है। अब अवैध हथियार हो या नशा संबंधी सामग्री हो सभी पर ऑपरेशन प्रहार के तहत गाजियाबाद पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी है। गैंग के अन्य सदस्य और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है。0
0
Report
Advertisement
