Laharpur - ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मृत्यु , पत्नी व बेटा जख्मी
Laharpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर मार्ग पर ग्राम अगुवापुर के निकट बाइक सवार को अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मृत्यु हो गई, जबकि बाइक सवार मां और बेटे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है। सोमवार देर शाम मोहम्मद शहीद, पत्नी सीमा और उनका पुत्र मोहम्मद असद निवासी मोहल्ला मंगोलपुर अपनी ससुराल मोहल्ला बुखारी खीरी बिना हेलमेट लगाए मोटरसाइकिल से जा रहे थे ,तभी अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
