icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261203
ARAnant RatnamFollow10 Jan 2025, 01:52 pm

सीतापुर में दो नई पुलिस चौकियों का लोकार्पण

Mahmudabad, Uttar Pradesh:

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने सदरपुर की गोडैचा और रामपुर मथुरा की भगौतीपुर पुलिस चौकी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने सड़कों पर यातायात नियमों का पालन करने और शराब न पीने की अपील की, ताकि यात्रियों का जीवन सुरक्षित रहे। SP ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर दोनों चौकियों का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक मुकुल प्रकाश वर्मा, महमूदाबाद के अनिल सिंह, रामपुर मथुरा के कृष्ण नारायण तिवारी, थानगांव के उमेश चौरसिया, शिक्षक उमेश वर्मा, ज्ञानेश मिश्र, राम प्रवेश प्रजापति, दिलीप सिंह, जितेंद्र वर्मा, शहरयार, नईमुद्दीन अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मलेशिया शतरंज चैंपियनशिप में सुमन भांभू ने भारत को गोल्ड दिलाया

Nagaur, Rajasthan:जायल (नागौर) ढेहरी की बेटी सुमन भांभू ने मलेशिया में लहराया तिरंगा, भारतीय टीम को दिलाया गोल्ड मेडल। नागौर जिले की जायल तहसील के गांव ढेहरी निवासी सुमन भांभू ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मलेशिया के पेनांग में आयोजित 10वीं एशिया पैसिफिक डेफ शतरंज चैंपियनशिप 2026 में भारतीय टीम ने रैपिड मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। सुमन भांभू इस स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम की सदस्य रहीं। ग्रামীण परिवेश से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली सुमन की उपलब्धि से ढेहरी गांव सहित जायल और नागौर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता से क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को प्रेरणा मिली है।
0
0
Report

रावतभाटा में अतिक्रमण हटाने का नगर पालिका अभियान तेज

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को मुख्य बाजार मेन रोड की एक गली में रखी गुमटी को नगर पालिका की टीम ने हटा दिया। बताया गया कि गुमटी हटाने से पहले संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया था। नगर पालिका उपाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कार्यभार संभालने के बाद अपने वार्ड से ही अतिक्रमण हटाने के अभियान की शुरुआत की। इससे एक दिन पहले पिक्चर हॉल क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। नगर पालिका अध्यक्ष अनुसूया नगर और उपाध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में जारी इस अभियान से शहर के सार्वजनिक रास्तों को अतिक्रमण मुक्त रखने की पहल की जा रही है।
0
0
Report

रावतभाटा के नए पार्षद रमेश भील ने क्रेशर बस्ती में राहत सामग्री वितरित की

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में वार्ड नंबर एक से पहली बार पार्षद बने रमेश भील का क्रेशर बستی में वार्डवासियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इस दौरान बस्ती के जरूरतमंद परिवारों को 15 गठरी गर्म और अन्य कपड़े, 10 गर्म कंबल, साड़ियां और बच्चों के खिलौने वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों और परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पार्षद मनीष गिरी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना है। पार्षद रमेश भील ने सहयोग के लिए पार्षद मनीष गिरी, राजू चौधरी, आशा व्यास, मीनू प्रजापत और प्रतिभा मेनारिया का आभार जताया।
0
0
Report
Advertisement

बेगूं में स्वीप कार्यक्रम से मतदान जागरूकता बढ़ाने पर जोर

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपखंड कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया ने मतदान की शपथ दिलाई। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को अधिक से अधिक ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में विकास अधिकारी मुकेश जैमन और तहसीलदार गोपाल लाल जीनगर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतदाता जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान के महत्व की जानकारी देने और चुनाव में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
0
0
Report

पंचायत चुनाव 2026 के लिए प्रशासन ने संवेदनशील मतदान केंद्रों पर कड़ी निगरानी की

Barmer, Rajasthan:पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने उपखंड शिव में संवेदनशील मतदान केन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालासर और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुंगेरिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पंचायतीराज आम चुनाव-2026 की अधिसूचना जारी होने के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः एवं प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
0
0
Report

जिला कलक्टर ने शिव एवं गडरारोड़ के अकाल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

Barmer, Rajasthan:जिला कलक्टर ने शिव एवं गडरारोड़ के अकाल प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा बाड़मेर की जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने उपखंड क्षेत्र शिव एवं गडरारोड के अकाल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने ग्राम पंचायत बालासर एवं ग्राम पंचायत मुंगेरिया में स्थानीय पशुपालकों एवं किसानों से संवाद किया और आमजन की समस्याएं सुनी। उन्होंने इलाके में पशु चारा एवं जलापूर्ति के संबंध में फीडबैक लिया। जिला कलक्टर ने उपखंड अधिकारी वीरमाराम से ग्राउण्ड ट्रूथिंग और गिरदावरी की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अकालग्रस्त क्षेत्रों में चारा डिपो शीघ्र शुरू किए जाएंगे और कंटिंजेंसी प्लान के तहत पेयजल परिवहन कार्य भी शुरू किया रहा हैं। उन्होंने अधीक्षण अभियंता डिस्कॉम को कृषि कनेक्शन पर बिना ट्रिपिंग के निर्धारित समय विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बालासर में विद्युत कनेक्शन करने, मुंगेरिया में घरेलू कनेक्शन के वोल्टेज की समस्या का समाधान करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बालासर का निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

ECI ने मतदाता सूची प्रकाशन को 30 नवंबर तक बढ़ाया; डिस्क्रेपेंसी 22 अक्टूबर तक निस्तारित

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। अब मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर 2026 को होगा। वहीं, नो-मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी के मामलों का निस्तारण 22 अक्टूबर तक किया जाएगा। दावों और आपत्तियों के डिजिटाइजेशन की समय-सीमा 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है, जबकि 1 से 12 नवंबर तक पात्र छूटे हुए नागरिकों के फॉर्म-6 का सत्यापन होगा। सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण 23 नवंबर तक किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया तय समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया है।
0
0
Report

चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा सतर्कता: नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर भारी पुलिस फोर्स

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर हाई अलर्ट, चिल्ला बॉर्डर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात दिल्ली पुलिस, नोएडा पुलिस और BSF के जवान संभाल रहे सुरक्षा की कमान, कई लेयर में की गई बैरिकेडिंग नोएडा। दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा-दिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चिल्ला बॉर्डर पर पुलिस और सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस, नोएडा पुलिस और BSF के जवानों की तैनाती की गई है। बॉर्डर पर आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है。 सुरक्षा के मद्देनजर चिल्ला बॉर्डर पर कई लेयर में बैरिकेडिंग की गई है। यहां लोहे के बैरिकेड्स लगाने के साथ-साथ RCC के भारी बैरिकेड्स भी रखे गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सके। बॉर्डर पर भारतीय नागरिक सुरक्षा व्यवस्था के तहत BNS की धारा 163 से संबंधित आदेश का पोस्टर भी लगाया गया है। पुलिसकर्मी बॉर्डर से गुजरने वाले लोगों पर नजर रख रहे हैं। पांच या उससे अधिक लोगों के एक साथ जुटने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए बड़े पानी के टैंकरों के साथ कई बसें, एंबुलेंस और क्रेन भी तैनात की गई हैं, ताकि आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके。 दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले इस प्रमुख बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। पुलिस की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी संभावित स्थिति से निपटने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की है。
0
0
Report
Advertisement

ग्राम में पानी निकासी के लिए युवक ने मोबाइल टॉवर पर चढ़कर किया प्रदर्शन

Bareilly, Uttar Pradesh:घर के आगे भरे पानी को निकालने के लिए गांव में लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। वह देर रात तक टावर पर बैठा है। समसपुर गांव निवासी नन्हे शुक्रवार की शाम करीब 7.00 बजे गांव में लगे मोबाइल के टॉवर पर चढ़ गया। कुछ ही देर में इसकी चर्चा पूरे गांव में हो गई। ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। प्रधान आनंद मोहन गुड्डू ने मौके पर पहुंचकर नन्हे को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह राजी नहीं हुआ। सूचना मिलने पर भाजपा नेत्री प्रिंसी चौहान, एसओ रवि कुमार, चौकी प्रभारी मीरगंज पंकज कुमार, चौकी प्रभारी लभारी सूरज पाल सिंह, फायर बिग्रेड आदि मौके पर पहुंच गए। टावर पर चढ़ा नन्हे अपने घर के आगे भरे पानी की निकासी की करने की मांग कर रहा है। प्रधान ने बताया वह नशे में है। वह टावर पर चढ़ कर लेट गया। रात दस बजे वह टावर पर बैठा रहा और अधिकारी उसे उतारने की कोशिश करते रहे।
0
0
Report

हथ्या- कालसी क्षेत्र: धारदार हथियार से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Dehradun, Uttarakhand:हत्या करने वाले युवक और उसकी पत्नी का फाइल फोटो भी फीड के साथ भेजा है... मों मुजम्मिल ( विकासनगर ) हत्यारा पति गिरफ्तार...धारदार पाठल से की थी, पत्नी की हत्या...! धारदार हथियार से पत्नी को काटकर उसकी हत्या करने वाले फरार आरोपी पति को राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है... पूरा मामला देहरादून के कालसी तहसील क्षेत्र का है... जहाँ बीते बृहस्पतिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी... तहसील क्षेत्र के कचटा गाँव मे गृह क्लेश के चलते एक युवक ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी की धारदार पाठक से काटकर निर्मम हत्या की थी...इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मनोज मौके से फरार हो गया... राजस्व क्षेत्र होने के चलते सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने मौके पर खून से सनी पाठल बरामद की...जिसके बाद राजस्व पुलिस ने आरोपी के भाई की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की... आरोपी की तलाश कर रही राजस्व पुलिस ने देर शाम आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया... जानकारी के मुताबिक आरोपी मनोज मजदूरी का काम करता है... घटना के दिन दोपहर में खाना खाने के लिए घर आए मनोज का पत्नी नीलम के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था...जिसके बाद घर से बाहर चीखती-पुकारती भागी नीलम की आवाज सुनकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे...लेकिन जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक आरोपी पति मनोज ने सबके सामने धारदार पाठल से नीलम पर ताबातोड़ वार कर डालें...धारदार हथियार से हुए इस जानलेवा हमले में नीलम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया... हत्यारा पति मनोज घटना को अंजाम देने के बाद से ही फरार चल रहा था, जिसे राजस्व पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया...
0
0
Report

बाराबंकी की 128 साल पुरानी बारादरी को राजकीय धरोहर घोषित, अतिक्रमण से मुक्ति और संरक्षण की उम्मीद

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- बाराबंकी की 128 साल पुरानी ऐतिहासिक बारादरी की बदलेगी किस्मत, कुंवर गिरधारी सिंह की विरासत को मिला राजकीय दर्जा, अब अतिक्रमण से मुक्ति और संरक्षण की जगी आस उपेक्षा, जर्जरता और अतिक्रमण की मार झेल रही बाराबंकी की ऐतिहासिक विरासत के दिन अब बहुरने की उम्मीद जगी है। गोकुलपुर-असेनी रियासत के तालुकेदार कुंवर गिरधारी सिंह की करीब 128 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक समाधि बारादरी को प्रदेश सरकार ने राजकीय धरोहर घोषित कर दिया है। राज्य पुरातत्व विभाग के इस फैसले से अवध की गौरवशाली विरासत को नया जीवन मिलने की उम्मीद है। कभी अपनी भव्य स्थापत्य कला के लिए पहचान रखने वाली यह इमारत अब संरक्षण और सौंदर्यीकरण की राह पर आगे बढ़ सकेगी। जिला प्रशासन का कहना है कि जिले की अन्य ऐतिहासिक इमारतों को भी सुरक्षित रखने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब दो किलोमीटर दूर गोकुलपुर-असेनी गांव में स्थित यह ऐतिहासिक बारादरी अपने भीतर अवध के गौरवशाली अतीत की कहानी समेटे हुए है। वर्ष 1898 में कुंवर गिरधारी सिंह की स्मृति में उनके स्वजनों ने इस भव्य समाधि बारादरी का निर्माण कराया था। मंदिरनुमा स्थापत्य शैली में बनी इस इमारत की दीवारों और ऊपरी हिस्सों पर सैनिकों, शेरों और अन्य कलात्मक आकृतियों की नक्काशी की गई है। ये आकृतियां उस दौर की उत्कृष्ट शिल्पकला और स्थापत्य परंपरा की झलक पेश करती हैं। समय के साथ उचित देखरेख के अभाव में इमारत की हालत बिगड़ती गई, लेकिन इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता आज भी बरकरार है। कुंवर गिरधारी सिंह अवध के प्रभावशाली तालुकेदार और प्रमुख कायस्थ जमीন্দार परिवार से जुड़े थे। उनकी रियासत का उल्लेख प्रसिद्ध ऐतिहासिक ग्रंथ द इलस्ट्रेटेड हिस्टोरिकल एल्बम ऑफ द राजा एंड तालुकेदार्स ऑफ अवध में भी मिलता है। यह संदर्भ इस परिवार की ऐतिहासिक पहचान और अवध के सामाजिक-राजनीतिक इतिहास में उसके महत्व को रेखांकित करता है। ऐसे में बारादरी को राजकीय धरोहर का दर्जा मिलना केवल एक पुरानी इमारत का संरक्षण नहीं, बल्कि क्षेत्र के इतिहास, स्थापत्य कला और सांस्कृतिक पहचान को सहेजने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि राज्य पुरातत्व विभाग ने ऐतिहासिक बारादरी को संरक्षित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन जिले की पुरानी ऐतिहासिक विरासतों को सुरक्षित रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। डीएम ने बताया कि प्रख्यात हॉकी खिलाड़ी केडी सिंह बाबू की पुश्तैनी हवेली को भी प्रदेश की योगी सरकार ने संरक्षित करने का निर्णय लिया है। सरकार की मंशा है कि जिले की पुरानी रियासतों और ऐतिहासिक इमारतों को सुरक्षित रखा जाए तथा उन्हें अवैध कब्जों से बचाया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी विरासत से परिचित हो सकें। उन्होंने यह भी बताया कि कुंवर गिरधारी सिंह की पुश्तैनी हवेली के संरक्षण के लिए जल्द ही कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। इससे जिले की ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने की मुहिम को और गति मिलने की उम्मीद है। ऐतिहासिक बारादरी को राजकीय संरक्षण मिलने की खबर से स्थानीय लोगों में खुशी है। लोगों का मानना है कि संरक्षण और सौंदर्यीकरण के बाद यह ऐतिहासिक स्थल अपनी पुरानी पहचान हासिल कर सकेगा। इससे न केवल क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित होगी, बल्कि बाराबंकी के पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है। अब निगाहें संरक्षण की कार्ययोजना पर: राजकीय धरोहर का दर्जा मिलने के बाद सबसे अहम कदम इमारत की मौजूदा स्थिति का आकलन, संरचनात्मक सुरक्षा, मूल स्थापत्य का संरक्षण और अतिक्रमण से बचाव होगा। यदि योजनाबद्ध तरीके से काम हुआ, तो 128 साल पुरानी यह बारादरी आने वाली पीढ़ियों के लिए अवध के इतिहास की एक जीवंत पहचान बन सकती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top