261001
सीतापुर में महिला अभ्यर्थियों ने सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की आशंका जताई
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर में सिपाही भर्ती परीक्षा देने पहुंची महिला अभ्यर्थियों ने इस बार पेपर लीक की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि परीक्षा का पेपर लीक नहीं होना चाहिए और उनकी राय अलग-अलग है। अभ्यर्थियों ने परीक्षा की पारदर्शिता की उम्मीद जताई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बरसात के गड्ढे में पैर फँसने से घोड़े की मौत; नगर निगम पर आरोप
Sagar, Madhya Pradesh:दूल्हे को बैठा कर राझ की रस्म करने के दौरान बीच सड़क पर पानी से भरे गड्ढे में पैर फंसने से एक घोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। करीब 10 दिन तक इलाज चलने के बाद जबलपुर में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मृत घोड़े को सागर लाकर उसका विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना में घोड़े पर सवार दूल्हा बाल बाल बच गया। घोड़े का मालिक प्रदीप पटेल के मुताबिक वह दूल्हे की राझ लेकर गिरधारीपुरम रोड से गुजर रहे थे। बारिश के कारण सड़क पर बने गड्ढे में पानी भर गया था, जिससे वह दिखाई नहीं दिया। घोड़े का पैर गड्ढे में पड़ते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घोड़े की 19 जगह हड्डियां टूट गई थीं। घोड़े का पहले सागर में इलाज कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया, जहां 10 दिन तक इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। प्रदीप पटेल ने बताया कि उन्होंने घोड़े को बचपन से परिवार के सदस्य की तरह पाला था। उसकी मौत से पूरा परिवार आहत है। परिजनों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में जगह-जगह ऐसे जानलेवा गड्ढे बने हुए हैं। यदि सड़क किसी निर्माण या पाइपलाइन कार्य के लिए खोदी गई थी, तो वहां बैरिकेडिंग और चेतावनी के इंतजाम किए जाने चाहिए थे, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।0
0
Report
आलोक मित्तल बने BPR&D के महानिदेशक; पुलिस सुधारों को तेज करेंगे
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा कैडर के 1993 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक मित्तल को केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (BPR&D) का महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया है। BPR&D देश में पुलिस आधुनिकीकरण, अनुसंधान, प्रशिक्षण और पुलिस सुधार से जुड़ी नीतियां तैयार करने वाली प्रमुख संस्था है। महानिदेशक के रूप में आलोक मित्तल केंद्र और राज्यों के बीच पुलिस सुधार कार्यक्रमों के समन्वय, नई तकनीकों के उपयोग और पुलिस क्षमता निर्माण को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। आलोक मित्तल हरियाणा पुलिस के सबसे प्रभावशाली अधिकारियों में गिने जाते हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में सीआईडी प्रमुख भी रह चुके हैं और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पहले कार्यकाल में भी इसी पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।0
0
Report
सलोदरिया हत्या मामले में नामजद आरोपी; पोस्टमार्टम 42 घंटे बाद
Pali, Rajasthan:सदर थाना क्षेत्र के सलोदरिया गांव में खेत में मिले जितेंद्र सिंह के शव मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक की बहन रिंकू कुँवर ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का संदेह जताते हुए सदर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की серьезता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शव मिलने के करीब 42 घंटे बाद मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान पाली और सुमेरपुर के चिकित्सकों की संयुक्त टीम मौजूद रही। पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह राठौर तथा सदर थाना अधिकारी भगाराम मीणा की मौजूदगी में एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। वहीं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा किसी भी निर्दोष व्यक्ति को नहीं फंसाने की मांग की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जबकि मृतक का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
सरदारशहर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: युवती ने मामला दर्ज करवाया
Churu, Rajasthan:सरदारशहर। चुरू जिले के एक तहसील की 25 वर्षीय युवती ने एक जने के खिलाफ शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में सरदारशहर पुलिस थाने में करवाया मामला दर्ज सरदारशहर पुलिस थाने में चुरू जिले के एक तहसील की 25 वर्षीय युवती ने एक जने के खिलाफ शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है वही एक अन्य नामजद के खिलाफ सहयोग करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार चुरू जिले के तहसील की 25 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि आज से करीब 2 वर्ष पहले मेरी जान पहचान 24 वर्षीय पवन शर्मा पुत्र लक्ष्मी नारायण हाल निवास ननिहाल गोगामेड़ी के पास लुंछ तहसील रतनगढ़ के साथ करीब 2 साल पूर्व से थी। पवन शर्मा मुझे कई बार रतनगढ़ शहर में अलग-अलग स्थानो पर बुलाकर सामान्य तौर पर मिलता था और इस कारण में पवन शर्मा पर विश्वास करती थी। 9 जुलाई 2025 को पवन शर्मा ने मुझे सरदारशहर की इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर पर दर्शन करने व मिलने के लिए बुलाया। मैं हमेशा की तरह विश्वास पर इच्छापुर बालाजी मंदिर पर पहुंची वहां पर पवन शर्मा उसका दोस्त लुंछ निवासी हरीश मौजूद था। उसके बाद पवन ने मुझसे कहा कि यहां पर एक होटल है वहां आपको चाय वगैरा पिलाता हूं, उसके बाद पवन शर्मा और उसका दोस्त हरीश मुझे सरदारशहर के कच्चा बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल पर ले गए और वहां पर पवन व हरीश ने कहा कि हम अभी बात करके आते हैं आप यहीं रुको और 10 मिनट बाद दोनों वापस आए और मुझे एक के कमरे में ले गए। हरीश एक कोल्ड ड्रिंक लेकर आया और कहा की आप यहां पर बात करो मैं 1 घंटे बाद वापस आता हूं। पवन ने मुझे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक थी तो कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद में अर्द्धबेहोश हो गई और मेरे अर्द्धबेहोश होते ही पवन ने मेरे साथ इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। जब मुझे होश आया तो मैं पवन से कहा कि तुमने यह क्या कर दिया तुमने तो मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। तब पवन ने कहा कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और तुमसे शादी करना चाहता हूं। मेने पवन से कहा कि तुमने मेरे साथ विश्वासघात किया है तुमने मुझे विश्वास में लेकर मेरा दुष्कर्म किया है। तब पवन ने कहा कि अगर तुमने मेरी कंही शिकायत की तो मैं तेरे अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर समाज में बदनाम कर दूंगा और धमकी दी कि मेरे पास एक बंदूक है बंदूक से तुझे वह तेरे परिवार को जान से मार दूंगा। पवन ने मुझे डराया तो मैं भयभीत हो गई और सहम गई। इस बात का फायदा उठाकर पवन ने कहा कि डरो मत अगर तुम मेरा साथ दोगी तो मैं तुमसे शादी कर लूंगा। मैं अपने भविष्य को देखते हुए पवन शर्मा की बातों में आ गई और इसके बाद पवन शर्मा कई बार शादी का झांसा देकर अलग-अलग होटल में ले जाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। मार्च 2026 में मुझे पता चला कि पवन शर्मा की सगाई किसी अन्य लड़की से हो गई है, तो मैं पवन शर्मा से बात की तो पवन शर्मा ने कहा कि मेरी सगाई नहीं हुई है और इस बात को टालमटोल करता रहा और किसी ने किसी बहाने मुझे अनदेखा करने लग गया। 7 जून को पवन शर्मा मिला और मैं जब शादी की बात की तो पवन शर्मा मुझे रतनगढ़ के फ्रेंड्स कैफे में ले गया। और मुझे कहा कि मेरे घर वालों ने जबरदस्ती मेरी सगाई दूसरी जगह करती है अब मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता मैंने कहा कि अगर मेरे साथ शादी नहीं करनी थी तो मेरे साथ इतने समय तक शारीरिक संबंध क्यों बनाए तुमने मेरी जिंदगी क्यों खराब की मैंने कहा कि मैं तुम्हारे घर आकर तुम्हारे परिवार वालों से बात करूंगी तब पवन शर्मा ने धमकी दी कि अगर तुमने किसी को कुछ भी बताया तो तुम्हारी अश्लील फोटो में वीडियो वायरल कर समाज में बदनाम कर दूंगा और वह वहां से चला गया उसके बाद में मैं वापस पवन शर्मा से संपर्क किया तो पवन शर्मा ने कहा कि मुझे तो तेरे साथ मजे लेने थे वह ले लिए और मेरा यही काम है अब तू से जो होता है वह कर लो तब मैं उक्त घटना के बारे में मेरे परिवार वालों को बताया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
ED की बड़ी कार्रवाई: भोपाल के तीन अफसरों की 24.14 करोड़ संपत्ति अटैच
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए करोड़ों की संपत्ति जब्त की तीन अफसरों की 24.14 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी अटैच ईडी का पूर्व आबकारी अधिकारी, NTPC के पूर्व AGM और NCL के पूर्व CMD पर शिकंजा अचल संपत्ति, नकदी और जेवरात अٹैच किए गए पूर्व जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के खिलाफ 18.20 करोड़ की की संपत्ति अटैच NTPC के पूर्व AGM राकेश कुमार उपाध्याय की 3.15 करोड़ की संपत्ति अटैच की NCL के तत्कालीन CMD भोला सिंह की 2.79 करोड़ की संपत्ति अटैच किए0
0
Report
दतिया उपचुनाव के संदर्भ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
Bhopal, Madhya Pradesh:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा की दतिया उपचुनाव के संदर्भ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग0
0
Report
Advertisement
करौली के पांचना बांध से नहरों में पानी छोड़ने में खराबी, पानी जल्दी मिलेगा
Karauli, Rajasthan:करौली।पांचना बांध से नहरों में पानी छोड़ने का मामला, तकनीकी खराबी के चलते नहीं पहुंच पाया था पानी, कड़ी मशक्कत के बाद तड़के पांच बजे नहरों में छोड़ा गया पानी, नहरों में पानी नहीं आने को लेकर कुसाय, गाधौली, कैमिला मोड़, कटकड़ एवं अन्य रास्तों में शाम को लगा दिया था जाम, पूरी रात भर जिला प्रशाशन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी रहे पांचना बांध पर, जल संसाधन विभाग जयपुर के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार शर्मा ने दी जानकारी, तकनीक खराबी दूर कर गेट पुनः चालू करने से जल्द मिलेगा कमांड क्षेत्र के किसानों को पानी, बाइट - विजय कुमार शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन विभाग जयपुर0
0
Report
मीरजापुर तालाब से 26 पासपोर्ट बरामद, गिट्टी से भरी बोरी में डूबे
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर मीरजापुरमें एक तालाब से 26 पासपोर्ट बरामद हुए हैं। सोमवार दोपहर गांव के मछुआरे तालाब में मछली पकड़ने के लिए जाल डाल रहे थे। इसी दौरान उनके जाल में एक बोरी फंस गई। बोरी को बाहर निकालने पर पता चला कि उसमें गिट्टी भरकर कई पासपोर्ट डुबोए गए थे। मछुआरों ने बोरी खोली तो उसमें दो दर्जन से अधिक पासपोर्ट मिले। बरामद पासपोर्ट मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही और अंबेडकरनगर सहित कई जिलों के लोगों के बताए जा रहे हैं। तालाब में इतनी बड़ी संख्या में पासपोर्ट कैसे पहुंचे और उन्हें गिट्टी से भरी बोरी में डालकर पानी में क्यों फेंका गया, यह पुलिस जांच का मुख्य बिंदु हैै। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी सदानंद सिंह ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
SSB MRTs ने अमरनाथ यात्रा 2026 में सेवा दी; 567 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित मार्ग
Aram Pora, Ganderbal, SSB MRTs stood unwavering throughout Shri Amarnath Ji Yatra 2026, rendering oxygen support, PHT, first aid, evacuation, & emergency medical aid to 567 pilgrims, ensuring swift response & safe passage with professional excellence & resolve.0
0
Report
Advertisement
श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान सेना ने तीर्थयात्री को प्राथमिक उपचार देकर हालत स्थिर की
Aram Pora, Ganderbal, During the ongoing Shri Amarnath Ji Yatra, the Indian Army promptly provided medical assistance to a pilgrim who fell ill near the Holy Cave. Army medical personnel responded swiftly, administered necessary first aid, and ensured the pilgrim received proper care. The timely intervention helped stabilize the pilgrim's condition.0
0
Report
DST कार्रवाई: 109 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
Noida, Uttar Pradesh:DST की सूचना पर बड़ी कार्रवाई,जंक्शन पुलिस ने पकड़ी अवैध हेरोइन,109 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार,तस्कर से पूछताछ में जुटी पुलिस हनुमानगढ़ एंकर विजुअल हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने DST टीम की सूचना पर 109 ग्राम अवैध हेरोइन सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपए है। ASP अरविंद बिश्नोई ने बताया कि DST की सूचना पर जंक्शन थाना की टीम ने गश्त के दौरान अबोहर रोड ग्रेफ चौराहे के पास एक युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से अवैध हेरोइन बड़ी मात्रा में बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान गुरदेव सिंह के रूप में हुई। जंक्शन की सुरेशिया चौकी प्रभारी गुरदेव सिंह ने मय टीम इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस फिलहाल पकड़े गए तस्कर से गहनता से पूछताछ में जुटी हुई है और इस अवैध हेरोइन सप्लाई की कड़ियां ढूंढ़ने में जुट गई है। विजुअल0
0
Report
जबलपुर के निदान फॉल में नहाते समय दो युवक सुरक्षित बाहर निकले
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के कटंगी के निदान फॉल में फंसे दो युवक, वन विभाग और पुलिस ने जान सुरक्षित। जबलपुर के कटंगी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल निदान फॉल पर घूमने आए दो युवक उस समय मुसीबत में पड़ गए, जब नहाते समय जलस्तर बढ़ने से बीच में फंस गए। खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को सूचित किया गया, जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे जल स्रोतों के पास सावधानी बरतें और जोखिम न उठाएं। बताया जा रहा है कि हर्ष शुक्ला और आर्यन बर्मन निवासी अधारताल अपने अन्य दोस्तों के साथ निदान फॉल घूमने आए थे; इस दौरान आर्यन बर्मन और हर्ष शुक्ला निदान फॉल में नहाने के लिए चले गए जहाँ अचानक जलस्तर बढ़ने से दोनों फॉल में फंस गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने दोनों युवकों को सुरक्षित फॉल से बाहर निकाल लिया।0
0
Report
Advertisement
DST पुलिस ने 109 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार किया
Jaipur, Rajasthan:DST की सूचना पर बड़ी कार्रवाई: जंक्शन पुलिस ने 109 ग्राम अवैध हेरोइन सहित एक तस्कर गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपए है। AS P अरविंद बिश्नोई ने बताया कि DST की सूचना पर जंक्शन थाना टीम ने गश्त के दौरान अबोहर रोड ग्रेफ चौराहे के पास एक युवक को रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से अवैध हेरोइन बड़ी मात्रा में बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान गुरदेव सिंह के रूप में हुई। जंक्शन की सुरेशिया चौकी प्रभारी गुरदेव सिंह ने मय टीम इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस फिलहाल पकड़े गए तस्कर से गहनता से पूछताछ में जुटी है और इस अवैध हेरोइन सप्लाई की कड़ियां खोजने में जुट गई है।0
0
Report
पटेरा में बारिश से सड़क नाला बना, घरों में पानी घुसा, लाखों का नुकसान
Damoh, Madhya Pradesh:बारिश से सड़क बनी नाला, घरों में घुसा पानी, लोगों ने तीन चार सालों से है परेशान. दमोह जिले में हो रही बारिश लोगों को परेशानी भी दे रही है तो हालातों ने स्थानीय प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है। जिले के पटेरा में बरसात की वजह से एक दो नहीं बल्कि सैकड़ों परिवारों पर मुसीबत आ गई है। लोगों के घरों में पानी भर गया है तो उनकी गृहस्थी का सामान खराब हुआ है। दरअसल पटेरा के कुंडलपुर मार्ग पर सड़के बारिश के पानी की वजह से नाले में बदल गई है यहां जलनिकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं है और सालों से नालिया भी बंद पड़ी है, सामान्य दिनों में इस सड़क के आसपास रहने वाले लोगों का पानी सड़को से होकर शहर से बाहर निकल जाता है लेकिन जब मूसलाधार बारिश हुई तो पूरी सड़क पानी पानी हो गई और ये पानी लोगों के घरों में चला गया। इस पानी ने लोगों को बड़ी परेशानी में डाल दिया और लाखों का नुकसान भी पूरे इलाके में हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब चार सालों से स्थानीय प्रशासन नगर पालिका और नेताओं से इस समस्या के बारे में बता रहे है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है और आज ये हालत बन गई है।0
0
Report
बलिया में बुलडोजर से शादी की रस्म: महिलाओं ने मिट्टी खोदकर शुभकामना दी
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया - शादी की रश्म निभाने लगा बुलडोजर, रश्म वही अंदाज नया। एंकर-बुलडोजर पर चढ़कर महिलाये कर रही माटी कोड़ की रश्म। बलिया के मनियर विकास खंड के रानीपुर गाँव के दीपु राजभर की शादी मनियर विकास खंड के ही असना गाँव में तय हुई है। शादी 8 जुलाई को होनी है। दीपू के घर में ख़ुशी का माहौल है और शादी की रस्मे निभाई जा रही हैं। शादी की रस्मो में एक रश्म माटी कोड़ की भी होती है जिसे दूल्हे के साथ घर की महिलाये निभाती हैं। इस रश्म में मिट्टी खोदी जाती है। दूल्हे की बुआ या बहन द्वारा मिट्टी खोदने के काम किया जाता है। परंपरा के अनुसार पहले मिट्टी फावडा या कुदाल से खोदा जाता है पर दीपू राजभर के घरवालों ने इस रश्म को नए अंदाज में निभाया है और मिट्टी खोदने की रश्म फावडा या कुदाल से नहीं बल्कि बुलडोजर से खोद कर निभाई है । यहाँ देखा जा सकता है की कैसे महिलाये बुलडोजर पर नाच गा रही हैं और बुलडोजर पर चढ़कर मिट्टी खोदने की रश्म निभा रही है। महिलाओं के कहना है कि योगी जी के बुलडोजर हर जगह चोर का गुंडों का घर ढवहा रहे हैं तो हम लोगों ने भी सोचा कि बुलडोजर से माटी कोड़ करके शुभ काम कर दें।0
0
Report
Advertisement
