icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261001
ASAbhishek SinghFollow21 Nov 2024, 09:12 am

सीतापुर में शादी से पहले प्रेमी प्रेमिका के फांसी पर झूलते मिले शव,लड़की के जीजा पर हत्या का आरोप

Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली इलाके में शादी समारोह की तैयारियों के बीच एक घर के अंदर युवक और युवती के शव लटकते हुये मिले। घर में आज हल्दी का कार्यक्रम था इसी बीच दोनों के शव कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से लटकते मिले। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य संकलन कर शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। बताया था कि दोनों ने सामूहिक विवाह योजना में आवेदन किया था लेकिन शादी के तारीख रद्द होने के चलते मंदिर में शादी करने का निर्णय लिया था।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरदोई में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत योजनाओं का असर, 1000 हेक्टेयर फसल नष्ट

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई, उत्तर प्रदेश: एक बाढ़ पीड़ित युवक ने कहा, "ये हमारा केहरिपुरवा गांव है और गर्रा नदी का पानी है। यहां से करीब दो-ढाई किलोमीटर है। वहीं से पानी आ रही है। खाने-पीने की काफी दिक्कत है..." हरदोई, उत्तर प्रदेश: उपजिलाधिकारी मयंक कुंडू ने बावन ब्लॉक के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति पर कहा, "हम सभी लोग जानते हैं, पिछले दिनों 25 तारीख से लेकर 27 तारीख तक अतिवृष्टि होने के कारण हमारी पूरी तहसील में काफी बारिश हुई और उससे कई जगह जलभराव हुआ और फसल भी क्षति हुई। अभी हमने जो अपना एक सर्वे कराया है, तो उसमें लगभग हमारी 1000 हेक्टेयर के आसपास की फसल नष्ट हुई है। तो उसके सापेक्ष हम लोगों ने अभी तक 300 हेक्टेयर की फीडिंग करा दी है..."
0
0
Report

IRCTC घोटाला: लालू–राबड़ी–तेजस्वी दिल्ली रवाना, राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी तय

Patna, Bihar:राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री और राबड़ी देवी आज पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पटना एयरपोर्ट पर जब उनसे वोट चोरी को लेकर पूछा गया तो लालू प्रसाद यादव ने इस पर कुछ नहीं कहा लालू प्रसाद यादव राबड़ी देवी दिल्ली गई है। कल दिल्ली में आईआरसीटीसी घोटाला मामले में सुनवाई होनी है इसी मामले को लेकर लालू प्रसाद यादव रावड़ी देवी दिल्ली गई है। लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव आईआरसीटीसी घोटाला मामले में आरोपी हैं कल राउज एवेन्यू कोर्ट में होगे पेश।
0
0
Report

कांग्रेस विधायक मोना ने भाजपा के अंतर्कलह पर हमला, 2027 के लिए इंडिया गठबंधन मजबूत

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने भाजपा द्वारा सपा और कांग्रेस के सीट शेयरिंग पर की टिप्पणी पर कहा, \"आप भारतीय जनता पार्टी की तैयारी तो छोड़ दीजिए, पहले यह जो अंतर्कलह है, उसको समाप्त करें। जिस तरह से रोज उनके सांसद, उनके विधायक अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं, पहले उसको देख लें, उसको संभाल लें। जहां तक कांग्रेस की बात है हम पूरी ताकत के साथ उत्तर प्रदेश की हर विधानसभा सीट पर, हर जिले में अपने संगठन को मजबूत बना रहे हैं। इंडिया गठबंधन पूरी ताकत के साथ 2027 का चुनाव लड़ेगा, जीतेगा, भाजपा का विकल्प बनेगा।\"
0
0
Report
Advertisement

ICS बरवाला के छात्रों की 5 मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष, नशा मुक्त हरियाणा

Noida, Uttar Pradesh:ICS कोचिंग सेंटर, बरवाला में नशा मुक्ति रैली एवं युवाओं की मांगों को लेकर विशेष कार्यक्रम आज ICS Coaching Centre, बरवाला द्वारा नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के बाद आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने अपनी प्रमुख मांगें मुख्य अतिथि के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा जी के स्थान पर उनके सुपुत्र श्री संजीव गंगवा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में परिमल कुमार जी (डायरेक्टर, ICS), बबीता त्यागी जी (चेयरपर्सन, ICS) और सुहानी मैम ने छात्रों को नशे से दूर रहकर मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। छात्रों द्वारा रखी गई प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं: 1. रेगुलर भर्ती का वार्षिक कैलेंडर जारी हो: हर साल जून महीने में पूरे साल का भर्ती कैलेंडर जारी किया जाए, ताकि युवाओं को पता चल सके कि किस महीने कौन सी भर्ती आएगी। 2. हर पोस्ट का सिलेबस पहले से बताया जाए: CET के बाद हर पोस्ट - जैसे क्लर्क, पुलिस, ग्राम सचिव, पटवारी आदि के लिए पूरा और फिक्स सिलेबस मेन्स से कम से कम 1 महीना पहले जारी किया जाए। साथ ही पोस्ट-वाइज लिस्ट भी जारी हो कि किसका नंबर किस पोस्ट में आ सकता है। 3. सभी पेंडिंग भर्तियां पूरी हों: प्रदेश में जो भी भर्तियां पेंडिंग पड़ी हैं, उनकी सभी वेटिंग लिस्ट क्लियर करके सभी सीटें भरी जाएं। और Group-C और Group-D की वर्ष 2026 की सभी भर्तियों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। 4. छात्रों को रियायती बस पास मिले: स्कूल-कॉलेज की तरह कोचिंग सेंटर के गरीब छात्रों को भी हरियाणा रोडवेज में रियायती बस पास की सुविधा दी जाए। 5. Tax-Free Education: 15,000 रुपये तक की कोचिंग फीस को Tax-Free किया जाए ताकि गरीब छात्र भी आसानी से तैयारी कर सकें। इस पर श्री संजीव गंगवा जी ने आश्वासन दिया कि वे छात्रों की सभी 5 मांगों को पूरी गंभीरता के साथ माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के समक्ष रखेंगे और जल्द समाधान करवाने का प्रयास करेंगे।
0
0
Report

देवरी में अवैध शराब निर्माण-बिक्रि के आरोप, महिला समेत दो गिरफ्तार

Sagar, Madhya Pradesh:जहरीली शराब के निर्माण और बिक्री के आरोप में महिला सहित दो गिरफ्तार. सागर के बंडा में जहरीली शराब से मौतों के बाद प्रदेश भर में खलबली मची तो पुलिस और आबकारी का अमला एक्टिव हुआ. खास तौर पर सागर जिले ने एसपी के सख्त निर्देश दिए तो जिले भर में अवैध शराब के कारोबार पर कार्यवाही हो रही है. इसी बीच देवरी में पुलिस की बड़ी कार्यवाही सामने आई है. पुलिस ने अवैध रूप से कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के आरोप में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है जिनके ठिकानों से कुछ दिन पहले जहरीली शराब जब्त हुई थी लेकिन ये दोनों फरार हो गए थे. पुलिस तलाशी में अब दोनों पकड़ में आए हैं. पुलिस के मुताबिक महिला आरोपी बेहद शातिर बदमाश है और नशे के हर तरह के अवैध धंधे में लिप्त है。
0
0
Report

गांधी जयंती पर सतना जेल से 7 कैदियों की रिहाई, पारिश्रमिक से लाभ

Satna, Madhya Pradesh:सतना केंद्रीय जेल से आज 7 बंदियों की रिहाई की गई, ये रिहाई महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शासन के निर्देश पर की गई है। इन सभी बंदियों में दो बंदियों को लाखपति का अवसर प्राप्त हुआ। जेल में रहकर जीवन गुजर बसर करने का पारिश्रमिक उन्हें मिला। मध्य प्रदेश के सतना जेल से सात कैदियों के रिहाई की गई है। सभी 302 हत्या जैसे बड़े अपराध में दोषी रहे हैं और आजीवन कारावास की सजा पूरी कर चुके हैं। अच्छे आचरण और कार्य के कारण उन्हें रिहाई मिली। इनमें संतोष चौधरी (मैहर), धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू मिश्रा (छतरपुर), पन्ना जिले के चार पुरुष बंदी, एक महिला बंदी शहनाज खान (मान खान), लाल उर्फ विरोचन लोधी, मुन्नू प्रजापति, गिरधारी प्रजापति, लोकेन्द्र सिंह रिहा हुए। दो बंदी लोकेंद्र सिंह ने पारिश्रमिक के रूप में 1 लाख 11 हजार 524 रुपए प्राप्त किया, संतोष चौधरी ने 1 लाख 11 हजार 972 रुपए, महिला बंदी शाहनाज खान ने 52 हजार 382 रुपए प्राप्त किया। सभी बंदियों को जेल अधीक्षक लीना कोष्टा ने एक फलदार पौधा दिया और समाज की मुख्य धारा से जुड़ने की प्रेरणा दी।
0
0
Report
Advertisement

जैसलमेर में गांधी जयंती श्रद्धा-गरिमा के साथ मनाई गई

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई गांधी जयंती, गांधी दर्शन पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प जैसलमेर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की.jayanti के अवसर पर आज जैसलमेर जिला मुख्यालय स्थित गांधी दर्शन, हनुमान सर्किल पर जिला स्तरीय गांधी जयंती कार्यक्रम श्रद्धा, गरिमा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और मानव सेवा के आदर्शों को स्मरण किया। कार्यक्रम में जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम सैनी सहित उपस्थित अतितिथियों एवं अधिकारियों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान गांधी जी के प्रिय भजन 'श्री राम जय राम जय जय राम' का सामूहिक गायन किया गया। रामधुन से कार्यक्रम स्थल का वातावरण भक्तिमय और भावपूर्ण हो गया। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने महात्मा गांधी के जीवन, विचारों एवं आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और मानव सेवा के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
0
0
Report

बारां में खाद संकट के खिलाफ किसान प्रदर्शन, नरेश मीणा कलेक्ट्रेट पहुंचे

Baran, Rajasthan:बारां में खाद संकट को लेकर हल्ला बोल, हजारों किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे नरेश मीणा बारां। हाड़ौती में खाद की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आज बारां में बड़ा प्रदर्शन हुआ। युवा नेता नरेश मीणा हजारों समर्थकों और किसानों के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारी झालावाड़ के प्रसिद्ध कामखेड़ा बालाजी से बाइक रैली निकालते हुए बारां कलेक्ट्रेट पहुंचे। सैकड़ों बाइकों के साथ निकली इस रैली में किसानों ने जमकर नारेबाज़ी की। किसानों का आरोप है कि पूरे हाड़ौती संभाग में डीएपी और यूरिया खाद की भारी किल्लत है। सरकारी समितियों पर खाद नहीं मिल रहा, जबकि खुले बाजार में खाद की कालाबाजारी हो रही है। इससे बुवाई के सीजन में किसान परेशान हैं। धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी शामिल हुए और किसानों की मांग का समर्थन किया। नेताओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। जिला कलेक्ट्रेट पर फिलहाल धरना जारी है, मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात है。
0
0
Report
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

सीएम की गुरुग्राम समीक्षा, RMC और प्रदूषण बोर्ड के 2 Regional Officers सस्पेंड

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- गुरुग्राम में अधिकारियों के साथ सीएम ने कि समीक्षा बैठक 5 घंटे की लगातार मैराथन बैठके कर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश हर विभाग के विकास कार्य को लेकर की गई चर्चा- सीएम मैं खुद जमीनी स्तर की जानकारी समय समय पर लेता हु- सीएम kahi bar मैं बिना अपना परिचय दिए लोगो से समस्या की जानकारी लेता हूं- सीएम गुरुग्राम में नागरिकों के प्रति हमारी जिम्मेदारी और जवाबदेही है- सीएम गुरुग्राम शहर अब ग्लोबल शहर है- सीएम इस बैठक में कई अहम फैसले भी लिए गए है RMC प्लांट के लिए जोन वाइज क्षेत्र किया जाएंगे विकसित- सीएम कूड़े को लेकर भी सीएम सख्त दिल्ली से गुरुग्राम में कूड़ा डालने वाले वाहनों को किया जाएगा जब्त गुरुग्राम की स्वच्छ्ता और पर्यावरण के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ को बर्दर्शत नही किया जाएगा- सीएम गुरुग्राम में विकास कार्यो की नजरअंदाजी स्वीकार नही की जाएगी- सीएम हमारी प्राथमिकता हर नागरिक को मिले सुविधा, यही हमारा मकसद प्रोएक्टिव होकर प्रसाशन को करना होगा काम- सीएम हर 2 महीने में मैं खुद करूंगा समीक्षा- सीएम ----------------------------------------- मुख्यमंत्री ने जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन पर बोला कांग्रेस झूठ फैलाने का रही है काम-सीएम वोट चोरी कांग्रेस के समय मे हुई- सीएम कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नही बचा- सीएम गुरुग्राम की विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 2 Regional Officer को किया सस्पेंड गुरुग्राम नार्थ की Regional Officer आकांक्षा और गुरुग्राम साउथ के Regional Officer मुकुल कुमार को किया गया सस्पेंड लगातार RWA द्वारा आ रही शिकायतों के मद्देनज़र मुख्यमंत्री ने लिया एक्शन
0
0
Report
Advertisement

दुष्काळग्रस्त सोलापूर में विधायक आवताडे ने पानी और चारे के टैंकर भेजने का भरोसा दिया

Pandharpur, Maharashtra:solapur जिल्ह्यातील मंगळवेढा तालुक्यातील दुष्काळाच्या परिस्थितीची पाहणी आमदार समाधान आवताडे यांनी केली हुन्नूर ,लोणार , रेवेवाडी मानेवाडी पडळकरवाडी येथे मका बाजरी कांदा ऊस तूर या पिकांचे पाण्याअभावी नुकसान होत असल्याचा दिसून येत आहेत. या ठिकाणी पिके पूर्णपणे जळून गेली आहेत. जमिनीमध्ये भेगा पडल्या आहेत. पिकांचे नुकसान झाले आहे. पाण्याची टंचाई जनावरांच्या चाऱ्याचा प्रश्न गंभीर होत असल्याचं तक्रारी नागरिकांनी आमदारांसमोर मांडल्या. आमदार समाधान आवताडे यांनी तातडीने पाण्याचे टँकर तसेच चारा छावण्यासाठी आपण पाठपुरावा करू अस आश्वासन नागरिकांना दिला आहे
0
0
Report

बैतूल में विधायक आपके द्वार अभियान से जनता की समस्याओं का सीधा समाधान

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल विधानसभा में अब विकास और जनसमस्याओं को लेकर विधायक खुद जनता के बीच पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने आज से आपका विधायक आपके द्वार अभियान की शुरुआत की है। विनोबा वार्ड में आयोजित बैठक में चार वार्डों के नागरिकों से विधायक ने सीधे संवाद किया। इस दौरान प्रशासनिक और नगर पालिका के अधिकारी भी मौजूद रहे। लोगों ने सड़क, नाली, पानी और अन्य विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं विधायक के सामने रखीं, जिस पर हेमंत खंडेलवाल ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। खास बात यह रही कि वार्डों में चल रहे विकास कार्य, प्रस्तावित काम और विधायक स्तर से होने वाले कार्यों की जानकारी भी आम जनता को दी गई। विधायक ने बताया कि विधानसभा को अलग-अलग क्लस्टर में बांटा गया है और हर शुक्रवार इन क्लस्टरों में पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनी जाएंगी। इसी दौरान विधायक हेमंत खंडेलवाल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का फोन आया। विधायक के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद चारों वार्डों के नागरिकों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने नागरिकों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि इसी तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी क्लस्टर बनाकर विधानसभा के गांवों तक पहुंचकर जनसमस्याओं का समाधान और विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे और मुख्यमंत्री के विभिन्न कार्यक्रमों से प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के साथ रोजगार और विकास के नए अवसरों पर भी काम किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top