Back
सीतापुर में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन दबंग गिरफ्तार; गांव में दहशत फैल गई
RDRAJKUMAR DIXIT
Mar 05, 2026 10:47:39
Sitapur, Uttar Pradesh
यूपी के सीतापुर में हुए खूनी संघर्ष के बाद बुजुर्ग महिला के खून से धरती लाल हो गई। जिसमें दबंगों ने बीच बचाव करने पहुंची बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से प्रहार कर उसकी हत्या कर दीं। इतना ही नहीं दबंगों ने महिला के दो पुत्रों पर भी धारदार हथियार से प्रहार किया। हमले में दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। एहतियातन के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात है। हत्या की सनसनी खेज वारदात में शामिल तीनों दबंगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार हंसिया बरामद कर लिया है। हत्या की यह सनसनी खेज वारदात मछरेहटा थाना क्षेत्र की है। बताते चले कि थाना क्षेत्र के परसदा चौकी क्षेत्र के सुर्जनपुर गांव में बुधवार देर रात गांव के अमरजीत और रंजीत का गांव के ही दीनदयाल, ऊदल, मायाराम और मुनेन्द्र से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। विवाद को बढ़ता हुआ देख अमरजीत की मां प्रेमा देवी झगड़े को शांत कराने के लिए बीच-बचाव करने पहुंच गई। इसी बीच दबंग दीनदयाल आदि ने प्रेमा देवी पर धारदार हथियार से प्रकार कर दिया। हमले में प्रेमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। मां को घायल देख उसके बेटे एमरजीत और रंजीत उसे बचाने पहुंचे तो दबंगों के बेटों पर भी धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं प्रेमा देवी के घटना स्थल पर दम तोड़ दिया। प्रेमा देवी की मौत के बाद दबंग गांव से भाग गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों भाइयों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया वही शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गांव में किसी प्रकार का कोई बवाल न हो इसके लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ मिश्रिख विशाल गुप्ता ने बताया कि शराब पीकर दो पक्षों में विवाद हुआ था जिसमें बीज बचाव करने पहुंची प्रेम देवी की मौत हो गई थी और उसके दो बेटे घायल हो गए थे पुलिस ने मामले को लेकर अभियोग दर्ज कर तीन नाम अभियुक्त दीनदयाल,उदल, मायाराम को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPREMENDRA KUMAR
FollowMar 05, 2026 12:15:470
Report
MMMohammad Muzammil
FollowMar 05, 2026 12:15:380
Report
APANOOP PRATAP SINGH
FollowMar 05, 2026 12:15:190
Report
0
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 05, 2026 12:07:120
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 05, 2026 12:07:020
Report
DRDivya Rani
FollowMar 05, 2026 12:06:000
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 05, 2026 12:05:490
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 05, 2026 12:05:390
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 05, 2026 12:05:260
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 05, 2026 12:05:120
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 05, 2026 12:05:020
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 05, 2026 12:04:50Noida, Uttar Pradesh:सात बजे के लिए गोरखपुर से थाने में खड़ी फॉर्च्यूनर के फुटेज
0
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 05, 2026 12:04:260
Report