261001
सीतापुर में धूमधाम से मनाया गया होली महोत्सव
Sitapur, Uttar Pradesh:जनपद सीतापुर के होली नगर में लाडली सरकार द्वारा लड्डू गोपाल और राधा रानी के होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें होली के रंगारंग कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं एवं परिवार जनों ने होली का महोत्सव लड्डू गोपाल और राधा रानी के साथ मनाया. इस प्रकार अध्यात्म भक्ति और होली के रंगों का समागम दिखाई दिया. कार्यक्रम का आयोजन जतिन और दिव्या द्वारा कराया गया. जिसमें जिला मीडिया प्रभारी जूही जायसवाल भी मौजूद रही.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हजारीबाग के दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा कड़े इंतजाम, ट्रैफिक नियंत्रण पर जोर
Hazaribagh, Jharkhand:दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। इसी क्रम में हजारीबाग के बड़ा बाजार दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पूजा समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का आकलन किया जा रहा है। जहां सुधार की जरूरत है, वहां संबंधित समितियों को सुझाव दिए जा रहे हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यकतानुसार वन-वे व्यवस्था लागू करने और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात करने पर विचार किया जाएगा। जरूरत के मुताबिक महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूजा समितियों को पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन उपकरण और वॉलंटियर्स की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से दिए जा रहे सुझावों को लागू कर पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी ने नशे के सेवन और अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि पूजा के दौरान नशे का सेवन न करें। यदि कहीं अवैध गतिविधि दिखाई देती है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। पूजा के दौरान मांस की बिक्री और शराब दुकानों को बंद कराने से जुड़े सवाल पर एसपी ने कहा कि संबंधित विभाग की ओर से जिस दिन के लिए बंदी का नोटिस जारी किया जाएगा, उसी के अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांस की दुकानों और शराब दुकानों को निर्धारित नोटिस के अनुसार बंद कराया जाएगा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पूजा के दौरान सुरक्षा, महिला संरक्षण, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें। byte aman kumar sp hazaribag0
0
Report
लखनऊ: पीएम पोषण योजना रसोइयों का मानदेय 2000 से 3000, वेतन बढ़ोतरी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के तहत काम करने वाले रसोइयों का मानदेय ₹2,000 से बढ़ाकर ₹3,000 प्रतिमाह किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ₹8,000 से ₹12,000 आंगनबाड़ी सहायिका ₹4,000 से ₹6,000 शिक्षामित्र ₹10,000 ₹18,000/माह अनुदेशक ₹9,000 ₹17,000/माह पंचायत सहायक ₹6,000 ₹9,000/माह आउटसोर्सिंग कर्मचारी के पद के अनुसार नई मानदेय व्यवस्था है।0
0
Report
पाकुड़ की बंद खदान में युवक का शव मिला, हत्या का शक
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के मालीपाड़ा गांव में सुबह एक बंद पत्थर खदान में एक युवक का शव तैरता मिला... एसडीपीओ कुमार गौरव और नगर थाना प्रभारी जॉन मुर्मू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की... खदान के पानी में शव तैरता मिला, ऊपर खून भी बिखरा था... ग्रामीणों ने शहरकोल पंचायत के मुखिया विकास गौड़ को सूचना दी, जिन्होंने पुलिस को खबर किया... पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला... युवक की पहचान नहीं हो पाई... शव पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेजा गया... एसडीपीओ कुमार गौरव ने घटनास्थल का जायजा लिया... स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव खदान में फेंकने की आशंका जताई है... ग्रामीणों के अनुसार यह खदान बंद होने के बाद खुला है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा रहता है... वही ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि आज सुबह कुछ लोग जब खदान के बगल स्थित रास्ते से गुजर रहे थे तो खदान के एक जगह खून बिखरा हुआ मिला लोगों ने जिज्ञासावश पत्थर खदान में देखा तो एक शव तैरता हुआ मिला... वहीं इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और इसकी खबर थाने को हुई पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई... मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी जॉन मुर्मू ने बताया, युवक का तैरता हुआ शव मिला है... पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ होगी... पुलिस युवक की पहचान में जुटी है... वही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की विशेषज्ञ टीम ने खदान के ऊपर बिखरे खून का सैंपल इकट्ठा किया... पुलिस आसपास के लोगों से युवक के पहचान के बाबत पूछताछ कर रही है... पुलिस यह भी पता लग रही है कि यह हत्या है या फिर कोई दुर्घटना... पुलिस यह भी पता लग रही है की कहीं अन्य स्थान पर युवक की हत्या कर इस खदान में लाकर तो युवक को नहीं फेंका गया है0
0
Report
Advertisement
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग: 156 शिकायतें लंबित, 7 दिन में समाधान के निर्देश
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में 156 शिकायतें लंबित, 7 दिन में निराकरण के निर्देश उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों को जारी किया आदेश केंद्र सरकार की मॉनिटरिंग के मद्देनजर शिकायतों के जल्द निराकरण के निर्देश बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में सबसे ज्यादा 24 शिकायतें लंबित जबलपुर संभाग 27 शिकायतों के साथ पहले नंबर पर विश्वविद्यालयों में 80 और संभाग स्तर पर 76 शिकायतें लंबित लेवल-1 पर 85, लेवल-2 पर 15, लेवल-3 पर 36 और लेवल-4 पर 20 शिकायतें पेंडिंग आयुक्त, उच्च शिक्षा के अनुमोदन से 8 अक्टूबर को जारी हुआ आदेश0
0
Report
नवसारी के जलालपुर में सड़क हादसे में फायरकर्मी समेत दो युवाओं की मौत
Navsari, Gujarat:નવીસારીના જલાલપોર તાલુકાના અબ્રામા ગામે માર્ગ અકસ્માતમાં એક ફાયર જવાન સહિત બે યુવાનોના મોત અબ્રામા ખાતે બે બાઈક સામસામે અથડાતા બંને યુવાનો ગંભીર રીતે ઘવાયા હતા અકસ્માતમાં નવસારી મહાનગરપાલિકાના ફાયર વિભાગના જવાન ચંદ્રકાંત અને હિતેન્દ્ર નામના બે યુવાઓના થયા મોત મહાનગરપાલિકાના ફાયર વિભાગમાં નાઇટ શિફ્ટની નોકરી પર આવી રહેલા ફાયર જવાનને અકસ્માત સર્જાતા કાળ ભેટી ગયો અકસ્માતમાં બે યુવાનોના મોતને પગલે જલાલોર પોલીસએ અકસ્માત મોત નોંધી વધુ તપાસ હાથ ધરી0
0
Report
सूरत के कामरेज स्थित SBI ATM में चोरी की कोशिश, आग लग गई
Surat, Gujarat:Surat : Breaking સુરત જિલ્લાના કામરેજ ખાતે ATM મશીનમાં આગ કામરેજના ગુરુકૃપા સોસાયટીના નાકે આવેલ SBI બેંકના ATM માં તસ્કરો ચોરી કરવા આવ્યા તે દરમિયાન આગ લાગી આગ લાગતા જ તસ્કરૉ ભાગી ગયા ઘટનાને પગલે પોલીસ અને કામરેજ ફાયર ટીમ સ્થળ પર દોડી ગઈ પાણીનો મારો ચલાવી આગને કાબૂમાં લેવામાં આવી SBI બેંકના સ્ટાફને જાણ કરવામાં આવી ATM ચેક કર્યા બાદ જ ખબર પડશે કે કેટલી રોકડને નુકશાન થયું છે.0
0
Report
Advertisement
जंतर मंतर हटाने के बाद रामलीला मैदान सहित नई जगहें विरोध-प्रदर्शन के लिए तय
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: रामलीला मैदान की तस्वीरें। दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की जगह के तौर पर हटाए जाने के बाद, जो तीन नई वैकल्पिक जगहें तय की गई हैं, उनमें से एक रामलीला मैदान भी है।0
0
Report
जमशेदपुर में किस्तों पर अवैध हथियार खरीदी: तीन नाबालिग समेत गिरफ्तार
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर किस्तों पर अवैध हथियार खरीदने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिरसानगर थाना पुलिस ने लुपुंगडीह मैदान में छापेमारी कर तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया है, जबकि यश दास नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि पुलिस को लुपुंगडीह मैदान में चार युवकों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने मौके पर छापेमारी कर चारों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में खुलासा हुआ कि युवकों ने शोख के लिए 30 हजार रुपये में किस्तों पर अवैध पिस्टल खरीदी थी। हालांकि, बाद में वे किस्तों की रकम चुकाने में असमर्थ हो गए। इसके बाद हथियार बेचने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान पुलिस को उनकी गतिविधियों की सूचना मिली और छापेमारी कर कार्रवाई की गई।0
0
Report
रेलवे ट्रैक पर reel बनाकर वायरल, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया
Nawada, Uttar Pradesh:रील का चस्का पड़ा महंगा, जान जोखिम में डालकर बनाई थी रील, वायरल होते ही रेलवे पुलिस ने की कार्रवाई नवादा में सोशल मीडिया पर लाइक पाने के लिए रेलवे ट्रैक पर जान जोखिम में डालकर रील बनाना एक महिला को महंगा पड़ गया। नवादा रेलवे स्टेशन के सामने ट्रैक पर रील बनाकर वायरल करने वाली महिला ने आखिरकार रेलवे पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। महिला ने 8 अक्टूबर को नवादा स्टेशन के ट्रैक पर वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल हरकत में आया। रेलवे पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। गुप्त सूचना के आधार पर महिला की पहचान शेखपुरा जिले के कसार थाना क्षेत्र की निवासी के रूप में हुई। पुलिस की दबिश बढ़ता देख महिला ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पूछताछ में उसने अपनी गलती स्वीकारी और भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत न करने का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद उसे निजी मुचलके पर जमानत पर रिहा कर दिया गया। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रेलवे ट्रैक पर अनाधिकृत प्रवेश दंडनीय अपराध है और ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
मोतिहारी भू माफिया राकेश शर्मा के घर दबिश, बेटा गिरफ्तार
Motihari, Bihar:मोतिहारी ने भू माफिया के खिलाफ मोतिहारी पुलिस ने एक बड़ी कारवाई किया है। एक पुलिस अधिकारी का खास भू माफिया राकेश शर्मा के घर पर देर रात छापेमारी हुई। यह छापेमारी 3 DySP के नेतृत्व में और 5 थाना की टीम ने की छापामारी। भू माफिया राकेश शर्मा के घर से 2 राइफल, 2 पिस्टल, करीब 100 कारतूस, 6 ब्रांडेड शराब की बोतल, 65 से अधिक डीड रजिस्ट्री का कागज (15 करोड़ से अधिक मूल्य) और 27 लाख कैश रुपया जप्त हुआ है। राकेश शर्मा का बेटा साहिल शर्मा मौके से गिरफ्तार। पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दे पूर्व में भी एक पुलिस पदाधिकारी के संरक्षण में छतौनी थाना क्षेत्र में एक बड़ा भी माफिया के तौर पर राकेश शर्मा चिन्हित हुआ था तब उक्त पदाधिकारी के ट्रांसफर के बाद राकेश शर्मा नेपाल चला गया था पर एक बार फिर से वापस आकर एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण में फिर से जमीन का कारोबार करने लगा था जिसकी भनक डीआईजी और मोतिहारी एसपी को लगी जिसके बाद तीन एसडीपीओ और पांच थाना की पुलिस की टीम बनाई गई थी।0
0
Report
तेज़ रफ्तार ट्रक ने साइबर कैफे में घुसकर खौफनाक हादसा, मौत नहीं हुई
Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला... यहाँ धर्मावाला चौक पर सुबह सवेरे एक भीषण सड़क हादसा हुआ है... हादसे में सहारनपुर की तरफ से आते एक तेज रफ्तार ट्रक का ड्राइवर गोल-चौक पर ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर सामने एक साइबर कैफे की दुकान में जा घुसा... दुकान के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे मे ये पूरा हादसा कैद हुआ है... जरा आप भी देखिए हादसे के वक्त की ये खौफनाक तस्वीर... हादसे के वक्त दुकान में बैठे कुछ लोग इस हादसे की चपेट में आकर घायल हुए है... गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में किसी की जान नहीं गई... वही ट्रक की इस जोरदार टक्कर से साइबर कैफे की ये दुकान बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो चुकी है... फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है...0
0
Report
45 किलोमीटर की मशक्कत के बाद दिव्यांग की पेंशन फरियाद: क्या मिली सुनवाई?
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर एक मामला है जहां तमकुहीराज क्षेत्र के सुमही बुजुर्ग उर्फ मेहदीया गांव के रहने वाले महताब अली अंसारी दिव्यांग हैं। उन्हें अपनी पेंशन की समस्या के समाधान की उम्मीद थी। छह महीने तक इंतजार किया, सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ, आखिरकार उन्होंने जिलाधिकारी से सीधे मुलाकात करने का फैसला किया। इसके लिए अपनी ट्राई साइकिल उठाई और करीब 45 किलोमीटर का सफर तय करने निकल पड़े। दो दिनों की मशक्कत के बाद वह जिला मुख्यालय पहुंचे, जरा सोचिए… जिस व्यक्ति के लिए कुछ कदम चलना भी चुनौती हो, उसे अपनी फरियाद सुनाने के लिए दर्जनों किलोमीटर का सफर करना पड़े, तो उसकी शारीरिक तकलीफ के साथ-साथ मानसिक पीड़ा का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। सरकारी योजनाओं के प्रचार में बड़े-बड़े दावे होते हैं। दिव्यांगों के सम्मान की बात होती है, पेंशन को सामाजिक सुरक्षा का सहारा बताया जाता है और प्रशासन को जनता का सेवक कहा जाता है, लेकिन महताब अली की कहानी पूछती है कि अगर एक जरूरतमंद को अपने हक के लिए छह महीने तक इंतजार करना पड़े, तो इन दावों का लाभ आखिर किसे मिल रहा है, क्या प्रशासन की जिम्मेदारी सिर्फ आवेदन स्वीकार करना है, या यह सुनिश्चित करना भी है कि पात्र व्यक्ति को समय पर उसका लाभ मिले और जब कोई दिव्यांग 45 किलोमीटर की दूरी तय करके जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचता है, तो क्या उसकी परेशानी को प्राथमिकता के आधार पर नहीं सुना जाना चाहिए बाइट — महताब अली अंसारी, दिव्यांग महताब अली की परेशानी सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं, बल्कि उस व्यवस्था के सामने खड़ा सवाल है, जिसका दावा है कि सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, केंद्र और प्रदेश सरकारें गरीबों, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाएं चलाती हैं। लेकिन योजनाओं की असली सफलता विज्ञापनों, भाषणों और सरकारी आंकड़ों से नहीं, बल्कि जरूरतमंद के जीवन में आए बदलाव से तय होती है, अगर पेंशन के लिए छह महीने तक किसी व्यक्ति को भटकना पड़ रहा है, तो जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन महताब अली अंसारी की पेंशन संबंधी समस्या का समाधान कितनी जल्दी करता है, उनकी फरियाद सुनी जाती है या नहीं, और क्या जिम्मेदार विभाग से जवाबदेही तय की जाती है, क्योंकि सरकारें बदलती हैं, नारे बदलते हैं, योजनाओं के नाम बदलते हैं… लेकिन आम आदमी की उम्मीद नहीं बदलती। उसे सिर्फ इतना चाहिए कि उसका हक उसे समय पर मिले और उसकी आवाज सुनी जाए।0
0
Report
Advertisement
हाथरस VDO भर्ती घोटाले के आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार इनामी समेत 20-20 लाख की ठगी का खुलासा
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस- VDO भर्ती ठगी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी गजेंद्र कुमार गिरफ्तार नौकरी दिलाने के नाम पर पांच अभ्यर्थियों से 20-20 लाख ठगने का आरोप मामले में मनोज कुमार और ज्वालाप्रसाद को पहले ही भेजा जा चुका जेल एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने घोषित किया था 25 हजार का इनाम SOG और सादाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने बरोस गांव के पास आरोपी को दबोचा आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था.... उसकी गिरफ्तारी के लिए सात टीमें लगाई गई थीं... इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है... सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला देवा निवासी धर्मेंद्र सिंह ने 26 जुलाई 2025 को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था... कि साल 2018 में धर्मेंद्र और उसके चार साथियों ने वीडीओ भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था... इसी दौरान गजेंद्र ने खुद को सचिवालय और उत्तर प्रदेश सहायक विकास अधिकारी कार्यालय से जुड़ा चेयरमैन व स्टेनो बताकर नौकरी लगवाने का झांसा दिया... आरोपियों ने परीक्षा से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी से 20 लाख रुपये सिक्योरिटी के रूप में जमा कराने की बात कही.. पांचों अभ्यर्थियों ने आरोपियों को रुपये दे दिए... परिणाम आने के बाद जब अभ्यर्थियों ने रकम वापस मांगी तो पांच जनवरी 2024 को धर्मेंद्र कुमार को नियुक्ति पत्र थमा दिया गया... जो जांच कराने पर नियुक्ति पत्र फर्जी निकला...0
0
Report
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सैनी की दिनभर विभागीय समीक्षा और बीजेपी कार्यक्रम
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग मुख्यमंत्री नायब सैनी आज विधायकों और मंत्रियों से अनौपचारिक मुलाकात करेंगें। शाम को सीएम आवास संत कबीर कुटीर पर होगी बैठक। इसके पहले सीएम आज दिनभर तमाम विभागों के साथ बैठक करेंगे। सीएम सुबह 11:00 बजे शिक्षा विभाग के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद सीएम की 12:00 बजे सिंचाई विभाग के साथ समीक्षा बैठक होगी। सीएम 2:00 बजे खाद्य एंव आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक लेंगें। सीएम की तमाम बैठकें हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी। इसी बीच सीएम दोपहर बाद पंचकूला बीजेपी प्रदेश कार्यालय पंचमकल भी जाएंगे। बीजेपी एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी।0
0
Report
बागपत में शराब पार्टी के बाद दोस्त ने गला घोंटकर हत्या, मुठभेड़ में गिरफ्तार
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत की दोघट थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हत्या आरोपी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गोली लगने से घायल बदमाश अस्पताल में उपचार कर रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक ने हत्यारोपी की पत्नी पर भद्दा कमेंट कर दिया था, जिसके कारण उसने उसी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो आरोपी की गिरफ्तारी हुई। हत्यारোপ बदमाश ने हरियाणा के सोनीपत में भी हत्या की वारदात को अंजाम दिया था, जिस पर वह जमानत पर बाहर था। सीओ बड़ौत अंशु जैन ने बदमाश की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी। दरअसल, दो दिन पहले दोघट क्षेत्र के जंगल में पुष्पेंद्र नाम के शख्स का शव मिला था; शव के पास शराब की बोतल भी मिली थी। परिजनों से शिकायत लेने के बाद मामले की पड़ताल की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ: पुष्पेंद्र की हत्या शराब पार्टी के दौरान उसी के दोस्त मनोज ने की थी। गिरफ्तारी के डर से मनोज जिला छोड़कर भाग रहा था, पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनोज ने पुलिस को बताया कि पुष्पेंद्र ने शराब पीते समय उसकी पत्नी को लेकर भद्दा कमेंट किया, जिससे वह नाराज था और प्लान के तहत उसे शराब पिलाकर गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने 48 घंटे के भीतर घटना का खुलासा कर दिया और आरोपी को जेल भेज दिया गया। बाइट: अंशु जैन, सीओ बड़ौत0
0
Report
Advertisement
