261121
Hargaon: मोहल्ला तीर्थ वार्ड की नालियां गंदगी से भरी
Hargaon, Uttar Pradesh:नगर पंचायत हरगांव के मोहल्ला तीर्थ वार्ड की नालियां गंदगी से पटी हुई हैं। मोहल्ले के दुकानदार मोहम्मदीन का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा नालों की सफाई नहीं कराई जा रही है जिससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। स्थानीय लोग सफाई की मांग कर रहे हैं ताकि उनकी समस्या का समाधान हो सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
बक्सर में अनंत सिंह के आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी शुरू
Buxar, Bihar:एंकर - बक्सर में पहली बार मोकामा विधायक अनंत सिंह के आगमन को लेकर भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। उनके आगमन की खबर मिलते ही स्थानीय समर्थकों और लोगों में उत्साह का माहौल है। बताया जा रहा है कि अनंत सिंह पटना से प्रयागराज जाने के दौरान बक्सर पहुंचेंगे, जहां उनके स्वागत के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह बक्सर और कैमूर होते हुए उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रास्ते प्रयागराज जाएंगे। उन्हें प्रयागराज में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होना है। इस दौरान बक्सर में कुछ देर रुककर स्थानीय लोगों से मुलाकात करने और उनका अभिवादन स्वीकार करने की भी तैयारी है।बताया जा रहा है कि अनंत सिंह अपनी बेटी की शादी सामिल होने और अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण देने के सिलसिले में प्रयागराज जा रहे हैं। इसी क्रम में बक्सर के लोगों को भी शादी का निमंत्रण देते हुए प्रयागराज के लिए रवाना होंगे।बक्सर में उनके स्वागत को लेकर समर्थकों की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।0
0
Report
उदयपुर में दीपावली धूमधाम से, पाँच दिवसीय दीपोत्सव शुरू
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में दीपावली का पर्व बड़ी उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व का आगाज आज धनतेरस से हुआ। इस मौके पर भट्टियानी चौहट्टा स्थित महालक्ष्मी मंदिर में विभिन्न अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है। माता लक्ष्मी को विशेष श्रृंगार धारण कराया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे है। 5 दिन तक अलग-अलग प्रहर में माता महालक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। मंदिर प्रांगण सहित पूरे मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया है।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर में दीपावली: धनतेरस से पांच दिन का दीपोत्सव शुरू, भक्तों की उमंग चरम पर
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में दीपावली का पर्व बड़ी उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व का आगाज आज धनतेरस से हुआ। इस मौके पर भट्टियानी चौहट्टा स्थित महालक्ष्मी मंदिर में विभिन्न अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। माता लक्ष्मी को विशेष श्रृंगार धारण कराया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे है। 5 दिन तक अलग-अलग प्रहर में माता महालक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। मंदिर प्रांगण सहित पूरे मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया है。0
0
Report
चूरू चैपाटी दीपोत्सव: 21 हजार दीपकों से दीपज्योत का प्रकाश
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन--चूरू 21 हजार दीपकों से की मनमोहक सजावट चूरू. दीपोत्सव पर नगर परिषद की ओर से चूरू चैपाटी में 21 हजार दीपकों की मनमोहक सजावट की गई। एक साथ हजारों दीपों के प्रज्ज्वलित होने से पूरी चैपाटी रोशनी से जगमगा उठी और चारों ओर दीपों की सुनहरी आभा बिखर गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, नगर परिषद सभापति विनय गोयनका, चांद कंवर, कनिका सिंह तथा आयुक्त अभिलाषा सिंह सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि दीपोत्सव भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक हैं। दीपों का प्रकाश केवल अंधकार को दूर करने का संदेश ही नहीं देता, बल्कि समाज में सकारात्मकता, प्रेम और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने नगर परिषद की ओर से आयोजित इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम शहर की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देते हैं। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि चूरू चैपाटी में 21 हजार दीपकों की सजावट ने दीपोत्सव को विशेष और यादगार बना दिया है। ऐसे आयोजन शहरवासियों को एक साथ जोड़ने के साथ ही हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से नई पीढ़ी को भी जोड़ते हैं। नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने कहा कि चूरू शहर को सुंदर, स्वच्छ और आकर्षक बनाने के साथ ही नगर परिषद शहरवासियों के लिए सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजन भी लगातार कर रही है। 21 हजार दीपकों से सजी चैपाटी दीपोत्सव के अवसर पर चूरू की सुंदरता और गौरव को प्रदर्शित कर रही है। नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने कहा कि दीपदान इवेंट को विशेष बनाने के लिए नगर परिषद की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं। हजारों दीपकों की सजावट और आकर्षक व्यवस्था से चैपाटी का दृश्य बेहद मनमोहक नजर आया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और सभी सहभागियों का आभार जताया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने राजस्थानी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी。 बाइट_ राजेंद्र राठौड़। नवरतन प्रजापत जी मीडिया चूरू मोबाइल-94147760720
0
Report
जालौन में दीपावली के पास जुआ खुलेआम, वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दीपावली नजदीक आते ही सजने लगे जुए के फड़, पुलिस को चुनौती देकर जुआरी खुलेआम लगा रहे हजारों की हारजीत की बाजी, आधा दर्जन जुआरियों का जुआ खेलते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो में जुआरी बैखौफ होकर लगाते दिख रहे हजारों की हारजीत की बाजी, जुआरियों का वीडियो वायरल होने से स्थानीय पुलिस पर उठे गंभीर सवाल, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के कोंच नगर का मामला。0
0
Report
Advertisement
नहर में युवक की लाश: पिता ने हत्या का आरोप, विवाह संबंधी विवाद
Raebareli, Uttar Pradesh:बछरावां ब्रेकिंग नहर पर मिली युवक की लाश, पिता ने लगाया हत्या का आरोप मृतक बृजेश की शादी को लेकर चल रहा था लड़की पक्ष से विवाद पिता नहीं करना चाहता था विवाह बीती शाम अपने घर से समेसी गया था मृतक मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा बछरावां थाना क्षेत्र के नया का पुरवा की नहर पर मिली लाश शिवगढ़ थाना क्षेत्र ढूंडगढ़ का रहने वाला था मृतक0
0
Report
भोपाल: विधायक अनिल जैन के बंगले में चोरी, 3-4 नवंबर खिड़की तोड़कर टीवी गायब
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल निवाड़ी विधायक अनिल जैन के बंगले में चोरी खिड़की के सरिए तोड़कर घुसे चोर LED टीवी, और सामान ले गए चोर 3 नवंबर से 4 नवंबर के बीच हुई वारदात कर्मचारी के पहुंचने पर हुआ चोरी का खुलासा भोपाल में विधायकों के बंगले लगातार चोरों के निशाने पर श्यामला हिल्स पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की0
0
Report
पुरानी रंजिश के चलते स्कूटी सवार दो युवकों पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल
Kota, Rajasthan:पुरानी रंजिश में स्कूटी सवार दो युवकों पर जानलेवा हमला, पाइप और चाकू से किया वार. कार से टक्कर मारकर गिराया. एक बदमाश पिस्टल लेकर पीछा किया. हमले में युवक का हाथ-पैर फ्रैक्चर, दस दिन पुरानी वारदात का वीडियो वायरल. शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में होली फैमिली अस्पताल के पास नहर पर चार बदमाशों ने स्कूटी सवार इमरान और अरशद पर हमला किया. पहले स्कूटी को टक्कर मारकर गिराया, फिर लोहे के पाइप और चाकू से हमला किया. इमरान के हाथ-पैर टूटे, अरशद भागकर बच गया. वीडियो सामने आने के बाद वारदात चर्चा में है. पुलिस के अनुसार घटना करीब दस दिन पुरानी है. इमरान ने छह लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दी है. प्रारंभिक जांच से पुरानी रंजिश सामने आई है. सभी आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.0
0
Report
Advertisement
सतना की बदहाल सड़कों पर अनिरुद्धाचार्य का वीडियो वायरल, बायपास की स्थिति पर हलचल
Satna, Madhya Pradesh:Anchor सतना। सतना की बदहाल सड़कों की चर्चा अब धार्मिक मंचों तक पहुंच गई है। मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे सतना की जर्जर सड़कों और बायपास की खराब स्थिति पर तीखी टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चित्रकूट आने-जाने के दौरान सतना की सड़कों की हालत देखकर कई बार मन हुआ कि वीडियो बनाकर संबंधित लोगों को भेज दूं। बायपास को लेकर उन्होंने यहां तक कह दिया कि वहां सड़क ही नहीं है। मथुरा के प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में सतना का नाम सुनते ही अनिरुद्धाचार्य ने जिले की सड़कों की बदहाली का जिक्र शुरू कर दिया। उन्होंने चित्रकूट यात्रा के दौरान खराब सड़कों से हुए अनुभव साझा किए। उनका कहना था कि सतना के बायपास और दूसरी सड़कों की स्थिति ऐसी है कि देखकर वीडियो बनाने का मन करता है। सतना से चित्रकूट का मार्ग धार्मिक पर्यटन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक गुजरते हैं। ऐसे में सड़कों की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए भी परेशानी बनती है। अनिरुद्धाचार्य की टिप्पणी वाला वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर शहर की सड़क व्यवस्था, निर्माण और रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं।0
0
Report
सरगुजा ओलंपिक में लापरवाही से खिलाड़ी खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा ओलंपिक में लापरवाही से खिलाड़ियों को खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर किया गया। मीडिया की दखल के बाद जिला पंचायत सीईओ ने तत्काल खिलाड़ियों के लिए सुविधा उपलब्ध कराया। दरअसल जिला मुख्यालय अंबिकापुर में सरगुजा ओलंपिक का आयोजन किया गया जिसमें जिले के 7 ब्लॉक के 300 से अधिक खिलाड़ी इस एथलेटिक्स गेम प्रतियोगिता में शामिल हुए। तीन दिनों तक चले इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए खाने पीने की सारी व्यवस्थाएं की गई थी। लेकिन समापन के दिन दूर दराज से आए खिलाड़ियों को जाने की सुविधा नहीं मिलने की वजह से ठंड में देर रात तक खुले आसमान के नीचे खिलाड़ियों को बैठना पड़ा। वही खिलाड़ियों को खाने-पीने की व्यवस्था नहीं होने से काफी परेशान नजर आए। इधर मीडिया की दखल के बाद जिला पंचायत सीईओ के द्वारा तत्काल खिलाड़ियों के लिए खाने-पीने के साथ खिलाड़ियों के लिए जाने की व्यवस्थाएं की गई। सरगुजा ओलंपिक का आयोजन खेल युवा कल्याण विभाग की देखरेख में किया गया था, लेकिन विभाग की इन व्यवस्थाओं ने पोल खोल कर रख दी है। जिला पंचायत सीईओ ने दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।0
0
Report
राजस्थान कांग्रेस में दो पूर्व विधायक फिर से शामिल, बैरवा और सराधना की वापसी
Jaipur, Rajasthan:Jaipur - राजस्थान कांग्रेस से जुड़ी खबर दो पूर्व विधायक एक बार फिर शामिल हुए कांग्रेस में खिलेाडीलाल बैरवा और रामचंद्र सराधना हुए कांग्रेस में शामिल पीसीसी चीफ डोटासरा ने दोनों क़ो करवाई आज जॉइनिंग 2023 विधानसभा चुनाव में टिकट कटने से नाराज होकर छोड़ी थी कांग्रेस खिलाड़ी लाल बैरवा निर्दलीय चुनाव लड़कर हुए थे निष्कासित रामचंद्र सराधना आजाद समाज पार्टी के टिकट पर ลड़े थे चुनाव दोनों पूर्व विधायकों की कांग्रेस में हुई घर वापसी0
0
Report
Advertisement
गंजबासौदा पटाखा बाजार भीषण आग: तीन दुकानों के साथ तीन बाइक-स्कूटी जलें
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा / गंजबासौदा。 पटाखा बाजार में भीषण आग, 3 दुकानें जलकर खाक; 3 बाइक और स्कूटी भी जली. विदिशा जिले की तहसील गंजबासौदा में पटाखा बाजार में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और तीन पटाखा दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। दुकानों में रखे पटाखों में लगातार धमाके होने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में आकर तीन बाइक और एक स्कूटी भी जल गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में लाखों रुपये का माल जलकर नष्ट हो गया है। हैरानी की बात यह है कि मौके पर न तो दुकानों में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नजर आए और न ही प्रशासन की ओर से दमकल की व्यवस्था मौजूद थी। ऐसे में पटाखा बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आग और पटाखों के धमाकों की आवाज सुनकर बाजार में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। लोग अपनी जान और सामान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। फिलहाल आग लगने के कारणों और कुल आर्थिक नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है। जनहानि को लेकर भी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।0
0
Report
धनतेरस पर मुरैना के बाजारों में रौनक, खरीदारी ने बढ़ाईं उम्मीदें
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना धनतेरस के अवसर पर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। सुबह से ही लोग खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं। बर्तन, सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आ रही है। त्योहार को लेकर व्यापारियों में भी खासा उत्साह है। धनतेरस पर खरीदारी की परंपरा के चलते बाजार गुलजार हैं और दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है。0
0
Report
देवास में नकली मावे की मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, 900 किलो मिठाई नष्ट
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:देवास में नकली मावे की मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई! न्यू स्वदेशी स्वीट्स और राजस्थान स्वीट्स से जब्त 900 किलो मिठाई को किया नष्ट दीपावली पर्व को देखते हुए देवास में नकली मावे से बनी मिठाइयों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। नगर निगम के ट्रेंचिंग ग्राउंड पर जब्त करीब 900 किलो नकली मावे से बनी मिठाइयों का विनष्टीकरण किया गया। तहसीलदार कपिल गुर्जर के मुताबिक, दोनों दुकानों से नकली मावे से बनी मिठाइयां जब्त की गई थीं। मामले में संबंधित दुकानदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अपर कलेक्टर न्यायालय में सुनवाई की जा रही है। प्रशासन ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए हैं कि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
