261151
Hardoi - उरदौली के प्रधान प्रतिनिधि सड़क हादसे में बाल - बाल बचे
Daulatiapur, Uttar Pradesh:आदर्श ग्राम पंचायत उरदौली के प्रधान प्रतिनिधि नीरज वर्मा शेर सिंह एक सड़क हादसे में बाल - बाल बचे. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो नीरज सीतापुर की ओर से कार में सवार होकर आ रहे थे। तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग से टकरा गई .टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेलिंग की पाइप टायर व कार में घुस गई।हालांकि इस हादसे में उनको मामूली चोटें आई हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जमुई में मानपुर बहियार के किसान पुत्र अमीरक यादव की हत्या: आरोपित फरार, परिजनों का आक्रोश
Jamui, Bihar:जमुई जिले के चन्द्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत हाबुनगर गांव स्थित मानपुर बहियार में बदमाशों ने किसान तुलसी यादव के 50 वर्षीय पुत्र अमीरक यादव को टांगी, खंती से मारकर निर्मम हत्या कर दिया और फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर दो घंटे बाद पहुंची पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इस दौरान आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित परिजन काफी देर तक अड़े रहे और शव को उठाने से रोक दिया गया। फिर बाद में समझा बूझकर लोगों को शांत किया गया। फिर सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि 2:00 बजे शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां मंगलवार की सुबह डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। घटना को लेकर मृतक के पुत्र दीपक कुमार ने हत्या करने का आरोप सरेख यादव, संतोष कुमार यादव, अशोक यादव, अनिल यादव और मनोज यादव के अलावा तीन अज्ञात लोगों पर लगाया है। उन्होंने बताया कि पहले से कोई बड़ा विवाद नहीं था, दो माह पहले खेत में मवेशी जाने को लेकर थोड़ा झगड़ा हुआ था लेकिन वैसा कुछ ज्यादा विवाद नहीं था। सबकुछ स्थिति सामान्य थी। उनके पिता अमीरक यादव खेत की ओर मानपुर बहियार गए थे। इसी दौरान प्लानिंग के तहत पहले से घात लगाए उक्त लोगों द्वारा टांगी और खंती से हमला कर दिया गया। इस दौरान दोनों पैर हाथ को तोड़कर शरीर के अन्य हिस्सों पर बेरहमी से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। जबतक परिवार के सदस्य पहुचते तबतक सभी आरोपित फरार हो गया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस दो घंटे देर से घटनास्थल पर पहुंची, जिस वजह से अब तक एक भी आरोपित गिरफ्तार नहीं हो पाया है। इधर किसान की मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा। परिजन के चीख और चीत्कार से रात भर पूरा माहौल गमगीन बना रहा। घटनास्थल से लेकर सदर अस्पताल में भी लोगों की भीड़ लगी रही। पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है।0
0
Report
सासाराम की 4 करोड़ की पानी टंकी महीनों से बंद, बरसात में करंट खतरे के बीच
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। चेनारी के सदोखर में बनी पानी की टंकी शोभा की वस्तु बन गई है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के द्वारा 4 करोड़ से अधिक की लागत से बना यह पानी की टंकी पिछले कई महीनों से बेकार है। वजह यह है कि बनने के बाद से गांव के कुछ हिस्सों में पानी का सप्लाई हुआ और कुछ हिस्सा अधूरा रहा। बरसात शुरू होने के बाद मोटर रूम में पानी जमा हो गया है। पहुंचाने का रास्ता ठीक नहीं है। ऑपरेटर हर दिन जाकर पानी टंकी का मोटर नहीं चला पाते। स्थिति यह है कि पानी की टंकी शोभा की वस्तु बन गई है। निर्माण के बाद से ही यह समस्या है ताकि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिल सके, पर आज भी समस्या बरकरार है। ऑपरेटर का कहना है कि बरसात में चारों तरफ जल जमाव हो जाता है, जिससे करंट लगने का खतरा है, इसलिए पानी की टंकी चालू नहीं करते। ग्रामीणों का कहना है कि साल भर किसी न किसी बहाने से पानी की सप्लाई नहीं होती है। विधायक व पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार बताया और कहा कि वे शिकायत विभागीय मंत्री से करेंगे।0
0
Report
वायरल Ostrich वीडियो: एक पक्षी ने वीडियो देखते ही सबको चौंका दिया
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
भोपाल आयुष्मान भारत फर्जीवाड़े: EOW ने सृष्टि अस्पताल के संचालक पर FIR
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल आयुष्मान भारत योजना में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा EOW ने करोंद स्थित सृष्टि हॉस्पिटल के संचालक पर दर्ज किया आपराधिक मामला 5 अक्टूबर 2026 को अस्पताल संचालक राजकुमार सूर्यवंशी और अन्य पर BNS 2023 की धारा 318(4), 336(3), 340(2) और 61(2) के तहत FIR दर्ज योजना का पैसा हड़पने के लिए पोर्टल पर 15 कर्मचारियों को 45 बताकर फर्जी सूची डाली गई एक ही स्टाफ का नाम चार-चार बार दोहराया गया और सभी 45 एंट्रीज के आगे संचालक ने सिर्फ अपना ही मोबाइल नंबर लिख दिया बिना अनुमति चल रही लैब से एक MD पैथोलॉजिस्ट की फर्जी सील और नकली हस्ताक्षर से झूठी जांच रिपोर्ट जारी की गईं मेडिकल कॉलेज की महिला पैथोलॉजिस्ट का नाम बिना उसकी सहमति के सूची में डालकर सरकारी भुगतान उठाया गया EOW की जांच में अस्पताल प्रबंधन डॉक्टरों के नियुक्ति पत्र, सैलरी, अटेंडेंस और मरीजों के इलाज की कोई भी फाइल पेश नहीं कर सका साल 2025 में दिखाए गए 709 मरीजों के इलाज के नाम पर निकाली गई रकम और इस घोटाले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की सघन विवेचना शुरू कर दी गई है0
0
Report
मेरठ के लोहिया नगर में पति हत्या, वीडियो में ईलमा ने किया जुर्म स्वीकार
मेरठ के लोहिया नगर में कच्ची जाकिर कॉलोनी निवासी तालिब की संदिग्ध मौत के मामले में सामने आए एक वीडियो में उसकी पत्नी ईलमा खुद अपना जुर्म कबूल कर रही है। यह वही मामला है जिसमें तालिब के चचेरे भाई अकरम ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर हत्या का आरोप लगाया था। वीडियो में ईलमा रोते हुए बता रही है कि वारदात वाले दिन दोपहर साढ़े तीन बजे उसकी पति से किसी बात पर तू-तू मैं-मैं हो गई थी। तालिब ने उसे दो-तीन थप्पड़ मारे थे। उसने कहा कि वह जाकर बैठ गई, थोड़ी देर बाद उन्हें बुलाने आए, कमरे में आने को कहा, जिसे उसने मना कर दिया। उन्होंने उसका गला पकड़कर चारपाई पर दे मारा। इसके बाद ईलमा ने अपने प्रेमी अमन को व्हाट्सएप कॉल की। ईलमा के मुताबिक अमन सिग्नेचर स्टाइल ब्यूटी स्टूडियो 60 फुटा रोड का मालिक है। उसने कहा कि उसे मार रहे हैं, जान से मार दूंगा कह रहे हैं; अमन ने कहा टेंशन मत ले, वहीं बैठी रह, मैं आ रहा हूं। वीडियो में ईलमा आगे बताती है कि एक-दो मिनट बाद अमन एक और लड़के के साथ कमरे में आया। एक लड़के ने हाथ पकड़े, दूसरे ने पैर पकड़े और गले में दुपट्टा डालकर गला घोंट दिया। बेटी वहीं बेड पर बैठी सब देख रही थी। नीचे गिरने के बाद उसने उनके गले से दुपट्टा निकाल दिया। तब तक वह खत्म हो चुके थे। हत्या के बाद आरोपियों ने ईलमा से कहा—टेंशन मत ले, किसी से कुछ कहने की जरूरत नहीं, कोई भी बहाना बता दियो कि खुद ही कुछ कर लिया था। अंत में ईलमा पुलिस के सामने कबूल करती है—“गलत करा, मैंने अपनी हस्ती उजाड़ ली, अपना घर उजाड़ लिया। मुझे नहीं पता था ऐसा हो जाएगा।” इससे पहले मृतक के भाई अकरम अली ने आरोप लगाया था कि शव के गले पर काला निशान था और फोन कपड़ों में छिपा मिला था, जिसमें अमन से बातचीत की रिकॉर्डिंग थी। पुलिस अब इस वीडियो को कबूलनामे के तौर पर जांच में शामिल कर रही है।0
0
Report
ललितपुर قتل मामले में नयी गिरफ्तारी: पुलिस को एक के बाद एक सफलता
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकाबाग मोहल्ले में 28 सितंबर की रात को हुई बीफार्मा के छात्र भूपेंद्र अहिरवार की पत्थरों से कुचलकर और चाकुओं से गोदकर हुई निर्मम हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे आरोपियों में से पुलिस टीम द्वारा आज फिर दो हत्यारोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। हत्यारोपी पंकज सहरिया के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिये मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके से अजय अहिरवार नाम के एक अन्य आरोपी को भी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस भी बराम किये गये हैं। वहीं अन्य हत्यारोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है, आज तड़के सुबह 3 बजे के करीब राजघाट के पास से आरोपियों को पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। वहीं इसके पूर्व रोली नाम के हत्यारोपी को पुलिस टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के खिलाफ लंगड़ा ऑपरेशन चलाकर गिरफ्तार किया जा रहा है, जिससे अपराधियों में पुलिस का खौफ देखा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
मंगोलियाई घोड़ा-तीरंदाजी कला: जानिए कैसे दिखती है अद्भुत परंपरा
Noida, Uttar Pradesh:Mongolian horse archery skills0
0
Report
हरियाणा के 5 लाख KCC किसान सरकार 63 पैसे प्रीमियम पर 50 हजार दुर्घटना बीमा
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा के 5 लाख KCC किसानों को 63 पैसे में मिलेगा 50 हजार का दुर्घटना बीमा हरको बैंक ने वर्ष 2026-27 के लिए KCC धारक किसानों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना लागू की किसानों को सिर्फ 63 पैसे प्रीमियम देना होगा, बाकी 1.27 रुपये हरको बैंक खुद वहन करेगा दुर्घटना में किसान की मृत्यु या पूर्ण स्थायी विकलांगता पर 50 हजार रुपये तक का बीमा कवर एक हाथ-पैर या एक आंख को नुकसान होने पर 25 हजार रुपये तक की सहायता योजना का लाभ हरियाणा के करीब 5 लाख KCC धारक किसानों को मिलेगा हरको बैंक ने योजना के संचालन के लिए केंद्रीय सहकारी बैंकों और IFFCO-Tokio General Insurance Company के साथ समझौता किया दुर्घटना की सूचना बीमा कंपनी को 120 दिनों के भीतर देनी होगी दावा प्रस्तुत करते समय पुलिस रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज देने होंगे हरको बैंक के मुताबिक योजना का उद्देश्य दुर्घटना में किसान की मृत्यु या स्थायी विकलांगता की स्थिति में परिवार पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करना है0
0
Report
समुद्री फ्लैटवॉर्म की अद्भुत संरचना: ग्लास जैसी बॉडी और पेड़-सी जटिल पाचन प्रणाली
Noida, Uttar Pradesh:This is a polyclad flatworm, a type of marine flatworm from the order Polycladida. Its glass-like, translucent body reveals a striking tree-like network of highly branched digestive structures running throughout its body. These structures help distribute digested material, since flatworms lack a specialized circulatory system. It lives on the seafloor and can glide across surfaces using tiny cilia and muscular movements, creating its graceful, rippling motion.0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर पुलिस की मुठभेड़: बदमाश घायल, एक जवान सुरक्षित
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है। आज शाहजहांपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस मुठभेड़ में एक सिपाही भी बदमाश की गोली से बाल बाल बचा है। गिरफ्तार किए गए बदमाशा इलाके में चैन लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे। फिलहाल घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल थाना सदर क्षेत्र के मऊ इलाके में एक महिला से सोने की चैन दो बदमाशो ने तमंचे के बल पर लूट ली थी। पुलिस में एक्शन लेते हुए सीसीटीवी चेक किया जिसके आधार पर पुलिस ने एक किशोर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से लूटी गई चैन का आधा हिस्सा बरामद हो गया। किशोर से पूछताछ में पता लगा कि दूसरा आरोपी प्रेमपाल पंजाब भागने की फिराक में है और इस वक्त कैंट के जंगल में छिपा हुआ है। पुलिस ने जब कैंट के जंगल में तलाश शुरू की, तो इसी बीच जंगल में छिपे बदमाश ने पुलिस को देखते ही तमंचे से फायर करना शुरू कर दिए। जवाबी फायरिंग में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। बदमाश द्वारा चलाई गई गोली से एक सिपाही भी बाल बाल बच्चा है। फिलहाल पुलिस ने मुठभेड़ में गोली से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बदमाश के पास से लूटी गई चैन का दूसरा हिस्सा भी बरामद कर लिया है। इसके अलावा एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है।0
0
Report
चोरी के शक में पेड़ से बांधकर मारपीट का वीडियो वायरल
Jaunpur, Uttar Pradesh:चोरी के शक में तीन युवकों को पेड़ से बांधा, मारपीट का भी आरोप; वीडियो वायरल जौनपुर गौराबादशाहपुर, थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव में चोरी के शक में तीन युवकों को कथित तौर पर पकड़कर पेड़ से बांधने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए तीन युवकों में एक नाबालिग भी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गोपालापुर गांव में स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान पर चोरी की घटना को लेकर कुछ ग्रामीणों को तीन युवकों पर संदेह हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने तीनों को पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद उन्हें रस्सी के सहारे एक पेड़ से बांध दिया गया। वायरल वीडियो में तीनों युवक पेड़ से बंधे दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ मारपीट किए जाने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और घटना के पूरे घटनाक्रम की पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले से जुड़े लोगों की पहचान और घटना के कारणों की भी पड़ताल कर रही है। स्थानीय स्तर पर घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।0
0
Report
इमरान मसूद का इंडिया गठबंधन मार्च पर हमला: चुनाव आयोग पर देशद्रोह का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Imran Masood (Congress MP) On The India Bloc March To Nirvachan Sadan / Cji's Remarks On Form 6 / Sambit Patra's Attack On Rahul Gandhi निर्वाचन सदन तक INDIA गठबंधन के मार्च पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद कहा "देखिए उन्होंने हालात का कितना मज़ाक बना दिया है। उन्होंने चुनाव आयुक्त को छूट दे दी, ताकि उनके ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई न हो सके... फ़ॉर्म 6 में बदलाव किए? गए। ये बदलाव किसने किए? हम यही तो पूछ रहे हैं... हमारी लड़ाई चुनाव आयोग से है, फिर भी जवाब BJP देता है... चुनाव आयुक्त को जाना ही होगा। उन्होंने देश के साथ धोखा किया है; उन्होंने देश का भरोसा तोड़ा है। हमारा मानना है किए? यह अपराध इतना गंभीर है किए? यह देशद्रोह की श्रेणी में आता है। उन्हें पद छोड़ना होगा... हम सब तैयार हैं। यह उनके ख़िलाफ़ एक निर्णायक लड़ाई होगी... हम उनके ख़िलाफ़ मार्च करेंगे..." के लिए क्या फार्मूला रहेगा जो मेरे प्रभारी ने कह दिया, वही रहेगा फार्मूला। हम लोग मजबूती के साथ गठबंधन के साथ लड़ेंगे और गठबंधन करेंगे, लेकिन गठबंधन का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं होगा कि हमारा गला घोंटा जाएगा।0
0
Report
Advertisement
SIR सत्यापन से मतदाता सूची पारदर्शी, 18 वर्ष के युवा नाम दर्ज करवाएं
लोकतंत्र की मजबूती में हर जागरूक मतदाता की भागीदारी जरूरी है... लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है कि मतदाता सूची भी अद्यतन, पारदर्शी और विश्वसनीय हो। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है。 SIR को लेकर किसी भी तरह के भ्रम या अफवाह पर ध्यान न दें। Form 6 और Declaration सहित पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित है। सही जानकारी के लिए सिर्फ निर्वाचन आयोग की आधिकारिक जानकारी और निर्धारित प्रक्रिया पर ही विश्वास करें。 मेरा आग्रह है कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवा अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं और प्रत्येक नागरिक अपने नाम की भी पुष्टि करे। आइए, अपनी जिम्मेदारी निभाएं और एक विश्वसनीय मतदाता सूची के निर्माण में सहभागी बनें。0
0
Report
विश्व कप चैंपियन आर्चर धीरज BOMMADEVARA को भव्य स्वागत, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:VIJAYAWADA (ANDHRA PRADESH): WORLD CUP CHAMPION ARCHER DHIRAJ BOMMADEVARA RECEIVES GRAND WELCOME VISUALS DHIRAJ BOMMADEVARA (WORLD CUP CHAMPION ARCHER)0
0
Report
भागलपुर में विक्रमशिला सेतु बंद: यात्राओं में 3 घंटे की देरी और भारी परेशानी
Naya Chak, Bihar:एंकर - भागलपुर में विक्रमशिला सेतु बंद हुआ तो यात्रा के लिए प्रशासन की ओर से जहाज को वैकल्पिक तौर पर चुना गया लेकिन जहाज यात्रा के लिए लोगों को परेशानी ही परेशानी है जो यात्रा 15 मिनट में सेतु से होती थी अब 3 घण्टे वक़्त देना पड़ता है। विक्रमशिला सेतु पहुँच पथ से जाह्नवी चौंक घाट तक आने में पानी में पथरिले रास्ते से गुजरना पड़ता है घाट तक बनाये गए पहुँच पथ पर पानी बह रहा है लोग उसमे गिर रहे हैं भारी फजीहत हो रही है ऊपर चिलचिलाती धूप नीचे चुभते रोड़े , ईंट और पत्थर परेशानियों का सबब बना हुआ है। घाट से पहुँच पथ तक ट्रैक्टर या पैदल सहारा है पैदल में सर पर सामान लेकर जाते हुए यात्री परेशानी से दो चार हो रहे हैं। जिला प्रशासन ने मोटरेबल सड़क बनवाया था लेकिन पानी बढ़ने की सूचना प्रशासन को कैसे नहीं थी यह सवाल है यात्रियों का शासन प्रशासन के प्रति आक्रोश है यात्र्री कह रहे हैं कि अभी पुल बंद नहीं करना था लोगों को परेशानी ही परेशानी है। सब्जी किसान, दूध विक्रेता आम लोग सब फजीहत झेल रहे हैं हांलकि अब गंगा का जलस्तर घटेगा तब पहुँच पथ को दुरुस्त किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
