261151

Hardoi - प्रबंधन के छात्रों ने किया आदर्श ग्राम पंचायत क निरीक्षण
Daulatiapur, Uttar Pradesh:क्षेत्र की आदर्श ग्राम पंचायत उरदौली का गुरुवार को एम आर जयपुरिया कालेज के एमबीए के छात्र छात्राओं ने गांव के प्राथमिक विद्यालय, अमृत सरोवर, स्टेडियम, पंचायत भवन आदि को देखा। छात्रों ने बताया कि सौ में से सौ नंबर दे रहे हैं गांव को लेकिन अगर शौचालय, जलनिकास, पेयजल व आवास आदि पर ध्यान देने की जरूरत है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिरसा के पास ओटू पर थार से बाइक दुर्घटना, हरदीप कुमार की मौत
Sirsa, Haryana:सिरसा जिले में ओटू के पास चकराइयां गांव के नजदीक रविवार रात थार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय हरदीप कुमार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल बताया जा रहा है। टक्कर के बाद थार बाइक को घसीटते हुए सड़क से नीचे उतर गई। हादसे के बाद थार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायल बाइक सवार को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हरदीप को मृत घोषित कर दिया। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। हरदीप गांव बालासर का रहने वाला था और सिरसा के निजी अस्पताल में कंपाउंडर के पद पर काम करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद थार और उसके टायर के नीचे दबी पड़ी प bik e। ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था हरदीप पुलिस के अनुसार, हरदीप पुत्र सतपाल सिंह सिरसा के आरके वर्मा बालाजी अस्पताल में ड्यूटी करता था। रविवार शाम करीब 8 बजे वह बाइक से सिरसा से अपने गांव बालासर लौट रहा था। चकराइयां के पास पहुंचने पर थार से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक थार के नीचे फंस गई और गाड़ी उसे घसीटते हुए सड़क से नीचे उतर गई। 10 साल से निजी अस्पताल में कर रहा था काम हरदीप पिछले करीब 10 साल से सिरसा के आरके वर्मा बालाजी अस्पताल में कंपाउंडर के पद पर कार्यरत था। वह शादीशुदा था और उसकी 3 बेटियां हैं। वह 3 भाई-बहनों में से एक था। हादसे की सूचना मिलने पर रात को परिजन अस्पताल पहुंचे। सोमवार सुबह गांव के लोग भी अस्पताल पहुंचे। परिवार में शोक का माहौल है। भाई के बयान पर थार ड्राइवर पर केस सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच अधिकारी एसआई लेखराज ने बताया कि मृतक के भाई मक्खन सिंह के बयान पर थार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
ओबरा में 26 वर्षीय अर्जुन ने आत्महत्या की, चार महीने की बेटी पर मातम
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के ओबरा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। महज 26 साल की उम्र में अर्जुन ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। जिस घर में अभी चार महीने पहले किलकारियां गूंजी थीं, उसी घर में अब मातम पसरा हुआ है। अर्जुन की शादी वर्ष 2024 में हुई थी और उसकी गोद में चार महीने की एक मासूम बेटी थी। लेकिन इस मासूम को शायद अभी यह भी नहीं पता कि उसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ चुका है। अर्जुन की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आखिर ऐसी क्या वजह रही कि इतनी कम उम्र में अर्जुन ने यह खौफनाक कदम उठा लिया, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है。 मामला ओबरा थाना क्षेत्र के चूड़ी गली का है, जहां रहने वाले 26 वर्षीय अर्जुन पुत्र स्वर्गीय लालचंद ने साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन अर्जुन को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वर्ष 2024 में अर्जुन की शादी हुई थी और चार महीने की मासूम बेटी है। जिस उम्र में एक पिता अपनी बच्ची की परवरिश और उसके भविष्य के सपने संजोता है, उसी उम्र में अर्जुन की जिंदगी का इस तरह अंत हो गया। घर में मासूम बेटी की मौजूदगी के बीच परिवार का यह दुख और भी गहरा हो गया है। घटना के बाद ओबरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अर्जुन ने आखिर किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसके पीछे क्या वजह रही, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। कम उम्र में हुई इस मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। वहीं चार महीने की मासूम बच्ची के भविष्य को लेकर भी यह घटना कई सवाल छोड़ गई है।0
0
Report
हमीरपुर में 3 साल की बच्ची की हत्या-रेप: डीआईजी ने सजा दिलाने का आश्वासन
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर : 3 साल की मासूम बच्ची की रेप कर हत्या के मामले में चित्रकूट धाम मंडल के डीआईजी घटनास्थल पर पहुंचे, डीआईजी राजेश एस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से की बातचीत, डीआईजी ने विवेचना पूर्ण कर पीड़ित परिवार से आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाने का आश्वासन दिया, डीआईजी बोले कि ऐसी ही घटना 1 साल पहले बांदा में भी हुई थी उसमें हमने फांसी की सजा दिलवाई थी और इसमें भी इन्वेस्टिगेशन के बाद फांसी की सजा दिलवाने की कोशिश करेंगे, डीआईजी ने ग्रामीणों सहित परिजनों से शांति व्यवस्था कायम करने की अपील, मासूम के घर के सामने रहने वाले आरोपी ने मासूम को खेत ले जाकर दरिंदगी के बाद गला घोंटकर हत्या की थी, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली मारकर घायल किया गया, प्रशासन की ओर से आरोपी के घर की गई बुलडोजर की कार्रवाई, मुस्करा थाना कस्बे का मामला।0
0
Report
Advertisement
UGC के कारण सामान्य वोटर बीजेपी से दूर, काशी में NDA को मिली हार
Ukhdand, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक ने कहा कि UGC के कारण बीजेपी से अलग हुए सामान्य वोटर, इसलिए काशी में स्नातक और शिक्षक एमएलसी दोनों सीटों पर हुई हार। कहा कि 4 करोड़ से अधिक सवर्ण वोटर एनडीए की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं पर यूजीसी के कारण उनका लगाव बीजेपी से समाप्त हो गया है। मीडिया से बात करते हुए कहा कि ब्राह्मणों को लेकर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने जो अशोभनीय बात किया है अगर वायरल वीडियो सही है तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है। सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीतिक पार्टी बनाने की जरूरत पर कहा कि कुछ लोग हमारे बच्चों को ई-रिक्शा चलाने की सलाह दे रहे हैं। बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक रिपोर्ट 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक प्रदेश भ्रमण पर निकले हैं। सरकारी नौकरी से इस्तीफा देकर चर्चा में आए अलंकार अग्निहोत्री मीरजापुर पहुंचे थे। मीडिया से बात करते हुए कहा कि UGC के कारण सामान्य वोटर बीजेपी से अलग हुए जिसके कारण काशी क्षेत्र से हाल के चुनाव में दोनों सीटों पर हार हुई है। प्रदेश में सवा चार करोड़ सामान्य वोटर है जबकि 2022 के चुनाव में एनडीए को 3 करोड़ लाख वोट मिले थे। कहा कि सनातन धर्म स्थलों से इनकी विदाई शुरू हो गई है। लोक सेवकों के द्वारा राजनीतिक पार्टी बनाए जाने पर कहा कि लोक सेवकों पर जो अनुभव है उसको लेकर उन्हें जरूर राजनीति के रूप से सक्रिय होना चाहिए और अपने अनुभव को राज्य पूरी करते रूप में समाज को देना चाहिए -0
0
Report
गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने घर के अंदर चल रहे पीसी फूड पर कार्रवाई
Ghaziabad, Uttar Pradesh:त्योहारों के मद्देनजर गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई की गई है जिसके अंतर्गत एक घर के अंदर पीसी फूड के नाम से एक कंपनी चल रही थी जिसमें कि बाहर किसी तरह का कोई भी बोर्ड या डिस्प्ले नहीं था। अंदर जब खाद्य विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की गई तो देखने में आया कि अंदर छेना, मिठाई एवं अन्य प्रकार की मिठाइयाँ बनाई जा रही थी। जांच के दौरान पता चला कि इसके अंदर कीड़े भी पड़े हुए हैं। खाद्य विभाग की टीम द्वारा सभी के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। खाद्य विभाग की टीम द्वारा सोडियम, कार्बोनाइड, छेना और लड्डू के अलावा अन्य कई तरह के सैंपल भरे गए हैं। चार क्विंटल के करीब छेना जिसमें की कीड़े पड़े हुए थे खाद्य विभाग की टीम द्वारा उसको नष्ट किया जाएगा। वही खाद्य विभाग द्वारा तकरीबन डेढ़ सौ मिठाई के डिब्बे ऐसे मिले जिन पर की कोई एक्सपायरी डेट या मैन्युफैक्चरिंग डेट नहीं डाली हुई थी। जो कि नियमों के विरुद्ध है, जिसको लेकर भी इन सभी पर खाद्य विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मुख्यमंत्री ने गौरा और मनकापुर को दी 520 करोड़ की सौगात, 69 परियोजनाओं का लोकार्पण
LahnGaura, Uttar Pradesh:गौरा चौकी गोंडा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सिंगार घाट मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में गौरा और मनकापुर विधानसभा क्षेत्र को 520 करोड़ रुपये की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने मंच से सड़क, पुल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और सिंचाई से जुड़ी कुल 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से गौरा और मनकापुर सहित पूरे जनपद में विकास को नई गति मिलेगी और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चेक, आवास की चाबी और प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का लक्ष्य बिना भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाना है। आज राशन, उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस और आयुष्मान भारत योजना का लाभ गरीबों तक सीधे पहुंच रहा है। *सपा सरकार पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री* जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी सरकार पर गरीबों की अनदेखी और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गरीबों के बच्चों की कोई अहमियत नहीं थी। गोंडा, बलरामपुर और बहराइच में अज्ञात बीमारी से सैकड़ों बच्चों की मौत होती थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को बीमारी का पता तक नहीं चल पाता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2016 के स्वच्छता सर्वेक्षण में गोंडा देश के सबसे गंदे शहरों में शामिल था। सपा शासनकाल में खाद्यान्न घोटाला होता था, गरीबों का हक लूटा जाता था। जब क्षेत्र के विकास के लिए लखनऊ से पैसा चलता था तो बीच में पैसा लूटकर सैफई पहुंच जाता था। आज प्रदेश के हर जिले का समान रूप से विकास हो रहा है और गोंडा अब पिछड़ा जिला नहीं रहा। *विपक्ष पर केंद्रीय मंत्री भी हमलावर* कार्यक्रम की शुरुआत गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के विवरण से की। वहीं केंद्रीय विदेश एवं पर्यावरण राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने भी सपा सरकार पर जमकर हमला बोला और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। जनसभा में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारों से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडे, करनैलगंज विधायक अजय सिंह, कटरा बाजार विधायक बावन सिंह, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, जिला पंचायत प्रशासक घनश्याम मिश्रा, बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
चतरा पुलिस का आरोपित अपहरण अफवाह: साइबर फ्रॉड की बात से उठी भ्रमित जानकारी
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के सेक्टर 4 स्थित एक चाय की दुकान से दुकानदार युवक के अपहरण का मामला निकला अफवाह। दरअसल पुलिस जांच के बाद ये मामला चतरा पुलिस के द्वारा किसी साइबर फ्रॉड के मामले में उठाकर अपने साथ चतरा ले जाने की बात सामने आई। चतरा पुलिस सादे लिवास में आई थी और सेक्टर 4 स्थित कमल टी स्टॉल के संचालक 26 वर्षीय सोनू कुमार को उठाकर अपने साथ ले गई। चतरा पुलिस सादे लिवास में थी और अचानक उसे कार में चढ़ाकर ले जाने का मामला जैसे ही आसपास के लोगों को मिला तो जब परिजन दुकान पर पहुंचे तो उसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजन सेक्टर 4 थाना पहुंचे और अपहरण का आवेदन देने के बाद सेक्टर 4 थाना पुलिस रेस हुई। सेक्टर 4 थाना पुलिस छानबीन की और जांच की बाद अंत में पता चला कि चतरा पुलिस किसी साइबर अपराध के मामले में सोनू कुमार को उठाकर अपने साथ ले गई। जिसके बाद अपहरण का मामला पूरी तरह से अफवाह निकला और चतरा पुलिस द्वारा उठाकर ले जाने का मामला सामने आया। वही इस मामले के चतरा पुलिस के द्वारा बोकारो पुलिस को जानकारी लेट से देने की बात सामने आई जिसके कारण ऊहापोह की स्थिति बनी। सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने कहा कि अपहरण का मामला अफवाह है और चतरा पुलिस के द्वारा किसी मामले को लेकर उसे अपने साथ चतरा ले गया है। उन्होंने कहा कि अपहरण का मामला अफवाह है। सिटी डीएसपी ने कहा कि चतरा पुलिस के द्वारा सूचना दी गई थी लेकिन थोड़ी लेट से सूचना मिली।0
0
Report
लातेहार के चंदवा में EC ने मतदान केंद्रों की निगरानी जारी रखी
Latehar, Jharkhand:चंदवा लातेहार झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सोमवार को होम-टू-रोल विजिट कार्यक्रम के तहत लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर चल रहे निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से सीधा संवाद किया और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया का जायजा लिया। चंदवा प्रखंड कार्यालय पहुंचने पर उपायुक्त संदीप कुमार ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद के. रवि कुमार ने राजकीय बालिका मध्य विद्यालय, चंदवा स्थित मतदान केंद्र संख्या 328 तथा प्राथमिक विद्यालय, जमीरा स्थित मतदान केंद्र संख्या 347 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं निर्वाचन कर्मियों से मतदान केंद्रों पर चल रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने क्षेत्र के विभिन्न घरों में जाकर ग्रामीणों एवं मतदाताओं से बातचीत की। उन्होंने मतदाताओं से जानकारी ली कि उनका मतदाता पहचान पत्र (EPIC) बना है या नहीं। इसके अलावा BLO द्वारा घर-घर जाकर फॉर्म-6 उपलब्ध कराने, उसे भरवाने और जमा कराने की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।उन्होंने निर्वाचन कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मियों को यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने मतदाताओं से भी निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। संजीव कुमार गिरी लातेहार0
0
Report
कन्नौज में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक में सुब्रत पाठक का सपा पर पलटवार
Tajpur-Naukast, Uttar Pradesh:*कन्नौज में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक में सुब्रत पाठक का सपा पर पलटवार* कन्नौज में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की नई कार्यकारिणी की परिचय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने इसे चुनावी बैठक मानने से इनकार किया। वहीं एमएलसी चुनाव में बेईमानी के सपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा। सुब्रत पाठक ने कहा कि 2012 में मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव की पत्नी निर्विरोध कैसे जीत गई थीं, इसका जवाब उन्हें देना चाहिए। कन्नौज में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की नई कार्यकारिणी की परिचय बैठक में पूर्व सांसद सुब्रत पाठक शामिल हुए। इस दौरान जब उनसे बैठक को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे चुनावी बैठक मानने से इनकार कर दिया। सुब्रत पाठक ने कहा कि संगठन की बैठकें होती रहती हैं, इसका चुनाव से क्या मतलब है। वहीं एमएलसी चुनाव में बेईमानी के समाजवादी पार्टी के आरोपों पर उन्होंने पलटवार किया। पूर्व सांसद ने कहा कि वर्ष 2012 में जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब उनकी पत्नी निर्विरोध कैसे जीत गई थीं? अखिलेश यादव को बताना चाहिए कि उस समय उन्होंने ईमानदारी की ऐसी कौन सी कला दिखाई थी, जिससे निर्विरोध जीत हुई। *बाइट - सुब्रत पाठक, पूर्व सांसद भाजपा, कन्नौज*0
0
Report
Advertisement
गिरिडीह में मवेशी अस्पताल की आग, इलाके में दहशत फैल गई
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के पीरटांड़ स्थित मवेशी अस्पताल में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और नुकसान का आकलन भी नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
सत्येन्द्र बारी ने जनचौपाल लगाकर सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं राज्यमंत्री स्तर प्राप्त सत्येन्द्र कुमार बारी ने महराजगंज जनपद के विभिन्न स्थानों पर जनचौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। आवास, राशन, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। जनचौपाल में ग्रामीणों ने भूमि, राजस्व, पुलिस सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं रखीं। इस पर बारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की असली सफलता गरीब के चेहरे पर मुस्कान और पीड़ित को न्याय दिलाने में है। जनता की सेवा उनके लिए राजनीति नहीं, बल्कि जीवन का संकल्प है। बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उन्होंने कहा कि जनता कुर्सी पर बैठे और उसका सेवक जमीन पर रहे, यही सच्ची जनसेवा है।0
0
Report
ट्रॉली के अचानक निकले एक तरफ के दोनों पहिये, टला बड़ा हादसा
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। परतावल-चमुखा मार्ग पर वार्ड नंबर दो बल्लभनगर में बालू से लदी ट्रॉली जा रही थी। इसी दौरान अचानक ट्रॉली के एक तरफ के दोनों पहिये निकल गए, जिससे ट्रॉली सड़क पर असंतुलित हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।0
0
Report
Advertisement
पुलिस का फ्लैग मार्च, पंचायत चुनाव के शांतिपूर्ण मतदान का संदेश
Karauli, Rajasthan:पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण मतदान का संदेश, जिला करौली हिंडौन मे पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसी को लेकर हिंडौन सिटी की कैलाश नगर पुलिस चौकी और नई मंडी थाना क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस जवानों ने क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। मतदाता बिना किसी दबाव या भय के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। पुलिस ने चुनाव प्रक्रिया में शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं करने की अपील भी की। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को जिले की हिंड़ौन, श्रीमहावीरजी और शेरपुर-सूरौठ पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। तीनों पंचायत समितियों के कुल 51 वार्डों और जिला परिषद के 9 वार्डों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके बाद 5 नवंबर को संबंधित क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों के सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।0
0
Report
ट्रैक्टर-ट्रॉली के अचानक निकले एक तरफ के दोनों पहिये, टला बड़ा हादसा
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। परतावल-चमुखा मार्ग पर वार्ड नंबर दो बल्लभनगर में बालू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रही थी। इसी दौरान अचानक ट्रॉली के एक तरफ के दोनों पहिये निकल गए, जिससे ट्रॉली सड़क पर असंतुलित हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।0
0
Report
मासूम अन्याया को मिला इंसाफ,एक आरोपी का हुआ हाफ एकाउंटर दूसरे के घर में चला बुलडोजर,डीआईजी पहुंचे
Muskara, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मुस्करा कोतवाली क्षेत्र में कल तीन वर्षीय मासूम बच्ची को घर के बाहर खेलते समय से उठाकर ले जाने और जघन्य अपराध करने के बाद हत्या के मामले में आज सुबह पुलिस ने आरोपी को पकड़कर हाफ एकाउंटर कर उसकी दोनों पैरों में गोली मार दी,वही दूसरी तरफ इसी मामले में दूसरे आरोपि के घर पर पुलिस द्वारा बुलडोजर चलाकर कार्रवाई भी करके मासूम बच्ची अन्याया को इंसाफ दिलाने का काम किया. हमीरपुर जिले के मुस्करा कोतवाली क्षेत्र के गहरौली रोड पर स्थित एक मकान में रहने वाली तीन वर्षीय मासूम बच्ची को घर के बाहर खेल रही थी तभी उसके सामने रहने वाले युवक हरिलाल ने उसे खिलाने के बहाने उसे अगवा कर लिया और पास ही के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसी के कपड़े से गर्दन दबा कर हत्या कर दी थी जिसके बाद परिजन सहित ग्रामीणों में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे. स्थानीय पुलिस द्वारा समय पर कार्यवाही न करने पर नाराज परिजनों ने पुलिस की मौजूद गाड़ियों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया जिसको देखते हुए इलाके तनाव की स्थिति उत्पन्न होने लगी, जिससे निपटने के लिए प्रशासन ने पी ए सी व जिले विभिन्न थानों की फ़ोर्स को तैनात कर दिया. फिलहाल मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार कर शव को दफ़ना दिया.जिसका जायजा लेने बांदा डी आई जी राजेश एस मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिजनों से मुलाक़ात की और घटना स्थल का जायजा भी लिया. डी आई जी राजेश एस ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और दोषियों को बख़्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी और दोषियों को जल्द ही सबूत पेश करके दोषियों को सजा दिलाई जाएगी , कोशिश है कि दोषियों को फाँसी की सज़ा सुनाई जाए.वही दूसरी तरफ इसी मामले में दूसरे आरोपी के घर में प्रशासन ने शाम होते होते बुलडोजर चला कर कार्यवाही कर दिया है फिलहाल अभी भी दूसरा आरोपी पुलिस की गिरफ़्त से दूर है लेकिन प्रशासन द्वारा उसके मकान को सील कर बुलडोजर चलाया0
0
Report
Advertisement
