icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेगूसराय में तेज रफ्तार बाइक ने किसान की मौत, परिवार में कोहराम

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस गांव निवासी भोला महतो के रूप में की गई है। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस के पास की है। आपको बताते चले कि बेगूसराय में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक किसान को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक किसान की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस गांव निवासी भोला महतो के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक, भोला महतो खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह किसी काम से अपने घर से पटेल चौक जा रहे थे। इसी दौरान पिपरा देवस के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भोला महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद बरौनी थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले हादसों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
0
0
Report

उन्नाव में बजरंगदल धरने के दौरान मवेशी भरे वाहन पकड़ना, भाजपा नेता पर आरोप

Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज उन्नाव: बजरंगदल कार्यकर्ताओं का बड़ा आरोप, सड़क मार्ग पर धरने पर बैठे। बजरंगदल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर एक मवेशी भरे वाहन को पकड़ा । आरोप लगाया कि दुधारू पशुओं को स्लाटर हाउस ले जाया जा रहा है। बजरंगदल पदाधिकारी व भाजपा नेता समर्थक आमने सामने आए। बजरंगदल ने नेता नितिन शुकला ने भाजपा नेता द्वारा मारपीट करने का लगाया आरोप । पिटाई के विरोध में जिला अस्पताल सड़क मार्ग पर धरने पर बैठे । पुलिस ने समझा बुझाकर बजरंगदल कार्यकर्तओं को शान्त कराया। पुलिस ने मवेशी भरे वाहन व चालक को हिरासत में लिया। बजरंगदल कार्यकर्ता भाजपा नेता पर कार्रवाई को लेकर कोतवाली में डटे । उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला ।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरनगर में स्कूल खेल के दौरान 10 वर्षीय निहाल Cardiac अटैक से मौत

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर के रायपुर नगली गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में 10 वर्षीय कक्षा चार के छात्र निहाल की खेलते समय कार्डियक अटैक से दुःखद मौत हो गई। अहोई के व्रत से ठीक एक दिन पहले पड़े इस दुखद हादसे के बावजूद स्कूल में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर खेल कार्यक्रम चल रहा था। दौड़ के दौरान वह बेहोश होकर गिर गया, अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। निहाल तीन बहनों का इकलौता बेटा था। माता-पिता पर गहरा दुख टूटा। पिता प्रमोद कुमार ने कहा कि बेटे की मौत कार्डियक अटैक से हुई, अस्पताल ले जाते समय डॉक्टरों ने भी यही बताया।
0
0
Report

अकबरपुर माजरा में जलभराव से किसान बेहाल, प्रशासन से निकासी के कदम की मांग

New Delhi, Delhi:दिल्ली के अकबरपुर माजरा गाँव में जलभराव ने ग्रामीणों और किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नाले का पानी सड़क और खाली प्लॉटों से होता हुआ खेतों तक पहुँच रहा है, जिससे फसलें बर्बाद होने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने समस्या नहीं सुलझाई। तस्वीरें अकबरपुर माजरा गाँव की हैं—जहां सड़क पर जमा पानी ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुका है। हालात ऐसे हैं कि नाले का पानी टूटकर गांव के आसपास के इलाकों और खेतों में प्रवेश कर रहा है। कई जगह पानी काफी समय से जमा है और इसका असर फसलों पर है। ग्रामीणों का कहना है जलभराव की समस्या बढ़ती जा रही है, लेकिन विभागों की तरफ से ठोस कदम नहीं उठ रहे। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पानी घरों के आसपास तक पहुंच रहा है; खेतों में बारंबार पानी से किसान चिंतित हैं। सबसे बड़ी चिंता स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर है—गंदे पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है; डेंगू, चिकनगुनिया जैसे बीमारियों का डर है। खाली प्लॉटों और निचले इलाकों में जमा पानी बच्चों के लिए खतरा बन गया है। ग्रामीणों की मांग है पानी की निकासी का स्थायी समाधान किया जाए और प्रशासन मौके पर पहुंचे। रिपोर्ट — नसीम अहमद, Zee Media, उत्तरी दिल्ली
0
0
Report
Advertisement

शेखपुरा में अंतरजिला ठग गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 26 हजार के नोट से ठगी

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा पुलिस ने अंतरजिला ठग गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार किया है। नगर थाना पुलिस ने दोनों ठग गिरोह के सदर को पटना जिले के बख़्तियारपुर थाना क्षेत्र के नया टोला संगत पर मुहल्ले से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एक अक्टूबर को पल्स टू उच्च विद्यालय के लिपिक केनरा बैंक की शाखा पचना में 26 हजार रुपया जमा करने आए थे इसी बीच ठगो ने नोट बदलने के झासा देकर उनसे नोट ले लिया और बदलने में 500 रुपया का गड्डी,जबकि 100 और 200 लौटाया। उन्होंने कहा कि शातिर ठग 500 रुपया के नोट में ऊपर और नीचे दो नोट दिया और बीच में सादे कागज़ को नोट इतना काट कर रख दिया और राशि की ठगी कर लिया।जिसके बाद स्कूल प्रशासन द्वारा ठगी का केस दर्ज कराया।जिसके बाद पुलिस ने करवाई करते हुए अंजतरजिला ठग गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों ठग रिश्ते में साल बहनोई है और दोनों सीधे साधे लोगो को अपने झांसा में लेकर ठगी की घटना को अंजाम देते है।इन दोनों पर बिहार के कई जिलों में ठगी का मामला दर्ज है।साथ ही इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने की बात कही है। गिरफ्तार दोनों ठग की पहचान मनोज कुमार और रवि मिश्रा के रूप में किया गया है。
0
0
Report

श्रीमाधोपुर में सफाई व्यवस्था बदहाल, जनता नाराज

Sikar, Rajasthan:शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल, सड़कों पर कचरे और मिट्टी के ढेर, दिनभर उड़ती धूल से आमजन बेहाल, आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में गंदगी का अंबार, नालियों की सफाई नहीं होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, 181 पर शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं, सबसे बड़ा त्यौहार नजदीक होने के बाद भी हालात खराब, दिनभर कचरें में मुंह मारते फिरते आवारा पशु, पर्याप्त सफाई कर्मचारी होने के बाद भी हालत खराब. एंकर श्रीमाधोपुर शहर की सफाई व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह बेपटरी नजर आ रही है। शहर के कई वार्डों में सड़कों पर जगह-जगह मिट्टी के ढेर और कचरे का अंबार लगा हुआ है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण दिनभर धूल-मिट्टी उड़ती रहती है, जिससे स्थानीय निवासियों, राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर अब आमजन में नाराजगी बढ़ने लगी है और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। शहर के मीना मोहल्ला, स्वामी मोहल्ला, जैन मंदिर वाली गली, निजी महाविद्यालय के पास, कचियागढ़ हरिजन बस्ती सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। कई जगह सड़कों पर मिट्टी के ढेर जमा हैं तो कहीं कचरा लंबे समय से नहीं उठाया गया है। वहीं नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था को लेकर कई बार जिम्मेदारों को शिकायत की जा चुकी है। यहां तक कि राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बाद भी धरातल पर सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। सड़कों पर जमा मिट्टी वाहनों की आवाजाही के साथ दिनभर हवा में उड़ती रहती है। इससे राहगीरों और आसपास रहने वाले परिवारों को धूल के गुबार के बीच से गुजरना पड़ता है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से नियमित सफाई करवाने, कचरे के ढेर उठवाने, नालियों की सफाई करवाने की मांग की है। शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था के बीच आवारा पशुओं की समस्या भी आमजन के लिए मुसीबत बनी हुई है। मोहल्लों और सड़कों पर दिनभर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। ये पशु जगह-जगह कचरे के ढेरों में मुंह मारते रहते हैं।
0
0
Report
Advertisement

छबड़ा में 11.60 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, नशा विनाश अभियान चालू

Baran, Rajasthan:छबड़ा में 11.60 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन नशा विनाश के तहत कार्रवाई बारां जिले के छबड़ा में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन नशा विनाश के तहत छबड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11.60 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआई राजेश खटाना पुलिस जाप्ते के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान चाचौड़ा तिराहे से चाचौड़ा पुरा जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहाड़ी के नीचे खड़ा एक युवक पुलिस वाहन को देखकर घबराकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो पेंट की जेब से 11.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी राजेंद्र उर्फ राजू निवासी खेड़ी, हाल तुर्कीपाड़ा छबड़ा को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement

गिरिडीह में महिला मुखिया पर हमला: FIR में देरी से बढ़ा मिला आक्रोश

Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के गांडेय अंचल के मंगरोडीह पंचायत की महिला मुखिया आशा देवी पर हुए जानलेवा हमले का मामला तूल पकड़ रहा है। घटना के बाद से जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मुखिया आशा देवी 27 अक्टूबर को अपनी पुस्तैनी जमीन देखने के लिए गांडेय अंचल के मौजा बेलाटांड (दुखिया महादेव के पास) गईं थीं। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाकर बैठे देवी लाल मुर्मू, सोना टुडू, रामलला सोरेन, लूसी किस्कू, सुबोध गोस्वामी और लगभग 50-60 अज्ञात असामाजिक तत्वों ने उन पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उनके पुत्र करण कुमार को भी बुरी तरह पीटा गया, जिससे दोनों मां-बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाद में पुलिस के पहुंचने पर दोनों को सदर अस्पताल, गिरिडीह में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने घटना के अगले ही दिन 28 अक्टूबर को गांडेय थाना और एसपी को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। आरोप है कि मामला तूल पकड़ने और दबाव बनने के बाद 30 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस की इस सुस्ती को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है. मुखिया आशा देवी ने बताया कि वे और उनका परिवार बेहद भयभीत हैं। इसी जमीन पर कुछ वर्ष पूर्व हमारे ससुर की भी निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसमें अभियुक्तों को अदालत से सजा भी हुई थी। फिर से उसी जमीन को लेकर हमें निशाना बनाया जा रहा है。
0
0
Report

डिंडौरी के अंगवार में युवक 150 फीट ऊँचे टॉवर पर चढ़ा, घंटों बाद नीचे उतरा

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी में समनापुर थाना क्षेत्र के अंगवार गांव के पास एक युवक अचानक करीब 150 फीट ऊंचे बिजली के टॉवर पर चढ़ गया. युवक को इतनी ऊंचाई पर देखकर आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. टॉवर पर चढ़े युवक को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. युवक करीब तीन घंटे तक टॉवर पर ही चढ़ा रहा. इस दौरान स्थानीय ग्रामीण लगातार उसे नीचे उतरने के लिए समझाते रहे. काफी देर तक मान-मनौव्वल और समझाइश के बाद युवक नीचे उतर आया. राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना या हादसा नहीं हुआ.युवक टावर पर क्यों चढ़ा पुलिस इसकी जांच कर रही है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top