सीतापुर में फर्जी दुष्कर्म गिरोह का भांडाफोड़, 4 गिरफ्तार
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर में दुष्कर्म जैसे गंभीर वारदात के संबंध में फर्जी मुकदमा लिखाने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरोह के 4 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं गिरोह में पुरूष संग महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं SP ने इस सफल कार्रवाई के लिए रामपुर कला थाना प्रभारी के लिए 10 हजार का इनाम भी घोषित किया। इस पूरे मामले की विधिक कार्रवाई करते हुए रामपुर कला पुलिस और Swat सर्विलांस की संयुक्त टीम ने इस गिरोह का भांडाफोड़ किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हमीरपुर: टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी करने वालों को पीड़िता ने चप्पलों से पीटा
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर में टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी का मामला सामने आया है। ठग महिला को साड़ी में रुपये बंधवाने का झांसा देकर असली रकम लेकर फरार हो गए। ठगी का पता चला तो परिवार ने आरोपियों की तलाश की और चप्पलों से पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मामला सदर कोतवाली हमीरपुर का है, जहां पीड़िता अनीता के मुताबिक, ठगों ने उनकी मां को झांसे में लेकर साड़ी में रुपये बांधने को कहा। दावा किया कि साड़ी तीन दिन तक नहीं खोलने पर सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आरोप है कि इसी दौरान ठगों ने असली रकम पार कर दी। ठगी का एहसास होने पर परिवार ने आरोपियों की तलाश की। इस दौरान मिले संदिग्धों की चप्पलों से पिटाई किए जाने का आरोप है।
बुधवार को पीड़ित परिवार ने कोतवाली नगर पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है।
