261001
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सीतापुर के नैमिषारण्य पहुंचकर मां ललिता देवी के किए दर्शन
Sitapur, Uttar Pradesh:आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने नैमिषारण्य धाम में स्थित ललिता देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नैमिषारण्य में कॉरिडोर बनाने के निर्देश दिए थे, जिसका काम जारी है। उन्होंने कहा कि नैमिषारण्य में धीरे-धीरे बदलाव हो रहा है और जल्द ही कॉरिडोर का काम पूरा होगा जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
2 Testing testing water bottle for the same hi good evening me call you back in sometime and tomorro
Puducherry, Puducherry:2 Testing testing water bottle for the same hi good evening me call you back in sometime and tomorrow0
0
Report
भारत-बांग्लादेश सीमा पर मोबाइल चोरी का बड़ा मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 8 फोन बरामद
Guwahati, Assam:भारत से चोरी के मोबाइल बांग्लादेश भेजने का कथित खेल बेनकाब! असम के धुबड़ी में भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे टाकीमारी इलाके में बड़ी कार्रवाई की गई है। भारत से चोरी किए गए मोबाइल फोन को कथित तौर पर बांग्लादेश में बेचने के आरोप में मोफाजुल हुसैन नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 8 मोबाइल फोन और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद होने की जानकारी सामने आई है. सबसे बड़ा सवाल—क्या सीमा पार मोबाइल तस्करी का कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बरामद मोबाइल फोन कहां से आए और इनके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। धुबड़ी सीमा क्षेत्र से सामने आया यह मामला सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी गंभीर चिंता का विषय बन गया है।0
0
Report
डल झील पर शिकारा तिरंगा रैली से हर घर तिरंगा कैंपेन की जोरदार शुरुआत
Srinagar, Uttarakhand:BJP ने श्रीनगर में डल झील पर शिकारा तिरंगा रैली की. बीजेपी ने हर घर तिरंगा कैंपेन के तहत श्रीनगर में डल झील पर शिकारा तिरंगा रैली की, जिसमें बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हिस्सा लिया. BJP की महिला विंग भी रैली में शामिल हुई, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया. मशहूर डल झील पर एक रंगीन और देशभक्ति वाला नज़ारा दिखा, क्योंकि कई शिकारों पर तिरंगा दिखाया गया था, जिसमें झील पर चलते हुए शिकारे भी शामिल थे. इस रैली में स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा कैंपेन को हाईलाइट किया गया और इसमें BJP कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोश के साथ हिस्सा लिया।0
0
Report
Advertisement
भरतपुर जिला क्रिकेट संघ के निलंबन हटने से चुनाव में भागीदारी संभव
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव से पहले भरतपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन को बड़ी राहत मिली है। भरतपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के निलंबन आदेश को निरस्त कर दिया गया है। ऐसे में अब भरतपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजस्थान क्रिकेट संघ के आगामी चुनाव में हिस्सा ले सकेगा और उसे मताधिकार भी प्राप्त रहेगा। भरतपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव शत्रुघ्न तिवाड़ी ने कहा कि सत्य की जीत हुई है और मुझ पर लगे आरोप झूठे साबित हुए है, उन्होंने कहा कि तत्कालीन एडहॉक कमेटी के कन्वीनर मोहित यादव ने मुझ पर गलत आरोप लगाए लेकिन मेरे खिलाफ लगे आरोप बेबुनियाद निकले और अब मुझ पर आरोप लगाने वाले लोगो पर मानहानि का केस करूंगा, दरअसल भरतपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन का निलंबन पूर्व आरसीए एडहॉक कन्वीनर मोहित यादव के पद पर रहते हुए किया गया था। निलंबन को लेकर सामने आई शिकायतों की जांच के लिए संभागीय आयुक्त, भरतपुर की ओर से तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया। समिति ने पूरे मामले की जांच के बाद अपनी रिपोर्ट संभागीय आयुक्त को सौंपी। जांच समिति ने विशेष रूप से WhatsApp चैट को आधार बनाए जाने पर भी सवाल उठाया। रिपोर्ट में माना गया कि केवल WhatsApp चैट के आधार पर भरतपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन को मताधिकार से वंचित रखना उचित नहीं है। जांच में शिकायतों को प्रमाणित करने के लिए पर्याप्त और ठोस साक्ष्य नहीं मिलने के बाद निलंबन आदेश को निरस्त करने का रास्ता साफ हुआ। बाईट - शत्रुघ्न तिवाड़ी सचिव भरतपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन0
0
Report
धानेरा पंचायत प्रमुख चुनाव: भाजपा बहुमत के बाद जीत की ओर, प्रतिद्वंद्वियों में हलचल
Palanpur, Gujarat:બનાસકાંઠા... ધાનેરા તાલુકા પંચાયતના પ્રમુખ માટે આવતીકાલે યોજાશે ચૂંટણી ધાનેરા તાલુકા પંચાયના પ્રમુખ પ્રભુજી રાજપૂતનો પૈસા લેતો કથિત વીડિયો વાયરલ થતા આપ્યું હતું राजીનામુ આજે ભાજપમાંથી રિંકુજી દોલજી ઠાકોરે ઉમેદવારી ફોર્મ ભર્યું કોંગ્રેસમાંથી ભાવાભાઇ દાનાભાઇ દેસાઈએ ઉમેદવારી ફોર્મ ભર્યું કોગ્રેસ પાસે 6 સભ્યો તો ભાજપ પાસે 19 સભ્યો અને અપક્ષ પાસે 1 સભ્ય બહુમતીના જોરે ભાજપનો પ્રમુખ બને તેવી પ્રબળ શક્યતાઓ0
0
Report
बालक मंदिर स्कूल में दीप अमावस्या: कई सौ दीये जलाकर प्रकाश पर्व मनाया
Kalyan, Maharashtra:बालक मंदिर शाळेत शिक्षकांसह विद्यार्थ्यांनी दिवे लावत केली दीप अमावस्या साजरी शेकडो दिव्याने उजळला प्रकाश.. कल्याण पश्चिम येथील बालक मंदिर शाळेत शिक्षकांसह विद्यार्थ्यांनी शेकडो दिवे लावत दीप अमावस्या साजरी केली विद्यार्थ्यांना भारतीय सणांचे महत्त्व पटवून द्याव तसेच आज आमवस्या म्हणजे अंधार नाही तर अंधारतून प्रकाशकाकडे जाण्याचा आजचा दिवस आहे हे महत्व विद्यार्थ्यांना पटवून देण्यासाठी अनेक वर्षांपासून बालकमंदिर शाळेत उपक्रम राबवण्यात येत आहे.0
0
Report
Advertisement
Testing testing water bottle for the same hi good evening me call you back in sometime and tomorrow
Puducherry, Puducherry:Testing testing water bottle for the same hi good evening me call you back in sometime and tomorrow hshsheh0
0
Report
किशनगढ़ के दाधीच महिला मंडल ने श्रावण लहरिया उत्सव में महिलाओं का उत्साह बढ़ाया
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में हरियाली अमावस्या के अवसर पर दाधीच महिला मंडल की ओर से श्रावण मास का लहरिया उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। निजी फार्म hाउस पर आयोजित कार्यक्रम में समाज की महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने रंग-बिरंगे लहरिया परिधानों में पहुंचकर उत्सव की रौनक बढ़ाई। मारवाड़ी और फिल्मी गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और मनोरंजन खेलों के साथ हाउजी गेम का भी आनंद लिया। इस दौरान चाय-नाश्ते और स्वादिष्ट भोजन का भी लुत्फ उठाया गया। महिलाओं ने आकर्षक डांस प्रस्तुतियों के साथ स्विमिंग का आनंद भी लिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष सरोज रिणवा, सभाध्यक्ष सुशीला डेरोल्या, सचिव मधु रतावा सहित दाधीच समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। पूरे आयोजन में महिलाओं का उत्साह देखते ही बना और सभी ने मिलकर श्रावण मास के इस विशेष उत्सव को यादगार बनाया.0
0
Report
उदयपुर अस्पताल में इलाज के बाद महिला की मौत पर हंगामा
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से खबर, डा बख्तावर लाल शर्मा अस्पताल में हुआ हंगामा, इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप, आक्रोशित परिजनों ने हॉस्पिटल में किया की तोड़फोड़, इंजेक्शन और ड्रिप लगाने के बाद महिला की तबियत बिगड़ी, हॉस्पिटल प्रबंधन ने जागृति हॉस्पिटल में किया रेफर, जहां महिला को मृत किया घोषित, सूचना पर पहुंची सूरजपोल थाना पुलिस, महिला के शव को रखवाया एमबी हॉस्पिटल मोर्चरी में, हंगामों के बाद हॉस्पिटल प्रबंधन और स्टाफ मौके से हॉस्पिटल बंद कर भागा, 23 वर्षीय श्रद्धा तेली को सुबह हाथ पैर दर्द होने पर लाया गया था हॉस्पिटल, रामपुरा की रहने वाली हे मृतका,0
0
Report
Advertisement
मधेपुरा के अरार में दोस्ती विवाद में चाकू से हत्या, एक की मौत
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा प्रखंड के अरार थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। डेफरा नहर के पास हुई मारपीट और चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना एनएच-106 से करीब 350 मीटर पश्चिम और अरार थाना से लगभग 600 मीटर की दूरी पर हुई। मृतक की पहचान सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लालपुर सरोपट्टी वार्ड-13 निवासी मनी मंडल के पुत्र अनुराग कुमार (28) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान सरोपट्टी काली चौक निवासी पुरण मंडल के पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। दोनों मकान निर्माण में छड़ बांधने का काम करते थे। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7 बजे दोनों दोस्त बाइक से कलासन काम करने के लिए निकले थे। करीब 7:30 बजे डेफरा नहर के पास किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसी क्रम में अनुराग की मौत हो गई, जबकि प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल प्रदीप खुद बाइक चलाकर ग्वालपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। प्रदीप के कंधे, दाहिनी छाती, हाथ, हथेली और उंगलियों में चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अरार थानाध्यक्ष धीरज कुमार और ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। इधर, अनुराग की मौत की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। शव देखते ही उसकी मां रेखा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के अनुसार अनुराग तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उदाकिशुनगंज एसडीपीओ आशीष राज ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार फॉरेंसिक टीम से मिले साक्ष्य और घायल प्रदीप के बयान के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।0
0
Report
धनबाद में 14 दिन पुलिस रिमांड खत्म, मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली जेल भेजे
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में 14 दिनों की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य और 2 करोड़ 20 लाख रुपये के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत तीन हार्डकोर नक्सलियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बुधवार को तीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच धनबाद लाया गया। इसके बाद सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई और फिर जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई। रांची में करीब 11 दिनों तक NIA, IB और झारखंड पुलिस की टीमों ने तीनों से पूछताछ की। 31 जुलाई को पुलिस रिमांड मिलने के बाद मिसिर बेसरा समेत तीनों नक्सलियों को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची ले जाया गया था। जहां करीब 11 दिनों तक विभिन्न केंद्रीय और राज्य जांच एजेंसियों ने उनसे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान NIA, IB और झारखंड पुलिस के अधिकारियों ने माओवादी संगठन के नेटवर्क, फंडिंग, हथियारों की सप्लाई और संगठन से जुड़े सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई। धनबाद लाए गए नक्सलियों में भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ सागर उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल शामिल हैं, जिन पर 2 करोड़ 20 लाख रुपये का इनाम घोषित है। वहीं 15 लाख रुपये के इनामी मेहनत उर्फ मोछू उर्फ विभीषण और गौरव उर्फ वीरेंद्र हांसदा उर्फ सौरभ भी शामिल हैं। धनबाद पहुंचने के बाद तीनों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच कराई गई। इस दौरान अस्पताल और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मेडिकल जांच पूरी होने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।0
0
Report
फाजिल्का के अरनीवाला में पिता ने बेटे को जंजीर से बांधकर अस्पताल पहुँचाया
Fazilka, Punjab:फाजिल्का जिले के अरनीवाला से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक पिता अपने बेटे को जंजीर से बांधकर फाजिल्का के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा। पिता का आरोप है कि उसके बेटे को चोरी के शक में कुछ लोगों ने पकड़कर कपड़े उतारकर बेरहमी से पीटा, वीडियो बनाई और वायरल कर दी । जिसके बाद उसकी मानसिक हालत बिगड़ गई। हालात ये है कि कुछ समय इसका लड़का ठीक होता है तो कुछ समय वह ऐसी हरकतें करता है कि घर से बाहर भागता है । जिसे पीछे भाग वह उसे पकड़ते है । यही वजह कि वह उसे जंजीर से बांधने के लिए मजबूर है । फिलहाल पीड़ित लड़के को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । और सूचना पुलिस को दी गई है । पीड़ित के पिता भजन सिंह ने बताया कि उनका बेटा रॉबिन एक हेयर सैलून पर गया था। आरोप है कि वहां स्थानीय लोगों ने उसे चोरी के आरोप में पकड़ लिया और उसके कपड़े उतारकर मारपीट की। जिसकी वीडियो बनाई गई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई । पिता के मुताबिक, घटना के बाद से रॉबिन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह बार-बार घर से भागने का प्रयास करता है, जिसके चलते परिवार उसे जंजीर से बांधकर रखने को मजबूर है। भजन सिंह ने बताया कि उनका बेटा बार-बार कहता है कि वह मरना चाहता है। पिता का कहना है कि वह अपने बेटे को जंजीर से बांधना नहीं चाहता, लेकिन उसकी हालत को देखते हुए परिवार के पास फिलहाल यही रास्ता बचा है। अब वह बेटे को जंजीर से बांधकर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे हैं और मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं रॉबिन ने आरोप लगाया कि उसे चोरी के शक में पकड़कर कपड़े उतारकर पीटा गया और सिर पर भी वार किए गए। रॉबिन का कहना है कि घटना के बाद उसे खुद समझ नहीं आ रहा कि उसके साथ क्या हो रहा है। उसने मानसिक रूप से परेशान होने और मरने का ख्याल आने की बात भी कही। फाजिल्का सरकारी अस्पताल के एसएमओ डॉ. एरिक ने बताया कि युवक को उसके माता-पिता जंजीर से बांधकर अस्पताल लेकर आए थे। परिवार ने युवक के साथ मारपीट होने की जानकारी दी है। युवक को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है और फिलहाल उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है। मामले की सूचना पुलिस को भी भेज दी गई है। अब आगे की जांच पुलिस द्वारा की जाएगी ।0
0
Report
Advertisement
रामपुर बुशहर की तिरंगा यात्रा से देशभक्ति और शहीदों को श्रद्धांजलि
Dhar Chhiling Khola, Himachal Pradesh:वीओ-1: रामपुर बुशहर में आयोजित तिरंगा यात्रा टेलीफोन एक्सचेंज से शुरू हुई ओर बस अड्डे से होते हुए रामपुर बाजार पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग यात्रा में शामिल हुए。 वीओ-2: मिनी सचिवालय के सामने आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने तिरंगा यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की आजादी, सुरक्षा और अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को याद करना हर नागरिक का दायित्व है。 बाइट—करण शर्मा, अध्यक्ष, रामपुर नगर परिषद: तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और शहीदों के बलिदान को याद करने का संदेश दिया गया。 बाइट—चेतन पकला, उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल रामपुर: उन्होंने कहा कि देशभर में 15 अगस्त तक तिरंगा यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता घर-घर तिरंगा फहराने का संदेश देंगे और लोगों को शहीदों के बलिदान से अवगत करवाएंगे。 वीओ-3 / आउट्रो: वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना और देश की रक्षा तथा अखंडता के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन करना है।0
0
Report
नवादा में तिरंगा यात्रा: एकजुटता से गूँजे भारत माता की जय
Nawada, Bihar:तिरंगे की शान में उमड़ा नवादा, मंत्री संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सर्किट हाउस से डीएम कार्यालय तक गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे, हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे और एनसीसी कैडेट, बुजुर्ग हुए शामिल नवादा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को नवादा में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सर्किट हाउस से डीएम कार्यालय तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा में बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन के साथ हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए。 यात्रा में डीएम, एसडीएम समेत प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे, एनसी कैडेट, युवा और बुजुर्गों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। पूरा मार्ग तिरंगे के रंगों से सराबोर था और "वंदे मातरम" के नारों से गूंज रहा था। पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी एकजुट होकर तिरंगे के सम्मान में खड़े होते हैं। तिरंगा देश का राष्ट्रीय प्रतीक है। अनेक कुर्बानियों के बाद देश आजाद हुआ है। यह देश सभी का है。 उन्होंने कहा कि हमें इस तिरंगे को अपने दिलों में बसाकर देश की शांति और समृद्धि के लिए काम करना है। मंत्री ने यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया。 बाइट_मंत्री संतोष कुमार सुमन0
0
Report
LNMI के आग़ाज़ 2026: बिहार से 3000 छात्रों तक शिक्षा विस्तार का लक्ष्य
Patna, Bihar:ललित नारायण मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक डेवलपमेंट (LNMI) में आज ‘आगाज 2026’ कार्यक्रम के तहत 2026 बैच के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए इसे उनके जीवन का महत्वपूर्ण दिन बताया। उन्होंने कहा कि अब छात्रों के पूरे लाइफस्टाइल को बदलने का समय आ गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि LNMI में देशभर से होनहार बच्चे पढ़ने आते हैं और संस्थान ने 100 बच्चों से शुरू होकर 1600 छात्रों तक का सफर तय किया है। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, नगर विकास मंत्री नितिन मिश्रा सहित कई अतिथिगण मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य संस्थान को और मजबूत करना है, ताकि यहां करीब 3000 बच्चे पढ़ाई कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग से 100 छात्रों को विदेश भेजने की दिशा में भी काम किया जाएगा। उन्होंने ‘गंगा से ग्लोबल’ के सपने का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक बिहार के छात्र और संस्थान दुनिया के स्तर तक नहीं पहुंचेंगे, तब तक विकास को पूर्ण नहीं माना जा सकता। सम्राट चौधरी ने शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि 15 जुलाई से सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज शुरू करने का काम किया गया है, जबकि 10 अगस्त से 211 कॉलेजों में शिक्षकों ने योगदान दिया है। अगले तीन महीने में सभी कॉलेजों में शिक्षकों की बहाली कर पढ़ाई शुरू कराने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि NEET और CAT जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्रों को अब बाहर जाने की जरूरत कम होगी। 15 अगस्त से रात 11 बजे तक भी छात्रों को ऑनलाइन शिक्षक उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बिहार के विकास और तकनीक के इस्तेमाल पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार का वर्तमान रेवेन्यू करीब 65 हजार करोड़ रुपये है और AI के इस्तेमाल से बिल्डिंग विभाग में 100 रुपये के खर्च को घटाकर 94 रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि AI के बिना आगे बढ़ना संभव नहीं है। सम्राट चौधरी ने बिहार के पुराने दौर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने वह बिहार भी देखा है, जब राज्य का बजट करीब 6 हजार करोड़ रुपये था और 4 हजार करोड़ रुपये सिर्फ रॉयल्टी से आता था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन और सुशील कुमार मोदी के प्रयासों से बिहार को आगे बढ़ाने का काम हुआ।0
0
Report
Advertisement
