सीतापुर के रामकोट में धूमधाम से मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर की134 वी जयंती
Parsada, Uttar Pradesh:रामकोट सीतापुर डॉ भीमराव अंबेडकर की धूमधाम से निकली गई रैली संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वी जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ शहर से लेकर ग्रामीणों तक मनाई गई। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के अनुयायियों ने सम्मान पूर्वक बाबा साहब व तथागत गौतम बुद्ध,संत गुरु रविदास, पेरियार संत गाडगे, सहित अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओ पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया। उनके जीवन चरित्र कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामपुर: सड़क हादसे में बरेली निवासी महिला की दर्दनाक मौत
Milak, Uttar Pradesh:रामपुर: सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसा देख मौके पर मौजूद परिजनों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आई। खबर पाकर अस्पताल पहुंचे अन्य रिश्तेदार शव देख चीत्कार मचाने लगे। परिजनों ने बताया कि वह सभी ई रिक्शा में बैठकर क्रमचा गांव निवासी एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। नगर स्थित पटवाई रेलवे फाटक बंद होने पर नथपुरा निवासी 35 वर्षीय गीता ई रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे खड़ी हो गई। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया।
