261402
शक्तिपीठ में लगी भक्तों की भीड़
Misrikh-cum-Neemsar, Uttar Pradesh:नव वर्ष पर नैमिषारण्य स्थित शक्तिपीठ ललिता देवी मंदिर में आज सुबह से ही भारी मात्रा में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं दर्शन के लिए लंबी लंबी लाइनों में लगकर श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं श्रद्धालु चुनरी प्रसाद भेंट कर माता से अपनी अरदास लग रहे हैं श्रद्धालुओं की सुरक्षा में नैमिषारण्य थाना पुलिस तैनात है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गाजीपुर में डाला छठ की आस्था पर छाई भक्तिमय रौनक
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर\n\nलोक आस्था के महापर्व डाला छठ को लेकर पूरे गाजीपुर में उत्साह और उमंग का माहौल, चारों तरफ छठी मइया की भक्ति की छटा\n\nगंगा घाटों पर सुबह से श्रद्धालुओं की आवाजाही तेज, परिवार के साथ पहुंचे लोग पूजा के लिए वेदिकाएं बनाने और सजाने में जुटे\n\nव्रती महिलाओं में छठी मइया के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा, चार दिवसीय कठिन व्रत की तैयारियों में जुटे श्रद्धालु\n\nशहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़, फल, नारियल, केला, गन्ना, सूप, दउरा और पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी\n\nघाटों से लेकर बाजारों तक पर्व की रौनक, घरों में पूजा की तैयारियां तेज, दुकानदारों में भी छठ पर्व को लेकर खासा उत्साह\n\nश्रद्धा, विश्वास और परंपरा के महापर्व में सराबोर हुआ गाजीपुर, भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह\n\nलोक आस्था के महापर्व डाला छठ को लेकर गाजीपुर में भक्ति और उत्साह का जबरदस्त माहौल है। चारों तरफ छठी मइया के जयकारे गूंज रहे हैं। गंगा घाटों से लेकर शहर के बाजारों तक छठ पर्व की रौनक देखते ही बन रही है। कहीं व्रती महिलाएं पूजा की तैयारियों में जुटी हैं, तो कहीं श्रद्धालु गंगा घाटों पर अपनी-अपनी वेदिकाएं बनाने और सजाने में लगे हुए हैं। दरअसल गाजीपुर में छठ महापर्व की तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंचने लगी हैं। गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। परिवार के साथ पहुंचे लोग पूरे विधि-विधान से पूजा स्थल तैयार कर रहे हैं। घाटों पर वेदिकाएं बनाने से लेकर साफ-सफाई और सजावट तक का काम तेजी से चल रहा है। व्रती महिलाओं के चेहरों पर छठी मइया के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा साफ झलक रही है। उधर, बाजारों में भी छठ की रौनक ने रफ्तार पकड़ ली है। फल मंडियों और पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। नारियल, केला, गन्ना, सेब, संतरा, सूप, दउरा और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी हो रही है। दुकानदारों के चेहरों पर भी पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। चार दिनों तक चलने वाला यह कठिन व्रत केवल पूजा-पाठ का पर्व नहीं, बल्कि आस्था, पवित्रता, त्याग और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना का महापर्व है। निर्जला व्रत रखकर व्रती महिलाएं भगवान सूर्य और छठी मइया की आराधना करती हैं।।\n\nबाइट— श्रद्धालु महिलाएं0
0
Report
गोंडा फायर विभाग के सिपाही पर लाइसेंस नाम पर 1000 रुपये रिश्वत का वीडियो वायरल
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा फायर विभाग में तैनात सिपाही निर्मल का पटाखा लाइसेंस वेरिफिकेशन के नाम पर रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 5 नवंबर देर शाम करीब 4.45 बजे के करीब का बताया जा रहा है। जो आज शनिवार देर शाम 6:30 बजे सामने आया है। जिसमें सिपाही निर्मल कुमार बिना वर्दी के लेबर और टीशर्ट में अपने सीट पर बैठे हुए है। एक व्यक्ति अपने काम के लिए पहुंचता है वह हाथ में 1000 लेकर के वेरिफिकेशन के नाम पर देने लगता है। वीडियो रिकॉर्डिंग के डर से निर्मल कुमार उठ जाते हैं और फिर घूम करके आते हैं और इशारा करते हैं की टेबल पर ही पैसा रख दीजिए। इसके बाद युवक 1000 रखकर के टेबल पर चला जाता है। दरअसल गोंडा में इस वर्ष दीपावली त्यौहार पर लगने वाले पटाखा दुकानों को लेकर के पटाखा लाइसेंस वेरिफिकेशन कराया जा रहा था। पटाखा दुकान लेने के लिए ही एक युवक ने आवेदन किया था जहां उसे वेरिफिकेशन के नाम पर 1000 की रिश्वत ली गई। आपको बता दें कि गोंडा नगर कोतवाली में तैनात सिपाही अजीत कुमार और गोंडा सीओ नगर कार्यालय में तैनात महिला सिपाही सुमन का भी 1000-1000 रुपए रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ था। जिन्हें बीते रविवार को ही एसपी अभिषेक झा ने निलंबित कर दिया था। पूरे मामले की जांच भी कराई जा रही है तो वही अब फायर विभाग में तैनात सिपाही की भी जांच शुरू हो गई है। वही इस पूरे वायरल वीडियो और जांच को लेकर गोंडा सीएफओ ने फोन पर बताया कि निर्मल कुमार जो हमारे फायर विभाग में सिपाही के पद पर तैनात है। उसे पर आरोप लगाया गया कि वह पैसा लेकर के पटाखे का लाइसेंस क्लियर कर रहा है। पूरे मामले की जांच एसपी गोंडा द्वारा सीओ सदर अभिषेक दवाच्या को दी गई है। जांच में जो भी निकाल कर आएगा उसके आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जो पीड़ित पक्ष है उसको भी बुलाया जाएगा पूछा जाएगा कि आपने किस लिए रिश्वत दिया था संबंधित सिपाही से भी पूछताछ की जाएगी।0
0
Report
फिनायल बदबू से हड़कंप: शुलभ कॉम्प्लेक्स पानी की सफाई शुरू
Kota, Rajasthan:नों के पानी मे आई फिनायल की बदबू तो मचा हड़कंप, शुलभ कॉम्प्लेक्स का गंदा व बदबूदार पानी टयूबवेल के अंदर, नलकूप का पानी दूषित होने से नलों के पानी मे आई बदबू, शुलभ कॉम्प्लेक्स की सफाई नही होने से गंदा पानी नलकूप में समाया, लोगो ने वीडियो बनाकर पार्षद चौथमल सुमन को भेजा, समस्या को देखते हुए कॉम्प्लेक्स के चौक हुए पाइपों को साफ किया, वार्ड पार्षद सुमन ने कहा अभी यह स्थाई समाधान नही, नगर पालिका बैठक में उठाया जाएगा मुद्दा। सांगोद के वार्ड नंबर 12 स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स की सफाई व्यवस्था में लापरवाही का खामियाजा आसपास के दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं और घरों में रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ा। दुकानों, सब्जी मंडी की प्याऊ और घरों में पहुंच रहे पानी में फिनायल जैसी तेज बदबू आने से लोग चिंतित हो गए। जब पानी के स्रोत की पड़ताल की गई तो मामला चौंकाने वाला सामने आया। सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू सेन ने बताया कि नलों के पानी में फिनायल की बदबू आने पर लोगों ने कॉम्प्लेक्स के बाहर स्थित ट्यूबवेल का निरीक्षण किया। इस दौरान सामने आया कि कॉम्प्लेक्स के भीतर सफाई के बाद बहकर आने वाला फिनायल युक्त गंदा पानी ट्यूबवेल के हॉल में पहुंच रहा था। लोगों ने इस स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया और वार्ड पार्षद चौथमल सुमन को भी भेजा। वीडियो देखते ही पार्षद चौथमल सुमन ने मामले की गंभीरता समझी और बिना देर किए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को बुलवाकर सफाई कार्य शुरू करवाया। कर्मचारियों ने भी समस्या को गंभीरता से लिया और काम शुरू किया। इसके बाद पार्षद ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) और जेईएन को मोबाइल पर पूरी स्थिति से अवगत करवाया। पालिका प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। पेशाबघर के चौक हो चुके पाइप को दुरुस्त करवाया गया। इसके बाद आसपास के लोगों, दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं ने राहत महसूस की।।हालांकि, लोगों ने सुलभ कॉम्प्लेक्स में लंबे समय से बनी गंदगी और अव्यवस्थाओं की ओर भी ध्यान दिलाया। उनका कहना था कि यदि कॉम्प्लेक्स की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।0
0
Report
Advertisement
सम्भल के चंदौसी तहसील में धूमधाम से मनाया गया लेखपाल संघ का 65वां स्थापना दिवस,
Chandausi, Uttar Pradesh:*सम्भल के चंदौसी तहसील में धूमधाम से मनाया गया लेखपाल संघ का 65वां स्थापना दिवस, लंबित मांगों पर की चर्चा* जनपद संभल की चंदौसी तहसील में शनिवार को लेखपाल संघ का 65वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एसडीएम आशुतोष तिवारी की अध्यक्षता में तहसील सभागार में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की उपलब्धियों के साथ-साथ लंबित मांगों को लेकर भी चर्चा की गई। सम्भल के चंदौसी तहसील सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भदौरिया और तहसील अध्यक्ष शिवम कुमार ने संगठन के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि श्रद्धेय पंडित मुरारी लाल शर्मा द्वारा 14 नवंबर 1962 को लेखपाल संघ की स्थापना की गई थी, जिसका आज 65वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि लेखपाल प्रशासन और आम जनता के बीच की वह महत्वपूर्ण कड़ी है, जो सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारता है। हालांकि, पदाधिकारियों ने अपनी कुछ लंबित मांगों को उठाते हुए सरकार से उन पर जल्द विचार करने की अपील भी की।0
0
Report
लाभ पंचमी पर लक्ष्मीनाथ सेठ मंदिर में छप्पन भोग और महाआरती का आयोजन
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर में लाभ पंचमी के अवसर पर गांधी चौक स्थित अतिप्राचीन लक्ष्मीनाथ सेठ मंदिर में धार्मिक आयोजन हुआ। इस दौरान मंदिर प्रबंध कमेटी की ओर से भगवान लक्ष्मीनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया गया और मंदिर परिसर को विद्युत सज्जा से सजाया गया। लाभ पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद धराया गया। इसके बाद विधि-विधान से महाआरती की गई। दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। हर वर्ष की परंपरा के अनुसार आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया।0
0
Report
रावतभाटा में वन क्षेत्र में आग: दमकल की जद्दोजहद तीन घंटे बाद काबू
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में दीपपुरा स्थित अंबे माता मंदिर के पास वन क्षेत्र में आग लगने से हड़कंप मच गया। दोपहर करीब 1 बजे आग की सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची। दुर्गम रास्ता और वाहनों की पहुंच नहीं होने से आग बुझाने में काफी परेशानी आई। इसके बाद नगर पालिका दमकल और वन विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। होज पाइप और बीटिंग मेथड के जरिए आग बुझाने के प्रयास किए गए। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद शाम 4:30 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग करीब 100 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में छह गोवंशों की मौत पर करंट से आशंका, जांच जारी
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर दम्मानी चौक में 6 गोवंश की मौत से मचा हड़कंप गोवंश की मौत के पीछे करंट लगने की आशंका, कारणों की पुष्टि होना बाकी चौक में लगे टेंट के पिलर के पर मिले शव घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा गोवंश की मौत को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष पहले भी सामने आ चुकी हैं इस तरह की घटनाएं फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों की जांच का इंतज़ार0
0
Report
इ Indore के सांवेर में उधारी के विवाद पर गोली चली, 3 गिरफ्तार
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर जिले के सांवेर थाना क्षेत्र में उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। यहां विवाद के दौरान आरोपियों ने युवक पर पिस्टल से गोली चला दी। गोली सड़क से टकराकर युवक की दाहिनी जांघ में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। मामले में सांवेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सोनू सिगरेट उर्फ राजवीर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ललितपुर से घेराबंदी कर पकड़ा है। दरअसल, घटना 10 नवंबर 2026 की रात की है। फरियादी अरविंद गवलिया ने नयन मंडलोई से उधार दिए हुए पैसे वापस मांगे थे, जिसको लेकर विवाद हो गया। बातचीत के लिए फरियादी अपने जीजा के साथ धरमपुरी के पास जैतपुरा ब्रिज पहुंचा, जहां पहले से मौजूद नयन मंडलोई, सोनू सिगरेट और उनके अन्य साथियों ने गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। विवाद बढ़ने पर नयन ने पिस्टल निकालकर फरियादी पर तान दी और बाद में पिस्टल सोनू सिगरेट को दे दी। नयन के उकसाने पर सोनू ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली सड़क से टकराकर फरियादी की दाहिनी जांघ के पिछले हिस्से में जा लगी। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार वर्मा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। साइबर सेल की मदद और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नयन मंडलोई और अतुल मंडलोई को गिरफ्तार किया। वहीं फरार चल रहे मुख्य आरोपी सोनू सिगरेट उर्फ राजवीर को उत्तर प्रदेश के ललितपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी सोनू सिगरेट के खिलाफ पहले से हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों सहित पांच अपराध दर्ज हैं, जबकि नयन मंडलोई के खिलाफ भी पूर्व में तीन अपराध पंजीबद्ध हैं।0
0
Report
उतई में शराब की आदत से परेशान बहन ने की हत्या, धन्नी धनकर गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़पेण्ड्री में 40 वर्षीय धर्मेन्द्र पाल की खून से लथपथ लाश उसके घर के बेड पर मिली मृतक के सिर और बाईं आंख के ऊपर गंभीर चोट के निशान थे बहन ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला हत्या का निकला हालांकि इस कत्ल के पीछे जो वजह सामने आई उसने सभी को हैरान कर दिया पुलिस ने चंद घंटों में ही हत्यारे का खुलासा कर दिया और आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक की सगी बहन धन्नी धनकर निकली. वहीं एडिशनल एसपी ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि 34 वर्षीय धन्नी धनकर अपने भाई की शराब पीने की आदत से परेशान थी इसी बात को लेकर उसने सीलबट्टे के लोढ़े से धर्मेन्द्र के सिर और बाईं आंख के ऊपर ताबड़तोड़ वार कर दिए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई शुरुआत में बहन ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमला किए जाने की बात कही थी लेकिन घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पूछताछ में पुलिस को उस पर संदेह हुआ सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल सीलबट्टा (लोढ़ा) भी जब्त कर लिया गया है पुलिस ने आरोपी महिला धन्नी धनकर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है फिलहाल उतई पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
अनूपपुर में जैतहरी के मामले में तीन वर्षीय बच्ची को जहर, पिता पर आरोप
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत दिल को झकझोरने वाली घटना। अनूपपुर से दिल दहला देने वाली खबर आई सामने पिता पर तीन वर्षीय मासूम बेटी को जहर देने का आरोप, उपचार के दौरान बच्ची की मौत; खुद भी जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती। अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गौरेला की घटना। पत्नी और बच्चों से मिलने ससुराल पहुंचा था मोहित सिंह, इसी दौरान मासूम बेटी रुचिका को जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन पहुंचे, जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान शुक्रवार रात मासूम ने तोड़ा दम। बेटी की मौत की खबर मिलने के बाद पिता ने भी कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती, उपचार जारी। आखिर एक पिता ने अपनी ही तीन वर्षीय मासूम बेटी के साथ ऐसा कदम क्यों उठाया? घटना के पीछे की वजह अब भी रहस्य। पिता ने ही बेटी को दिया जहरीला पदार्थ या फिर पिता पर सिर्फ लग रहे आरोप जैतहरी पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी।0
0
Report
श्रावस्ती के 50 हजार इनामी गैंगस्टर नौशाद उर्फ मुन्ना जबलपुर से गिरफ्तार
Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती के 50 हजार इनामी गैंगस्टर नौशाद उर्फ मुन्ना को मध्य प्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार किया गया है। यूपी के श्रावस्ती जिले की पुलिस और यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे इस गैंगस्टर को दबोचा। आरोपी गोंडा जिले के इमामबाड़ा मोहल्ले का रहने वाला है। इसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
रतलाम में सुनसान पहाड़ी पर युवक का कंकाल मिला, पहचान अब तक नहीं हो पाई
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र के बिलड़ी गांव के पास एक सुनसाना पहाड़ी इलाके में युवक का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। कंकाल मिलने की खबर जैसे ही आसपास के ग्रामीणों तक पहुंची, बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते पूरे इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही रावटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से परीक्षण किया। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक जांच के लिए भिजवाया है। शव पूरी तरह कंकाल में तब्दील हो चुका है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत करीब एक महीने या उससे पहले हुई होगी। हालांकि, अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की सबसे बड़ी चुनौती फिलहाल मृतक की शिनाख्त करना है। आसपास के गांव में एक युवक के लापता होने की जानकारी भी सामने आई है, लेकिन बिना वैज्ञानिक जांच और पहचान की पुष्टि के कंकाल को किसी लापता युवक का बताना जल्दबाजी होगी।0
0
Report
Advertisement
बिजनौर से आकाश आनंद का भाजपा सरकार पर करारा हमला—क्या बदलेगी सियासत?
Noida, Uttar Pradesh:माननीय श्री आकाश आनंद जी ने बिजनौर की धरती से भाजपा सरकार की विफलताओं पर करारा प्रहार किया।0
0
Report
अंबिकापुर में 'कबरा' को पकड़ने का अभियान ; खनन और विस्थापन से बढ़ा छत्तीसगढ़ में हाथी-मानव द्वंद्व
Ambikapur, Chhattisgarh:अंबिकापुर में पिछले छह महीनों में 17 लोगों की जान लेने वाले खतरनाक 'कबरा' हाथी को पकड़ने का अभियान दूसरे दिन भी जारी है। कल ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश विफल रहने के बाद वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने रातभर उदयपुर में कैंप किया। आज सुबह ट्रैकर्स की मदद से हाथी की लोकेशन ट्रेस की गई, जहां वह 17 हाथियों के दल में मिलकर उनसे द्वंद्व करता दिखा। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लगभग 15 स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है और कुमकी हाथियों व विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम आज फिर उसे बेहोश करने का प्रयास करेगी। दरअसल, यह घटना छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चल रहे हाथी और मानव के बीच के अघोषित युद्ध की एक कड़ी है। इसकी मुख्य वजह पड़ोसी राज्यों (झारखंड और ओडिशा) से भोजन-आवास की तलाश में हाथियों का छत्तीसगढ़ की ओर पलायन और यहां खनिज संसाधनों के दोहन व वनों की कटाई के कारण उनके नैसर्गिक आवासों (एलिफेंट कॉरिडोर) से की गई छेड़छाड़ है। जंगलों के सिकुड़ने और औद्योगिक हस्तक्षेप के कारण हाथियों का दल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में फैल गया है, जिससे आए दिन जन-धन की गंभीर हानि हो रही है। Operation to capture rogue 'Kabra' enters Day 2 in Ambikapur; mining and deforestation fuel human-elephant conflict in Chhattisgarh0
0
Report
देशनोक रेलवे स्टेशन कैंटीन में आग, शॉर्ट सर्किट से आशंका
Bikaner, Rajasthan:देशनोक से खबर देशनोक रेलवे स्टेशन की कैंटीन में अचानक लगी आग आज शाम हुई आगजनी की घटना प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका स्थानीय प्रशासन की दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई सूचना पर आरपीएफ की टीम भी पहुंची मौके पर आग लगने के कारणों की जांच में जुटी आरपीएफ0
0
Report
Advertisement
