261001
सीतापुर में सिपाही भर्ती परीक्षा की पूरी तैयारी, SDM ने की पुष्टि
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर में सिपाही भर्ती परीक्षा के संदर्भ में SDM नीतीश कुमार सिंह ने जी मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हैं और परीक्षा CCTV की निगरानी में कराई जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिमडेगा में जन्माष्टमी भजन संध्या: देर रात तक श्रद्धालु झूमे
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा में जन्माष्टमी पर भजन संध्या, देर रात तक झूमे श्रद्धालु सिमडेगा के महावीर चौक स्थित मंदिर परिसर में जन्माष्टमी के अवसर पर कीर्तन मंडली द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कीर्तन मंडली के अध्यक्ष दीनदयाल सिंह, नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष रविकांत साहू, वार्ड पार्षद खाटू अग्रवाल एवं जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष आशीष शास्त्री ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया, भजन संध्या में रानी पांडेय, छोटू छलिया और रंजन बिहारी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। 'सांवरी सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया' भजन पर श्रद्धालु जमकर झूमे और तालियां बजायीं। देर रात तक पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। अतिथियों, पुजारी और कार्यक्रम में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।0
0
Report
प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाकर प्रतापनगर-टांडा रोड MEMU ट्रेन शुरू करेंगे
Alirajpur, Madhya Pradesh:प्रतापनगर-टांडा रोड मेमू ट्रेन को प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी, गुजरात और MP के आदिवासी अंचल के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित गुजरात के प्रतापनगर से मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल क्षेत्र आलीराजपुर और धार जिले के टांडा रोड तक सीधी रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। 8 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर इस नई मेमू (MEMU) ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ट्रेन के सफल ट्रायल के बाद अब इसे नियमित रूप से चलाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। रोजाना संचालन: मेमू ट्रेन का संचालन प्रतापनगर से टांडा रोड के बीच रोजाना किया जाएगा, जिससे दोनों राज्यों के बीच आवाजाही बेहद सुगम हो जाएगी। टांडा स्टेशन पर भव्य आयोजन: धार जिले के टांडा रोड रेलवे स्टेशन पर 8 सितंबर को कार्यक्रम की भव्य तैयारियां की जा रही हैं, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहेंगे। व्यापार और रोजगार को बढ़ावा: गुजरात और मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल के बीच सीधा संपर्क बनने से स्थानीय व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी। क्षेत्रवासियों में उत्साह: लंबे समय से उठ रही इस मांग के पूरे होने और मेमू ट्रेन का सफल ट्रायल पूरा होने से स्थानीय लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है।0
0
Report
सुजानगढ़ में कृष्ण जन्माष्टमी: मंदिरों में भक्ति उत्सव और रातभर कीर्तन
Churu, Rajasthan:सुजानगढ़ में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया. शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया. प्रसिद्ध वेंकटेश्वर मंदिर और लक्ष्मीनाथ मंदिर सहित देवालयों को विद्युत लाइटों व फूलों से सजाया गया. मंदिरों में हरिनाम संकीर्तन और भजन संध्याओं का आयोजन हुआ, स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी. भक्तों ने अपने घरों में भी कान्हा की झांकियां सजाईं और देर रात तक कीर्तन चला. रात 12 बजते ही शंखनाद, झालर और मंजीरों के साथ बाल कृष्ण का प्राकट्य हुआ. पुजारियों ने पंचामृत से अभिषेक कर श्रृंगार किया. मंदिरों में मिश्री-मावे का भोग अर्पित किया गया, लक्ष्मीनाथ मंदिर में ठाकुर जी को 56 भोग लगाए गए. महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में चरणामृत और पंजीरी का प्रसाद वितरित किया गया. मध्यरात्रि में भक्तों के जयकारे से वातावरण कृष्णमय हो उठा. देर रात तक मंदिरों में दर्शन और प्रसाद ग्रहण का क्रम चला.0
0
Report
Advertisement
बांदा में मामूली विवाद खून में बदला; महिला की मौत और पति-बेटा घायल
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में मामूली विवाद ने उस समय भयानक रूप ले लिया जब एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। धारदार हथियारों से लैस सगे भाइयों और उनके परिजनों ने अपने ही भाई के परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस खूनी संघर्ष में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेठी गांव निवासी राजबहादुर का छोटा भाई राजू घर के बच्चों के साथ मारपीट कर रहा था। राजबहादुर और उनकी पत्नी गीता देवी ने जब राजू को बच्चों को पीटने से मना किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि राजू और उसके बड़े भाई समेत परिवार के अन्य लोग आपा खो बैठे और उन्होंने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। लहूलुहान पति राजबहादुर ने बताया कि विवाद बढ़ने पर उसके बड़े भाई, छोटे भाई राजू, उनकी पत्नियों और एक भतीजे सहित कुल पांच लोगों ने मिलकर उन पर हमला बोला। हमलावर अपने साथ कुल्हाड़ी और हंसिया जैसे धारदार हथियार लेकर आए थे। उन्होंने मुझे, मेरी पत्नी गीता देवी और बेटे अनिल पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। इस हमले में गीता देवी की धारदार हथियार लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि राजबहादुर और अनिल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही जसपुरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों गंभीर घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतका गीता देवी के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सगे भाइयों समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।0
0
Report
उन्नाव में बाइक-ऑटो भिड़ंत: बहन की मौत, भाई घायल
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज। उन्नाव : बाइक सवार भाई-बहन को ऑटो ने मारी टक्कर。 बाइक सवार बहन की मौत, भाई घायल。 रूपपुर चंदेला निवासी भाई अपनी बहन को सिरसैया थाना मल्लावा लेकर जा रहा था। सफीपुर-परियर मार्ग के बीच बाइक को ऑटो ने मारी टक्कर। गंभीर रूप घायल भाई-बहन को CHC सफीपुर में कराया भर्ती। CHC पर मौजूद डाक्टरों ने बहन को मृत किया घोषित। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सफीपुर-परियर मार्ग की घटना。0
0
Report
उन्नाव: पत्नी को गंगा में फेंकने का आरोप, गिरफ्तार पति
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव अवैध संबंधों के शक में पत्नी को गंगा में फेंकने का आरोप। पत्नी को मायके से ससुराल ला रहा था पति। इसी दौरान कहा सुनी के बाद पत्नी को गंगा में फेंकने का आरोप। पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार पत्नी की तलाश जारी। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के बिठूर परियार पुल का बताया जा रहा है हादसा।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में भाजपा का नया प्रदेश कार्यालय कमल के आकार में, नवरात्रि में शिलान्यास
Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू भाजपा के नए कार्यालय की भूमि से यूपी के लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेश मुख्यालय बनाया जा रहा है. कमल की आकृति में भवन बनाया जाएगा. इसका शिलान्यास नवरात्रि में करने की तैयारी की जा रही है. प्रस्तावित भवन करीब 9 मंजिल होगा. जियामऊ स्थित करीब 5,500 वर्गमीटर भूखंड पर बीजेपी का नया प्रदेश कार्यालय तैयार किया जा रहा है नए बीजेपी मुख्यालय की इमारत को कमल की आकृति में तैयार करने की योजना है. मुख्य प्रवेश द्वार भी कमल की पंखुड़ी की डिजाइन पर बनाया जाएगा. भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ पार्टी के संगठनात्मक कामकाज के लिए अलग-अलग कार्यालय, बैठक कक्ष, सम्मेलन हॉल और मीडिया सेंटर बनाए जाएंगे. 5,000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के एक साथ बैठने की क्षमता वाला बड़ा हॉल प्रस्तावित किया गया है. इसके अलावा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की विभिन्न संगठनात्मक इकाइयों के लिए अलग-अलग कार्यालय और बैठक की सुविधाएं होंगी. भवन को आधुनिक तकनीक, सुरक्षा मानकों और पार्टी की जरूरतों के मुताबिक विकसित करने की योजना है. बीजेपी ने जियामऊ का यह भूखंड एलडीए की ई-नीलामी में करीब 48 करोड़ रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाकर खरीदा था. बीजेपी नए प्रदेश मुख्यालय का शिलान्यास नवरात्रि के दौरान कराने की तैयारी में है. शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्र से किसी बड़े चेहरे के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है0
0
Report
जुगसलाई में पशु चोरी के विवाद के बाद लाठीचार्ज, हवाई फायरिंग से तनावपूर्ण स्थिति
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: प्रतिबंधित पशु चोरी के बाद जुगसलाई में दो पक्षों में तनाव, लाठी चार्ज के बाद हवाई फायरिंग जमशेदपुर जुगसलाई थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु का मांस बेचने पर एक ही समुदाय के 2 पक्षों के बीच झड़प हो गई. शुक्रवार देर रात जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित ईदगाह मैदान के पास दो पक्ष आपस में भीड़ गए. प्रतिबंधित मांस बेचने के आरोप पर शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया. बिष्टुपुर के रामदास भट्ठा ग्वाला बस्ती और जुगसलाई गद्दी मोहल्ला के सैकड़ों लोग एक दूसरे से भीड़ गए. दोनों ही पक्षों के लोग लाठी और डंडा लेकर मैदान के पास पहुंचे और इलाके में तनाव को स्थिति उत्पन्न हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन लोगों ने पुलिस की एक ना सुनी और लोगों उग्र होते गए. इसके बाद मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स उतारी गई. स्थिति बिगड़ता देख पुलिस को हल्का बल के प्रयोग करना पड़ा. पुलिस ने उग्र लोगों पर लाठी चार्ज करना शुरू कर दिया. वहीं, पुलिस की ओर से हवाई फायरिंग भी की है. इस दौरान लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया.बताया का रहा है कि पुलिस ने भीड़ को तितर बितर कारण के लिए 3 राउंड गोलियां चलाई. हालांकि पुलिस ने फायरिंग करने से इनकार किया है. इधर, फायरिंग और लाठी चार्ज के बाद भीड़ मौके से हट गई. मौके पर फोर्स अब भी तैनात है. बताया का रहा है कि बिष्टुपुर के रामदास भट्ठा ग्वाला बस्ती निवासी लालू गद्दी के घर के पास से एक प्रतिबंधित पशु चोरी की चोरी कर ली गई थी. उक्त पशु को जुगसलाई इस्लामनगर की एक स्कॉर्पियो से ले जाया गया. पशु मालिक ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जुगसलाई के ईदगाह मैदान तक स्कॉर्पियो जाने की जानकारी जुटाई. उसे जानकारी मिली कि ईदगाह मैदान के पास स्थित केजीएन होटल के संचालक सगुआ कुरैशी और उसके बेटे फेकू कुरैशी ने उक्त पशु का मांस पकाकर बेच दिया है. इसी सूचना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया. वहीं, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. इलाके में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. इसके बाद भी मौके पर पुलिस की तैनाती को गई है. जुगसलाई पुलिस का कहना है कि पशु चोरी के विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था.0
0
Report
वायरल के लिए ताजा अपडेट: अभी देखें पूरी खबर
Noida, Uttar Pradesh:वायरल के लिए0
0
Report
Advertisement
वायरल के लिए नया ट्रेंड क्या है? जानिए पूरी खबर
Noida, Uttar Pradesh:वायरल के लिए0
0
Report
खबर सामग्री उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
इटावा के वीरेंद्र सिंह को शिक्षक दिवस पर गोरखपुर में सम्मानित किया जाएगा
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा- शिक्षक दिवस पर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में होने वाले कार्यक्रम में इटावा के शिक्षक को सम्मानित करने के लिए चुना गया है। जनपद के एकमात्र शिक्षक को पुरस्कार के लिए चुने जाना जिसको लेकर विभाग में खुशी का माहौल है तो वहीं शिक्षक भी इस सम्मान के लिए बेहद खुश है। वी. ओ :- इटावा जनपद के ऊसराहार इलाके के विकासखंड एमे उच्च प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाचार्य को शिक्षक दिवस के अवसर पर गोरखपुर में होने वाले कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में चुनिंदा शिक्षकों को उनके बेहतर कार्यप्रणाली और शिक्षा के गुणवत्ता को सुधारने और बच्चो के भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए दिन रात एक करने वाले शिक्षक वीरेंद्र सिंह को सम्मानित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। जिसको लेकर शिक्षक काफी खुश नजर आ रहे है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार भी शिक्षक को मिलने वाले राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए बधाई दे रहे है। उच्च प्राथमिक विद्यालय में लग्न और मेहनत के साथ बच्चों को पढ़ाने के तरीके के साथ साथ स्कूल टाइम के अलावा एक घंटे अतिरिक्त पढ़ाते है जिससे बच्चों का भविष्य सुधर रहा है।0
0
Report
Advertisement
संभल में 4% ट्रांसफर नीति के लिए शिक्षकों का मंत्री आवास पहुंचे; ज्ञापन दिया
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । शिक्षा मंत्री कोटे से 4 फीसदी ट्रांसफर नीति को प्रभावी किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश भर के राजकीय माध्यमिक शिक्षक माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के आवास पर पहुंचे। शिक्षामंत्री कोटे से 4 फीसदी ऑफलाइन ट्रांसफर किये जाने की मांग को लेकर शिक्षकों ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी को ज्ञापन सौंपा। शिक्षामंत्री कोटे से 4 फीसदी ट्रांसफर नीति संदर्भ में मुख्यमंत्री से भेंट कर ट्रांसफर किए जाने का आश्वासन शिक्षकों को दिया। शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के चन्दौसी आवास का मामला।0
0
Report
ये खबर वायरल के लिए तैयार है—जानिए क्या है मामला
Noida, Uttar Pradesh:वायरल के लिए0
0
Report
यह खबर वायरल के लिए तैयार है
Noida, Uttar Pradesh:वायरल के लिए0
0
Report
Advertisement
