261001
सीतापुर में ठंड की दस्तक
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर:ठंड ने दी दस्तक।ठंड को लेकर जिला प्रशासन हुआ अलर्ट.ADM ने देर रात रैन बसेरों और अलाव का किया औचक निरीक्षण।निरीक्षण के दौरान रैन बसेरों में ठहरने वालों से की बात जाना उनका हाल।नगर पालिका सदर क्षेत्र में किया औचक निरीक्षण।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Badarkund, Ganderbal में JCB से 60 वर्षीय महिला की मौत; अस्पताल पहुंचते मृत घोषित
Aram Pora, Ganderbal, A 60 year old lady was critically injured after she was hit by a JCB at Badarkund Ganderbal. The lady was immediately shifted to district hospital Ganderbal where doctors declared her brought dead. The deceased lady was identified as Hajra, wife of Abdul Ahad Reshi, a resident of Reshipora Giraj Ganderbal. Police took the cognizance of the case and have started further investigation. Further details are awaited.0
0
Report
सूरजपुर पुल के पास मोबाइल छीने-मारपीट: 6 आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूरजपुर पुल के पास राहगीरों को रोककर मोबाइल झपटने और मारपीट करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते 23 जुलाई 2026 की रात प्रार्थी अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से लौट रहा था, तभी अज्ञात युवकों ने इमरजेंसी कॉल का बहाना बनाकर उन्हें रोका and उनका मोबाइल छीनकर उनकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया तथा मौके से फरार हो गये। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया और मुखबिर की सूचना तथा हुलिया के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल और लूटा गया नथिंग कंपनी का काला मोबाइल बरामद कर लिया गया है। पकड़े गए सभी 6 आरोपियों—राकेश पोर्ते, दिव्यांशु कोल, तुषार साहू, अभय यादव, सुरेश पोर्ते और राहुल पोर्टे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
खड़मसेड़ा की खस्ताहाल सड़क पर ग्रामीणों ने धान रोपकर प्रदर्शन किया
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के ग्राम खड़मसेड़ा में वर्षों से बदहाल पड़ी सड़क को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब अनोखे विरोध प्रदर्शन के रूप में सामने आया है। शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए ग्रामीणों ने कीचड़ से भरी सड़क पर धान का रोपा लगाकर प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि लोकनाथ चौराहे से बस्ती तक जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। बारिश के मौसम में यह सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वे पिछले तीन वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को शिकायत देने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। करीब 100 से अधिक आबादी वाली इस बस्ती के लोगों ने कहा कि जब सड़क की हालत खेत जैसी हो गई है, तो उन्होंने उसी में धान का रोपा लगाकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि यदि सड़क नहीं बनेगी तो यह रास्ता सड़क नहीं, बल्कि खेत ही कहलाएगा। ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए लोकनाथ चौराहे से बस्ती तक सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को रोजाना होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।0
0
Report
Advertisement
श्रावस्ती में विवाहिता का शव खेत में मिलने से इलाके में हड़कंप
Shravasti, Uttar Pradesh:शरास्टि जिले के इकौना थाना क्षेत्र के पूरे दीनामगढ़ गांव में खेत में एक विवाहिता का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि विवाहिता पिछले दो दिनों से लापता थी। खेत में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
दयाशंकर सिंह के वायरल वीडियो के बाद आंदोलनकारियों ने आश्वासन स्पष्ट करने की मांग की
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में धरना स्थल पर धरना खत्म करने गए मंत्री दयाशंकर सिंह से नाराज ग्रामीणों द्वारा लिखित आश्वासन की मांग के वायरल वीडियो पर शिवपुरी दीयर नंबरी में आंदोलन करने वाले लोगों का आरोप है की कुछ अराजक तत्वों ने जानबूझकर धरना स्थल पर वीडियो बनाकर वायरल किया है। वहीं दियरांचल बचाओ आंदोलन में शामिल कल्याण सिंह का कहना है कि मंत्री दयाशंकर सिंह ने धरना समाप्त कर दियरांचल में कटान सहित सड़क बनाने की मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया था जिससे आंदोलन से जुड़े लोग सहमत हैं। वही कहा कि जो लोग भी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं वह उनकी ग्राम सभा के नहीं है。0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं हो सकी
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के लाठीचार्ज विरोध पर NSUI का मैहर में भाजपा कार्यालय घेराव रोक गया
Maihar, Madhya Pradesh:दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यालय के घेराव का ऐलान करने वाली एनएसयूआई को मैहर में पुलिस ने कार्यालय पहुंचने से पहले ही कन्या स्कूल के पास रोक दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में लगाए गए बैरिकोड़्स के सहारे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके चलते कुछ देर तक पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। जानकारी के अनुसार,एनएसयूआई ने दिल्ली के जंतर मंतर में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज मैहर जिला एनएसयूआई द्वारा जिला अध्यक्ष अजीर बिहारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय घेराव का आह्वान किया था। इसी क्रम में मैहर में सभी कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय की ओर कूच कर रहे थे, लेकिन पुलिस पहले से ही मुस्तैद थी। कार्यालय से पहले ही बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया, जिससे कार्यकर्ता आगे नहीं बढ़ सके। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया। कुछ समय तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाकर प्रदर्शन समाप्त कराया। इस दौरान मैहर एसडीएम, मैहर सीएसपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा, जिससे कानून व्यवस्था बनी रही। NSUI कार्यकर्ताओं ने छात्रों के मुद्दे पर सरकार से जवाब माँगते हुए अपनी आवाज बुलंद किया।0
0
Report
सासाराम में अज्ञात महिला की गोली से मौत, पुलिस जांच शुरू
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां चेनारी थाना क्षेत्र के छितराटॉड के पास एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। जिसे गोली लगी हुई है। शव चेनारी के सबराबाद के पास तेलारी-चेनारी बाईपास जाने वाली सड़क से मिली है। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू किया तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया। मृतक महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दिया है। देखने से ऐसा प्रतीक होता है कि किसी ने महिला को सुनसान इलाके में लाकर गोली मार दी है। फिलहाल सब का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है।0
0
Report
गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित के लिए बिलासपुर में बड़ा ज्ञापन; कानून-बजट पर जोर
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।बागेश्वर धाम सरकार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करो अभियान के तहत सोमवार को बिलासपुर में सुंदरकांड मंडل एवं सनातनी समाज के लोगों ने कलेक्टर और एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में गौभक्तों ने अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर भी किए। ज्ञापन में कहा गया कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौमाता को माता का दर्जा प्राप्त है, लेकिन वर्तमान समय में गौ-तस्करी, गौ-वध और लापरवाही के कारण गौवंश असुरक्षित हैं। सड़कों पर आवारा गौवंश के कारण दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं, जिससे जनहानि की घटनाएं सामने आती हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि केंद्र सरकार को गौमाता को राष्ट्रमाता का संवैधानिक दर्जा देने का प्रस्ताव भेजा जाए। साथ ही गौ-तस्करी और गौ-वध पर कठोर कानून बनाकर उसका प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। गौशालाओं के संचालन और गौ-संरक्षण के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने तथा सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गौवंश के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की भी मांग की गई। कार्यक्रम में सुंदरकांड मंडल के पदाधिकारी, गौभक्त और सनातनी समाज के लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
बैतूल से गोहत्या पर प्रतिबंध और राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग तेज
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में आज आस्था,परंपरा और संकल्प का अद्भुत संगम देखने को मिला,जहां गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हजारों गोभक्त सड़कों पर उतरे। गोमाता की सेवा,सुरक्षा और सम्मान को लेकर निकली इस विशाल प्रार्थना यात्रा में गोहत्या पर देशव्यापी प्रतिबंध और गोमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग जोर-शोर से उठाई गई। बैतूल के सदर स्थित शहीद दीपक यादव चौक से इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई,जहां विधि-विधान से गोमाता का पूजन किया गया। शंखनाद और सामूहिक विजय मंत्र जप के साथ माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इसके बाद बड़ी संख्या में गोभक्तों ने शहर में विशाल प्रार्थना यात्रा निकाली और जिला प्रशासन को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जौलखेड़ा मठ के महंत ने बताया कि देशभर में 27 जुलाई को एक साथ यह संकल्प लिया गया है कि भारत में पूर्ण रूप से गोहत्या पर प्रतिबंध लगाया जाए और संत समाज की मांग के अनुसार गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए। इस बार बड़ी संख्या में हस्ताक्षर पत्रकों के चलते पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सभी डेटा पेन ड्राइव के माध्यम से प्रशासन को सौंपा गया जो इस अभियान की एक नई और अनोखी पहल मानी जा रही है। अब देखना होगा कि करोड़ों लोगों के इस संकल्प और मांग पर सरकार क्या निर्णय लेती है,लेकिन इतना तय है कि बैतूल से उठी ये आवाज अब पूरे देश में गूंज रही है।0
0
Report
प्रतापगढ़ में गो माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग पर विशाल रैली
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर में सोमवार को गो रक्षकों के नेतृत्व में गो माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर विशाल रैली निकाली गई। रैली में हिंदू समाज, बजरंग दल, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रैली के समर्थन में शहर के कई व्यापारिक प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रहे। रैली का शुभारंभ बाण माता मंदिर से हुआ। इसके बाद गो संरक्षण के समर्थन में नारे लगाते हुए रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मिनी सचिवालय पहुंची। इस दौरान गो माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने, गोवंश संरक्षण के लिए सख्त कानून लागू करने तथा गोवंश की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग उठाई गई। मिनी सचिवालय पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केंद्र सरकार से गो माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने, गो संरक्षण के लिए प्रभावी एवं कड़े कानून बनाने तथा गोवंश की सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने के बाद आयोजित सभा में संतों ने गो सेवा, गो संरक्षण और भारतीय संस्कृति में गौ माता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि गो संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से गो संरक्षण के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संत शंभूराम महाराज सहित विभिन्न संत, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए, जिससे रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.0
0
Report
गौवंश सुरक्षा के लिए एकीकृत केंद्रीय कानून और गोपालन मंत्रालय की मांग तेज
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में सोमवार को हिंदू समाज और गौभक्तों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर गौवंश संरक्षण और संवर्धन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्यप्रदेश राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एसडीएम मनीषा वास्कले को दिया गया। ज्ञापन में संपूर्ण देश में गौवंश की सुरक्षा, सेवा और सम्मान के लिए एकीकृत केंद्रीय कानून बनाने तथा एक स्वतंत्र गोपालन मंत्रालय की स्थापना की मांग की गई। गौभक्तों ने कहा कि गौवंश केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि, पर्यावरण और सतत विकास से भी जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय है। ज्ञापन में बताया गया कि 27 अप्रैल 2026 को देशभर की हजारों तहसीलों से गौ सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाकर शासन को प्रार्थना पत्र भेजे गए थे। सोमवार को जिला मुख्यालय पर यह ज्ञापन उसी मांग के अनुस्मरण में पुनः सौंपा गया है। ज्ञापन में गौवंश के वध और तस्करी पर कठोर कार्रवाई करने, ऐसे अपराधों को संज्ञेय एवं गैर-जमानती बनाने तथा दोषियों की संपत्ति जब्त करने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर नंदीशाला और प्रत्येक जिले में आदर्श गो अभयारण्य या बड़ी गोशाला स्थापित करने का भी आग्रह किया गया। अन्य मांगों में राजमार्गों पर घायल गौवंश के उपचार के लिए गो-वाहिनी एम्बुलेंस और गो चिकित्सा केंद्र शुरू करना शामिल है। गौचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और चारा प्रबंधन के लिए प्रभावी नीति बनाने की मांग भी रखी गई। राघवेंद्र आश्रम छापरी के महंत रघुनाथ दास ने मीडिया से चर्चा में कहा कि गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाना चाहिए और गौवंश की सुरक्षा के लिए सख्त केंद्रीय कानून बनाया जाना जरूरी है। उन्होंने हाईवे और मुख्य मार्गों पर लावारिस घूमने वाले गौवंश को सड़क हादसों से बचाने के लिए पर्याप्त गौशालाओं और अभयारण्यों की व्यवस्था करने पर जोर दिया। गौभक्तों ने बताया कि यह अभियान देशभर में चरणबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय गौभक्त, संत और श्रद्धालु मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
रीवा में गौ संरक्षण के लिए धरना, राष्ट्र माता घोषित करने की मांग
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के कलेक्ट्रेट परिसर के सामने गौ सम्मान आवाहन अभियान के बैनर तले हिंदू समाज के सैकड़ों लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने, देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और केंद्र व राज्य स्तर पर गौ मंत्रालय बनाए जाने की मांग उठाई। इस दौरान धरना स्थल पर हनुमान चालीसा का पाठ, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदर्शन में भाजपा के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में गौ-सेवक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि रीवा जिले से 4 लाख 63 हजार से अधिक लोगों के हस्ताक्षर एकत्र कर प्रशासन को सौंपे गए हैं। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने प्रतिनिधिमंडल को अपने कार्यालय में बुलाकर चर्चा की और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों से संबंधित ज्ञापन राष्ट्रपति भवन भेजा जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गौ संरक्षण के लिए प्रभावी कानून और अलग गौ मंत्रालय का गठन समय की आवश्यकता है, ताकि गौवंश की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।0
0
Report
रतलाम में गाय कोराष्ट्रीय पशु घोषित कराने की मांग पर विशाल जनसभा
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में सोमवार को गाय को राष्ट्रीय पशु declared करने की मांग को लेकर विशाल जनसैलाब निकाली गई। संतों के सानिध्य में निकली इस रैली में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गौभक्त, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। रैली में सबसे आगे संत-महात्मा चल रहे थे, जबकि उनके पीछे हजारों लोगों का जनसैलाब नजर आया। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए रैली ने लोगों से भी इस अभियान में जुड़ने की अपील की। रास्ते में विभिन्न व्यापारी संगठनों ने भी रैली का समर्थन करते हुए सहभागिता की। रैली का समापन कलेक्ट्रेट पर होगा, जहां प्रतिनिधिमंडल प्रशासन के माध्यम से भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपेगा। ज्ञापन में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने, गौ संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा देशभर में गौवंश संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी। आयोजन के दौरान शांतिपूर्ण माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखने को मिली।0
0
Report
PTF का आंदोलन तेज: 5 सितम्बर तक समाधान नहीं तो अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना रद्द करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। रविवार को आयोजित महारैली में संघ ने राज्य सरकार के खिलाफ निर्णायक मोर्चा खोल दिया। इसी दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं धरना स्थल पहुंचे और शिक्षकों को आश्वस्त किया कि शिक्षक दिवस से पहले नई कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर सरकार उचित निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस व्यवस्था की सहानुभूतिपूर्वक समीक्षा करेगी और जरूरत पड़ने पर इसमें सुधार या इसे वापस लेने पर फैसला करेगी। हालांकि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद प्राथमिक शिक्षक संघ ने रविवार शाम से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। संघ ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर जमीनी स्तर पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार को क्रमिक अनशन का दूसरा दिन है और PTF के पदाधिकारी शिक्षा निदेशालय के समीप धरने पर बैठे हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि शिक्षकों के हित सुरक्षित होने और प्राथमिक शिक्षा से जुड़े लंबित मुद्दों पर सरकार की ठोस कार्रवाई होने तक अनिश्चितकालीन आंदोलन और क्रमिक अनशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन वापस लेना अब मुख्यमंत्री, प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर निर्भर करेगा। रमेश शर्मा ने बताया कि क्रमिक अनशन का निर्णय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनरल हाउस में सर्वसम्मति से लिया गया, जिसमें प्रदेशभर से 700 से अधिक पदाधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि संघ लंबे समय से अपनी मांगें उठाता रहा, लेकिन शिक्षा विभाग ने लगातार उनकी उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि सचिवालय और निदेशालय स्तर के अधिकारियों ने संघ के ज्ञापनों को रद्दी की टोकरी में फेंक दिया और भविष्य में संघ के साथ किसी भी प्रकार की वार्ता न करने की بات कही। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक उपेक्षा और संवादहीनता के कारण संघ को यह कदम उठाना पड़ा है। हालांकि संघ हमेशा बातचीत के जरिए समाधान का पक्षधर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के आश्वासन पर उम्मीद जताई कि 5 सितंबर (शिक्षक दिवस) से पहले सरकार और शिक्षा विभाग संघ के साथ बैठक कर लंबेPending मामलों का समाधान निकालेंगे। उन्होंने कहा कि जैसे ही सरकार की ओर से सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे, प्राथमिक शिक्षक संघ अपना आंदोलन वापस ले लेगा।0
0
Report
Advertisement
