सीतापुर में चंद्रशेखर आजाद का सीएम योगी पर पलटवार, एकजुटता की अपील
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर में नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने आजम खान से मुलाकात के दौरान सीएम योगी के "बटोगे तो कटोगे" बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय दिया गया यह बयान सोचने लायक है। चंद्रशेखर ने कहा कि 6743 पिछड़ी जातियां बंटने की वजह से रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रही हैं। आदिवासी और बहुजन समाज के लोग भी इसी वजह से अपने अधिकारों से वंचित हुए। अब वक्त आ गया है कि सभी एकजुट हो जाएं क्योंकि बंटे रहने पर प्रदेश से लेकर केंद्र तक नुकसान ही होगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
