icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261203
ARAnant RatnamFollow14 Jan 2025, 02:20 pm

रामपुर मथुरा में महाठग गीता पाठक के खिलाफ केस दर्ज

Mahmudabad, Uttar Pradesh:

रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के टेरवा मनिकापुर गांव के एक आश्रम में पैसे की वापसी के लिए बुलाकर महाठग गीता पाठक और उनके अन्य साथियों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। सोमवार की रात तक पुलिस ने इस घटना की जानकारी से इनकार किया लेकिन मंगलवार को CO वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि केवड़ा निवासी कामिनी पत्नी कनौजी लाल की तहरीर पर गीता पाठक, उनके पति हुलासी पाठक, बेटा मुरारी, मोहित, चालक नीरज सिंह, राम कुमार, जगदीप, रमाकांत समेत आठ लोगों के खिलाफ मारपीट और छल कपट से पैसे ठगने की शिकायत पर छह धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरियाणा के पेट्रोल पंपों पर 1500 ANPR कैमरे, PUCC वैधता पर अलर्ट

Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा के पेट्रोल पंपों पर लगेंगे 1500 ANPR कैमरे मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में HPPC-HPWPC की बैठक में बड़ा फैसला हरियाणा सरकार ने 1500 ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन यानी ANPR कैमरे खरीदने को मंजूरी दी इन कैमरों को अलग-अलग जिलों के पेट्रोल पंपों पर लगाया जाएगा कैमरे वाहन की नंबर प्लेट को पढ़कर उसकी पहचान करेंगे वाहन के पास वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र यानी PUCC नहीं होने पर सिस्टम अलर्ट देगा अलर्ट मिलने के बाद ऐसे वाहन में पेट्रोल-डीजल नहीं देने की व्यवस्था की जाएगी हरियाणा सरकार ने 231.68 करोड़ रुपये के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी वस्तुओं की खरीद के 7 मामलों में 76.39 करोड़ रुपये और निर्माण कार्यों के 6 मामलों में 155.29 करोड़ रुपये की मंजूरी हरियाणा पुलिस को आधुनिक साइबर फोरेंसिक उपकरण भी मिलेंगे इनमें डिस्क और क्लाउड फोरेंसिक टूल, पासवर्ड डिक्रिप्टर, DVR जांच उपकरण और यूनिवर्सल फोरेंसिक एक्सट्रैक्शन डिवाइस शामिल हैं NCR में 10 जगहों पर एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन भी लगाए जाएंगे इन स्टेशनों से PM-2.5, PM-10 और CO₂ की लगातार निगरानी होगी
0
0
Report

दमोह में NSUI ने AVBP नेता के विरुद्ध प्रदर्शन कर पुतला जलाया

Damoh, Madhya Pradesh:हल्द्वानी उत्तराखंड की घटना पर दमोह में आक्रोश.. NSUI ने फूंका पुतला.. हल्द्वानी में गैंगरेप की घटना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता का नाम आने के बाद अब एमपी में भी घटना का विरोध शुरू हुआ है। दमोह में बीती रात NSUI के कार्यकताओं के साथ कांग्रेस कार्यकताओं ने जमकर विरोध किया। शहर में आंबेड Kar चौक पर कांग्रेसियों के विद्यार्थी परिषद और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वारदात में आरोपी AVBP नेता धीरज बिष्ट का पुतला फूंका। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली पार्टी की विचारधारा के समर्थक छात्र संगठन के लोग ऐसी गतिविधियों में लिप्त है और एक नाबालिग के गैंगरेप के बाद चाल चरित्र सामने आया है। कांग्रेसियों ने आरोपियों को फांसी की सजा और उनके घरों पर बुलडोजर कार्यवाही की मांग की है।
0
0
Report

शामली: झिंझाना में दबंगों के गुंडाराज के बीच रायफल धमकी का वीडियो वायरल

Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र में दबंगो का गुंडाराज कायम है।जहा एक और सरकारी रायफल लेकर जमीन के पूर्व से चल रहे झगड़े के विवाद के बाद एक पक्ष का एक व्यक्ति हाथों में पहले छत पर और फिर गलियों में लेकर धमकाने का मामले की वीडियो सामने आई है।वहीं आरोपी व्यक्ति पर पहले भी राइफल लेकर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप है। वीडियो वायरल होने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दबंग किस तरीके से लाइसेंसी हथियार का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि पीढ़ी के द्वारा उक्त मामले में तैयारी दी गई जिसमें समय रहते झिंझाना पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई आप को बता दे कि शामली के झिझाना थानां क्षेत्र की चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव टोडा निवासी राकेश कुमार पुत्र हुकम सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सोमवार 16 नवंबर की सुबह करीब 8.30 बजे गांव का ही बालेन्द्र पुत्र चाभे सिंह रायफल लेकर उसके घर के सामने पहुंचा। आरोप है कि आरोपी ने भूमि विवाद को लेकर उसे धमकाना शुरू कर दिया और रायफल की बैरल उसके सीने की ओर तान दी। आरोपी ने भूमि विवाद समाप्त करने और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि उसने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। जाते समय आरोपी ने मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीडित राकेश कुमार का आरोप है कि इससे पहले 11 नवंबर को भी आरोपी ने उस पर रायफल से हमला करने का प्रयास किया था। उस दौरान उसकी जान बाल-बाल बची थी। लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों से पीड़ित और उसका परिवार भयभीत है। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपी की रायफल कब्जे में लेने, शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने तथा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वही घटना से सम्बंधित एक विडियों वायरल होने का भी दावा पीडित पक्ष ने किया है।जब कि अब पीडित परिवार दहसत में जीने को मजबूर है।
0
0
Report
Advertisement

सिंगेपुर में नाले के पास एक बड़ा मगरमच्छ दिखने से गांव में मचा हड़कंप

AKAshok Kumar SenFollow11m ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:जनपद के विकासखंड बिरधा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगेपुर में नाले के पास एक बड़ा मगरमच्छ दिखने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर बांध में छोड़ दिया। जिसका की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्राम पंचायत सिंगेपुर के ग्रामीणों ने मगरमच्छ दिखने की सूचना वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा गया। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के पास नदी है और मगरमच्छ अक्सर वहां से गांव में आ जाते हैं। इससे लोगों, बच्चों और पशुओं को खतरा रहता है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार नदी किनारे एक और मगरमच्छ दिखा था, लेकिन लोगों को देखते ही वह पानी में चला गया। उन्होंने प्रशासन से उसे भी पकड़कर बांध में छोड़ने की मांग की है। वन विभाग की टीम के मुताबिक पकड़ा गया मगरमच्छ काफी बड़ा था। उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर बांध में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
0
0
Report

फिरोजाबाद में हत्या के आरोपी देवेंद्र से पुलिस मुठभेड़, गोलीबारी में घायल

Noida, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश): पुलिस मुठभेड़ हत्या के आरोपी देवेंद्र के साथ, गोलीबारी में आरोपी घायल / दृश्य। चंचल Tyagi (CO, Sirsaganj) s/b कल दिनांक 15/11/2026 को थाना क्षेत्र एका में हत्या का मुकदमा पंजीकृत था, जिसमें प्रदीप यादव की पीट-पीट कर हत्या की गई थी। आज मुखबीर खास द्वारा सूचना मिली कि एक अभियुक्त जिसका नाम देवेंद्र पुत्र गंगा सिंह है, वह नगला धारू पुल के पास भागने की कोशिश में है। तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त को रोकने का प्रयास किया गया, जान से मारने की नियत से थाना पुलिस पर फायरिंग की गई जिसमें पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की और अभियुक्त देवेंद्र के पैर में गोली लगी। अभियुक्त से एक तमंचा, दो जिंदा कार्टूस व दो खोखा कार्टूस बरामद किए गए। अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसीए भेजा गया है। अन्य वैधानिक कार्रवाई जारी है।
0
0
Report
Advertisement

सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में पूर्व सैनिक से लूटी बदमाशों ने सोने की चेन व नक़दी

Deepak DixitDeepak DixitFollow31m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:*पांच बदमाशों ने मारपीट कर किया घायल, चार की पहचान; शिकायत के बाद भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट* हरदोई की सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। निजामपुर सैदा गांव की पुलिया के पास बदमाशों ने पूर्व सैनिक को रोककर मारपीट की और तीन तोले की सोने की चेन व पांच हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने चार आरोपियों की पहचान करने का दावा किया है, लेकिन शिकायत के बावजूद अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। कनकापुर उवरिया गांव निवासी पूर्व सैनिक सुधीर शुक्ला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 14 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे वह सवायजपुर से अपने गांव जा रहे थे। निजामपुर सैदा गांव की पुलिया के पास पांच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद मारपीट कर घायल कर दिया और गले से तीन तोले की सोने की चेन व जेब में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने बताया उन्होंने चार बदमाशों को पहचान लिया है, जबकि एक की पहचान नहीं कर सके। सुधीर शुक्ला का आरोप है कि घटना की सूचना रूपापुर पुलिस चौकी और कोतवाली में दी लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई और न ही मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

चंदौली के जंगल में तेंदुआ सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली - जिले के जंगल में छोड़ा गया वाराणसी के कैंटोनमेंट इलाके से पकड़ा गया तेंदुआ - वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर तेंदुए को सुरक्षित जंगल तक पहुंचाया - नौगढ़ रेंजर संजय श्रीवास्तव की देखरेख में पूरी की गई वन्यजीव को जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया - वाराणसी के रिहायशी इलाके में एक माह से दहशत का कारण बना हुआ था तेंदुआ - वन विभाग ने सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू - सुरक्षित जंगल में छोड़े जाने के बाद वन विभाग ने ली राहत की सांस - नौगढ़ रेंज के पंडी कंपार्टमेंट संख्या-13 में देर रात प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया तेंदुए
0
0
Report
Advertisement

इटावा में मोबाइल दुकान पर कार सवारों ने मैकेनिक से मारपीट; CCTV फुटेज जारी

Etawah, Uttar Pradesh:दुकान में मारपीट इटावा दिनांक:- 17-11-2026 एंकरइंट्रो:- इटावा में थाने से महज 200 मीटर दूसरी पर मोबाइल रिपेयरिंग का काम करने वाले मैकेनिक से कार सवारों ने मारपीट कर घायल कर दिया है, इस मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है。 वी. ओ.:- इटावा जनपद के थाना सैफई में सैफई थाना थाना से महज 209 मीटर दूरी पर स्थित मोबाइल की दुकान पर कार सवार 5 लोग आते है और किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई और उसके बाद मोबाइल मैकेनिक के साथ जमकर मारपीट कर दी गई है इस मारपीट की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है अब सीसीटीवी कैमरे में कैद मारपीट की घटना के आबाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
0
0
Report

टिहरी के गूलर के पास यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, राहत जारी

Rishikesh, Uttarakhand:हेडलाइन : टिहरी से बड़ी खबर: गूलर के पास खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, हरिद्वार से बद्रीनाथ जा रही थी बस (UK09PA9779), सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम, युद्धस्तर पर जारी है राहत और बचाव कार्य एंकर : ऋषिकेश के पास टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत गूलर के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि यह बस हरिद्वार से बद्रीनाथ धाम की ओर जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल प्रभाव से पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमों को मौके पर रवाना किया गया और घटनास्थल पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। वीओ : जानकारी के मुताबिक, डायल 112 के जरिए पुलिस को यह सूचना मिली कि बस संख्या UK09PA9779, जो हरिद्वार से बद्रीनाथ जा रही थी, गूलर के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी है। सूचना मिलते ही मुनिकीरेती थाना पुलिस के साथ-साथ गूलर, शिवपुरी और ब्यासी चौकियों से पुलिस बल तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के लिए मौके पर एसडीआरएफ, फायर सर्विस और एंबुलेंस की टीमों को भी बुलाया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर और थाना प्रभारी मुनिकीरेती खुद मौके पर मौजूद रहकर बचाव कार्य की निगरानी की जा रही है, वहीं जिला स्तर के उच्चाधिकारी भी घटनास्थल के लिए पहुंचे। टिहरी पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमें पूरी तत्परता के साथ खाई में उतरकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हुई हैं। घटना की उच्चस्तरीय जांच होने की बात भी सामने आ रही है, ताकि मालूम हो किस स्तर पर लापरवाही हुई। टिकर (TICKER TEXT) : टिहरी के गूलर के पास बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बद्रीनाथ जा रही बस बस संख्या UK09PA9779 हुई दुर्घटनाग्रस्त, डायल 112 पर मिली थी सूचना मौके पर पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें मौजूद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी सीओ नरेंद्र नगर और थाना प्रभारी मुनिकीरेती मौके पर, उच्चाधिकारी भी रवाना
0
0
Report
Advertisement

बारां के 133 ग्राम पंचायतों के परिणाम देर रात घोषित, गांवों में उत्साह बढ़ा

Baran, Rajasthan:بارां، अटरू، छबड़ा व छीपाबड़ौद की 133 ग्राम पंचायतों के परिणाम देर रात घोषित, गांवों में जमकर हुई आतिशबाजी बारां जिले की बारां, अटरू, छबड़ा और छीपाबड़ौद पंचायत समिति क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली कुल 133GRAM पंचायतों के चुनावी परिणाम देर रात को घोषित कर दिए गए। जैसे ही मतगणना पूरी होने के बाद विजेता प्रत्याशियों की घोषणा हुई, वैसे ही इन चारों क्षेत्रों के गांवों और कस्बों में उत्साह की लहर दौड़ गई। परिणाम सामने आते ही विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने जमकर खुशियां मनाईं। देर रात तक गांवों और कस्बों के मुख्य चौराहों पर ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई देती रही और लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। जीत की खुशी में समर्थकों द्वारा जमकर आतिशबाजी भी की गई, जिससे देर रात तक आसमान रोशन रहा। चुनावी नतीजों को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। मतगणना केंद्रों के बाहर और गांवों में देर रात तक लोग अपने-अपने क्षेत्र के परिणामों की जानकारी लेने के लिए जुटे रहे। प्रशासन की ओर से भी मतगणना और परिणामों की घोषणा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे.
0
0
Report

कटघोरा में विवाद के चलते ढाई माह के बच्चे की मौत, आरोपी पति गिरफ्तार

Korba, Chhattisgarh:एंकर- कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद एक ढाई माह के मासूम की मौत की वजह बन गया। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में पति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए उससे विवाद कर रहा था। इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया। दुर्भाग्यवश, मां की गोद में मौजूद ढाई माह के मासूम को भी डंडे की चोट लग गई, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति द्वारिका प्रसाद केंवट को हिरासत में लेकर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top